इमरान खान की पार्टी ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया है। जेल में कैद खान ने गुरुवार को PTI से उमर अयूब को PM पद के लिए नॉमिनेट किया है। ये PTI के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के पोते हैं।अयूब खान वही राष्ट्रपति हैं, जिनके कार्यकाल के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग हुई थी। उमर अयूब ने साल 2018 में PTI जॉइन की थी। इससे पहले वो PML-Q के सदस्य थे। ये पार्टी 2002 में PML (पाकिस्तान मुस्लिम लीग) से टूट कर बनी थी।…
Category: देश
सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए ड्रीम डेब्यू करने के बाद कहा कि अपने पिता के सामने भारत के लिए खेलना मेरा सपना था
राइट हैंड बैटर सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए ड्रीम डेब्यू करने के बाद कहा कि अपने पिता के सामने भारत के लिए खेलना मेरा सपना था। सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली।मैच के पहले दिन स्टंप्स के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “पहली बार मैदान पर आना और अपने पिता के सामने कैप (भारतीय टीम की) लेना। मैं छह साल का था जब अब्बू ने क्रिकेट की मेरी ट्रेनिंग…
सिद्धार्थ की बातें सुनकर भारती सिंह से लेकर सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित सभी इमोशनल हो गए।
सुनील शेट्टी हाल ही में रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए। शो में सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों के करियर को लेकर अपने डर के बारे में बात की। दरअसल, शो के एक कंटेस्टेंट सिद्धार्थ ने परफार्मेंस के बाद बताया कि उनके घर से कोई नहीं आया है। क्योंकि घरवाले डांस में उनको सपोर्ट नहीं करते हैं।कंटेस्टेंट ने बताया कि 12 साल की उम्र से ही उन्होंने अपना करियर डांस में बना लिया था और खुद से ही सब मैनेज करते हैं। सिद्धार्थ की बातें…
दिब्येंदु भट्टाचार्य को फिल्म देव डी के चुन्नीलाल, सेक्रेड गेम्स के मोमिन और क्रिमिनल जस्टिस के लायक जैसे किरदारों के लिए जाना जाता है
दिब्येंदु को फिल्म देव डी के चुन्नीलाल, सेक्रेड गेम्स के मोमिन और क्रिमिनल जस्टिस के लायक जैसे किरदारों के लिए जाना जाता है। दिब्येंदु को अधिकतर फिल्मों और वेब सीरीज में ग्रे शेड किरदारों में देखा गया है। इसी का नतीजा रहा कि लोग रियल लाइफ में भी उन्हें विलेन समझ बैठे।2019 में आई वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में उन्होंने क्रिमिनल लायक का किरदार निभाया था। इस सीरीज की रिलीज के बाद बेटे ने उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना दिया। जैसे ही उन्होंने अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की, वैसे ही कमेंट…
रायबरेली:आर्यन के दोस्तो ने गांव से डलमऊ तक निकाला कैंडल मार्च
डलमऊ /रायबरेली। बीते शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में पत्रकार राजेश यादव के छोटे पुत्र आर्यन यादव की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में हो गई थी छोटी सी उम्र 18 साल का आर्यन लगभग 40 घंटे तक मौत से लड़ता रहा लेकिन अंततः जिंदगी हार गई। आर्यन अपने घर का सबसे छोटा और प्रिय था उसने बहुत छोटी सी उम्र में जिम्मेदारियो का बोझ अपने ऊपर लाद लिया था आर्यन का व्यवहार और व्यक्तित्व इतना सब कुशल रहा की उसके पैतृक गांव ग्राम पुरे नया सोंडासी में…
हरदोई :फरहतनगर में रात्रिकालीन के दौरान रहता है घोर अंधेरा
हरदोई : माधौगंज कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर स्थित बजरंगबली देवस्थल के पास रात्रिकाल के दौरान प्रकाश व्यवस्था न होने की वजह से घोर अंधेरा बना रहता है जिससे अक्सर दुर्घटना होने की आशंकाएं बनी रहती हैं इसके अलावा वहां पर रात में बस अथवा रेलगाडी से उतरकर संजलपुर, पिपरावां, काजीपुर खेमीपुर, फरहतनगर भिठाई आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। फरहतनगर हाल्ट पर काफी वर्षों से एक महात्मा जी बजरंगबली की नियमित पूजा पाठ करने के निमित्त वहीं झोंपड़ी बनाकर रहते हैं। वैसे तो अब वर्तमान…
हरदोई:पुलवामा के बलिदानी, सिपाहियों को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
