60, 70 और 80 के दशक में पैदा हुए लोग क्यों हैं खास? अनुपम खेर ने गिनाई वजहें

अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर यहां अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अहम अपडेट देते रहते हैं और अपना तजुर्बा बताते हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि 60, 70 और 80 के दशक में पैदा होने वाले लोग क्यों खास हैं? पोस्ट में अनुपम खेर ने बताया ‘भले ही नई पीढ़ी, जिसमें उनके अपने बच्चे भी शामिल हैं, उनके कौशल को बेकार मानती है, लेकिन जिंदगी का उनका अनुभव उन्हें सबसे बेहतर बनाता…

आवारा कुत्तों को लेकर मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से क्या अपील की? पढ़ें

आवारा कुत्तों से हमदर्दी दिखाते हुए मीका सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। मीका सिंह ने आवारा कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर मीका सिंह ने बताया कि उनके पास मतलब भर की जमीन है। ऐसे में वह आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए तैयार हैं। मीका सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा ‘मीका सिंह माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया कुत्तों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी…

कृति सेनन की बहन की शादी में जुटेंगे सितारे

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शाही शादी उदयपुर में होगी। विवाह पूर्व के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। आज शनिवार से सेनन परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे भी इस रॉयल वेडिंग में शिरकत करेंगे। मशहूर सिंगर बी प्राक को हाल ही में उदयपुर में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कथित तौर पर वे नूपुर और स्टेबिन की शादी में शिरकत करने के लिए वहां पहुंचे हैं। बी प्राक के अलावा…

कब रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’? मेकर्स ने बदली रिलीज डेट

फिल्म ‘मर्दानी 3’ का एलान जब से हुआ है, फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब इसके लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल, रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। कल शनिवार को फिल्म का पोस्टर साझा किया गया है। इसी के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई गई है। यशराज फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्ट साझा किया गया है। इसमें रानी मुखर्जी हाथ में पिस्टल थामे नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में क्रोध देखा जा सकता है। पोस्टर…

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर घातक है इम्पैक्ट, 35 दिनों में 5 रिकॉर्ड ध्वस्त

धुरंधर सुनहरे अक्षरों में हर दिन की कमाई के साथ नया इतिहास लिख रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर छठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसके बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई रुकी नहीं है. हाल कुछ ऐसा है कि जहां भारत में 900 करोड़ की तरफ रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई बढ़ चुकी है तो वहीं 35 दिनों में दुनियाभर में कमाई 1200 करोड़ पार हो गई है, जिसकी जानकारी जियो स्टूडियोज ने धुरंधर के 35 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ दी…

‘द राजा साब’ का सीक्वल कंफर्म, टाइटल होगा ‘राजा साब 2: सर्कस 1935’

प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को चौंका दिया. फिल्म के आखिर में ऐसा ट्विस्ट डाला गया है, जिससे साफ हो गया कि कहानी यहीं खत्म नहीं होती. क्लोजिंग सीन में मेकर्स ने इशारा दे दिया है कि इसका सीक्वल आएगा, जिसका टाइटल होगा ‘राजा साब 2: सर्कस 1935’. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, द राजा साब भले ही एक बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी के तौर पर सामने आई हो, लेकिन फिल्म का एंडिंग पार्ट एक कहीं बड़े और मिस्टीरियस यूनिवर्स की झलक देता है.…

रामायण के रावण से 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर टकराएगा धुरंधर का हम्जा

साल 2026 का मार्च बहुत ही ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. धमाकेदार इसलिए क्योंकि दो बड़ी फिल्में एक ही दिल रिलीज होने जा रही हैं. एक अपनी धुरंधर की पार्ट 2 यानी धुरंधर 2 और दूसरी साउथ सिनेमा से पैन इंडिया स्टार बन चुके यश की टॉक्सिक. आज यानी 8 जनवरी को यश के 40वें बर्थडे पर मेकर्स ने यश की आने वाली फिल्म का टीजर रिलीज किया और रिलीज के साथ ही दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया. अगर आप इसकी एक झलक देखें तो समझ जाएंगे कि यश…

