ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 90 से अधिक लोगों को किया गया गिरफ़्तार ?

हल, लिवरपूल, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, ब्लैकपूल और बेलफास्ट में दुकानों को लूटा गया और पुलिस अधिकारियों पर हमले किए गए। लेकिन सारे प्रदर्शन हिंसक नहीं थे प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने नफ़रत फैलाने का प्रयास करने वाले अतिवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस को सरकार का पूरा समर्थन देने का वादा किया है। सोमवार को साउथपोर्ट के मर्सीसाइड में टेलर स्विफ्ट थीम पार्टी में हुई तीन लड़कियों की हत्या के बाद से तनाव काफ़ी बढ़ा हुआ है। लिवरपूल में पुलिस वालों पर ईंटें, बोतलें और फ्लेयर फेंके गए, कुर्सी फेंके…

अमेरिका : कमला हैरिस डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं।

भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। वर्चुअल रोल कॉल में डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों से पर्याप्त वोट हासिल करने के बाद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई। अब उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा। गौरतलब है कि पांच नवंबर को अमेरिका में आम चुनाव होने हैं। इसके लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियां पूरी जोर-आजमाइश में लगी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर…

इसराइल का दावा- मारे गए हमास के कमांडर, दशकों से थी तलाश ?

इसराइली सेना ने दावा किया है कि बीती 13 जुलाई को ग़ज़ा के ख़ान यूनिस इलाक़े में हुए इसराइली हमले के निशाने पर हमास के मिलिट्री कमांडर मोहम्मद दिएफ़ थे। गुरुवार को इसराइली सेना ने इस हमले में उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। इसराइली सेना के हमले का टार्गेट ग़ज़ा के शहर ख़ान यूनिस का एक कंपाउंड था। माना जाता है कि दिएफ़ भी वहीं मौजूद थे। इसराइली सेना ने उस समय बताया था कि हवाई हमले में एक और हमास कमांडर राफ़ा सलामाह भी मारे गए थे।…

हमास चीफ हानिया के कमरे में दो महीने पहले प्लांट कर दिया गया था बम, ईरान में हमले पर बड़ा खुलासा ?

तेहरान: हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की बुधवार सुबह तड़के तेहरान में हत्या कर दी गई। हानिया को कैसे मारा गया इस बारे में कोई सटीक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें एक सैन्य परिसर में मारा गया, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड का था। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि हानिया को गेस्टहाउस में गुप्त रूप से लाए गए एक विस्फोटक से निशाना बनाया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बम को गेस्टहाउस…

श्रीलंका के क्रिकेटर कप्तान धम्मिका निरोशन पर चली गोलियां, हुई मौत ?

श्रीलंका के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर चुके पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मीडिया प्रवक्ता के मुताबिक बीते कल (16 जुलाई 2024) धम्मिका निरोशन के ऊपर एक अज्ञात हमलावर ने रात में अंबालांगोडा के कांडेवटे इलाके में स्थित उनके आवास पर हमला बोल दिया

खुद पर हुए जानलेवा हमले पर क्या बोले US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। इस गोलीबारी में ट्रंप घायल हो गए हैं। वह पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, जब एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। जिसमें उन्हें एक गोली लगी जो दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को चीरती हुई निकल गई। सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की ट्रंप अब सुरक्षित हैं। गोलीबारी के बाद शूटर और एक दर्शक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य दर्शक की हालत गंभीर बनी हुई है। अपने ऊपर हुए हमले…

‘दोस्त पर हमले से ‘, ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले पर पीएम मोदी ने जताया दुख ?