पचकोहरा के ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हरदोई – देश पर बलिदान होने वाले सिपाही का मान,ही देश का सबसे बडा सम्मान है।ये बात ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल पचकोहरा सुरसा के प्रबंधक कमलेंद्र सिंह ने बुधवार को पुलवामा घटना की पांचवीं पुण्यतिथि पर बच्चों से कसी।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए सिपाहियों को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें बच्चों द्धारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए, छात्रों ने मौन रखते हुए केंडिल मार्च भी निकाला।14फरवरी 2019के दिन जम्मू…
बरेली : सांड ने किसान पर किया जानलेवा हमला। किसान की इलाज के दौरान हुई मौत।
मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हाईवे किनारे मौर्य ढावे के पास छुट्टा सांड ने औंध गांव के एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है।जानकारी के अनुसार औंध गांव के राकेश कुमार पुत्र हजारी लाल कल बुधवार की शाम को फतेहगंज पश्चिमी घास और पत्ते बेचने आए थे। जो बेचकर वह अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी लोधी नगर चौराहे से आगे हाईवे मौर्य ढावे के पास पहुंचे तभी रोड़ पर…
कासगंज में काली नदी पुल के समीप मिला लापता वृद्ध का शव, हत्या की आंशका
बुधवार से लापता नदरई के वृद्ध का शव हजारा नहर में झाल के पुल के नीचे काली नदी के समीप मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि काफी देर तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे गांव नदरई निवासी 60 वर्षीय हनीफ पहलवान बाइक से कहीं जा रहे थे। रात भर घर नहीं…
हरदोई में साफ करने के बहाने अंगूठी ले गए टप्पेबाज
हरदोई पिहानी मोहल्ला नागर में जेवरात की सफाई के बहाने बाइक से आए दो टप्पेबाज एक घर से सोने की दो अंगूठी ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे जा रहे हैं। बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी जुबैर खां के घर पर बाइक पर दो युवक आए। जुबैर अपने मेडिकल स्टोर पर थे, घर में केवल महिलाएं थीं। जुबैर की मां हाशमी बेगम ने बताया कि दोनों युवकों ने उन्हें एक पाउडर दिखाकर कहा कि वह कंपनी की ओर…
हरदोई में बेख़ौफ़ चोरों की पसंद बना हरदोई, नहीं रुक रही चोरी की घटनाएँ
हरदोई में चोरियों का सिलसिला थमन का नाम ही नहीं ले रहा है।शायद कोई ऐसा दिन हो जिस दिन चोरो ने घटना को अंजाम न दिया हो। हद तो यहां तक हो चुकी है कि चोरों द्वारा पुलिस आरक्षी के घर को भी निशाना बनाया जा चुका है। हरदोई में चोरियों का सिलसिला थमन का नाम ही नहीं ले रहा है।शायद कोई ऐसा दिन हो जिस दिन चोरो ने घटना को अंजाम न दिया हो। हद तो यहां तक हो चुकी है कि चोरों द्वारा पुलिस आरक्षी के घर को…
हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की पूरी बस बेटिकट, कंडक्टर निलंबित, जांच शुरू
हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस के सभी 52 यात्री बेटिकट थे। कंडक्टर ने पैसेंजरों के टिकट ही नहीं बनाए थे। हरदोई क्षेत्र के यातायात निरीक्षकों ने छापेमारी कर मामले को पकड़ा। कंडक्टर ने टिकट मशीन हैंग होने की दलील दी। वहीं परिवहन निगम प्रशासन ने कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच शुरू करवा दी है। दरअसल, रोडवेज बसों में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के मामले यदाकदा आते रहते हैं। पर, पूरी बस बगैर टिकट के ही लाई जा रही थी। कैसरबाग डिपो…
हरदोई में सर्विलांस टीम ने सौंपें 10.60 लाख के 50 मोबाइल फोन, लोगों ने जताई खुशी
एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी की गाइडलाइन पर चल रही सर्विलांस टीम ने गुम होने वाले 50 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हे उनके मालिकों को सौंपा। मोबाइल पाते ही गुम हो चुके चेहरों पर खुशी दौड़ पड़ी। बरामद होने वाले मोबाइल 10 लाख 60 हज़ार 94 रुपये कीमत के बताए गए हैं। गुरुवार को एसपी गोस्वामी की मौजूदगी में पुलिस लाइन के सभागार में मोबाइल सौंपें गए। इस मामले में एसपी ने बताया कि ज़िले के कई थाना-कोतवाली से गुम होने वाले मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम ने कड़ी मेहनत करने…
कासगंज में अमांपुर में रातभर वाहनों का शोर, पुलिस के बूटों की आवाज और परिवार की चीत्कार, दहशत न हुई खत्म
कासगंज के अमांपुर के रसलुआ सुलहपुर गांव में बुधवार की रात उन काली रातों में थी जब रातभर पुलिस के वाहनों का शोर, पुलिसकर्मियों के बूटों की आवाज एवं मृतक गौरव के परिवारों के लोगों की चीत्कार गूंजती रही। अफरातफरी ऐसी की गांव के लोग नींद तो दूर पलक भी नहीं झपक सके। वे युवक गौरव के घर और आसपास बैठे रहे। रात करीब दस बजे उसका शव गांव पहुंचा। अधिकारियों ने परिजन से युवक के अंतिम संस्कार के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिसवालों…
