कटघोरा शहर के मुख्य मार्ग पर गौरवपथ निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण हाॅस्पिटल चैक से गोपाल पेट्रोल पंप तक भारी वाहनों का आवागमन अगले एक महीने तक प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिये हैं। जिला दण्डाधिकारी ने यह प्रतिबंधात्मक आदेश एसडीएम कटघोरा, जिला परिवहन अधिकारी कोरबा और यातायात पुलिस प्रभारी अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर जनसामान्य की सुविधा के लिए जारी किया है।अगले एक महीने तक हाॅस्पिटल चौक से गोपाल पेट्रोल पंप तक भारी…
Category: राज्य
क्या पंजाब की तरह राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परेशान होने वाले हैं?
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की आपत्ति को दरकिनार करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने जिस ढंग से नवजोत सिंह सिद्धू को सूबे में पार्टी का नया कप्तान बनाया, उसके बाद से सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि पार्टी राजस्थान में भी इसी तर्ज़ पर फैसला लेगी. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के जयपुर दौरे के बाद यह कहा जा रहा है कि पार्टी अब राजस्थान के मुद्दे को ज़्यादा लटकाने के मूड में नहीं है. इससे पहले इस चर्चा को उस समय…
हथियार रखने से हमें 1978 में आर्म्स एक्ट बनाकर अंग्रेजों ने रोका और आजादी के बाद 1959 में आर्म्स एक्ट बनाकर अंग्रेजों के दलालों ने :दिनेश कुमार एलएल.एम.
1857 की क्रांति जब भारत में हुई तो उस क्रांति में भारतीयों ने बरछी, भाले,तलवारें ,देसी हथियार , पिस्तौल, बंदूक बहुत बड़े पैमाने पर प्रयोग की थी,अंग्रेजों को लगने लगा कि आने वाले समय में भारतीय लोग उग्र हो सकते हैं और बहुत बड़ी क्रांति हो सकती है।क्रांति की सारी संभावनाओं को खत्म करने के लिए अंग्रेजों ने चालाकी से सन 1878 में आर्म्स एक्ट लागू कर दिया।जिसमें बंदिशें लगाई गई कोई भी भारतीय बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का हथियार नहीं रख सकेगा यदि वह हथियार रखेगा तो…
लोकसभा: भारी हंगामे के बीच इन तीन विधेयकों को मिली हरी झंडी
मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में तीसरे आखिर लोकसभा में विधायी कामकाज को थोड़ी लय मिली। हालांकि विपक्ष के तेवर नरम नहीं पड़े। भारी हंगामे के बीच सदन ने बुधवार को तीन विधेयकों को मंजूरी दी और पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी व्यवधान के पूरा हुआ। विपक्ष के शोरशराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ठान लिया कि वह विधायी कार्य नहीं रोकेंगे। एक तरफ विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रहीं दूसरी ओर प्रश्नकाल में मंत्री सदस्यों का जवाब देते रहे। इस दौरान मंत्रियों ने दस से अधिक प्रश्नों…
नवादा: मानववादी संगठन अर्जक संघ के पहल पर मृत्यु भोज का किया गया बहिष्कार
नवादा: मानववादी संगठन अर्जक संघ के पहल पर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद की पत्नी पार्वती देवी के निधनोपरांत रविवार को मिर्जापुर सूर्यमंदिर के निकट शोकसभा का आयोजन अर्जक संघ के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र पथिक की अध्यक्षता में किया गया।अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री पथिक ने कहा कि समाज में व्याप्त ढेर सारी कुरीतियों में मृत्युभोज भी एक सामाजिक कुरीति है। इसके कारण बहुतेरे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है पर इसे खत्म करने का साहस कम लोगों में होता है। कैलास बाबू ने मृत्युभोज का बहिष्कार करके साहसिक…
नवादा: बगैर लगन मुहुर्त के अर्जक पद्धति से शादी सम्पन्न
कहरिया निवासी सिनेसर मांझी के पुत्र संटू कुमार की शादी रोह प्रखंड के भोलानगर निवासी प्रदीप मांझी की पुत्री अंशिका कुमारी के साथ बगैर लगन मुहूर्त और बगैर ब्राह्मण के बीती रात्रि अर्जक पद्धति से सम्पन्न हुई।अर्जक संघ हिसुआ के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी वर्मा की अध्यक्षता और सकलदेव मांझी के संचालन में आयोजित अर्जक विवाह समारोह में संघ के सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने वर वधु को सत्यनिष्ठा के साथ पति पत्नी के रूप में हिंदी में शपथ दिलायी।इस अवसर पर वर वधु ने अपने वैवाहिक…
