चीन सरकार ने बढ़ते मामलों के बीच बॉर्डर खोलने, क्वारंटाइन हटाने का फैसला लिया

कोरोना मामले बढ़ने के बाद चीन ने 24 दिसंबर को बॉर्डर सील करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब सरकार ने 8 जनवरी से बॉर्डर खोलने का फैसला किया है। इसके अलावा क्वारंटाइन भी खत्म कर दिया जाएगा। इससे साफ हो रहा है कि सरकार अब कोरोना को आम फ्लू मान रही है। दूसरी तरफ चीन ने फैसला किया है कि वो कोरोना से निपटने के लिए फाइजर के कोविड ड्रग का इस्तेमाल शुरू करेगा। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में चीन के स्वास्थ्य केंद्रों पर…

चीन में कोरोना बरपा रहा कहर , श्मशान घाटों के बाहर लगी लंबी लाइनें

चीन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके कारण चीन में हाहाकार मचा हुआ है। चीन में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हालात ये हो गए हैं कि चीन में श्मशान घाट भर गए हैं। लोगों को अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए चीन के लोगों वहां के हालात के बयां कर रहे हैं। चीन के लोगों को शव वाहन की तलाश में काफी परेशानियों का…

चीन सरकार कोविड-19 को फ्लू मान रही , लोगों से कहा- पारंपरिक चीनी दवाएं खाएं

चीन में कोरोना से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि वहां दवाओं की कमी आ गई है। इसी बीच सरकार ने लोगों से ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन लियानहुआ किंगवेन (Lianhua Qingwen) खाने के लिए कह रही है। हैरानी की बात तो ये है कि इस दवा को वायरल इंफेक्शन होने पर दिया जाता है। सरकार की इस दवा को खिलाने की हिदायत से साफ समझ आता है कि वो कोरोना का फ्लू मान रहे हैं।सरकार की इस हिदायत का लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि सरकार क्यों…

पूरी दुनिया में आज क्रिसमस का जश्न, UAE एयरलाइन्स के प्लेन ने पहनी सैंटा कैप

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पब्लिक सर्वेंट्स, चैरिटी वर्कर्स को फोन करके क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने मिलिट्री अफसरों और कई डिप्लोमैट्स को भी सरप्राइज कॉल किया। इधर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अमीरात एयरलाइन्स ने भी हॉलिडे मूड में दिखाई दी। एयरलाइन्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक प्लेन सैंटा के कैप में दिख रहा है। वीडियो में रेनडियर प्लेन को खींचते दिखाए गए हैं। ये बिलकुल ऐसी ही दिख रहा है जैसा हमने हमेशा सैंटा को आते हुए देखा है। एयरलाइन्स ने वीडियो के…

एक बार फिर चीन में गहराया कोरोना का संकट, साउथ कोरिया में 68 हजार से ज्यादा​​​​​​ नए मामले

चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के लिए 20 दिन की वेटिंग है। लिहाजा, डेडबॉडी को एक कंटेनर में कलेक्ट किया जा रहा है। इधर, कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एजेंसी (KDCA) के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के 68,168​​​​​​​ नए मामले दर्ज किए गए। कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 85 लाख 34 हजार 558 हो गई है। सरकार ने विदेश से आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, उन्हें 7 दिन आइसोलेशन में…

तालिबान ने अफगानिस्तान में पढ़ाई रोकी, बालिग महिलाओं के मस्जिद में जाने पर भी रोक

अफगानिस्तान में तालिबान शासन महिलाओं के अधिकारों का बर्बरतापूर्वक दमन कर रहा है। बीते साल अगस्त में तालिबान ने सत्ता पर कब्जा करने के बाद ही शिक्षा, नौकरियों और उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाकर महिलाओं को घरों में कैद करने के लिए नियमों में बदलाव करने शुरू कर दिए थे।दुनिया को दिखाने के लिए अपने फैसले लागू करने के लिए मौलवियों का सहारा लिया। उनकी सरकारी और प्राइवेट नौकरियों पर रोक लगवा दी। आगे बढ़ने से रोकने के लिए तालिबान सुरक्षाबलों ने महिलाओं को डराया, धमकाया, हिरासत में लेने से…

1.85 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता दी और यूक्रेन कभी अकेला नहीं होगा: जो बाइडेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस से युद्ध शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले। व्हाइट हाउस में इस मुलाकात के बाद US प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेनियन दुनिया के सामने आदर्श रख रहे हैं।इस बीच बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को 1.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करेगा। इसमें पैट्रियट मिसाइल बैटरी के लिए धन मुहैया कराना भी शामिल है।हालांकि बाइडेन ने बाद में यह भी कहा, “यह सिस्टम एस्केलेट्री नहीं डिफेंसिव है… हमें…