महाकुंभ वाली मोनालिसा ने इस एक्टर संग लिए फेरे, क्या है खबर देखें

महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुए मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. मोनालिसा के पास फिल्म है. वो फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में दिखेंगी. इसी के साथ वो पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं. उनके गाने का नाम ‘दिल जानिया’ है. इस गाने Laisel Rai ने गाया है. मोनालिसा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है. इस म्यूजिक वीडियो में वो एक्टर समर्थ मेहता के अपोजिट रोल में हैं. मोनालिसा और समर्थ के बीच में कई रोमांटिक सीन देखने को मिले. म्यूजिक वीडियो में…

पर्दे पर फिर लौट रही सैयामी खेर और गुलशन देवैया की जोड़ी

बॉलीवुड में कई बार कुछ कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आ जाती है कि वे उस जोड़ी को बार-बार पर्दे पर देखने की इच्छा जताने लगते हैं. ऐसी ही एक पसंदीदा जोड़ी है सैयामी खेर और गुलशन देवैया की. दोनों ने इससे पहले ‘अनपॉज्ड’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, जहां उनकी सहज और नेचुरल केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इन प्रोजेक्ट्स में दोनों के बीच का इमोशनल कनेक्शन और दमदार परफॉर्मेंस काफी सराही गई. अब एक बार फिर…

किस चीज की शौकीन हैं भाबी जी? खुद शिल्पा शिंदे

भाबी जी घर पर हैं के नए अवतार, नए वर्जन की छोटे पर्दे पर वापसी हो चुकी है. इस बार सबसे खास ये रहा कि असली भाबी जी यानी कि शिल्पा शिंदे की वापसी हो चुकी है. शिल्पा ने ही इस शो में इस किरदार की शुरुआत की थी और इसे इतना पॉपुलर बनाया था. हालांकि थोड़े समय में ही उन्होंने शो से दूरी बना दी. उस वक्त शिल्पा शिंदे की जगह शुभांगी अत्रे ने ली थी. शुभांगी ने लंबे समय तक भाबी जी के करिदार में दर्शकों को बांधे…

रोम में नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस लौटे विजय-रश्मिका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चां में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों को रोम में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाते देखा गया था। हालांकि, इस दौरान कपल ने साथ में अपनी तस्वीरें साझा नहीं की थीं। क्योंकि कपल ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं बोला है और न ही स्वीकार किया है। इस बीच अब रश्मिका और विजय नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस लौट आए हैं। दोनों को एकसाथ एयरपोर्ट पर देखा गया…

‘मलंग’ के बाद आदित्य रॉय कपूर के साथ नई फिल्म बना रहे मोहित सूरी? निर्देशक ने बताया सच; बोले- मेरी स्क्रिप्ट…

साल 2025 में मोहित सूरी ने ‘सैयारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म दी। इसे मोहित की बड़े पर्दे पर वापसी माना गया। इसके बाद से ही फैंस मोहित सूरी के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आईं कि मोहित ‘आशिकी 2’ और ‘मलंग’ के बाद एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर के साथ कोई नया प्रोजेक्ट ला रहे हैं। बॉम्बे टाइम्स के साथ हालिया बातचीत में मोहित सूरी ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिर से काम करने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने…

‘ये हमारे घर का पर्सनल मामला है’, धर्मेंद्र की अलग-अलग प्रेयर मीट पर बोलीं हेमा मालिनी, सनी-बॉबी संग अनबन के रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी

दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का पिछले साल 24 नवंबर को उनके 90वें जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले निधन हो गया था. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद, वरिष्ठ अभिनेता को अक्टूबर के अंत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं धर्मेंद्र के निधन के बाद, देओल फैमिली सनी और बॉबी और उनकी मां प्रकाश कौर ने 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था. ठीक उसी दिन हेमा मालिनी ने मुंबई स्थित अपने…

कपिल शर्मा बने जिद्दी शर्मा, 15 दिन पहले पिट चुकी फिल्म को दोबारा रिलीज कर रहे कप्पू शर्मा

