कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों के बीच दौड़ लगवाकर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। एसपी ने परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई और प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। परेड के बाद सभी पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया…
Category: राज्य
कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्राजीय गिरोह से जुड़े तीन शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 703/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की…
लखनऊ:प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने यूपी DGP राजीव कृष्ण से की मुलाकात।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण से आज विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डीजीपी ने सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों और समाज में उनकी भूमिका के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। मुलाकात में कुल 16 प्रशिक्षु IPS अधिकारी शामिल हुए। इनमें गुजरात कैडर से 6, कर्नाटक से 3, मणिपुर से 3, केरल से 2 तथा असम, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से 1-1 अधिकारी…
फर्रुखाबाद:अभिधम्म नगरी संकिसा बुद्ध महोत्सव में इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सा शिविर का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद के संकिसा स्थित शाक्य मुनि बुद्ध विहार में आगामी 5, 6 और 7 दिसंबर को अभिधम्म नगरी संकिसा बुद्ध महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में विभिन्न असाध्य और जटिल रोगों का आधुनिक इलेक्ट्रो होम्योपैथ पद्धति से उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को दवाइयों पर 50% की छूट भी प्रदान की जाएगी। किन रोगों का उपचार होगा? जोड़ो का दर्द, साइटिका, गठिया, एड़ियों में दर्द, गर्दन और कंधे में…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में तम्बाकू उत्पादों पर सख्ती: सरकार ने विभागों को दिए कड़े निर्देश।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा नगर विकास, गृह, पंचायतीराज, शिक्षा एवं जनसम्पर्क विभागों सहित कई विभागों को निर्देशित किया गया है कि सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA)-2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA)-2019 का प्रदेश में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। शिकायतों के बाद केंद्र का निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार को…
प्रयागराज : नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के लिए सर्किट हाउस में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजीव कुमार शाक्य एवं नगर मजिस्टेट विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके नवचयनित लेखपालों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 216 लेखपालों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने लेखपालों को संबोधित करते हुए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों के विषय में बताया। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने कहा कि लेखपाल…
कन्नौज: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य विकसित उत्तर प्रदेश बैठक में हुईं शामिल, बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने आज गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट कन्नौज में आयोजित “विकसित उत्तर प्रदेश” विषयक बैठक में सहभागिता की। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनपद कन्नौज की विकास प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रिया शाक्य ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद सुनिश्चित करें और किसी भी प्रभावित परिवार को…
प्रयागराज : 160 सहायक अध्यापकों को समेकित शिक्षा, ब्रेल लिपि, नई शिक्षा नीति विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण
दिव्यांगजन की शिक्षा एवं पुनर्वास से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर सम्बद्ध हितधारकों के उन्मुखीकरण एवं दिव्यांगता से सम्बन्धित विषय वस्तु पर त्रिदिवसीय (दिनांक 10 से 12 सितम्बर, 2025 तक) इन-सर्विस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन सरस केन्द्र, विकास भवन परिसर प्रयागराज किया गया। ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 10 सितम्बर, 2025 को अभय कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल एवं अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 160 सहायक अध्यापकों को समेकित शिक्षा, ब्रेल लिपि, RPwd Act-2016,…
रिश्वतखोरी में बड़ा खुलासा: मुजफ्फरनगर के जानसठ SDM जयेंद्र सिंह निलंबित
मुजफ्फरनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था की साख को झटका देने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के उपजिलाधिकारी (SDM) एवं PCS अधिकारी जयेंद्र सिंह को गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक IAS एम. देवराज ने आदेश जारी किए, जिसके अनुसार उन्हें निलंबन के साथ ही राजस्व परिषद में अटैच किया गया है। आरोप: करोड़ों की सरकारी भूमि निजी संस्था को दी जांच रिपोर्ट के अनुसार SDM जयेंद्र…
लखनऊ:यूपी में नया बिजली कनेक्शन महंगा, प्रीपेड मीटर से बढ़ेगा बोझ
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना अब आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने घोषणा की है कि अब हर नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। यह मीटर मौजूदा मीटर की तुलना में करीब 6 गुना महंगा होगा। UPPCL के प्रबंध निदेशक आईएएस पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए अब केवल स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। लेकिन इसकी लागत ने उपभोक्ताओं की चिंता…
