इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से लोन अप्रूव होते ही पाकिस्तान ने सबसे ऊंचा झंडा फहराने की होड़ शुरू कर दी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त पर 500 फीट ऊंचे पाकिस्तानी ध्वज को फहराने का फैसला किया है। इसकी लागत करीब 40 करोड़ पाकिस्तानी रुपए होगी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पंजाब प्रांत को विदेशी कर्ज चुकाने के लिए अगले 2 साल में कम से कम 2 हजार करोड़ रुपए की जरूरत है। इस बीच पंजाब सरकार ने लाहौर के लिबर्टी चौक…
Category: विदेश
60 सालों की सबसे बड़ी हड़ताल हॉलीवुड में, क्यों रोका काम ?
अमेरिका में दो महीने से चल रही हॉलीवुड राइटर्स की हड़ताल में शुक्रवार को अभिनेता भी शामिल हो गए। BBC के मुताबिक, ये पिछले 6 दशक में हुई हॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्राइक है। शुक्रवार को एक्टर्स ने घोषणा की कि हड़ताल के दौरान वो किसी भी मूवी की शूटिंग या प्रमोशन में शामिल नहीं होंगे। इससे अवतार और ग्लैडिएटर जैसी बड़ी मूवी सीरीज के सीक्वल पर खतरा मंडरा रहा है।क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर मूवी के कलाकार मेट डेम, एमिली ब्लंट, सिलियन मर्फी और फ्लोरेंस पग ने प्रीमियर छोड़ दिया।…
70 लाख किलो लोहे से बना एफिल टावर, हिटलर भी नहीं तोड़ सका
14 जुलाई को फ्रांस के पेरिस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफिल टावर को देखने जाएंगे। यह पहला मौका नहीं है, जब कोई भारतीय पीएम एफिल टावर देखने जा रहा हो। जून 1985 में भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब फ्रांस दौरे पर गए थे, तब वह भी एफिल टावर गए थे।उन्होंने एफिल टावर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था। एफिल टावर पर राजीव ने फ्रांस के पीएम फ्रांकोइस मिटर्रैंड को हाथी का एक बच्चा गिफ्ट किया था, जो वह भारत से अपने साथ लेकर गए थे।पेरिस की जान कहे जाने…
स्वीडन में ईद पर जलाई गई थी कुरान, UN में भारत ने दिया पाकिस्तान का साथ
भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN की ह्यूमन राइट्स काउंसिल में बुधवार को पाकिस्तान का समर्थन किया। दरअसल, स्वीडन में बार-बार कुरान जलाए जाने के खिलाफ पाकिस्तान ने UNHRC में एक प्रस्ताव रखा था। इस पर भारत ने भी पाकिस्तान के समर्थन में वोट किया है। सभी इस्लामिक देशों के साथ यूरोपीय संघ, पोप फ्रांसिस और खुद स्वीडन की सरकार ने इस घटना की निंदा की थी। पाकिस्तान ने अपने प्रस्ताव में कुरान जलाने जैसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि, अमेरिका और यूरोपियन…
बाढ़ की वजह से अमेरिकी राज्य वर्मोन्ट में इमरजेंसी, पढ़िए खबर
अमेरिकी राज्य वर्मोन्ट में तेज बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इसके चलते डैम के ओवरफ्लो होने का खतरा बढ़ गया है। इमरजेंसी सर्विस ने अब तक 117 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। पानी के सैलाब की वजह से मंगलवार को राज्य में करीब 100 सड़कों को बंद कर दिया गया।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्मोन्ट में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। राज्य के गवर्नर फिल स्कॉट के मुताबिक, वर्मोन्ट में पिछले 2 दिनों में इतनी बारिश हुई है, जितनी आमतौर पर 2 महीने में होती…
दुनियाभर में रूस-यूक्रेन युद्ध से चिंता का माहौल है, जानिए
रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनियाभर में चिंता का माहौल है लेकिन चीन एक ऐसा देश है जो इस युद्ध में भी अपना फायदा देख रहा है। हाल में चीन की तरफ से जारी युद्धाभ्यास एक वीडियो के हवाले से इंटरनेशनल ऑब्जर्वर ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि चीनी सेना यूक्रेन युद्ध के आधार पर अपनी रणनीति को तेजी से बदल रही है।यूक्रेन युद्ध में बड़े पैमाने पर ड्रोन के उपयोग को देखते हुए चीन ने भी ड्रोन की स्पेशल ब्रिगेड पर काम शुरू कर दिया है। चीन की पीपल्स…
ISIL लीडर ओसामा अल-मुजाहिर अमेरिका की स्ट्राइक में मारा गया
अमेरिकी सेना ने रविवार को दावा किया है कि पूर्वी सीरिया में एक टारगेट पर की गई स्ट्राइक में इस्लामिक स्टेट (ISIL)का लीडर ओसामा अल-मुहाजिर मारा गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी कर बताया है कि इस ऑपरेशन को MQ-9 ड्रोन से अंजाम दिया गया था।CENTCOM ने बताया 2019 में हुई हार के बावजूद ISIS न सिर्फ सीरिया बल्कि आस-पास के देशों के लिए भी बड़ा खतरा है। इस ऑपरेशन में कोई आम नागरिक नहीं मारा गया है। अमेरिकी सेना ने यह…
