आज आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हमारी पृथ्वी, मंगल ग्रह और सूर्य के बीच होगी। एक घंटे के लिए चंद्रमा भी इनकी सीध में आ जाएगा। इस वजह से मंगल पूरी तरह चांद के पीछे छिप जाएगा। हालांकि यह पूरी घटना नॉर्थ अमेरिका और यूरोप सहित नॉर्थ अफ्रीका और खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों से देखी जा सकेगी।भारत में लाल ग्रह चमकता तो नजर आएगा, लेकिन चांद के पीछे छिपता नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त देश में सुबह होगी। भारतीय समय के अनुसार यह घटना सुबह 10.30…
Category: विदेश
PAK फौजी का सिर काटकर तालिबान ने शव पेड़ पर लटकाया, लोगों से कहा- जनाजे में शामिल न हों
पाकिस्तान सरकार और TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के बीच सीजफायर खत्म होने का असर नजर आने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TTP ने अफगानिस्तान की बॉर्डर से सटे खैबर पख्तूख्वा में एक पाकिस्तानी सैनिक का कत्ल किया। इसके बाद उसका शव पेड़ पर लटका दिया। डेड बॉडी के साथ एक धमकी भरी चिट्ठी भी लगाई। इसमें स्थानीय लोगों से कहा गया था कि कोई भी मरने वाले के जनाजे में शिरकत न करे, वरना अंजाम बुरा होगा।मारे गए पाकिस्तानी फौजी का नाम रहमान जमान बताया गया है। अफगानिस्तान के जर्नलिस्ट…
22 साल की महसा अमीनी हिजाब सही से नहीं पहना तो मार डाला, विरोध के बाद ईरान ने खत्म किया
13 सितंबर 2022 का दिन था। ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत की 22 साल की महसा अमीनी एक लंबा ओवरकोट पहनकर अपने परिवार के साथ तेहरान में घूम रही थीं। परिवार जैसे ही शहीद हेगानी एक्सप्रेसवे पर पहुंचता है, मॉरैलिटी पुलिस आती है। मॉरैलिटी पुलिस अमीनी के ड्रेस को अभद्र बताते हुए उन्हें हिरासत में ले लेती है। दावा करती है अमीनी ने हिजाब को सही तरीके से नहीं पहना था। इसके बाद अमीनी को वैन से डिटेंशन सेंटर ले जाया जाता है।डिटेंशन सेंटर ले जाते वक्त मॉरैलिटी पुलिस अमीनी के…
मास्कों में अपने घर की सीढ़ियों से फिसले पुतिन, पढ़िए खबर
एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और पिछले हफ्ते मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से गिर गए थे। हालांकि, इस घटना के अगले दिन वो रूस की एक स्पेशल टेस्टिंग लैब के दौरे पर भी गए थे। वर्ल्ड मीडिया में कुछ महीने से लगातार यह खबरें आ रही हैं कि पुतिन को कैंसर है और इसकी वजह से उन्हें चीजों को ग्रिप करने में भी परेशानी आती है। रूसी सरकार इन खबरों को अफवाह…
मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए भारत से जुड़े मुद्दे प्रमुख, इससे अमेरिकियों को दिक्कत
अमेरिका में भारतवंशियों की धाक जग-जाहिर है। करीब 34 करोड़ आबादी में से केवल 45 लाख भारतीय हैं। इसके बावजूद भारतीय समुदाय अमेरिकी मीडिया में छाया रहता है। अमेरिका के मुख्य मीडिया संस्थान और एक दर्जन से ज्यादा वेबसाइट्स भारतीयों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं। दूसरी ओर, भारतीयों को मीडिया में खासी कवरेज से अमेरिका का दक्षिणपंथी और वर्चस्ववादी तबका चिढ़ गया है। इसका एक धड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भारतीयों को स्पेशल ट्रीटमेंट देने का आरोप लगा रहे हैं।बाइडेन ने कहा था कि भारतीय…
गूगल के CEO सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित हुए , बोले- भारत मेरा हिस्सा है
गूगल के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से नवाजा गया है। ये सम्मान उन्हें अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दिया। उन्हें ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में 2022 के लिए पद्म भूषण दिया गया। सम्मानित होने पर पिचाई ने कहा- भारत मेरा एक हिस्सा है। मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं।
आतंकी संगठन TTP बढ़ा रहा पाक की परेशानी, पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग का खतरा सबसे ज्यादा
पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक बदहाली और चरमपंथ तो चरम पर है ही। वह दुनिया का ऐसा सबसे बदतर देश भी है, जहां सामूहिक हत्या (लिंचिंग) किए जाने का जोखिम सबसे ज्यादा है। ऐसी वारदातें ईश निंदा के नाम पर आतंकी संगठनों द्वारा अंजाम दी जा रही हैं।अर्ली वार्निंग प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जोखिम आतंकी संगठन तालिबान से जुड़े संगठनों की मौजूदगी के कारण भी है। पाकिस्तान का पड़ोसी और तालिबान शासन वाला अफगानिस्तान इस सूची में सातवें नंबर पर है। वहां भी तालिबान के कब्जा करने…
