गाजा में तुरंत युद्धविराम चाहता है हमास, बस कुछ इस मुद्दे पर अटक जाती है बात

बीते 11 महीने से चल रहे इस्राइस हमास युद्ध में अब युद्धविराम की कोशिशें चल रही हैं। अभी तक अपनी शर्तों पर अड़ा हमास भी अब गाजा में तुरंत युद्धविराम चाहता है। हमास ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह इस्राइल के साथ गाजा में तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हमास ने कहा कि वह अमेरिका के पूर्व के प्रस्ताव पर युद्धविराम के लिए तैयार हैं, लेकिन अब कोई नई शर्त नहीं होनी चाहिए। मिस्र की सीमा से लगे गाजा पट्टी के दक्षिणी किनारे पर स्थित…

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की मुनादी हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब दो महीने से भी कम समय बचा है. मगर आज का दिन अमेरिकी चुनाव के लिहाज से बड़ा दिन है. रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच आज तीखी बहस हो रही है. इस बहस पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर है. डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह पहली बार आमने-सामने से बहस हो रही है. 90 मिनट तक दोनों एक-दूसरे पर वार…

गाजा में इजरायल ने बिछा दीं लाशें

गाजा में इजरायली हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 लोग घायल हैं। यह जानकारी गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने साझा की। मंगलवार को इजरायल ने फिलिस्तीनी क्षेत्र के दक्षिण में हमला किया। इजरायल की सेना का कहना है कि उसने इस क्षेत्र में हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। इजरायली सेना ने यह हमला गाजा के खान यूनिस शहर के अल-मवासी इलाके में किया। यह वह इलाका है जिसे इजरायल की सेना ने युद्ध शुरू होने पर सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था।…

शेख हसीना की होगी घर वापसी! बांग्लादेश ने बनाया प्लान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस बांग्लादेश लाने को लेकर वहां की अंतरिम सरकार प्रयासरत है। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के वरिष्ठ वकील मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उनकी सरकार के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व वाले जन आंदोलन के दौरान सामूहिक हत्याओं के आरोप का मुकदमा चलाया जाएगा। 5 अगस्त को विरोधी प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भारत आ गईं…

कंगाल पाकिस्तान के हाथ लग गया खजाना, होगी पैसों की बरसात!

पाकिस्तान की भुखमरी और तंगी हालत से पूरी दुनिया वाकिफ है. पड़ोसी मुल्क में ऐसे हालात हैं कि कई लोग सड़कों पर उतकर प्रदर्शन तक कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला है, जिससे पड़ोसी देश की किश्मत बदल सकती है.डॉन न्यूज टीवी ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि तेल और गैस भंडार की मौजूदगी की पुष्टि के लिए एक मित्र देश के सहयोग से तीन साल तक सर्वेक्षण किया गया था.…

वियतनाम ने सुपर तूफान यागी के जवाब में 300 से अधिक उड़ानें रद्द

शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ ने चीन और वियतनाम में जमकर तबाही मचाई है. चक्रवाती तूफान की प्रचंडता को देखते हुए पूरे दक्षिणी चीन में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने दक्षिणी हैनान द्वीपीय प्रांत से टकराने के बाद अपने दो प्रांतों की कुछ नदियों में बाढ़ आने की चेतावनी दी है, जिससे जान-माल के नुकसान की व्यापक चिंता पैदा हो गई है. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शक्तिशाली ‘यागी’ तूफान (टाइफून) की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार सुबह दक्षिणी इलाकों में चेतावनी जारी की है. सरकारी…

यूक्रेन को नहीं मिलेंगे लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार, अमेरिका ने खारिज की राष्ट्रपति जेलेंस्की की मांग

अमेरिका ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मांग खारिज कर दी है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड ऑस्टिन ने कहा कि लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार (मिसाइल और लड़ाकू विमान) यूक्रेन युद्ध का रुख बदलने में सफल नहीं होंगे, इसलिए उन्हें यूक्रेन को देने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। ऑस्टिन ने यह बात रूस पर हमले के लिए लंबी दूरी के हथियारों की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मांग के जवाब में कही है। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन को…

‘तीसरे विश्वयुद्ध को मैं ही रोक सकता हूं’, ट्रंप बोले- अगर जीत गया तो नहीं होगी जंग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा सामने हैं और केवल वह ही इसे रोक सकते हैं। परमाणु प्रसार से मंडराते खतरे को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक विस्फोट का जोखिम है। यूक्रेन युद्ध, गाजा का संघर्ष और हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजरायल पर किए गए आतंकी हमले, जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई होती अगर वह राष्ट्रपति होते। ट्रंप ने यह बात पेंसिलवेनिया के हैरिसबर्ग में आयोजित एक टाउन हाल बैठक के दौरान कही।

गाड़ी से जा रहे हैं नेपाल तो ध्यान दें! अब बदल गया नियम, भारतीय वाहनों को सीमा पर देना होगा ज्यादा शुल्क

नेपाल यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों को अब अपने वाहनों के लिए पहले से अधिक शुल्क चुकाना होगा. बीते साल दिसंबर में नेपाल सरकार की तरफ से इस शुल्क को बढ़ाया गया था. एक बार फिर भारत से नेपाल जाने वाली वाहनों के आरटीओ परमिट शुल्क में वृद्धि से पर्यटकों की जेब पर असर पड़ा है. भारत से नेपाल जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों और टूरिस्ट बस के लिए आरटीओ परमिशन के चार्ज को काफी बढ़ा दिया गया है. नेपाल सरकार ने सिर्फ आठ महीने के बाद एक…

पीएम मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया, प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर होंगे। उन्होंने कहा कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया, प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल…

