आज सलमान खान के बर्थडे पर सलमान के फैंस की लगी कतार

सलमान खान का आज यानी 27 दिसंबर को जन्मदिन है। देर रात उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। रविवार को उनको सांप ने कांट लिया था जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह इस बार जन्मदिन ना मनाएं लेकिन उनकी तबीयत में सुधार था। उन्होंने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद सलमान मीडिया के भी सामने आए और उन्हें पोज दिया। उनके फार्महाउस से कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं जहां पैपराजी की भीड़ जुटी…

गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के साथ मनाया क्रिसमस,

क्रिसमस की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया और खूब एन्जॉय किया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इस बीच अर्जुन और मलाइका ने भी साथ में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर मलाइका अपने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ भी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं।…

आर्थिक दिक्कतों का ‘महाभारत’ के ‘भीम’ प्रवीण कुमार सोबती कर रहे सामना

बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय सीरियल ‘महाभारत’ के हर एक किरदार ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। सीरियल के कलाकार इतने मशहूर हो गए कि वह अपने असली नाम से नहीं बल्कि उस किरदार के नाम से पहचाने जाने लगे। ‘महाभारत’ में ऐसा ही एक किरदार था भीम का, जिसे अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने निभाया। प्रवीण ने फिल्मों और टीवी सीरियल में तो काम किया ही है, साथ ही वह एक खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में हिस्सा लिया…

क्रिसमस सेलिब्रेशन में करीना-करिश्मा सहित लंच पर जुटा पूरा परिवार

कपूर खानदान की एक खास बात यह है कि कोई भी त्योहार हो पूरा परिवार एक साथ जुट जाता है। सभी साथ में सेलिब्रेशन करते हैं और उस पल को एंजॉय करते हैं। क्रिसमस के मौके पर शनिवार को मुंबई में कपूर परिवार के सदस्य लंच के लिए इकट्ठा हुए। सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, जेह, करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों को देखा गया। कोरोना से ठीक होने के बाद यह पहली बार है जब करीना कपूर सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। वह 14 दिन तक घर पर…

जया बच्चन के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट महाभारत के ‘अर्जुन’ फिरोज खान ने नहीं किया था , बताई सच्चाई

ऐक्ट्रेस पॉलीटीशियन जया बच्चन ने हाल ही में पार्लियामेंट में अपना गुस्सा निकाला था। संसद में उनके गुस्से वाला वीडियो काफी चर्चा में था। इसके बाद महाभारत के अर्जुन फिरोज खान के नाम से ट्वीट वायरल हुआ। इस ट्वीट में जया बच्चन के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। कई लोगों को लगा कि फिरोज खान ने वाकई जया बच्चन को ऐसा बोला है। कुछ ने ट्वीट को लाइक किया तो कुछ ने उनको खरी-खोटी सुनाई। हालांकि अब फिरोज खान ने इस घटना के पीछे की सच्चाई बताई है। उनका कहना…

बढ़ते कोरोना के चक्कर में अर्जुन बिजलानी को फिर से हुआ कोरोना

देश में कोरोना केस फिर से बढ़ने लगे हैं और धीरे-धीरे टीवी-फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों ही टीवी की दुनिया के जाने-माने कलाकार नकुल मेहता (Nakuul Mehta) इस खतरनाक वायरस की गिरफ्त में आए हैं। नकुल के बाद अब अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) को भी कोरोना हो चुका है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और साथ ही अपने फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी है। अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस से अपने…

अक्षय कुमार क्यों कपिल शर्मा के रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए थे, बताई वजह

कपिल शर्मा अपने शो में आए मेहमानों के खूब मजे लेते दिखते हैं लेकिन जब अक्षय कुमार आते हैं तो उनके आगे वह फेल हो जाते हैं। अक्षय अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से भी खूब हंसाते हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन के सिलसिले में कपिल के शो में पहुंचे। उनके साथ सारा अली खान और निर्देशक आनंद एल राय भी थे। वैसे तो यह एपिसोड टीवी पर प्रसारित हो चुका है लेकिन इसका एक अनसेंसर्ड वर्जन कपिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया…

