ब्रिटेन की एक अदालत ने दुबई के शासक को अपनी पूर्व पत्नी और उनके बच्चों को 73 करोड़ डालर (लगभग 5,525 करोड़ रुपये) देने का आदेश सुनाया है। इसे ब्रिटिश इतिहास के सबसे महंगे तलाक निपटारे में एक बताया जा रहा है।हाई कोर्ट ने कहा कि शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी पूर्व पत्नी हया बिंत अल हुसैन को 33.33 करोड़ डालर (लगभग 2,522 करोड़ रुपये) का भुगतान करना होगा। शेष राशि उनके बच्चों-अल जलीला और जायद को दी जाएगी। प्रिंसेस हया और उनके बच्चे (जब तक नाबालिग…
Category: विदेश
तिब्बती मामलों की विशेष संयोजक बनीं भारतीय मूल की राजनयिक , दलाईलामा और चीन के बीच कराएंगी समझौता वार्ता
चीन और तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के बीच बातचीत के लिए अमेरिका ने भारतीय मूल की राजनयिक उजरा जेया को तिब्बती मामलों में अपना विशेष संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का मकसद तिब्बत को लेकर समझौता करना और चीन को कड़ी चेतावनी देना है। अमेरिकी राजनयिक उजरा जेया ने नई दिल्ली में अपनी तैनाती के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ वर्ष 2018 में विदेश सेवा को छोड़ दिया था। वह नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार के मामलों की उप सचिव भी हैं। जेया अमेरिकी सरकार की…
इस बार केस बढ़ने से फिर दुनिया में हैपी नहीं रहेगा क्रिसमस, लगने लगीं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
कुछ महीनों पहले दुनिया भर में कोरोना के नए केसों में कमी से जो राहत महसूस की जा रही थी, वह अब खत्म होती दिख रही है। यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते लॉकडाउन समेत कई तरह की पाबंदियां लगनी शुरू हो गई है। यही नहीं क्रिसमस और नए साल सेलिब्रेशन का जोश भी ठंडा पड़ गया है। इस महीने की शुरुआत के मुकाबले दुनिया भर में कोरोना के नए केसों की संख्या में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिल…
डेल्टा की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा यह वैरिएंट ओमिक्रॉन : WHO,
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि कोरोन वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा यह पहले से टीका लगाए लोगों या फिर कोविड-19 से उबर चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने सोमवार को कहा कि यह सबूत मिले हैं कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। टेड्रोस ने यह जानकारी जिनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यायल में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी।डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने…
हांगकांग में कानून बदले जाने के बाद पहली बार कराया गया मतदान
चीन द्वारा कानून बदले जाने के बाद हांगकांग में पहली बार रविवार को मतदान कराया गया। बीजिंग ने सीधे चुने गए विधायकों की संख्या कम कर दी है और केवल चीन के वफादार लोगों का ही प्रत्याशी बनना सुनिश्चित किया है। इस अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में 2014 और 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुए, लेकिन सुरक्षा बलों ने आंदोलन को कुचल दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया, जिसके कारण कई विपक्षी कार्यकर्ताओं ने चुप्पी साध ली और कई विदेश भाग निकले।मतदान का फीसद कम रहने की आशंका है।…
ओमिक्रान के ब्रिटेन में दैनिक मामले 10 हजार पार, सात की मौत
ब्रिटेन में तीन गुना वृद्धि के साथ कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा 10 हजार पार कर गया। गौर करने वाली बात है कि ओमिक्रोन संक्रमितों में यह वृद्धि महज एक दिन में हुई है। लोकप्रिय राक बैंड क्वीन के लीड गिटारिस्ट ब्रेन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को और 10,059 लोगों के नए वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी दी। शुक्रवार को इस वैरिएंट के संक्रमितों के 3,201 मामले सामने आए थे। देश में ओमिक्रोन से कुल संक्रमितों की…
आखिर क्यों मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता से चिढ़ रहा चीन, आइये जाने
चीन डिजिटल मीडिया से काफी खौफजदा है। खासकर शी चिनफिंग को मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता खटकने लगी है। यही कारण है कि चीन के साइबरस्पेस प्रशासन (सीएसी) ने मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता को कम करने के लिए एक नया अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान का मकसद इंटरनेट पर मशहूर हस्तियों की व्यक्तिगत जानकारी और सोशल मीडिया साइटों पर उनकी मौजूदगी को कम करना है। हालांकि चीन का कहना है कि इस कदम का मकसद मशहूर हस्तियों को अफवाहें फैलाने और गलत जानकारी देने से रोकना है।सीएसी ने बीते 23…