लखनऊ:यूपी पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की नई पहल : डीजीपी ने किया ऑनलाइन पोर्टल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण ने आज पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा तैयार किए गए नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों, ऑनलाइन पोर्टल और प्रशिक्षण सामग्री का शुभारंभ किया। इस अवसर को प्रदेश पुलिस व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। डीजीपी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पहल केवल तकनीकी उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली में एक गुणात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नया प्रशिक्षण ढांचा अब…
धर्मशाला:परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला में दीर्घायु प्रार्थना में किया सहभाग
धर्मशाला:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश धर्मशाला स्थित मुख्य तिब्बती बुद्ध विहार में परम पावन दलाई लामा ने एक विशेष दीर्घायु प्रार्थना समारोह में भाग लिया। यह प्रार्थना ल्होखा सांस्कृतिक एवं कल्याण एसोसिएशन, नामग्याल इंस्टीट्यूट इथाका तथा विश्वभर से आए युवा तिब्बती समुदाय के सदस्यों द्वारा परम पावन के स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना हेतु आयोजित की गई थी। आयोजन का उद्देश्य इस दीर्घायु प्रार्थना का मुख्य उद्देश्य परम पावन दलाई लामा के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और विश्व शांति के उनके निरंतर संदेश के लिए…
फर्रुखाबाद:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय आर.आर.सी., फतेहगढ़ में आज सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने, वाहन संचालन के नियमों और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षक उपाय हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुर्घटना का बड़ा कारण है, इसलिए इससे बचना चाहिए।…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण, भोजन व निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जताई नाराज़गी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता चेक की और संतोषजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल को सही कराने के निर्देश दिए। हॉस्टल की सीढ़ियों के पास टाइल लगाने और फर्श का ढलान ऐसा रखने पर ज़ोर दिया जिससे पानी न रुके। निर्माण कार्य पर जताई नाराज़गी विद्यालय में चल…
लखनऊ:यूपी में SC/ST छात्रों की मेडिकल शिक्षा पर संकट, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम योगी को लिखा पत्र
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान (SCP/SCAP) के तहत स्थापित मेडिकल कॉलेजों में SC/ST छात्रों के लिए सुरक्षित 70% सीटें वर्तमान में खतरे में हैं। हाईकोर्ट के आदेश से आरक्षण पर संकट पत्र में सांसद ने बताया कि अम्बेडकरनगर, जालौन, कन्नौज और सहारनपुर में विशेष रूप से…
फर्रुखाबाद:जहानगंज पुलिस की बड़ी सफलता : आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले नामजद अभियुक्त किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस ने एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एसओजी, सर्विलांस और थाना जहानगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से संभव हो पाई। मुकदमे का विवरण दिनांक 08 सितम्बर 2025 को थाना जहानगंज क्षेत्र में वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री को अभियुक्तों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई। इस आधार पर थाना जहानगंज में मु0अ0सं0 151/2025 धारा…
फर्रुखाबाद:ड्रोन पाबंदियों के निस्तारण हेतु फोटो क्लब ने सौंपा ज्ञापन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 को फर्रुखाबाद फोटो क्लब के पदाधिकारियों और दर्जनों फोटोग्राफरों ने आज अपनी समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन सौंपा। फोटो क्लब ने कहा कि ड्रोन संचालन से जुड़ी पाबंदियों के कारण उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इन पाबंदियों को दूर कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराया जाए, ताकि जल्द से जल्द उचित समाधान निकाला जा सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान आधा सैकड़ा से अधिक फोटोग्राफर भाई एकजुट होकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।…
फर्रुखाबाद:एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 बुधवार को त्रिपोलिया चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के देश के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सर्वसम्मति से पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। कल हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार…
रायबरेली में सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना
रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार 10 सितंबर 2025 को अपने दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में बीजेपी द्वारा की जा रही “वोट चोरी” पकड़ ली है और इसके ठोस सबूत हैं। यह बयान उन्होंने रायबरेली के गोरा बाजार में नवनिर्मित अशोक स्तंभ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया . राहुल गांधी ने आगे कहा, “पहले लोग कहते थे कि दाल में जरूर कुछ काला है, लेकिन किसी के…
रायबरेली में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह किया विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दौरान एक विवादास्पद घटना देखने को मिली। जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से कार्यकर्ताओं से मिलते हुए जा रहे थे, तब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उनका विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप करके मंत्री को समझाने का प्रयास किया इस घटना पर अमेठी के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप…
