इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की सिर में एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमला तब किया जब फर्नांडो रैली करने के बाद कार में बैठ रहे थे। फर्नांडो की हत्या की पुष्टि करते हुए इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कहा है कि आरोपियों का बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सिक्योरिटी ऑफिशियल्स की बैठक बुलाई है। 59 साल के पत्रकार विलाविसेंशियो, 20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के आठ उम्मीदवारों में से एक थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में फर्नांडो…
Category: विदेश
इमरान खान पांच साल चुनाव नहीं लड़ सकेंगे:तोशाखाना केस में सजा के बाद अयोग्य घोषित
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इलेक्शन कमीशन ने पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके मायने ये हुए कि पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (PTI) चेयरमैन इमरान खान इस साल या अगले साल होने वाले जनरल इलेक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। माना जा रहा है कि उनकी पार्टी चीफ का ओहदा भी छोड़ना पड़ेगा। शनिवार को इस्लामाबाद के सेशंस जज ने खान को 3 साल सजा के साथ एक लाख रुपए (पाकिस्तानी करेंसी) जुर्माना अदा करने का भी हुक्म दिया था। इस वक्त इमरान अटक जेल में…
विदेश मंत्री बोले- पिछले 3 साल में हालात बेहतर हुए; मोदी सरकार ने बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारा
भारत और चीन जल्द ही सीमा विवाद को लेकर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा- सीमा पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के बीच बातचीत रुकी नहीं है और जल्द ही दोनों देशों के बीच बैठक होगी। जयशंकर के मुताबिक, दोनों देशों के बीच पिछले 3 सालों में तनाव के मुद्दों पर स्थिति बेहतर हुई है। विदेश मंत्री ने कहा- पिछले 9 सालों में मोदी सरकार ने बॉर्डर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया है। इसमें चीन के साथ लगने वाली सीमा पर भी हालात…
ट्यूनिशिया: समुद्री तूफान में फंसने से हादसा, इटली जा रहे प्रवासियों की 2 नाव डूबी:2 की मौत, 30 लापता
इटली के लैम्पेडुसा आईलैंड के पास प्रवासियों की 2 नाव डूब गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग लापता है। मरने वालों में एक महिला और उसकी एक साल की बच्ची भी शामिल है। इटली ने बताया कि उन्हें आइवोरी कोस्ट से दोनों के शव मिले हैं। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन माइग्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नावों के समुद्री तूफान में फंसने से हुआ। दोनों नाव गुरुवार को ट्यूनिशिया के फैक्स पोर्ट से रवाना हुई थीं। वहीं, ट्युनिशिया ने बताया है कि उन्हें फैक्स बीच से भी…
5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे इमरान खान, 3 साल की जेल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर पुलिस ने PTI चेयरमैन को उनके जमान पार्क स्थित घर से अरेस्ट किया। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद लाया गया। इससे पहले इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अगले 5 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी PM पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इमरान की पार्टी PTI के मुताबिक, खान को लाहौर की कोट लखपत जेल ले जाया…
जमीयत उलेमा इस्लाम की रैली में ब्लास्ट; 44 लोगों की मौत,100 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बाजौर में रविवार को एक पॉलिटिकल रैली में ब्लास्ट हुआ। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना बाजौर की खार तहसील की है। यहां सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (JUI-F) की रैली चल रही थी।इस रैली को JUI-F के सीनियर लीडर हाफिज हमदुल्लाह संबोधित करने वाले थे, लेकिन वो किसी वजह से यहां पहुंच नहीं सके। बाद में हाफिज ने कहा- हमारे करीब 44 कार्यकर्ता इस…
यूक्रेन पर रूस ने लगाया हमले का आरोप, जानिए क्या हुआ नुकसान ?