ISIS ने नए चीफ का ऐलान किया, ISIS का सरगना अबू हसन मारा गया
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ( ISIS ) का चीफ अबू हसन अल हाशिमी मारा गया है। इसी संगठन के प्रवक्ता ने उसकी मौत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों से लड़ाई के दौरान चीफ की मौत हो गई। 9 महीने पहले ही उसे संगठन का लीडर बनाया गया था।अबू हसन के मारे जाने के बाद संगठन के नए चीफ का भी ऐलान कर दिया गया है। अब ISIS का नया चीफ अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी होगा।ISIS प्रवक्ता ने चीफ की मौत की पुष्टि तो…
जनवरी के पहले प्रेसिडेंट बाइडेन सेम सेक्स मैरिज बिल पर कानून बनाएंगे
अमेरिकी सीनेट ने सेम सेक्स मैरिज बिल पास कर दिया है। अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद प्रेसिडेंट बाइडेन बिल पर साइन करेंगे और इसे कानून बना दिया जाएगा। ये सारी प्रोसेस जनवरी के पहले पूरी हो जाएगी। इस बिल के कानून बनते ही समलैंगिक विवाह को मान्यता दी जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो सेम सेक्स मैरिज करना गलत नहीं होगा। 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे देश भर में बैन कर दिया था।सीनेट में इस बिल के पास होने…
आज रात 8.38 बजे चाइना भेजेगा अंतरिक्ष में 3 एस्ट्रोनॉट्स, खबर पढ़िए
चीन धरती और समुद्र के साथ अंतरिक्ष में भी अपना वर्चस्व बढ़ा रहा है। आज चीनी स्पेस एजेंसी CMSA तीन एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजेगी। इन्हें भारतीय समय के अनुसार रात 8.38 बजे जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रवाना किया जाएगा। यह शेनझाऊ मिशन के तहत उड़ान भरने वाली 15वीं फ्लाइट है।स्पेस में भेजे जा रहे एस्ट्रोनॉट्स में फी जुनलॉन्ग, डेंग क्विंगमिंग और झांग लू शामिल हैं। इस मिशन के लिए जुनलॉन्ग कमांडर नियुक्त किए गए हैं। क्रू चीन के नए तियांगोंग स्पेस स्टेशन में 6 महीने का वक्त गुजारेंगे।…
चीन में जनता सड़कों पर बोले- इस्तीफा दें राष्ट्रपति
चीन में एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग इसके विरोध में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफा मांग रहे हैं।ये प्रदर्शन 25 नवंबर को शिंजियांग के एक अपार्टमेंट में लगी आग के बाद उग्र हो गया। दरअसल, जीरो कोविड पॉलिसी के तहत लगाए गए लॉकडाउन के चलते दमकलकर्मी वक्त रहते आग बुझाने यहां नहीं पहुंच पाए। इससे 10 लोगों की मौत हो गई थी।सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो…
अल-शबाब के 100 आतंकी ढेर, इस संगठन ने बहुत आतंक मचाया
सोमालिया की सेना ने सेंट्रल शबेले क्षेत्र में एयर स्ट्राइक करके आतंकी संगठन अल-शबाब के 100 आतंकी को मार गिराया। इनमें 12 कमांडर थे। अल-शबाब का मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है। ये संगठन पिछले 4 महीने में 3 बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है। सोमालिया के डिप्टी इंफॉरेमेशन मिनिस्टर अब्दिरहमान यूसुफ अल-अदाला ने कहा- हमारी आर्मी और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट लोगों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठा रही है। शबेले क्षेत्र में एक मिलिट्री ऑपरेशन चलाया गया। इसमें अल-शबाब के 12 कमांडर समेंत…
कोरोना केस फिर एक बार चीन में दस्तक दे दिया, एक दिन में 31 हजार केस मिले : 66 लाख की आबादी वाले 8 जिलों में लॉकडाउन
चीन में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को 31,454 नए केस मिले। कोरोना काल में ये सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे ज्यादा 28, 000 मामले इसी अप्रैल में मिले थे। नेशनल हेल्थ ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत के बाद से चीन के रोजाना औसत मामले रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।इस बीच मामले बढ़ने की आड़ में चीनी प्रशासन ने झेंगझाउ और उसके आसपास के 8 जिलों के 66 लाख की आबादी को लॉकडाउन लगाकर कैद कर दिया है। इस आदेश से पहले…
अमेरिका में पुलिस अफसर की हत्या के दोषी केविन जॉनसन को 29 नवंबर को दी जाएगी डेथ इंजेक्शन, पूरी खबर पढ़िए