कम दाम पर खेल गई हीरो, 2 लाख में मैवरिक 440 लॉन्च कर कई कंपनियों को दे दी चुनौती
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई मैवरिक 440 के जरिये पावरफुल बाइक सेगमेंट में धांसू एंट्री मारी है और कीमत में इसने ऐसा खेल किया है कि बाकी कंपनियां देखती रह गई। जी हां, महज 2 लाख रुपये शुरुआती एक्स शोरूम में 440 सीसी की मोटरसाइकल मैवरिक लाकर कंपनी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वह रॉयल एनफील्ड, ट्रायम्फ, बजाज ऑटो और केटीएम जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। आइए, आज हम आपको 400 से लेकर 450 सीसी तक की पॉपुलर मोटरसाइकल्स की कीमतों के…
हरदोई :गोवंश आश्रय स्थलों की स्वलिखित रिपोर्ट्स के सम्बन्ध में बैठक 16 फरवरी कोः-जिलाधिकारी
हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गोवंश आश्रय स्थलों की प्रेषित स्वलिखित रिपोर्ट्स के सम्बन्ध में सभी खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा क गयी कार्यवाही की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक 16 फरवरी 2024 को सायं 05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी तथा बैठक् में सभी बीडीओ बर्चुअल मोड में उपस्थित रहेगें। उन्होने कहा कि बैठक में भौतिक रूप से मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारीएवं सभी उप पशु चिकित्सा अधिकारी कलेक्ट्रेट…
हरदोई :सम्प्रेक्षण गृह में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएः-मुख्य विकास अधिकारी
हरदोई आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में संप्रेक्षण गृह में किशोरों के सर्वांगीण विकास के सम्बंध में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किशोरों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। उनके लिए संगीत शिक्षा की व्यवस्था की जाए। नियमित योगा कराया जाए। उन्होंने कहा कि किशोरों को रोजगारपरक शिक्षा दी जाए ताकि वह निकलने के बाद आत्मनिर्भर बन सकें। सम्प्रेक्षण गृह में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद,…
हरदोई :19 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य जीबीसी कार्यक्रम की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं :- जिलाधिकारी
हरदोई अगामी 19 फरवरी को जेके ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित होने वाले जीबीसी कार्यक्रम की तैयारी बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा और सभी स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाए तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक कार्ययोजना बना ली जाए। उन्होने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए…
हरदोई : 09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत समझौता योग्य वादों का निस्तारण कराए फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई
हरदोई जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राजकुमार सिंह के द्वारा 09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत समझौता योग्य वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु अपने विश्राम कक्ष में फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।जिसमें उन्होंने बताया कि09 मार्च 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन, आई, एक्ट, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, विद्दुत एवं जल बिल(अशमनीय वादों को छोड़कर)सिविल वाद, राजस्व वाद, वैंक ऋण वसूली वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, टैक्स सम्बन्धी मामले, चेक बाउंस से सम्बंधित समस्त…
हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक।
हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा जनपद में संचालित पोषण एवं पुर्नवास केन्द्र (एन0आर0सी0) के सुव्यवस्थित संचालन एवं शासन की मंशानुरूप अति कुपोषित बच्चों को 14 दिन तक चिकित्सा अधिकारी एवं न्यट्रीशियन की देख-रेख में भर्ती रख कर उनका समुचित उपचार एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हुए उन्हें कुपोषण से मुक्त कराये जाने के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक की । उन्होंने कहा कि एन0आर0सी0 गाइड लाईन के अनुसार बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र पर संदर्भन हेतु आषा/आंगनवाड़ी को 50 रूपये प्रति बच्चे तथा डिस्चार्ज होने के उपरांत प्रत्येक 15-15…