ओमिक्रोन को रोकने के लिए ब्रिटेन में लाकडाउन की जोर सोर से हो रही तैयारी
तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन वैरिएंट को रोकने के लिए पूरे यूरोप में देशों ने सख्त पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। ब्रिटेन दो हफ्ते के लिए लाकडाउन लगाने की तैयारी में है तो नेपाल और दक्षिण कोरिया समेत कई अन्य देशों ने भी इस वैरिएंट को रोकने के लिए कई सख्त एहतियाती कदम उठाए हैं। फ्रांस और आस्ट्रिया में यात्रा संबंधी सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।पेरिस में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली आतिशबाजी को रद कर दिया गया है। डेनमार्क ने थियेटर, सिनेमा हाल,…
189 साल से कब्जे वाली सीट पर मिली हार से ब्रिटेन में दबाव में हैं प्रधानमंत्री जानसन
ब्रिटेन के उप चुनाव में 189 साल से कब्जे वाली सीट पर सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी को मिली पराजय से बोरिस जानसन सरकार पर कामकाज को लेकर दबाव बढ़ गया है। हाल के हफ्तों में ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण काफी तेज हुआ है और कंजरवेटिव पार्टी से जुड़े स्कैंडल सामने आए हैं। उप चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की हेलेन मार्गन ने कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी को करीब 23 हजार मतों से पराजित किया है।कंजरवेटिव पार्टी के लिए यह पराजय इसलिए पीड़ादायी है क्योंकि नार्थ श्रोपशायर की इस सीट पर पार्टी…
नीदरलैंड में लग सकता है ओमिक्रान से लाकडाउन
देश-विदेश में कोरोना के ओमिक्रान वैरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नीदरलैंड में इससे बचने के लिए अब लाकडाउन लग सकता है। नीदरलैंड की सरकार को नए वैरिएंट की रणनीति पर सलाह देने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यहां पर सख्त लाकडाउन लगाने की सिफारिश की है। डच मीडिया ने शुक्रवार को आंशिक रूप से लाकडाउन को जनवरी तक बढ़ाए जाने के कुछ ही दिनों बाद रिपोर्ट दी है। स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो डी जोंग ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ओमिक्रान…
पाक फेडरल बोर्ड रिवेन्यू के पूर्व चेयरमैन का आरोप, दिवालिया हो चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान फेडरल बोर्ड रिवेन्यू (एफबीआर) के पूर्व चेयरमैन शब्बर जैदी ने पाकिस्तान को दिवालिया देश करार दिया है। उनका कहना है कि सरकार का सब ठीक होने का दावा करने की बातें झूठ हैं। एफबीआर के पूर्व चेयरमैन शब्बर जैदी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है। एक कार्यक्रम में जैदी ने कहा, ‘एक इकाई के रूप में पाकिस्तान दिवालिया है। जैसा कि हम अकाउंटेंसी में कहते हैं, यह आज की स्थिति में चिंता का विषय नहीं है।जैदी ने कहा- हम कहते हैं कि…
पाकिस्तानी सेना के बर्बाद किए काली मंदिर का बांग्लादेश में राष्ट्रपति कोविन्द आज करेंगे उद्घाटन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शुक्रवार को ढाका के पुनर्निर्मित श्री रमना काली मंदिर का उद्घाटन करेंगे। 50 वर्ष पहले 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने इस मंदिर को बर्बाद कर दिया था। इसी युद्ध में हुई पाकिस्तान शर्मनाक पराजय के बाद बांग्लादेश बना था। भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि नए सिरे से बने काली मंदिर का उद्घाटन दोनों देशों के श्रद्धालुओं को भावुक करने वाला क्षण होगा। राष्ट्रपति कोविन्द तीन दिन की बांग्लादेश यात्रा पर हैं और शुक्रवार को उनकी यात्रा का आखिरी दिन होगा।आपरेशन…
बड़ा खुलासा,काबुल पर कब्जे के लिए हामिद करजई ने भेजा था तालिबान को बुलावा
तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर अपनी मर्जी से कब्जा नहीं किया बल्कि उसे इसके लिए आमंत्रित किया गया था। तालिबान सरकार को अपदस्थ करके अमेरिका की मदद से अफगानिस्तान के 13 साल राष्ट्रपति रहे हामिद करजई ने ही तालिबान को काबुल पर काबिज होने का न्योता दिया था। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने राष्ट्रपति अशरफ गनी की अफगानिस्तान से गुप्त एवं आकस्मिक रवानगी के बारे में रहस्योद्घाटन किय उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘लोगों की रक्षा की खातिर’ तालिबान को शहर में आने का न्योता दिया था ‘ताकि देश…
78 हजार केस ब्रिटेन में मिले , यूरोप में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन
