रूस में भूकंप से फटा शेवेलुच ज्वालामुखी, कई किलोमीटर का इलाका राख से ढका

रूस में 7 रिक्टर स्केल तीव्रता के भूकंप से शेवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया है। ज्वालामुखी विस्फोट के चलते ज्वालामुखी से बड़ी मात्रा में राख निकली है, जिससे आठ किलोमीटर का पूरा इलाका राख से ढक गया है। ज्वालामुखी से बड़ी मात्रा में लावा भी निकला है। हालांकि इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शेवेलुच ज्वालामुखी रूस के तटीय शहर पेत्रोपावलोव्सक-कामचेत्सकी से 280 मील दूर स्थित है। इस शहर की कुल जनसंख्या करीब 1,81,000 है। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्सक-कामचेत्सकी शहर…

भारत ने सीरिया को भेजी 1400 किलो कैंसर की दवा

भारत ने सीरिया को मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया के प्रति देश की प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखा गया है, जिसके तहत करीब 1400 किलोग्राम कैंसर रोधी दवाओं की खेप सीरिया भेजी गई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक पोस्ट साझा की, जिसमें सीरिया को भेजी गई कैंसर रोधी दवाओं की तस्वीर भी साझा की। पोस्ट में जायसवाल ने कहा, भारत ने सीरिया को मानवीय सहायता भेजी है। अपनी मानवीय प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए भारत ने सीरिया…

पाक के भारत में व‍िलय वाले मुख्यमंत्री योगी के बयान पर बोले अखि‍लेश

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमाएं असुरक्षित हैं। पड़ोसी देशों से संबंध बिगड़े हुए हैं। आए दिन जवानों की जान आतंकी हमलों में जा रही है। स्वतंत्रता दिवस पर हमको सोचना होगा कि सीमाएं कैसे सुरक्षित हों। पड़ोसी देश में जो हुआ उसे लेकर हमारे मुख्यमंत्री तेज रफ्तार से भाग रहे हैं। दिल्ली से खबर आई है इस मामले में उछलकर आगे आना चाहिए। अब वो (योगी आदित्यनाथ) मुख्यमंत्री रहते हुए विदेश नीति पर भाषण दे रहे…

युद्ध के बीच येरुशल में नई बस्तियां बनाएगा इजरायल, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के फैसले से फलस्तीन में मचा हड़कंप

गाजा युद्धविराम को लेकर कतर की राजधानी दोहा में गुरुवार दोपहर अगले चरण की वार्ता शुरू हो गई। दुनिया भर के देशों की निगाहें इस पर टिकी हैं। इसी बीच इजरायल नागरिक प्रशासन विभाग ने घोषणा कि नई बस्ती नाहल हेलेत्ज को 2017 के बाद बसाया जाएगा। इसका निर्माण 148 एकड़ में फलस्तीन शहर बेथलहम के पास किया जाएगा। देश की शासकीय संस्था इस्राइल नागरिक प्रशासन ने कहा कि निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। हालांकि निर्माण कार्य में कई साल लग सकते हैं, क्योंकि इसके लिए जोनिंग…

बांग्लादेश ने फिर दिखाई भारत को लाल आंखें!

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद नई अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। पूर्व पीएम शेख हसीना के हालिया बयानों का हवाला देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को संदेश दिया है। जिसमें विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने बुधवार (14 अगस्त) को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से कहा कि भारत से आने वाले पूर्व प्रधानमंत्री के ऐसे बयान बेहतर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ठीक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय…

2036 तक 152.2 करोड़ होगी भारत की आबादी

देश की साल 2036 तक कुल आबादी 152.2 करोड़ हो जाएगी। इसमें महिलाओं की जीवन प्रत्याशा भी बढ़ेगी। अगले 12 वर्षों में लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 952 महिलाओं का हो जाएगा, जो वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार 940 था। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी भारत में महिला एवं पुरुष 2023 रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2036 में जनसंख्या में महिलाओं का प्रतिशत 2011 के 48.5 फीसदी की तुलना में थोड़ा बढ़कर 48.8 फीसदी हो जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट में 15 वर्ष…

क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा अमेरिका; भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में मच गए दंगे