सारा अली खान पहुंचीं ‘अतरंगी रे’ की रिलीज से पहले उज्जैन के मंदिर, भगवान महाकाल के किए दर्शन

सारा अली खान आज के दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में हैं। साल 2018 में सारा ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया था। इंडस्ट्री में उनकी कुछ ही फिल्में आई हैं लेकिन वह इस बीच लगातार लाइमलाइट में रही हैं। चाहे वह उनका जिम लुक हो या सोशल मीडिया पर उनके मजेदार पोस्ट, सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। सारा घूमने की काफी शौकीन हैं और अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज से पहले वह मध्य प्रदेश के उज्जैन…

आखिर कैसे गायब हुआ मीरा राजपूत का 4 साल पुराना क्रिसमस ट्री

क्रिसमस की पार्टियां शुरू हो चुकी हैं। आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने घर पर क्रिसमस ट्री सजाया है। वहीं कुछ इस मौके पर पार्टी का आयोजन भी करेंगे। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने बच्चों के साथ हर साल यह त्योहार मनाते हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह क्रिसमस ट्री सजाती नजर आ रही हैं। हालांकि इसके साथ उन्होंने बताया कि यह उनकी आखिरी समय पर की गई तैयारी है क्योंकि चार साल से वह जिस क्रिसमस ट्री को…

रणवीर सिंह के खाते में आएगी एक और हिट फिल्म, आइये जाने

रणवीर सिंह की नई फिल्म 83 अब से कुछ ही घंटे में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। क्रिकेट और फिल्म प्रेमियों के लिए 83 किसी सौगात से कम नहीं है। साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने विश्व कप अपने नाम किया था और इसी पर डायरेक्टर कबीर खान ने ये फिल्म बनाई है। 83 के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया है और अब तक यूट्यूब पर इसे कई मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में अब हम आपको बताएंगे…

शाहिद कपूर संग ‘जर्सी’ में एक सीन को शूट करते वक्त घबरा गई थीं मृणाल ठाकुर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)की फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey) काफी समय से चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)नजर आएंगी। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले मृणाल का एक खुलासा काफी चर्चे में है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म के सीन की शूटिंग करने के लिए वह बिल्कूल भी सहज नहीं थी और बहुत घबरा गई थीं। हालांकि बाद में शाहिद ने उनकी मदद की और उनकी हिम्मत बढ़ाई।आपको बता दें कि…

महाठग के खिलाफ नोरा फतेही बनेंगी सरकारी गवाह, देंगी गवाही

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के बाद चर्चाओं में आए महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय टीम को बड़ी सफलता मिली है। सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था। खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुकेश चंद्रशेखर के झांसे में आ चुकी नोरा फतेही सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गई है। नोरा ने हाल ही में इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के सेक्शन 50 (2) और 50 (3) के तहत बयान दर्ज कराए थे। खबर…

ड्रग्स केस के बाद दोबारा शूटिंग पर लौटे शाहरुख खान

क्रूज ड्रग्स केस में नाम आने के चलते बीता कुछ वक्त शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा। हालांकि अब उनकी लाइफ पहले की तरह पटरी पर लौट आई है और करीब 3 महीने बाद शाहरुख किसी शूटिंग सेट पर देखा गया है। शूटिंग सेट से एक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह ‘किंग खान’ के लुक में धांसू नजर आ रहे हैं।दरअसल, इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख अपने बॉडीगार्ड के साथ…

जैकलीन-सुकेश की कथित लव स्टोरी में OTT प्रोड्यूसर ने दिखाई दिलचस्पी

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ नजदीकियों की वजह से जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों निगेटिव खबरों की वजह से चर्चा में हैं। इस केस से जुड़े रहने की वजह से जैकलीन को लेकर हर रोज कोई न कोई नई अपडेट सामने आते रहते है। इसी बीच सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन की एक रोमांटिक फोटोज सामने आई हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन की कथित को लेकर अलग-अलग एंगल में खूब कहानी गढ़ी जा रही है। वहीं खबरें है…