16 मौलवियों की बात भी नहीं माने तालिबान, PAK आर्मी ने 33 आतंकी मारे

पाकिस्तान के बन्नु जिले में काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTD) पर कब्जा करने वाले तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के 33 आतंकियों को फौज ने मार गिराया है। डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने संसद को यह जानकारी दी। ऑपरेशन में 2 कमांडो भी मारे गए हैं।करीब तीन दिन से TTP के आतंकी एक मेजर समेत चार फौजियों को बंधक बनाए हुए थे। पाकिस्तान ने इस मसले को सुलझाने के लिए 16 मौलवियों की एक टीम अफगानिस्तान बातचीत के लिए भेजी थी। इनकी कोशिश यह थी कि अफगान तालिबान को इस बात के लिए तैयार…

क्या रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खत्म, फ्लोरिडा के गवर्नर पहली पसंद

अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके डोनाल्ड ट्रम्प अब अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में हाशिये पर जा रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खात्मे की ओर है। हाल में हुए मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन, जुमलेबाजी और कोर्ट केस में फंसे होने के कारण ट्रम्प की लोकप्रियता का ग्राफ अपनी ही पार्टी में रसातल में जा पहुंचा है। यह ऐसे समय पर हुआ है, जब ट्रम्प ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले महीने ही अपनी दावेदारी का ऐलान किया है।अपनी पार्टी में लोकप्रियता में…

पाकिस्तान के बाद बिलावल भुट्टो के मंत्री शाजिया ने भारत को दी ‘परमाणु युद्ध’ की धमकी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदार के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर शक बयानों के बीच पार्टी के एक अन्य नेता ने भारत को ‘परमाणु युद्ध’ की चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी एनी के अनुसार, बोल न्यूज के साथ शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शाजिया मेरी ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी। मंत्री ने कहा कि बोल्डर के पास परमाणु बम है और ‘जरूरत इसका उपयोग कर सकता है’। दरअसल, शाजिया मेरी भुट्टो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी।…

ट्रम्प पर कैपिटल हिंसा मामले में दर्ज होंगे 3 केस, पैनल की जांच पूरी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हमले की घटना को लेकर जांच पैनल ने ट्रम्प के खिलाफ तीन क्रिमिनल केस दर्ज करने की तैयारी की है। पैनल जल्द ही सार्वजनिक तौर पर ऐसा करने की सिफारिश कर सकता है। पैनल किन आरोपों को आधार बनाकर न्याय विभाग के पास सिफारिश भेजेगा, यह नहीं बताया गया है।ट्रम्प पर विद्रोह, सरकारी कार्यवाही में बाधा और संघीय सरकार को धोखा देने की साजिश का आरोप है। इसी के साथ उनके टैक्स…

रूसी राष्ट्रपति से PM ने फोन पर बात की, साथ मिलकर काम करने का वादा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से पुतिन को बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए यूक्रेन जंग का समाधान करने की बात कही । दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच व्यापार, ऊर्जा, डिफेंस के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की है।​​​​​​​फोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को जी 20 के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि शंघाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष…

4 दिन पहले 12 ने जान गंवाई थी, अफगान तालिबान के हमले में 4 पाकिस्तानी फौजी फिर मारे गए

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव है। रविवार के बाद यहां गुरुवार को भी दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान तालिबान के हमले में पाकिस्तान के 4 फौजी मारे जा चुके हैं। कुछ वीडियो फुटेज में फायरिंग और मोर्टार शेलिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। रविवार को भी इसी बॉर्डर एरिया में फायरिंग हुई थी। इस दौरान 11 पाकिस्तानी और 1 अफगानी की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा था कि अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने घटना पर अफसोस…

महंगाई के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में रहना यूरोप से सस्ता, लोग 12 महीने के वीसा पर आ रहे

ऑस्ट्रेलिया में वर्किंग हॉलिडे-मेकर (WHM) का खासा चलन है। ये खास वीसा होता है, जिसके तहत लोग 12 महीने की छुट्टी पर ऑस्ट्रेलिया घूम सकते हैं। इस दौरान वो साथ में टेम्पररी नौकरी या पढ़ाई भी कर सकते हैं। इन्हें बैकपैकर्स भी कहा जाता है।2019 में इस वीसा के साथ 3 लाख से ज्यादा टूरिस्ट ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। अब कोविड लॉकडाउन हटने के बाद महंगाई बढ़ने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में WHM वीसाधारकों की कतार लगी हुई है। इसकी वजह है कि यूरोप में भी महंगाई चरम पर है। अपने देशों…