हमास का वहशीपन दुनिया के सामने, सुरंगों में मिली 6 बंधकों की लाश, इजरायल में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

गाजा में छह बंधकों की मौत के बाद इजरायल में रविवार को हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के युद्धविराम समझौते को नहीं करने के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ गया था. अगर ये समझौता हो गया होता तो बंधकों को छुड़ाया जा सकता था. इजरायली मीडिया के मुताबिक तेल अवीव में 300,000 लोग सड़कों पर उतरे और देश भर में 200,000 से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इन प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शेष 101 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने…

पोलियो टीकाकरण से पहले इजरायल की गाजा में भारी बमबारी, 48 की हुई मौत

गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान से ठीक पहले इजरायल ने मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में भीषण बमबारी कर 48 फलस्तीनी मार गिराए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा के 6,40,000 बच्चों को टीका लगाने के लिए क्षेत्रवार आठ घंटे के युद्धविराम पर इजरायल और हमास को तैयार कर लिया है। लेकिन टीकाकरण शुरू होने से पहले ही इजरायल ने जिस तरह के हमले किए हैं उससे इस अभियान के सफल होने को लेकर शंका पैदा हो गई है। इजरायली सेना का कहना है कि ये फलस्तीनी उग्रवादी दो अलग-अलग स्थानों पर…

बांग्लादेश में आंदोलन के दौरान एक हजार से ज्यादा की हुई मौत, दर्जनों पुलिसकर्मी भी हुए घायल

बांग्लादेश में जुलाई और अगस्त में सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए और एक हजार से ज्यादा घायल हुए। घायलों में 400 से ज्यादा वे हैं जो पुलिस फायरिंग के चलते एक या दोनों आंखों से दृटिहीन हो गए हैं। यह जानकारी अंतरिम सरकार में स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी मंत्री नूरजहां बेगम ने कई अस्पतालों का दौरा करने के बाद दी है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश…

अमेरिका में हर कदम मजबूत हो रहीं कमला हैरिस, 200 से अधिक पूर्व रिपब्लिकनों ने किया खुला समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एक दूसरे से बढ़त हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस लगातार समर्थकों को जोड़ रही हैं। 200 से अधिक पूर्व रिपब्लिकनों ने कमला हैरिस के समर्थन में खुला पत्र लिखा है। उन्होंने प्रगतिशील रिपब्लिकनों से ट्रंप के बजाय कमला हैरिस का समर्थन करने की अपील की है। इन रिपब्लिकनों में कई पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू के साथ भी काम कर चुके हैं। दूसरी ओर, हैरिस के चुनावी अभियान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर…

विदेशी कामगारों की संख्या घटाएगी ट्रूडो सरकार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी कामगारों की संख्या घटाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने अपने अस्थायी विदेशी कर्मचारी कार्यक्रम (टीएफडब्ल्यूपी) में संशोधन किया है। इसके तहत अब कनाडा में कम वेतन व अस्थायी नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या घटकर कुल आबादी का 5 प्रतिशत हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा असर कनाडा में पढ़ाई के दौरान छोटी-मोटी नौकरियां करने वाले विदेशी छात्रों पर होगा। इनमें भारतीय छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। ये छात्र कनाडा की महंगाई को झेलने के लिए अपनी पढ़ाई से इतर नौकरी…

बांग्लादेश में अब कुदरत का कहर, बाढ़ से 50 लाख लोग हो गए प्रभावित

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद देश कुदरती आपदा का सामना कर रहा है। बांग्लादेश इन दिनों बाढ़ से हालात बेहाल हो गए हैं। देश के अधिकतर इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां अब तक बाढ़ की वजह से 20 लोग जान गवा चुके हैं। वहीं, 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी के कारण लोगों को भोजन, स्वच्छ पानी, दवा और सूखे कपड़ों की तत्काल आवश्यकता है, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में जहां सड़कें अवरुद्ध होने के कारण बचाव और राहत कार्य बाधित हो…

अमेरिका में कमला हैरिस ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन

इस साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वॉशिंगटन से लेकर न्यूयॉर्क और कैलेफोर्निया तक सियासत तेज हो गई है। चुनाव लड़ रहे दोनों मुख्य प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस राष्ट्रीय औसत में ट्रंप से बढ़त हासिल की हुई है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप अब कमला हैरिस पर व्यक्तिगत हमलों के बजाय नीतिगत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को…

नेपाल बस हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 41

नेपाल के तनाहुन जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौतों की पुष्टि की। वहीं, इन पर्यटकों में से 24 के शव को नासिक लाने के लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने इस बाबत जानकारी दी है। महाराष्ट्र सीएम कार्यालय ने बताया कि कि इस बारे में एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केंद्रीय…

पाकिस्तान में डकैतों ने किए पुलिस अधिकारियों पर रॉकेट से हमले, 11 की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को डाकुओं द्वारा राकेट से किए गए हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।पुलिस के अनुसार लाहौर से 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में मचाह पाइंट पर पुलिस के दो वाहन कच्चे रास्ते में कीचड़ में फंस गए थे। इसी बीच डकैतों का एक गिरोह वहां पहुंचा और उसने दोनों वाहनों पर रॉकेटों से हमला किया। हमले में मौके पर ही 11 पुलिस वाले मारे गए और गई घायल हो गए। डकैत कुछ…

प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड दौरे पर रवाना, यूक्रेन भी जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की सुबह दो दिन के पोलैंड दौरे पर रवाना हो गए हैं। पोलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘मैं पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं पोलैंड में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा। पोलैंड से मैं यूक्रेन दौरे पर जाऊंगा और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा।’ बीते 45 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। बयान में कहा गया…