‘खालिस्तानी आतंकवादी’ वाले बयान पर कंगना रनौत आज फिर कोर्ट में नहीं होंगी पेश

सोशल मीडिया पोस्ट में किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तान से करने के मामले में ऐक्ट्रेस कंगना रनौत आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी। कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस से थोड़ा और समय मांगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना फिलहाल मुंबई में नहीं हैं।आपको बता दें कि कंगना को बुधवार 22 दिसंबर 2021 को खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का आदेश दिया गया था। कंगना की पेशी को लेकर उनके वकील ने कहा है कि वो बुधवार को पूछताछ के लिए पेश…

राज कुंद्रा की सफाई के बाद सपोर्ट में आईं शिल्पा शेट्टी..

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का ट्वीट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को शिल्पा ने अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बयान के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा ने अपने पति का सपोर्ट करने के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल फेमस कोट्स को शेयर किया है। आपको बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के मामले में राज कुंद्रा दो महीने तक जेल में बिताने के बाद अब वह बेल पर बाहर हैं। जेल से…

ईडी ने की ऐश्वर्या राय से पूछताछ तो जया बच्चन ने भाजपा को बोला – जल्द आएंगे बुरे दिन

पनामा पेपर्स लीक मामले में बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी की पूछताछ के बीच उनकी सास और राज्यसभा सांसद जया बच्चन सदन में काफी गुस्साई नजर आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ निजी टिप्पणी की गई है। आक्रोशित जया ने राज्यसभा के भीतर ही भाजपा को श्राप दे दिया कि जल्द ही इनके बुरे दिन आने वाले हैं। गुस्साईं जया बच्चन ने विपक्ष की आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए आसन से कहा कि उन्हें निष्पक्ष होना चाहिए।एक विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए बच्चन ने…

आज मशहूर हीरो गोविंदा का जन्मदिन है, बोले ‘तारीफ की वजह से मैं इंडस्ट्री से आउट हो गया’

90 के दशक में गोविंदा का बॉलीवुड में सिक्का चलता था। डांस से लेकर एक्शन और कॉमेडी से लेकर रोमांस, गोविंदा ने हर किरदार में अपना जलवा बिखेरा है। रवीना टंडन से लेकर करिश्मा कपूर तक, कई एक्ट्रेसेस के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट हुई और दर्शकों ने उन्हें ढेर सारा प्यार भी दिया। हालांकि वक्त की करवट के बाद अब गोविंदा का करियर ढलान पर हैं, दूसरी पारी में उनके कुछ किरदारों को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन पहले जैसा फेम नहीं मिल पाया। अपने करियर के इस बदलाव पर…

ताबड़ तोड़ कमाही कर रही है ‘स्पाइडर-मैन’, जानें कलेक्शन

टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है। फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में भी जबरदस्त दीवानगी है। फिल्म शुरुआती 4 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। जिसके बाद नजरें इस पर थीं कि फिल्म सोमवार को कैसा प्रदर्शन करती है क्योंकि वीकडेज होने की वजह से दर्शकों की संख्या में गिरावट होने का अनुमान था। 5वें दिन थोड़े कम दर्शक पहुंचे लेकिन अभी भी ‘स्पाइडर-मैन’ ने सिनेमाघरों पर मजबूत पकड़ बना रखी है। खासकर साउथ के क्षेत्रों में…

100 करोड़ क्लब में शामिल ‘स्पाइडर-मैन’

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ क्रिसमस से पहले भारत सहित दुनियाभर में धमाल मचाए हुए हैं। शुरुआती 3 दिन जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन रहा उसके बाद निगाहें रविवार पर थीं। वीकेंड पर सिनेमाघरों तक पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ी नजर आई। फिल्म की कमाई शनिवार की अपेक्षा बढ़ी है। देशभर के मल्टीप्लेक्स में इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। हिंदी क्षेत्रों के साथ साउथ में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ भी इसी हफ्ते रिलीज हुई लेकिन उससे ‘स्पाइडर-मैन’ पर कोई बहुत ज्यादा…