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार अटकलें हुईं तेज
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अगस्त से पहले हो सकता है। मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबंधित विस्तार की रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर भी जल्द ही अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन शनिवार रात को जयपुर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों पर आलाकमान का संदेश लेकर दोनों…
राहुल गांधी की ताजपोशी के लिए प्रियंका वाड्रा कुछ ऐसा चल रही हैं दावं
राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा राज्यों में मजबूती से उसके लिए माहौल बना रही हैं। ऐसा देखने में आया है कि जब-जब राहुल फंसते नजर आए प्रियंका उनके साथ खड़ी रहीं। नए अध्यक्ष के चुनाव के पहले राहुल-प्रियंका राज्यों में नेताओं के बीच चले आ रहे विवाद को समाप्त कर लेना चाहते हैं। भाई-बहन के फैसलों पर सोनिया गांधी भी मुहर लगा रही हैं। इस साल सितंबर-अक्तूबर तक कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसलिए…
तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी, दिल्ली में हलचल हुई तेज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम दिल्ली पहुंच रही हैं। अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों की एकता की कोशिशों के तहत उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विपक्षी एकता के प्रयासों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है यह यात्रासोमवार शाम को हवाई अड्डे से वे सीधे अपने भतीजे लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचकर अपने पार्टी के सांसदों से मिलेंगी। मंगलवार को वह संसद भवन में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं…
झारखंडः सरकार गिराने का माजरा क्या है, सब्जी बेचने और मजदूरी करने वालों पर राजद्रोह का लगाया मुकदमा
हेमन्त सरकार को गिराने की साजिश का माजरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गोपनीयता इतनी बरती गई कि पहले दिन तो मीडिया को कोई पुष्ट करने को तैयार नहीं था कि सरकार की गिराने की साजिश या इस तरह के मामले में तीन लोग पकड़े गये हैं। अब इसमें नया नाटकीय मोड़ आ गया है। गिरफ्तार लोगों में निवारण प्रसाद महतो सब्जी-फल बिक्रेता, अमित सिंह दिहाड़ी मजदूर तो अभिषेक दुबे किराना दुकानदार हैं। इधर राजनीति भी शुरू हो गई है। झामुमो महासचिव सुप्रियो…
पंजाब के बाद ‘मिशन राजस्थान’ पर कांग्रेस क्या सही होंगे अशोक गहलोत और पायलट में रिश्ते
कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में पंजाब में जारी कलह को एक हद तक समाप्त कर लिया है। पार्टी की बागडोर नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में थमा दी है। हालांकि सीएम की कुर्सी पर फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह की पकड़ बनी रहेगी। पंजाब में दो कद्दावर नेताओं के बीच की लड़ाई को शांत करने के बाद पार्टी की नजर राजस्थान पर है। यहां, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव की खबरें आम हो चुकी है। पायलट और उनके समर्थक विधायक कई मौकों पर इसका इजहार भी…
मानसून सत्र: हंगामे के बीच दो विधेयक लोकसभा में पेश, विपक्ष ने जताई आपत्ति
रक्षा संबंधी सेवाओं में शामिल कर्मचारियों के हड़ताल को गैरकानूनी और आपधारिक करार देने वाला आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश किया गया। हंगामे और शोरशराबे के बीच ही इस विधेयक को पेश करने पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। गौरतलब है कि आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) से जुड़े कई संघों के बोर्ड को निगम बनाने संबंधी फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा के बीच सरकार ने एक जुलाई को इससे संबंधित अध्यादेश जारी किया था। विधेयक के कानूनी जामा पहनने के बाद रक्षा…
केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता पेगासस हमला
इजरायल के पेगासस स्पायवेयर से जासूसी के खुलासे के मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए शिवसेना ने बुधवार को एक बार फिर से कहा पेगासस चुने गए भारतीयों पर किया गया एक साइबर हमला है और ऐसा हमला केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में आगे कहा गया कि पेगासस का हमला आपातकाल से भी बड़ा है. पेगासस के असली जनक हमारे देश में हैं और उनका पता लगाया जाना चाहिए. सामना के…