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सेंट मार्टिन द्वीप को लेकर अमेरिका पर लगाए गए आरोपों के बाद समुद्र से घिरा महज 3 किलोमीटर का भू-खंड दुनिया में चर्चा का विषय बना गया है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस छोटे से द्वीप का इतना महत्व क्यों है, जिस देने से इनकार करने पर अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल कराना पड़ गया। सेंट मार्टिन द्वीप तक दुनिया के किसी भी समुद्री मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। रणनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो…

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया एयर स्ट्राइक

यूक्रेन की राजधानी के मेयर और सैन्य प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार तड़के कहा कि रूस ने कीव पर हवाई हमला किया है. शहर के बाहरी इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम को हमलों को विफल करने में लगाया गया है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर लिखा कि एयर डिफेंस युनिट्स काम कर रही हैं, हवाई हमले की चेतावनी जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कम से कम दो विस्फोटों की आवाज़ सुनी, ऐसा लग रहा था जैसे एयर डिफेंस युनिट्स काम कर रही हों.…

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का मामला यूएन पहुंचा, एनजीओ हिंदू एक्शन की रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग करते हुए शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वॉशिंगटन स्थित एक एनजीओ हिंदू एक्शन ने किया। एनजीओ हिंदू एक्शन ने न्यूयॉर्क में भी कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। रिपब्लिकन सांसद पैट फॉलन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक हिंसा और धार्मिक उत्पीड़न की कड़ी निंदा करता हूं। मैं अंतरिम सरकार से बांग्लादेशी लोगों के साझा हित…

ईरान-लेबनान धमकी देते रह गए, इजरायल ने उड़ा दिए हिजबुल्लाह के कई ठिकाने

मिडिल ईस्ट में लगातार गहराते जा रहे संकट के बीच इजरायली सेना आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. आईडीएफ का कहना है कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर रातभर ताबड़तोड़ हमले कर उन्हें नष्ट कर दिया. हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का ये हमला ईरान और लेबान की धमकियों के बीच हुआ है. दरअसल हमास लीडर इस्माइल हानिया की ईरान में की गई हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. ईरान ने इजरायल से हानिया की मौत का बदला…

बांग्लादेश में सभी भारतीय वीजा केंद्र अनिश्चित काल के लिए बंद

केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में सभी भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र अगले नोटिस तक बंद कर दिए हैं. इसी हफ्ते की शुरुआत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र ने अपनी वेबसाइट पर आवेदकों को सूचित किया है कि अगली तिथि के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा और पासपोर्ट अगले कार्य दिवस पर एकत्र किए जाएंगे. नोटिस में कहा गया है, “अस्थिर स्थिति के कारण सभी भारतीय…

शेख हसीना और उनके सहयोगी के देश छोड़ने पर बड़ा खुलासा, इस वजह से जल्दबाजी में भागे सब

बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति को लेकर असमंजस बनी हुई है, क्योंकि हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शन के कारण करीब 450 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं देश में स्थिति बद से बदतर होने के कारण देश की प्रधानमंत्री रही शेख हसीना ने आनन-फानन में अपने सहयोगी के साथ देश छोड़ दिया। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही उनके प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आयी। जिसके साथ ही देश में राजनीतिक संकट भी व्याप्त हो गया। वहीं शेख हसीना के अचानक से देश छोड़ने का…

अमेरिका ट्रम्प पर गोली चलाने के मामले में मुख्या षड्यंत्रकारी तक पहुंची पुलिस आरोपी का नाम है आसिफ रजा, पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया ?

ईरान से संबंध रखने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक पर संभावित रूप से ट्रम्प और अन्य अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने वाली एक असफल हत्या की साजिश के संबंध में आरोप लगाया गया है मंगलवार को जारी एक अभियोग के अनुसार, न्याय विभाग ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति, जिसने ईरानी सरकार के साथ कथित संबंध होने का आरोप लगाया है, पर राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, एक ऐसा मामला जिसने अमेरिकी सरकार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य अधिकारियों के लिए सुरक्षा बढ़ाने के…

बांग्लादेश : यूरोप तक पहुंचा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा, नीदरलैंड के नेता बोले- यह भयानक ?

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा अब यूरोप तक पहुंच गया है। नीदरलैंड के राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए हिंसा की निंदा की। उन्होंने इसे भयानक बताया और हिंसा को जल्द समाप्त करने का भी आह्वान किया। दरअसल, बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। हिंसा के बीच ढाका में हिंदू समुदाय के दो नेताओं ने बताया कि हिंदुओं के कई मंदिरों,…

ब्रिटेन में क्यों हो रहे हैं हिंसक प्रदर्शन समझिए ?