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है. पीएम मोदी ने रविवार (14 जुलाई 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिये इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की. पीएम मोदी ने इस घटना की भी निंदा की. पीएम मोदी ने लिखा, “मेरे मित्र और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई…

जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई

अमेरिका में आज (28 जून) को राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। 81 साल के हो चुके बाइडेन के लिए खुद को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का सही उम्मीदवार साबित करने के लिए यह सबसे बेहतरीन मौका था।हालांकि, 75 मिनट की डिबेट के बाद अमेरिका के सबसे बड़े मीडिया हाउस में शुमार न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट और डिबेट होस्ट करने वाले CNN ने इसमें ट्रम्प को विजेता घोषित किया। विश्लेषकों ने कहा कि बहस के दौरान बाइडेन बार-बार अपनी बात रखने में अटक…

ब्रिटेन में भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक और उनकी कंजरवेटिव पार्टी का जल्द चुनाव का दांव फेल होता दिख रहा

ऋषि सुनक ने लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कैबिनेट मीटिंग के बाद चुनाव की तारीख का ऐलान किया था।ब्रिटेन में भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक और उनकी कंजरवेटिव पार्टी का जल्द चुनाव का दांव फेल होता दिख रहा है। एक सप्ताह बाद 4 जुलाई को होने वाली वोटिंग से पहले अधिकांश सर्वे में कंजरवेटिव पार्टी के सफाए की भविष्यवाणी कर रहे हैं।सुनक की पार्टी को सबसे ज्यादा 117 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, सावंता-गार्जियन के सर्वे में दावा किया गया है कि कंजरवेटिव पार्टी 53 सीटों पर…

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन नाटो के सेक्रेटरी जनरल होंगे

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन नाटो के सेक्रेटरी जनरल होंगे। सेक्रेटरी जनरल की दौड़ में उनका मुकाबला रोमानिया के पीएम क्लोस लोहनिस से था। हालांकि पिछले ही हफ्ते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद मार्क रूट के सेक्रेटरी जनरल बनने का रास्ता साफ हो गया।मार्क रूट का प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। वे ऐसे समय में नाटो के सेकेट्ररी जनरल बनने जा रहे हैं, जब इस संगठन के सामने रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी एक बड़ी चुनौती…

विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे 5 साल बाद लंदन की जेल से रिहा हो गए

अमेरिका की जासूसी के आरोपों में जेल में बंद विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे मंगलवार (25 जून) को 5 साल बाद लंदन की जेल से रिहा हो गए। उन्होंने अमेरिकी सरकार के साथ एक समझौते के तहत जासूसी की बात स्वीकार कर ली है।US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, 52 साल के असांजे ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत वे बुधवार को अमेरिका की साइपन कोर्ट में पेश होंगे। यहां वे अमेरिका के खुफिया दस्तावेजों को हासिल करने के लिए साजिश रचने के आरोप को…

मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही

इलॉन मस्क ने अपनी कंपनी न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिस को अपने शुक्राणु देने की बात कही थी।स्पेस-X और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क इस साल की शुरुआत में 12 वें बच्चे के पिता बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ है। बच्चे का जन्म साल की शुरुआत में हुआ था। मस्क ने जानकारी को सीक्रेट रखा था।अब तक मस्क और शिवॉन ने इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले दोनों के 2022 में…

इजराइल के सुरक्षाबलों ने राफा ​​​​​​के पास टेंट कैंप पर बमबारी की

इजराइल के सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (21 जून) को गाजा के दक्षिणी शहर राफा ​​​​​​के पास अल-मवासी में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर बमबारी की। इसमें कम से कम 42 लोग मारे गए हैं। गाजा गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस ने अलजजीरा को ये जानकारी दी।इससे पहले फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजराइली हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हैं।यह छोटे फिलिस्तीनी क्षेत्र में नया घातक हमला था, जहां इजराइल और हमास के बीच लड़ाई में सैकड़ों हजार लोग भाग गए…

गाजा के दक्षिणी शहर राफा ​​​​​​के पास अल-मवासी में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर बमबारी की

इजराइल के सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (21 जून) को गाजा के दक्षिणी शहर राफा ​​​​​​के पास अल-मवासी में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर बमबारी की। इसमें कम से कम 25 लोग मारे गए और 50 घायल हो गए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले की जानकारी दी।यह छोटे फिलिस्तीनी क्षेत्र में नया घातक हमला था, जहां इजराइल और हमास के बीच लड़ाई में सैकड़ों हजार लोग भाग गए हैं। राफा में सिविल डिफेंस फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के प्रवक्ता अहमद रादवान के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने दो जगहों पर बमबारी की जानकारी दी।वहीं, इजराइली सेना…

