पीलीभीत में ब्रह्मचारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बनने लगा पुल

पीलीभीत में ब्रह्मचारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लकड़ी का अस्थायी पुल बनाने के निर्देश जिला पंचायत प्रशासन को दिए थे। लकड़ी के पुल की मजबूती को लेकर संशय होने पर अब रेत की बोरियां लगाकर पुल बनाया जा रहा है। इसमें नदी की धार के ऊपर दस फिट तक पटले डाले जाएंगे। 27 नवंबर को ब्रह्मचारी घाट पर होने वाले कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत प्रशासन को वहां पर लकड़ी का पुल…

पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत

पीलीभीत (उप्र), 24 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में टनकपुर राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और डेढ़ वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। न्यूरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार विश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम औरैया निवासी अजय कुमार (24) अपनी पत्नी सरोज कुमारी (22), डेढ़ वर्षीय पुत्र मनीष और बहन सुमन देवी (15) के साथ ग्राम…

मैनपुरी में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट की जानकारी दी

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सौजन्य से जनता इंटर कॉलेज नौनेर में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से इंटरनेट से संबंधित जानकारी दी गई।कार्यक्रम में निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने छात्रों को आईओटी के संबंध में विशेष जानकारी दी। आईओटी के विभिन्न उपयोगों के साथ-साथ उपकरणों के उपयोग से परिपथ का बनाने की जानकारी दी गई। निदेशक ने जनता इंटर कॉलेज के छात्रों को आश्वासन दिया गया कि वह राजकीय इंजीनियरिंग…

पीलीभीत : भाजपा महिलाओं का अधिकार छीन रही?

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने प्रभार क्षेत्र पीलीभीत पहुंचीं। जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सुमैया राना ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। बहन-बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। उन्होंने केंद्र में दस साल और मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा सरकार है, लेकिन…

पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम में जाने पर आया रवि शास्त्री का बयान

भारतीय टीम की वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे. इसपर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा है कि खुद देश का प्रधानमंत्री अगर आपके ड्रेसिंग रूम में आते हैं तो ये काफी बड़ी बात होती है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा. लेकिन, ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन…

16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगी संशोधित दरें, योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है।

यूपी में ठंड के मौसम में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के काम न करने के कारण परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी।उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने…

हम 4 दिन बाद दोबारा पूरी ताकत से हमला करेंगे : इजराइली डिफेंस मिनिस्टर योव गैलंट

इजराइल-हमास जंग का आज 50वां दिन है। इस बीच इजराइली डिफेंस मिनिस्टर योव गैलंट ने कहा- सीजफायर बेहद ही कम समय के लिए हुआ है। इसका ये मतलब नहीं है कि हम रुक जाएंगे।उन्होंने तेल अवीव पहुंचे इटली के रक्षा मंत्री से कहा- हम 4 दिन बाद दोबारा पूरी ताकत से हमला करेंगे। हमले में पूरी सेना लगा देंगे। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता। इजराइल की वॉर कैबिनेट के मंत्री बेनी गैंट्ज ने भी यही बात दोहराई है।24 नवंबर को 4 दिन…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार से पेटीएम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन

रायपुर में 1 दिसंबर को खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार से पेटीएम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ही बुक हो रही है। सुबह से ही लोगों ने पेटीएम इनसाइडर पर टिकट बुक करने का प्रयास किया। 3500, 4000 और 5000 की टिकटों का सेक्शन ही उपलब्ध रहा। बाकि स्टैंड्स को ब्लॉक रखा गया । पहले दिन स्टूडेंट्स को टिकट नहीं मिल पाई।मैच की टिकटों की स्टूडेंट कैटेगरी को एक दो दिन बाद शुरू किया जा सकता है। मैच रायपुर के…

अपनी रियल लाइफ में हुई एक घटना पर भी रौशनी डाली दिव्या अग्रवाल

इन दिनों, एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने वेब शो ‘टटलूबाज’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सीरीज में दिव्या एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही है जिसे कॉनमैन से प्यार हो जाता है। दिव्या ने अपनी इस सीरीज से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।बातों-ही-बातों में उन्होंने अपनी रियल लाइफ में हुई एक घटना पर भी रौशनी डाली जहां कुछ लोगों ने उन्हें मुंबई में बीच सड़क पर लूटने की कोशिश की थी।हमारी ये सीरीज एंटरटेनिंग है हालांकि मेरे साथ जो हादसा हुआ था वो बहुत ही डरावना था। दरअसल, तकरीबन…

अमिताभ और जया बच्चन ने जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ बेटी श्वेता नंदा के नाम कर दिया

अमिताभ के पास मुंबई में तीन बंगले हैं। वे जुहू में परिवार के साथ दूसरे बंगले ‘जलसा’ में रहते हैं। जबकि तीसरे बंगले का नाम जनक है।अमिताभ और जया बच्चन ने जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ बेटी श्वेता नंदा के नाम कर दिया। हालांकि, परिवार की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है।जानकारी के अनुसार 16,840 वर्ग फीट में बने बंगले को श्वेता के नाम ट्रांसफर करते हुए इसकी कीमत 50.63 करोड़ रुपए दिखाई गई है। इसके लिए 9 नवंबर को 50.65 लाख रु. की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई।यह…

