जंजीर से बांधकर रखता था, बेडरूम में ले जाकर करता था रेप, नाबालिग पीड़िता ने आश्रम से भागकर ट्रेन में सुनाई आप बीती

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से हुए यौन उत्पीड़न के आरोप में विशाखापत्तनम आश्रम के प्रशासक को गिरफ्तार किया है। प्रशासक पर आरोप है कि उसने अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की का दो साल से अधिक समय तक यौन उत्पीड़न किया। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय अनाथ पीड़िता की शिकायत के बाद 63 वर्षीय स्वामी पूर्णानंदा सरस्वती उर्फ स्वामी प्रेमानंद की गिरफ्तारी की गई। आरोप है कि उसने पीड़िता को दो साल से ज्यादा स्वामी ज्ञानानंद आश्रम वेंकोजिपलेम में बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। बता दें…