कपिल शर्मा को अगर आप जिद्दी शर्मा कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. जिद्दी शर्मा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार रिजेक्ट हो चुके माल को वो आपके सामने दोबारा पेश करने को तैयार हैं. कौनसा रिजेक्टेड माल ? यही सोच रहे हैं ना. हम बात कर रहे हैं कप्पू शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की. ये फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. लेकिन ट्रैजेडी ये हो गई कि उस वक्त रणवीर सिंह की धुरंधर थियेटर्स में थी. अब एक तरफ देशभक्ति की…

आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म “सास बहू यमराज” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. पारिवारिक ताने-बाने और सामाजिक संदेश से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर 04 जनवरी को एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. फर्स्ट लुक में फिल्म की कहानी की झलक के साथ कलाकारों के दमदार किरदारों की झांकी देखने को मिलती है, जिससे यह साफ है कि फिल्म मनोरंजन…

माही विज-जय भानुशाली का शादी के 14 साल बाद रिश्ता खत्म, क्या हुआ पढ़ें

टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने फैंस के साथ अपने सैपरेशन की न्यूज दी है. पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि कपल तलाक लेने वाला है. हालांकि अब तक माही विज और जय भानुशाली ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी. लेकिन अब इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर करके उन्होंने फैंस के साथ सैपरेशन की न्यूज को कंफर्म किया है. वहीं उन्होंने बताया कि 14 साल की शादी के बाद वह अलग हो रहे हैं. इस खबर से फैंस को झटका लगा है. पोस्ट में कपल…

‘धुरंधर’ की सक्सेस देख रो पड़े राकेश बेदी

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने उन एक्टर्स की किस्मत भी पलट दी, जो दशकों ने फिल्म इंडस्ट्री में काम तो कर रहे थे, पर स्टार जैसे रुतबे के लिए तरस रहे थे। इनमें से एक अक्षय खन्ना हैं, और दूसरे राकेश बेदी। जहां अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रोल से चारों ओर अपने नाम का डंका बजवा दिया, वहीं राकेश बेदी को भी जमील जमाली के किरदार में खूब पसंद किया गया। ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और हर दिन करोड़ों कमा रही है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ सफलता से…

बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे… साल 2026 की शुरुआत 28 साल पुरानी एक ऐसी याद से हुई है, जो कानों में मिस्री की तरह घुल रही है। देश के हर इंसान का दिल मानो जैसे पुरानी यादों में खो गया है। शुक्रवार शाम को रिलीज ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ की इंटरनेट पर धूम मची है। जेपी दत्त की 1997 में रिलीज फिल्‍म ‘बॉर्डर’ के गाने को सीक्‍वल फिल्‍म में रीक्रिएट किया गया है। कहना…

बॉर्डर 2′ में सनी देओल की हीरोइन बनीं मोना सिंह, जानें कौन हैं उनके रियल लाइफ हस्बैंड

मोना सिंह टीवी का जाना माना नाम हैं, जिन्हें जस्सी जैसी कोई नहीं में जस्सी के किरदार के लिए खूब पसंद किया गया. हालांकि इसके अलावा भी वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं. इनमें आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का नाम भी शामिल है, जिसमें मोना सिंह ने अहम किरदार निभाया. लेकिन अब मोना सिंह एक मचअवेटेड फिल्म में नजर आने वाली है, जो कि जेपी दत्ता की बॉर्डर 2 है. फिल्म में वह सनी देओल की हीरोइन बनीं हैं, जिसकी झलक टीजर में देखने…

हिट होने के लिए कितना कमाना होगा ‘इक्कीस’ को? जानें दूसरे दिन कैसा है हाल

नए साल के खास मौके पर 1 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर आज फिल्म दूसरे दिन के लिए कमा रही है. दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाती दिख रही है. सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया वो भी तब जब सिनेमाहॉल में ‘अवतार फायर एंड ऐश’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में पहले से मौजूद हैं और बढ़िया कमाई कर रही हैं. वहीं दूसरे दिन 3:15 बजे…