मॉस्को में एक बार फिर ड्रोन हमला हुआ है। RT के मुताबिक, मॉस्को के फाइनेंशियल हब में कई ड्रोन्स से अटैक हुआ, जिसमें 2 बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। राजधानी के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि यूक्रेन के हमले के बाद एयर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों बिल्डिंग्स को भी खाली करवा लिया गया है।
डोकसुरी टाइफून पहुंच गया चीन ,60 हजार करोड़ का हुआ नुकसान
ताइवान और फिलिपींस में तबाही मचाने के बाद डोकसुरी टाइफून चीन पहुंच गया है। तेज बारिश और हवा के चलते चीन में जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं, पावर लाइन कट गई हैं। यहां तक कि एक स्टेडियम की छत भी उखड़ गई है। 2016 के बाद डोकसुरी टाइफून चीन के तट से टकराने वाला दूसरा बड़ा तूफान है।लोगों को इस तूफान के असर से बचाने के लिए चीन ने कई जगह स्कूलों, ऑफिस और दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डोकसुरी से अब तक 7 लाख 24 हजार…
मोटर साइकिल में रखा गया था सीरिया में बम, 6 की मौत, 23 घायल
सीरिया में गुरुवार रात हुए एक विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। बम एक मोटर साइकिल में रखा गया थाविस्फोट दमिश्क के ग्रामीण इलाके में असायदा जैनब शहर को निशाना बनाकर किया गया। आंतरिक मंत्रालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही संबंधित पुलिस और अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं।39 साल के एक प्रत्यक्षदर्शी इब्राहिम ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, हमने एक बड़ा विस्फोट सुना और लोग भागने…
राष्ट्रपति को अरेस्ट किया, बॉर्डर सील
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में गुरुवार को सेना ने तख्तापलट कर दिया। कुछ हथियार बंद सैनिक राष्ट्रपति भवन में घुसे और उन्होंने उस पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद बज्म को सत्ता से हटाकर कैद कर लिया।न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, सेना ने तख्तापलट का एलान नेशनल टीवी पर आकर किया। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अन्य सैन्य अधिकारियों संग टीवी पर आए और राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने की बात कही।कर्नल ने आगे कहा, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को समाप्त…
वांग यी लेंगे चीनी विदेश मंत्री क्विन गेंग की जगह मंत्री पद , पढ़िए पूरी खबर
चीन में एक महीने से लापता विदेश मंत्री क्विन गेंग को मंगलवार को उनके पद से हटा दिया गया। उनकी जगह वांग यी को नियुक्त किया गया है। वांग यी पहले भी 10 साल तक विदेश मंत्री रह चुके हैं। न्यूज एजेंसी एपी ने राज्य मीडिया के हवाले से जानकारी दी है। क्विन गेंग दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बने थे। गेंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था। गेंग को 25 जून से सार्वजनिक स्थानों पर नहीं देखा गया है।इसके अलावा…
फेसबुक लवर के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू के पति ने बताया, कैसे सरहद पार पहुंच गई बीवी
फेसबुक पर हुई दोस्ती और फिर वॉट्सऐप चैट के बाद अंजू और नसरुल्लाह का प्यार परवान चढ़ा था. इस प्यार के लिए अंजू राजस्थान में अपने पति और बच्चों को छोड़कर अब पाकिस्तान पहुंच गई है. उसका कहना है कि अब वह भारत नहीं लौटना चाहती है और अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी. इस घटना पर पहली बार उसके पति अरविंद कुमार का रिएक्शन आया है. अरविंद का कहना है कि मुझे दोस्त के घर जयपुर जाने का बोलकर वह पाकिस्तान चली गई. लाहौर से मुझे उसका वॉइस कॉल…
नेतन्याहू सरकार के फैसले पर रोक नहीं लगा सकेगी अदालत, पढ़िए रिपोर्ट
इजराइल के बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने सोमवार को सियासी तौर पर एक बड़ी जीत हासिल की। इजराइली संसद (नीसेट) ने ज्यूडिशियल ओवरहॉल (न्यायिक सुधार) से जुड़े एक अहम बिल को पास कर दिया। ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक- इस बिल के पास होने के बाद देश की कोई भी अदालत मोटे तौर पर सरकार या किसी मिनिस्टर द्वारा दिए गए ऑर्डर पर रोक नहीं लगा सकेगी। इससे जुड़ी दो बातें शुरुआत में जान लेना जरूरी है। पहली- ज्यूडिशियल ओवरहॉल (या ज्यूडिशियल रिफॉर्म) एक लंबा प्रोसेस हैं और इसमें कई बिल…
महीनों तक जारी रहेंगे यूक्रेनी हमले : अमेरिका