ब्रिटेन के साउथपोर्ट में मशहूर सिंगर टेलर स्विफ़्ट की थीम वाली डांस पार्टी में तीन बच्चियों की मौत के बाद वहां के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. ब्रिटेन में 13 वर्षों बाद इतने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं. शनिवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान लीवरपूल, हल, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, ब्लैकपूल और बेलफास्ट में बोतलें फेंकी गईं. कई जगहों पर पुलिस पर हमले किए. इनमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. मुस्लिमों पर निशाना प्रदर्शनकारी आप्रवासी मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं. उनकी मस्जिदों पर हमले हो रहे…

बांग्लादेश में हालात बिगड़ने के पीछे क्या कोई ‘विदेशी एंगल’ भी है ?

पिछले कुछ वक्त से बांग्लादेश में शेख़ हसीना सरकार के लिए सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा था. घरेलू मोर्चे पर जहां उन्हें विपक्षी पार्टियों के दबाव और प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा. वहीं विदेश मोर्चे पर भी भारत और चीन के बीच संतुलन की सरकार की नीति सटीक नहीं बैठ रही थी. पिछले महीने चीन के दौरे पर गईं शेख़ हसीना तय समय से पहले ही वापस आ गई थीं. ऐसा माना गया कि शेख़ हसीना जो सोचकर चीन गई थीं, वो हासिल नहीं हुआ. बांग्लादेश में भारत की पूर्व…

बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़, 110 लोगों की हत्या

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बवाल चल रहा है. इस झड़प में अब तक कम से कम 110 लोगों की मौत भी हो गई है. प्रदर्शनकारी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं. रविवार को हुई भीषण झड़प में 14 पुलिसकर्मियों समेत 110 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए. कट्टरपंथियों ने हिंदुओं और मंदिरों पर हमले किए. इस्कॉन और काली मंदिरों समेत हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया.

माली ने यूक्रेन से तोड़े राजनयिक रिश्ते, क्या है वजह ?

यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा था कि पिछले महीने अल्जीरिया की सीमा के नजदीक हुई लड़ाई के दौरान उसने दखल दिया था. इस लड़ाई में माली के तुआरेग विद्रोही समूह ने माली के कई सैनिकों और वागनर ग्रुप के लड़ाकों को मार डाला था. तुआरेग विद्रोहियों का साथ अल-कायदा के लड़ाके भी दे रहे हैं. यूक्रेनी मिलिट्री इंटेलिजेंस के प्रवक्ता एंद्रेई युसोव ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी सेना ने तुआरेग विद्रोहियों को हमला करने के लिए जरूरी सूचना मुहैया कराई थी. माली के एक शीर्ष सैन्य…

हज के दौरान कई भारतीयों को बचाने वाले पाकिस्तानी ‘बजरंगी भाईजान’ से मिलिए

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के रहने वाले आसिफ़ बशीर ने इस साल हज के दौरान सऊदी अरब में एक वॉलेंटियर के रूप में काम किया. इस साल हज के दौरान भीषण गर्मी में सैकड़ों हाजियों की मौत हो गई. आसिफ़ बशीर ने तेज़ गर्मी से प्रभावित और बीमार हाजियों की देखरेख का फ़ैसला किया. इस साल हज के दौरान तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था. आशिफ़ बशीर ने जिन हाजियों की जान बचाई उनमें से अधिकतर भारतीय थे. भारत सरकार ने भी उनकी ईमानदारी, बहादुरी और…

ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 90 से अधिक लोगों को किया गया गिरफ़्तार ?

हल, लिवरपूल, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, ब्लैकपूल और बेलफास्ट में दुकानों को लूटा गया और पुलिस अधिकारियों पर हमले किए गए। लेकिन सारे प्रदर्शन हिंसक नहीं थे प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने नफ़रत फैलाने का प्रयास करने वाले अतिवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस को सरकार का पूरा समर्थन देने का वादा किया है। सोमवार को साउथपोर्ट के मर्सीसाइड में टेलर स्विफ्ट थीम पार्टी में हुई तीन लड़कियों की हत्या के बाद से तनाव काफ़ी बढ़ा हुआ है। लिवरपूल में पुलिस वालों पर ईंटें, बोतलें और फ्लेयर फेंके गए, कुर्सी फेंके…