कनाडा के मशहूर बिजनेसमैन फ्रैंक स्ट्रोनक को शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया

कनाडा के मशहूर बिजनेसमैन फ्रैंक स्ट्रोनक को शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। स्ट्रोनक दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स कंपनी के फाउंडर हैं। पुलिस ने स्ट्रोनक को फिलहाल कुछ शर्तों पर रिहा कर दिया है। उन्हें बाद में ब्रैम्पटन, ओंटारियो की एक अदालत में पेश होना होगा।कनाडा की पील रिजनल पुलिस ने एक बयान में कहा कि 91 साल के स्ट्रोनक पर 80 के दशक से लेकर 2023 तक महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। मशहूर बिजनेसमैन पर रेप, यौन उत्पीड़न, महिला को…

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार सार्वजनिक रूप से जेलेंस्की से माफी मांगी है

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार सार्वजनिक रूप से जेलेंस्की से माफी मांगी है। उन्होंने ये माफी सैन्य सहायता में देरी होने की वजह से मांगी। बाइडेन ने कहा कि इस वजह से रूस ने युद्ध के मैदान में यूक्रेन पर बढ़त बना ली।अमेरिका ने यूक्रेन के साथ 61 बिलियन डॉलर के सैन्य पैकेज का एग्रीमेंट किया था। इसे रिपब्लिकन सांसदों के विरोध की वजह से अमेरिकी संसद ने छह महीने से अटका रखा था।इस देरी को लेकर बाइडेन ने जेलेंस्की से कहा- मैं हफ्तों हुई देरी को लेकर माफी मांगता…

पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी और जानिए क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बीते 10 महीनों से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट से ये शिकायत की थी कि उन्हें जेल में बेहद खराब परिस्थितियों में रखा जा रहा है। उन्हें वहां पर बेसिक चीजें भी मुहैया नहीं कराई गई हैं। इमरान खान के इन आरोपों को लेकर पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें इमरान खान को दी जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की तस्वीरें और विवरण शामिल हैं।इमरान खान के आरोपों का…

विपक्षी नेता डोनाल्ड ट्रम्प से लेकर दुनिया के सबसे रईस शख्स इलॉन मस्क तक अवैध प्रवासी मुद्दे को लेकर बाइडेन सरकार पर काफी हमलावर रहे हैं

अमेरिका में इसी साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इस बीच देश में शरणार्थी संकट एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। विपक्षी नेता डोनाल्ड ट्रम्प से लेकर दुनिया के सबसे रईस शख्स इलॉन मस्क तक अवैध प्रवासी मुद्दे को लेकर बाइडेन सरकार पर काफी हमलावर रहे हैं। जनता में भी अवैध शरणार्थी के मुद्दे को लेकर काफी नाराजगी है।इस बीच राष्ट्रपति बाइडेन ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अवैध प्रवासी संकट से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। इससे बिना इजाजत के…

जेल में बंद पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली

जेल में बंद पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को इमरान खान और उनकी सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी को सबूतों के अभाव में साइफर केस (सीक्रेट लेटर चोरी) में बरी कर दिया है।सीक्रेट लेटर चोरी केस में इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी पिछले साल दोषी पाए गए थे। स्पेशल कोर्ट ने उन्हें देश की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी ने इस सजा को…

मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया

मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया है। सरकार ने देश में पासपोर्ट के नियमों में बदलाव करते हुए इजराइली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। फैसला लागू होने के बाद इजराइली नागरिक मालदीव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।रविवार (2 जून) को मालदीव के गृह मंत्री अली इहुसन ने कहा कि इजराइली पासपोर्ट वालों के मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी संशोधन करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक विशेष समिति…

मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया

मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया है। सरकार ने देश में पासपोर्ट के नियमों में बदलाव करते हुए इजराइली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। फैसला लागू होने के बाद इजराइली नागरिक मालदीव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।रविवार (2 जून) को मालदीव के गृह मंत्री अली इहुसन ने कहा कि इजराइली पासपोर्ट वालों के मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी संशोधन करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक विशेष समिति…

जनरल बाजवा पर भरोसा करना मेरी सबसे बड़ी गलती : इमरान

अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि जब वे सत्ता में थे उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा कर लिया था। एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पूर्व जनरल बाजवा ने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए उनके बारे में झूठ बोला और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई।पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पत्रकार मेंहदी हसन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने राजनीतिक पार्टी के…

कराची और पेशावर में बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे

पाकिस्तान में गुरुवार को लरकाना, मोहनजोदड़ो का तापमान 50°C तक पहुंच सकता है। वहीं, सिंध के जकोबाबाद का तापामान बुधवार को 48°C हो गया। पाकिस्तान में तेज गर्मी के बीच कई शहरों में 20 घंटों तक की ​बिजली कटौती की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कराची और पेशावर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ने की बात कही है। कराची, थट्टा, बदीन और सुजावल में लू चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में बिजली…

कुछ ही समय के बाद एक और महामारी का आना तय : पैट्रिक वालेंस

ब्रिटिश सरकार के पूर्व चीफ साइंटिफिक एडवाइजर पैट्रिक वालेंस ने एक और महामारी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय के बाद एक और महामारी का आना तय है। पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार ने आने वाली सरकार को इस पर ध्यान देने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अभी तक हम महामारी का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। ब्रिटिश वेबसाइट द गार्जियन की…

इस्तीफा क्यों दे रहे ब्रिटिश सांसद?