अमेरिका में पुलिस अफसर की हत्या के दोषी केविन जॉनसन को 29 नवंबर को डेथ इंजेक्शन से सजा-ए-मौत दी जाएगी। केविन की 19 साल की बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वो पिता को मरते हुए देखना चाहती है, लिहाजा उसे डेथ इंजेक्शन दिए जाने के वक्त मौजूद रहने की मंजूरी दी जाए। केविन को मौत का इंजेक्शन मिसौरी की जेल में दिया जाएगा। यहां के कानून के मुताबिक, 21 साल से कम उम्र के लोग इस तरह की सजा दिए जाने के वक्त मौजूद नहीं…
1999 में भूकंप से गई थी 800 लोगों की जान, तुर्किये में एक बार फिर आया भूकंप
तुर्किये (पुराना नाम तुर्की) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। झटके इतनी तेज थे कि राजधानी अंकारा, इस्तांबुल और आस-पास के इलाकों में रह रहे लोग दहशत में घर से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दुजसे प्रांत के गोलकाया में आया। ये शहर इस्तांबुल से 200 किलोमीटर दूर है। इसी शहर में 1999 में सबसे खतरनाक भूकंप आया था, जिसमें 800 लोगों की…
यूक्रेन के लोगों से कहा- बिना आजादी नहीं रह सकते, जीत का जश्न मनाएंगे : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने सोमवार को देश के लोगों को संबोधित किया। वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध में योगदान देने वाले लोगों का आभार जताया। कीव के राष्ट्रपति भवन से दिए गए भाषण में जेलेंस्की ने जल्द ही रूस से जंग जीत लेने का भरोसा दिलाया। जेलेंस्की ने कहा- आने वाले समय में इसी दिन हम कीव के आजाद चौराहे पर जीत का जश्न मनाएंगे। हम बिना गैस, गरम पानी औऱ बिजली के तो रह सकते हैं, लेकिन बिना आजादी के नहीं।यूक्रेन द्वारा जारी…
ऋषि सुनक बोले- जेल भर जाती है तो भरने दें, अपराधी नहीं बचेंगें
आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के बीच कमान संभालने वाले ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। हाल के दशकों में वे पहले PM हैं, जिन्होंने अपराध के खिलाफ ऐसा अभियान छेड़ा है। इसका कारण उनकी दो बेटियां हैं। सुनक ने कहा कि बेटियों की चिंता के चलते ही उन्होंने अपराध के खिलाफ अभियान शुरू किया है। वे सड़कों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना चाहते हैं। उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी कृष्णा 11 साल की है और छोटी बेटी अनुष्का की उम्र 9…
G20 में स्टाफ ने लिखकर दिया- कहां बैठना और कब बोलना है; ट्रम्प US प्रेसिडेंट को बीमार कहते
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक फोटो वायरल हो रहा है। यह फोटो इंडोनेशिया के बाली में हुई G20 समिट का है। बुधवार को बाइडेन जब इस समिट में पहुंचे तो उनके हाथ में एक कागज था। इस पर तफ्सील से लिखा था कि उन्हें समिट हॉल में क्या-क्या करना है। मसलन, कहां बैठना है- कब और कितनी देर बोलना है। इतना ही नहीं फोटो सेशन में कहां खड़ा होना है, इसके नोट्स भी बनाकर दिए गए थे। जून में भी एक प्रोग्राम के दौरान भी बाइडेन के हाथ में…
यूक्रेन के डिफेंस प्लांट को रूस ने बनाया निशाना : निप्रो, कीव और जापोरीज्जया में भी ताबड़तोड़ मिसाइल गिराए गए
रूस-यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। गुरुवार को भी रूस ने यक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए और दक्षिण ओडेसा क्षेत्र और निप्रो शहर को अपना निशाना बनाया। यहां एक पावर डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया गया। इसके अलावा रूस के तरफ से राजधानी कीव और जापोरीज्जया में भी मिसाइल गिराए गए।ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मार्शेन्को ने गुरुवार को बताया कि रूस ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर मिसाइल अटैक किए। जिसके…
1992 में सिर्फ 20 करोड़ रुपए में खरीदा था, 215 करोड़ में बिकेगा इवाना ट्रम्प का बंगला, जुलाई में हुई थी मौत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तलाकशुदा पत्नी इवाना ट्रम्प का मैनहटन में बना 8,725 वर्गफीट का आलीशान बंगला बिक रहा है। ब्रोकिंग फर्म ने बंगले की कीमत करीब 215 करोड़ रुपए रखी है। बिक्री से मिली रकम इवाना और डोनाल्ड ट्रम्प के 3 बच्चों डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, एरिक ट्रम्प और इवांका ट्रम्प के बीच बांटी जाएगी। 64वीं स्ट्रीट पर बने 5 बेडरूम, 5 बाथरूम वाले इस बंगले का इंटीरियर 1980 के दशक का है। इवाना ने यह बंगला 1992 में मात्र 20 करोड़ रुपए में खरीदा था। उसी…