78 हजार केस ब्रिटेन में मिले , यूरोप में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन ब्रिटेन और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इस क्षेत्र में डेल्टा वैरिएंट पहले से ही कहर ढा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 78,610 नए मामले सामने आए। इससे पहले आठ जनवरी को सबसे ज्यादा 68,053 केस मिले थे। फ्रांस में भी 65,713 नए मामले मिले हैं। यहां पिछले एक हफ्ते के दौरान प्रतिदिन औसतन 50 हजार से…
पाकिस्तान पर अमेरिका के सीनेटर राबर्ट मेनेंडेज ने लगाए आरोप
अमेरिका के सीनेटर राबर्ट मेनेंडेज (Robert Menendez) ने पाकिस्तान पर तालिबान को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाया है और कहा है कि अफगानिस्तान में मिशन की असफलता का कारण इस्लामाबाद ही है। मेनेंडेज ने कहा, ‘तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या की जिसे इस्लामाबाद की ओर से सुरक्षित पनाह मुहैया कराया जाता है। हमें आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तानी सरकार के साथ गंभीर बातचीत करने की जरूरत है।उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने पिछले महीने इस समिति को बताया था, अफगानिस्तान में हमारे मिशन की विफलता की वजह एक…
प्रधानमंत्री देउबा को नेपाल कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव में मिली जीत
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव में जीत मिली है। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे संपन्न हुए दूसरे चरण के मतदान में कुल 4,564 वोट डाले गए, देर रात तक मतगणना शुरू होने के बाद बुधवार सुबह नतीजों का एलान किया गया। चुनाव आयोग (Election Committee) के अनुसार, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के खाते में 2,733 वोट पड़े वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शशांक कोइराला (Shashank Koirala) को 1,855 वोट वहीं 35 वोट रद किए गए।बता दें कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा समेत पांच उम्मीदवारों…
US और चीन पुतिन के इस बयान से क्यों चौंके, आइये जानते है क्या है ये बयान
यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के तनातनी के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने इस दावे से दुश्मन खेमों को चौंका दिया है। उन्होंने दावा किया है कि हथियारों के मामले में रूस विश्व का नंबर वन देश है। रूसी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब यूक्रेन को लेकर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ रूस के युद्ध जैसे हालात हैं। यूक्रेन को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध बेहद तल्ख हो गए है। हालांकि, उन्होंने इस दावे के साथ यह वादा किया है…
दुनिया में महाशक्ति के मामले में अमेरिका से कितने प्वाइंट पीछे है चीन?
सिडनी के लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स 2021 में अमेरिका को टाप लिस्ट में रखा है। इस इंडेक्स में एशिया के सबसे ताकतवर देशों की सूची में भारत को चौथे स्थान पर रखा है। कोरोना वायरस महामारी और लाकडाउन के कारण इस वर्ष एशिया पैसिफिक क्षेत्र में चीन और भारत दोनों की पकड़ कमजोर हुई है। इसके चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। इस रिपोर्ट में अमेरिका, चीन और जापान के बाद भारत चौथे स्थान पर है। वर्ष 2020 की अपेक्षा भारत को दो अंक का नुकसान…
एक तरफ ओमीक्रोन तो दूसरी अमेरिका में विनाशकारी बवंडर ने मचाई तबाही
अमेरिका के दक्षिणी और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की रात कम से कम 18 बवंडरों ने भारी तबाही मचाई है। अमेरिका में केंटकी राज्य के गवर्नर ने कहा कि चक्रवातों और खराब मौसम के कारण कम से कम पांच राज्यों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इससे राज्य में कम से कम 70 के करीब लोगों की मौत होने की आशंका है और यह आंकड़ा 100 तक पहुंच सकता है। इस बीच, मेफील्ड में बवंडर के आने के बाद बचाव दल चारो तरफ बिखरे मलबों में तलाशी अभियान चला…
ओमिक्रोन से अमेरिका में कोरोना से अब तक आठ लाख मौतें, बढ़ रहा खतरा
अमेरिका में कोरोना महामारी के चलते मरने वालों की संख्या आठ लाख को पार कर गई है। आखिर की एक लाख मौतें 73 दिन में हुई हैं। संक्रमण के मामले भी प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा मिल रहे हैं। लगभग सारे मामले डेल्टा वैरिएंट के ही होते हैं और ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले अभी बहुत कम पाए गए हैं। सर्दी बढ़ने और ओमिक्रोन वैरिएंट के चलते संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंटनी…