सेना और पैरामिलिट्री के बीच सूडान में 3 महीने से लड़ाई जारी, 30 लाख ने घर छोड़ा
नॉर्थ अफ्रीकी देश सूडान में पिछले 3 महीनों से मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्स में लड़ाई जारी है। राजधानी खार्तुम के पास ओमडुरमैन शहर में शनिवार को हवाई हमले किए गए। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। अल जजीरा के मुताबिक ये अटैक शहरी इलाके में हुआ अब तक का सबसे खतरनाक हमला है।पैरामिलिट्री फोर्स RSF ने सूडान मिलिट्री फोर्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। RSF के मुताबिक इस हमले में 31 आम नागरिकों की मौत हुई है। सेना ने रेसिडेंशियल इलाके को…
ओमान की खाड़ी में ईरान ने कॉमर्शियल जहाज जब्त किया, पढ़िए खबर
ईरान ने गुरुवार को ओमान की खाड़ी में एक कॉमर्शियल जहाज पर कब्जा कर लिया। अमेरिका की नेवी के प्रवक्ता ने मुताबिक, जहाज के तस्करी में शामिल होने की आशंका है। उन्होंने बताया की नेवी ने पूरे घटनाक्रम को मॉनीटर करने के बाद कोई एक्शन नहीं लेने का फैसला किया। ब्रिटेन की मैरीटाइम सिक्योरिटी कंपनी ने कहा कि उसे साऊदी अरब के दम्मम पोर्ट के पास एक तंजानिया झंडे वाले जहाज के जब्त होने की सूचना मिली थी। कंपनी ने बताया कि ईरान अक्सर ऐसे कॉमर्शियल जहाज पकड़ता रहता है…
3 दिन पहले लाइब्रेरी में मिला था व्हाइट पाउडर, कोकीन निकला
अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑफिशियल रेसिडेंस व्हाइट हाउस में रविवार रात मिला व्हाइट पाउडर और कुछ नहीं बल्कि नशीला पदार्थ कोकीन था। यह दावा अमेरिकी अखबार ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने मंगलवार रात किया। इस मामले की जांच सीक्रेट सर्विस की टीम कर रही है।3 दिन पहले रविवार को यह पाउडर व्हाइट हाउस की लाइब्रेरी में पाया गया था। इसके बाद व्हाइट हाउस का लाइब्रेरी वाला हिस्सा कुछ देर के लिए खाली भी कराया गया था। सोमवार को इस पदार्थ की जांच शुरू हुई और अब इसके कोकीन होने की पुष्टि हुई है।जांच…
PUBG खेलते-खेलते हो गया प्यार, 4 बच्चे लेकर पाकिस्तान से भारत आ गई महिला
पबजी गेमिंग के दौरान एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय शख्स से प्यार हो गया. यह प्यार कुछ इस कदर परवना चढ़ा कि ये पाकिस्तानी महिला अपने चार बच्चों को लेकर भारतीय शख्स के प्यार में बॉर्डर क्रॉस कर आ गई. महिला नेपाल बॉर्डर के रास्त चारों बच्चों के साथ एनसीआर के ग्रेटर नोएडा अपने लवर से मिलने पहुंची.इसके बाद से ही सभी फरार है, इस घटना ने सुरक्षा एजेसियों का भी हैरान कर दिया है और सभी की तलाश की जा रही है. दरअसल, यह महिला अपने भारतीय लवर से…
अपना सबसे बड़ा प्रांत US ने रूस से खरीदा था, 17 साल के टीनएजर ने बनाया था मौजूदा झंडा
दुनिया का सबसे ताकतवर देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का आज 247वां स्वतंत्रता दिवस है। इस अवसर पर देश डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस का सालाना समारोह मना रहा है। 4 जुलाई 1776 को कॉन्टिनेटल कांग्रेस ने 13 अमेरिकी उपनिवेशों की ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज तृतीय से स्वतंत्रता और एकजुट होने की घोषणा की थी। इस घोषणा पर कांग्रेस ने दो दिन पहले यानी 2 जुलाई 1776 को वोटिंग भी की थी। थॉमस जेफरसन ने डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस तैयार किया था। जेफरसन ने बाद में 1801 से 1809 तक अमेरिका के…
पिछले हफ्ते पाकिस्तान को IMF ने 3 अरब डॉलर कर्ज देने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर कर्ज देने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी। यह मंजूरी 30 जून को दी गई और इसी दिन IMF का प्रोग्राम भी खत्म हो रहा था। इसका मतलब ये कि अगर IMF चंद घंटे और लोन मंजूर नहीं करता तो पाकिस्तान चंद दिन बाद दिवालिया हो जाता।बहरहाल, 3 अरब डॉलर का लोन तो पाकिस्तान को मिल गया है, लेकिन इसके साथ IMF ने तमाम सख्त शर्तें भी हैं। ये वो बातें हैं जो पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ…
17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी फ्रांस में हिंसा जारी रही
फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी देश में हिंसा जारी रही। इसके चलते राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना जर्मनी दौरा टाल दिया। उन्होंने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर से बात की, इसके बाद अपना दौरा टालने का ऐलान किया। वे रविवार से तीन दिन के लिए जर्मनी के दौरे पर जाने वाले थे। उधर, शनिवार दोपहर नाहेल का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने का वीडियो सामने आया।…
क्या चंद महीने दिवालिया होने से बच जाएगा PAK ? जानिए
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का लोन जारी करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि पाकिस्तान सरकार और IMF के बीच यह डील 30 जून को हुई। ये इसलिए बेहद अहम है, क्योंकि 30 जून को ही पाकिस्तान को मिला IMF का पिछला पैकेज खत्म हो रहा था।इसके मायने ये हैं कि अगर 30 जून तक यह डील नहीं हो पाती तो उसे नए सिरे से और नए पैकेज के लिए IMF से बातचीत करनी पड़ती और बहुत मुमकिन है कि…
क्या नाबालिग को इच्छा मृत्यु चुनने देना जोखिम हो सकता है ? ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष बोला
ऑस्ट्रेलिया के राजधानी क्षेत्र कैनबरा में सरकार ब्रेन डेड लोगों को इच्छा मृत्यु दिए जाने की न्यूनतम उम्र 14 साल करने जा रही है। अगर यह कानून पास हो जाता है तो इच्छा मृत्यु को लेकर यह सबसे उदार कानून होगा, जिसके तहत बच्चों को भी ऐसे अधिकार मिल सकेंगे। उम्र का फैसला सिर्फ बर्थडेट से नहीं होगाइस कानून के बारे में हाल ही में राज्य की मानवाधिकार मंत्री तारा शाएन ने कहा था कि हम फैसले लेने के लिए परिपक्वता की आयु 18 से घटाकर 14 वर्ष करने पर…
6 दिन बाद महासागर से निकाला गया टाइटन पनडुब्बी का मलबा:टुकड़ों में मानव अवशेष मिले,
टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गई टाइटन सबमरीन का मलबा बुधवार को कनाडा के सेंट जॉन पोर्ट पर लाया गया। विस्फोट के 6 दिन बाद इसे अटलांटिक महासागर से निकाला गया है। यूएस कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने सबमरीन के मलबे में मानव अवशेष मिलने की बात कही है। इन अवशेषों को मेडिकल टीम के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। पनडुब्बी के मलबे में लैंडिंग फ्रेम, रियर कवर सहित 5 हिस्से बरामद किए गए हैं। कोस्ट गार्ड ने बताया कि पनडुब्बी का काफी सारा मलबा अभी टाइटैनिक जहाज…
हमारे देश का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे : श्रीलंका प्रेसिडेंट
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनके देश का इस्तेमाल कभी भारत के खिलाफ नहीं किया जा सकेगा। ब्रिटेन और फ्रांस के दौरे पर रवाना होने से पहले रानिल ने कहा- इस बात में किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए कि हम चीन से कभी मिलिट्री एग्रीमेंट नहीं करेंगे।विक्रमसिंघे ने एक इंटरव्यू में कहा- चीन और श्रीलंका के रिश्ते मजबूत हैं, लेकिन हम ये भी साफ कर देना चाहते हैं कि हमारे देश में चीन का कोई मिलिट्री बेस नहीं हैं और न होगा। कोई भी…
वैगनर जवानों को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया ऑफर
रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर के जवानों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन किया। पुतिन ने वैगनर जवानों को ऑफर देते हुए कहा, सैनिक या तो रूस की सेना में शामिल हो जाएं या घर लौट जाएं।पुतिन ने मंगलवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग भी की। रूसी मीडिया RT के मुताबिक, पुतिन ने वैगनर ग्रुप के लड़ाके और कमांडरों को सच्चा देशभक्त बताया। जो अपने लोगों और देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते।पुतिन ने आगे कहा, कुछ लोगों ने सैनिकों…
संसद ने आजीवन अयोग्यता वाला कानून बदला, नवाज फिर बन सकेंगे पाकिस्तान के PM
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री लंदन से मुल्क लौटकर न सिर्फ चुनाव लड़ सकेंगे, बल्कि जीतने पर फिर प्रधानमंत्री भी बन सकेंगे। पाकिस्तान की संसद ने ‘लाइफटाइम डिस्क्वॉलिफिकेशन’ को रद्द कर दिया है।नए कानून के तहत किसी भी सांसद को अब 5 साल से ज्यादा के लिए अयोग्य करार नहीं दिया जा सकेगा। नए कानून का फायदा नवाज के साथ नई पार्टी इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (IPP) के चीफ जहांगीर खान तरीन को भी मिलेगा। IPP में ज्यादातर वही नेता हैं, जिन्होंने 9 मई की हिंसा के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान…