ब्रिटेन में आम चुनाव की घोषणा के साथ ही पीएम ऋषि सुनक को एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी में लगातार सासंदों का इस्तीफा जारी है। हाल ही में टोरी पार्टी के पुराने नेता माइकल गोव और आंड्रे लिडसम ने राजनीति को अलविदा कह दिया है।इसके साथ ही सुनक की पार्टी में राजनीति से संन्यास लेने वाले कुल सांसदों की संख्या 78 हो गई है। माइकल गोव से पहले रक्षा मंत्री बेन वालेस, पूर्व पीएम थेरेसा मे, साजिद जाविद, डोमिनिक राब, मैट हैनकॉक, नदीम जहावी…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गए

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुतिन चाहते हैं कि दोनों देशों की सीमा अब मौजूदा हिसाब से ही रहे। यानी कि रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा कर लिया है वे अब उनका ही हिस्सा रहे।पुतिन युद्ध रोकने को लेकर तैयार हैं ऐसी रिपोर्टें कई महीनों से चल रही हैं लेकिन ये रिपोर्ट उस समय आई है कि…

ईरान के तबरिज शहर में रईसी के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा निकाली गई

ईरान के तबरिज शहर में रईसी के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान कई ईरानी नागरिक रोते नजर आए।ईरान के तबरिज शहर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी 9 लोगों की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, यात्रा के दौरान लाखों लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। लोगों के हाथ में रईसी की तस्वीर और ईरान का झंडा था।राष्ट्रपति को विदाई देते वक्त शहर के लोग रोते नजर आए। ईरान में…

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी 9 लोग मारे गए।मध्य पूर्व एशिया के शिया बहुल देश ईरान ने अपने दो नेताओं को उस समय खोया है, जब इजराइल के साथ उसके रिश्ते टकराव की सीमा तक बिगड़ गए हैं। वहीं अमेरिका-ईरान के संबंधों में…

18 मई को गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में 83 लोगों की मौत हो गई

इजराइल और हमास जंग के बीच शनिवार (18 मई) को गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में 83 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 105 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कतर के न्यूज चैनल अलजजीरा के मुताबिक, ये हमला उत्तरी गाजा के अदवान अस्पताल के पास हुआ।इस एयरस्ट्राइक में इजराइली सेना ने उन शिविरों को टारगेट किया, जहां हजारों लोगों ने शरण ली थी। हमले के कारण आस-पास की बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग के मलबे की चपेट में आने से कई लोग दब गए। राहत और बचाव दल लोगों वहां से…

दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका ने जापान पर न्यूक्लियर हमला किया : अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम

इजराइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने कहा है कि इजराइल को हर वह कदम उठाना चाहिए जिससे वह जंग जीत सकता है। अमेरिकी ग्राहम ने कहा, “दूसरे विश्व युद्ध में जब पर्ल हार्बर हमले के बाद अमेरिका ने तबाही देखी, तब हमने जापान के हिरोशिमा-नागासाकी पर परमाणु बम गिराए और जंग खत्म कर दी।”ग्राहम ने कहा, “इजराइल को भी यही करना चाहिए। अमेरिका यहूदी देश को युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी बम दे। इजराइल किसी भी कीमत पर यह जंग हार नहीं सकता। जापान पर परमाणु…

(PoK) में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक की

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में POK के पीएम अनवारुल हक,PML-N के नेता राजा फारूक हैदर , कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम और कई प्रमुख राजनेता शामिल हुए। बैठक में POK के खराब हालातों पर चर्चा हुई। इसके बाद पीएम शरीफ ने POK के लिए 23 अरब पाकिस्तानी रुपए ( 718 करोड़ हिंदुस्तानी रुपए) के पैकेज की घोषणा की है।जबकि PoK में बढ़ती मंहगाई और बिजली की कीमतों को…

यूक्रेन के खार्किव में रूस ने लड़ाई तेज कर दी, पढ़िए रिपोर्ट

जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में एक किलोमीटर तक अंदर घुस गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुद इस बात की पुष्टि की है।उन्होंने सेना को आदेश दिया है कि खार्किव से लोगों को बाहर निकाला जाए। साथ ही उन्होंने सभी रिजर्व सैनिकों को वापस बुला लिया है, ताकि इन्हें खार्किव में तैनात किया जा सके। खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में सेना को यहां…

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे।पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने घटना को देश के दुश्मनों की कायराना हरकत करार दिया है। शरीफ ने कहा कि, “हम आतंकवाद को जड़ से मिटाकर रहेंगे।”ग्वादर स्टेशन…

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश नाकाम

रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो कर्नल ने ही इसकी प्लानिंग की थी। मंगलवार (7 मई) को दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी यूक्रेन के प्रोसिक्यूटर जनरल ने दी है।इन दोनों अधिकारियों पर राजद्रोह का केस लगाया गया है। एक पर आतंकवादी कार्रवाई में शामिल होने का भी आरोप लगा है। दावा है कि दोनों आरोपियों को रूस से पैसे और हथियार मिले थे।दोनों आरोपियों…