पीलीभीत में बाईपास की आखिरी बाधा भी दूर, आ गए गर्डर

शहर को नए साल पर बाईपास की सौगात मिलने की उम्मीद अब पूरी होती नजर आ रही है। पूरनपुर- पीलीभीत रेलखंड पर निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल के गर्डर आ गए हैं। गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद बाईपास पर वाहन दौड़ने लगेंगे। यहां बता दें बाईपास पर दो रेल उपरिगामी पुल बनने थे। इनमें एक न्यूरिया की तरफ बन रहा है। वहां भी गर्डर को लेकर पेच फंसा था। उस पुल के गर्डर बीते माह आ गए थे। उधर, शहर में जाम की समस्या को देखते…

इंटर कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला पीलीभीत के युवक का शव

बरेली : नवाबगंज के बिजोरिया रोड पर इंटर कॉलेज के पास पीलीभीत के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छह माह पहले हुई थी शादीपीलीभीत के बरखेड़ा के ग्राम रमपुरा नत्थू निवासी अर्जुन सिंह (25) अपने परिवार के साथ नवाबगंज में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता रमेश चंद्र ने बताया कि बेटे की शादी छह माह पहले नवाबगंज के ग्राम भौआ मगरासे के…

मैनपुरी में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, 2024 में केंद्र से हटने जा रही है भाजपा सरकार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर उनसे मिलने आए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र से हटने जा रही है। जनता इनसे बहुत ही रुष्ट है परेशान है। महंगाई चरम पर है। भाजपा के लोग किसी की सुनते नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम मैनपुरी के करहल पहुंचे। यहां उन्‍होंने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए…

पनौती ने हरवा दिया वर्ल्ड कप, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला था हमला, अब इस पर मोहम्मद शमी ने क्या कहा?

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल : मोहम्मद शमी से राहुल गांधी द्वारा बोले गए पनौती शब्द को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर शमी ने जवाब दिया कि कंट्रोवर्सी वाले सवाल मेरे समझ नहीं आते हैं। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल : वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को टीम इंडिया को छह विकेटों से हरा दिया। इस मैच के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जहां ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड करता हुआ दिखाई दिया, तो वहीं, कांग्रेस सांसद…

स्टेज पर लोग, सामने भीड़, पहले लड़के ने उतारे कपड़े, फिर लड़की ने किया न्यूड डांस, मचा बवाल

महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक न्यूड डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और थाने थानेदार का तबादला मुख्यालय में कर दिया गया. साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. महाराष्ट्र के भंडारा जिले की तुमसर तहसील से एक अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक महिला डांसर निर्वस्त्र होकर डांस करने लगी. फिर मौके पर मौजूद…

दिल्ली का खौफनाक ‘बच्चा कातिल’, 16 साल की उम्र में कर चुका 3 क़त्ल, 60 बार चाकू मारकर लाश पर नाचता दिखा

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार रात हुई 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या में दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। महज 16 साल का आरोपी अब तक 3 कत्ल कर चुका है। राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार रात हुई 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या में दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फुटेज में हत्या के दौरान 16 साल का आरोपी मृतक सुसुफ पर चाकू के 60 से ज्यादा वार करते हुए दिख रहा है। इसके साथ ही बीच-बीच…

हरदोई में दो सगे भाइयों की एक साथ हुई शादी, सुहागरात से पहले दुल्हनों ने कर दिया ये कांड

30 और 27 साल के पुत्रों की शादी न हो पाने की वजह से पूरा परिवार परेशान था. एक लड़का दिल्ली में एक ताला बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है. जबकि दूसरा गांव में ही रहता है. एक बेटा शादी की बात को लेकर गांव के ही इकबाल नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आया. इसके बाद दलाल रवि की इस पूरी कहानी में एंट्री हुई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ विवाह किया और सुहागरात से पहले ही खीर…

रायबरेली:निपुण भारत मिशन के जगतपुर विकास क्षेत्र का किया गया सहयोगत्मक पर्यवेक्षण

जगतपुर /रायबरेली – निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चल रहे FLN कक्षा चार और पांच के तहत चल रहे जिला समन्वयक के द्वारा विकास क्षेत्र जगतपुर में प्राथमिक विद्यालय मनोहरगंज, प्राथमिक विद्यालय राघुरार गंज, कंपोजिट विद्यालय रोझइया भीखम शाह विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया।बच्चों के साथ कक्षा कक्ष में किया जा रही गतिविधियां को देखा। जिसमें अधिकांश बच्चे निपुण पाये गायें आदि विद्यालयों का जिला समन्वयक विकास श्रीवास्तव के द्वारा अनुश्रवण व अनुसमर्थन किया गया। अनुश्रवण के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा समूह विभाजन कर कक्षानुसार…

देसी जुगाड़ से यात्री ने चलती ट्रेन को बना दिया सिनेमा हॉल

भारत में सबसे ज्यादा सफर रेल के द्वारा ही किया जाता है. यहां लाखों लोग हर रोज ट्रेन में सफर करते हैं. यही वजह है कि भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है. ट्रेन का सफर बहुत लंबा-लंबा होता है. ऐसे में कुछ यात्री काफी परेशान हो जाते हैं. इस बीच ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ने ऐसा देसी जुगाड़ निकाला जिससे सभी यात्रियों का सफर आसान हो गया. दरअसल, शख्स ने ट्रेन के कोच को…

हरदोई :वोटरों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रोत्साहित किया जायेः-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

हरदोई : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित की गयी हैं, जिसमें 25 व 26 नवम्बर, 2023 तथा 02 व 03 दिसम्बर, 2023 की शेष विशेष अभियान तिथियां भी सम्मिलित हैं। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि मतदाताओं को…