ऑक्सीजन संकट से मौत पर मोदी सरकार ने संसद में बेशर्मी से झूठ बोला: सिसोदिया
मोदी सरकार का मंगलवार को संसद में यह कहना कि ऑक्सीजन संकट से देश में कोई मौत नहीं हुई, विपक्ष इसको लेकर जमकर मोदी सरकार की खिंचाई कर रहा है. बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर संसद में सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कल संसद में जब ऑक्सीजन संकट से हुई मौत को लेकर सवाल उठा तो केंद्र सरकार ने संसद में बहुत ही बेशर्मी से सफेद झूठ बोला कि…
उपेंद्र कुशवाहा बोले-जातीय जनगणना होना ही चाहिए
जातीय जनगणना को लेकर अभी तक लालू की राजद ही मुखर रही है। अब जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी कहा कि जातीय जनगणना का प्रकाशन बहुत जरूरी है। जनगणना में जाति का कॉलम होना ही चाहिए। किसी भी योजना को बनाने का आधार जनसंख्या ही है। इसलिए जातिगत गणना और उसका प्रकाशन निश्चित रूप से होना चाहिए। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि वे बुधवार को अपनी यात्रा के दूसरे चरण पर निकल रहे हैं। इस चरण में…
राज्यसभा में सदन चलने की जगी उम्मीद, लोकसभा में गतिरोध दूर करने की पहल करेगी सरकार
मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही पर छाए विपक्ष के विरोध के बादल बृहस्पतिवार को छटने के आसार हैं। राज्यसभा में शाम को सदन चलने से जगी उम्मीद को लेकर सरकार लोकसभा में भी गतिरोध खत्म करने की पहल करेगी। इसके लिए सरकार ने अपने और स्पीकर के स्तर पर विपक्ष को साधने की रणनीति बनाई है। सरकार बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेताओं से संपर्क साध सकती है। सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार है। पेगासस जासूसी कांड, कोरोना की दूसरी…
संसद के जिस कमरे में कभी बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी अब वहां बैठैंगे नड्डा
संसद भवन के जिस कमरे में कभी भाजपा के दिग्गज नेता और देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैठते थे, उस कमरे में अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठेंगे। यह कमरा अब जेपी नड्डा को आवंटित कर दिया गया है। इस कक्ष का इस्तेमाल लालकृष्ण आडवाणी भी कर चुके हैं। इस कमरे से आडवाणी और वाजपेयी की नेम प्लेट हटा ली गई है। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी पीएम पद से हटने के बाद राजग के अध्यक्ष के नाते 2004 से इस कमरे में बैठते थे। उनके बाद इस कमरे में…
कोरबा आज की मुख्य ख़बरें
“कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत प्रशंसनीय कार्य ➡️कोरबा पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत की गयी त्वरित और सक्रिय कार्य से मिली उल्लेखनीय सफलता ➡️कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सर के विशेष दिशा निर्देश पर जिले के गुम बालक- बालिकाओं को विशेष अभियान चलाकर की जा रही दस्तयाब ➡️माह जुलाई को 12 गुम बालक बालिकाओं को दीगर राज्य और राज्य के विभिन्न जिलों में टीम भेज कर की गई दस्तयाब ➡️कोरबा पुलिस के थाने के टीम द्वारा गुम बालको में 02 बालक और 10 बालिका किये…
क्या उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जदयू (JDU) के नए अध्यक्ष
उपेंद्र कुशवाहा का कद जनता दल यू में बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है। नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी…
संसद का मानसून सत्र आज से:31 बिल पेश हो सकते हैं
संसद के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। इसमें 2 फाइनेंशियल सहित कुल 31 बिल पेश किए जा सकते हैं। यह सत्र 13 अगस्त तक चलना है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी लोकसभा में किसान कानून के खिलाफ स्थगन का प्रस्ताव देंगे। सरकार की कोशिश है कि सेशन हंगामे की भेंट न चढ़े, क्योंकि विपक्ष किसान आंदोलन और कोरोना के बहाने सरकार को घेरने की तैयारी में है। रविवार को हुई ऑल पार्टी मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार संसद में सार्थक चर्चा के लिए…