क्या बंकर में छिपे पुतिन, रूसी राष्ट्रपति को कैंसर होने का दावा

रूस में इन दिनों फ्लू फैल रहा है। इसे उम्रदराज और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरनाक माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लू के डर के चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एक मिलिट्री बंकर में छिप गए हैं।वेस्टर्न मीडिया लंबे अरसे से दावा करता रहा है कि पुतिन को कैंसर है। पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुतिन मॉस्को में अपने घर में गिर गए थे और उन्हें कमर में चोट आई है। हालांकि, इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के एक…

तालिबान हुकूमत ने कहा- चीनी होटल पर हमला करने वाले तीनों हमलावर मारे गए, दो विदेशी नागरिक घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को चीनी होटल के नाम से मशहूर एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पर हमला हुआ। हमला दोपहर करीब 3 बजे हुआ। देर शाम तालिबान ने कहा- कुल तीन हमलावरों ने होटल को निशाना बनाया था। तीनों को मार गिराया गया है। घटना में दो विदेशी नागरिक घायल हैं यह हमला ऐसे वक्त हुआ जब शुक्रवार को ही चीन के एम्बेसेडर ने काबुल में अपनी एम्बेसी की सिक्योरिटी को लेकर तालिबान के अफसरों से बातचीत की थी। दो हफ्ते पहले इसी इलाके में मौजूद पाकिस्तान…

14 लाख मील की यात्रा कर लौटा स्पेसक्राफ्ट, पैराशूट के सहारे प्रशांत महासागर में गिरा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस-1 मून मिशन आज पूरा हो गया। रविवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर ओरियन स्पेसक्राफ्ट 14 लाख मील की यात्रा कर पृथ्वी पर वापस लौट आया। इसकी लैंडिंग मेक्सिको के ग्वाडालूप द्वीप के पास प्रशांत महासागर में हुई। नासा ने 25 दिन पहले 15 नवंबर को यह मिशन तीसरी कोशिश में लॉन्च किया था।ये तस्वीर ओरियन स्पेसक्राफ्ट की है। इसे नासा की तरफ से जारी किया गया है। स्पेसक्राफ्ट 14 लाख मील की यात्रा करने के बाद प्रशांत महासागर में लैंड।नासा के मुताबिक पृथ्वी…

रूस की यात्रा नहीं करेंगे PM मोदी, क्यों पुतिन से बनाएंगे दूरी

यूक्रेन जंग का असर भारत-रूस के सालाना शिखर सम्मेलन पर पड़ता सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल रूस नहीं जाएंगे। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन में युद्ध में परमाणु हथियारों का उपयोग करने की धमकी के बाद PM मोदी व्लादिमिर पुतिन के साथ वार्षिक व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं करेंगे।अधिकारी ने कहा कि भारत-रूस के बीच संबंध मजबूत हैं, लेकिन अभी दोस्ती का ढोंग करना मोदी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है। रूसी सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पुतिन-मोदी शिखर…

व्हाइट हाउस एशिया के संयोजक ने बोले- भारत की अपनी अलग रणनीतिक पहचान है

अमेरिका ने कहा है कि भारत केवल अमेरिका का सहयोगी नहीं, बल्कि एक बड़ी ताकत होगा। व्हाइट हाउस एशिया के को-ऑर्डिनेटर कर्ट कैंपबेल ने गुरुवार को कहा- पिछले 20 साल में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में न केवल तेजी आई, बल्कि रिश्ते भी बेहद मजबूत ‌हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल चीन को लेकर चिंता के कारण नहीं बने हैं, बल्कि हमारे समाजों के बीच महत्वपूर्ण तालमेल पर आधारित हैं। भारत की तुलना में अन्य किसी देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों में इतनी मजबूत नहीं हुई…

सेम सेक्स मैरिज बिल को अमेरिका में मंजूरी: फाइनल अप्रूवल के लिए बिल राष्ट्रपति बाइडन के पास भेजा गया

अमेरिकी संसद ने सेम सेक्स मैरिज (समलैंगिक विवाह) बिल को दी मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक हाउस में इस बिल को 169 वोट से पारित किया गया। बिल को फाइनल अप्रूवल के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास भेजा गया है। बाइडन के हस्ताक्षर के बाद अमेरिका में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिल जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो सेम सेक्स मैरिज करना गलत नहीं होगा। ये सारी प्रोसेस जनवरी के पहले पूरी हो जाएगी। इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने सेम सेक्स मैरिज बिल पास कर दिया…