एक तरफ जहां पुतिन ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने यूक्रेन के काउंटर ऑफेंसिव को फेल कर दिया है। वहीं, अमेरिका ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूसी कब्जे से अपनी 50% जमीन को छुड़वा लिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ये जानकारी दी है। CNN को दिए एक इंटरव्यू में ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन ने बहुत मुश्किल लड़ाई लड़ी है।रूस से अपने इलाके छुड़वाने के लिए किया गया यूक्रेन का काउंटर ऑफेंसिव (हमला) अभी शुरुआती फेज में है। ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेनी…
मारजरी टेलर ग्रीन ने बाइडेन के बेटे की निजी तस्वीरें पूरे सदन के सामने दिखाई, खबर पढ़िए
अमेरिका की संसद में शुक्रवार को सभी सांसद हैरान रह गए जब रिपब्लिकन पार्टी की एक लीडर ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे की निजी तस्वीरें पूरे सदन के सामने दिखा दी। सांसद का नाम मारजरी टेलर ग्रीन है। वो जॉर्जिया राज्य से अमेरिका के निचले सदन की सदस्य हैं।सदन में हंटर बाइडेन की निजी तस्वीरें दिखाए जाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हंटर बाइडेन के वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सदन की कमिटी से उनके खिलाफ सख्त…
मां की नहीं बाप की कोख से जन्मा बच्चा, ब्रिटेन में हुआ ये अनूठा मामला
अब तक आपने बच्चे के जन्म से पहले मां की कोख में पलने की ही बात सुनी होगी, लेकिन ब्रिटेन में एक अनूठा केस सामने आया है. ब्रिटेन में एक मां नहीं बल्कि पिता ने 9 महीने भ्रूण को कोख में पालने के बाद बेटी को जन्म दिया है. इस अनूठे मामले को जो भी सुन रहा है, वो ही दंग है, लेकिन अविश्वसनीय लगने वाला यह मामला पूरी तरह सच है. दरअसल 27 साल के सैलेब बोल्डन ने अपनी 25 साल की पत्नी नियाम बोल्डन के मेडिकली अनफिट होने…
ब्रिटेन की संसद में भी उठाया गया मणिपुर का मुद्दा
मणिपुर में दो समुदायों के बीच 3 मई को शुरू हुई हिंसा अब भी जारी है। इस बीच ये मुद्दा ब्रिटेन की संसद में भी उठाया गया है। ब्रिटेन में धार्मिक आजादी से जुड़े मामलों की स्पेशल राजदूत और सांसद फियोना ब्रूस ने गुरुवार को बीबीसी पर मणिपुर हिंसा की ठीक से रिपोर्टिंग न करने के आरोप लगाए हैं।ब्रूस ने ब्रिटेन के निचले सदन में सवाल किया- मणिपुर में मई से कई सौ चर्च जलाए गए हैं, 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 50 हजार से ज्यादा लोगों…
चीन कभी पुराने दोस्तों को नहीं भूलता : जिनपिंग
चीन और अमेरिका के विवाद के बीच 100 साल के पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने गुरुवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। हेनरी किसिंजर वही अमेरिकी नेता हैं जिन्होंने 1970 के दशक में चीन से बिगड़ते रिश्तों को संभाला था। हालांकि, अभी अमेरिका ने कहा है कि ये किसिंजर की निजी यात्रा है। वो अमेरिका के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं गए हैं।उनके रुतबे के चलते ये कहना गलत नहीं होगा कि वो दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसका…
सैकड़ों प्रदर्शनकारी बगदाद में स्वीडन की एम्बेसी में घुस गए, कुरान के जलाने का विरोध किया
इराक में गुरुवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी बगदाद में स्वीडन की एम्बेसी में घुस गए और वहां आग लगी दी। वे स्वीडन में कुरान के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे। घटना में स्वीडन एम्बेसी के किसी भी स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचा है। इराक के विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की है।उन्होंने कहा- सरकार ने सिक्योरिटी फोर्सेज को एम्बेसी की रक्षा करने और प्रदर्शन को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। शिया धर्मगुरु मुक्तदा सद्र के समर्थकों ने गुरुवार को प्रदर्शन की घोषणा की थी। वो…
1 दिन में खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आखिरकार वो राज खोल दिया है जिसको लेकर उनके आलोचक तंज कस रहे थे। ट्रम्प ने बताया है कि अगर वो दूसरी बार प्रेसिडेंट बने तो वो रूस और यूक्रेन की जंग को महज एक दिन में कैसे खत्म करेंगे।ट्रम्प के मुताबिक- यह बहुत मुश्किल काम नहीं है। मुझे सिर्फ दो फोन करने हैं। एक यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोल्दोमिर जेलेंस्की को और दूसरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को। दोनों के सामने जंग खत्म करने के लिए सिर्फ एक ऑप्शन होगा।ट्रम्प ने करीब…