8 इजराइली सैनिक मारे गए गाजा में

ये सभी सैनिक नेमर नाम के बख्तरबंद कॉम्बैट इंजीनियरिंग व्हीकल (CEV) के अंदर थे। ब्लास्ट में कोई जिंदा नहीं बचा।दक्षिणी गाजा के राफा इलाके में शनिवार को हुए विस्फोट में 8 इजराइली सैनिक मारे गए। इजराइल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, ये सभी सैनिक नेमर नाम के बख्तरबंद कॉम्बैट इंजीनियरिंग व्हीकल (CEV) के अंदर थे। जनवरी में गाजा में एक ब्लास्ट में 21 इजराइली सैनिक मारे गए थे, उसके बाद यह पहला ऐसा हादसा है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं।IDF ने बताया कि हादसा स्थानीय समय के…

शिबली फराज ने पाकिस्तानी संसद में भारत में हुए चुनाव की तारीफ की

इमरान खान की पार्टी के सांसद शिबली फराज ने पाकिस्तानी संसद में भारत में हुए चुनाव की तारीफ की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सब जानते है की पाकिस्तान में हुए चुनावों में धांधली हुई है पर हमारे पड़ोसी देश में भी चुनाव हुए। लेकिन आज कोई नहीं कह सकता इसमें धांधली की गई।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में 80 करोड़ लोगों ने वोट किया है। वहां वोटिंग के लिए लाखों पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। वहां एक व्यक्ति के लिए भी वोटिंग सेंटर बना था। हिन्दुस्तान में पूरा इलेक्शन…

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में बुधवार को शहबाज सरकार ने बजट पेश किया

संसद में वित्त मंत्री औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान, IMF के साथ एक बड़े राहत पैकेज को लेकर बातचीत कर रहा है।आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में बुधवार को शहबाज सरकार ने 67.84 बिलियन यानी कि 18.88 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपए का बजट पेश किया। भारतीय रुपए में अगर देखा जाए तो ये रकम 5.65 लाख करोड़ रुपये है। पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट डॉन ने बताया कि ये पिछले साल की तुलना में 30.56% ज्यादा है।पाकिस्तान सरकार ने डिफेंस सेक्टर पर 2.1 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए (6,300 करोड़ भारतीय रुपए) खर्च…

5 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ गई

हंटर, जो बाइडेन के दूसरे बेटे हैं। उनके एक बेटे बीयू की मई 2015 में ब्रेन कैंसर के चलते मौत हो गई थी।अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके बेटे हंटर बाइडेन को गन केस में 7 दिन की सुनवाई के बाद दोषी करार दिया गया है। डेलावेयर की एक कोर्ट ने हंटर को दोषी ठहराया है।यह पहली बार है, जब अमेरिका में किसी मौजूदा राष्ट्रपति की संतान को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। हंटर पर आरोप है…

गाजा में इजराइल-हमास के बीच आठ महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के मकसद से सीजफायर प्रस्ताव पास किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल) ने सोमवार को गाजा में इजराइल-हमास के बीच आठ महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के मकसद से सीजफायर प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 31 मई को काउंसिल के सामने रखा था। उन्होंने इसे इजराइल की पहल बताया था। इस प्रस्ताव के समर्थन में 14 वोट पड़े। हालांकि, UNSC के स्थायी सदस्य और वीटो पावर रखने वाले रूस ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नेशनल एसेंबली को भंग कर दिया

यूरोपीय संघ के चुनाव में बड़ी हार को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नेशनल एसेंबली को भंग कर दिया है और चुनाव की घोषणा की है।फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए नेशनल एसेंबली भंग कर दिया है। उन्होंने यूरोपीय संसद के चुनाव में पार्टी की बड़ी हार होते देख ये फैसला किया। एग्जिट पोल के मुताबिक मैंक्रों की रिनेसां पार्टी रविवार को हुए यूरोपीय संसदीय चुनाव में मरीन ली पेन की दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली से हार रही है।एग्जिट पोल के अनुमानों…