मैनपुरी में केसर की खेती केवल ठंडे इलाके और एक खास प्रकार की मिट्टी में ही संभव है शहर निवासी सास बहू ने इस मिथक को तोड़ने का कार्य किया है। शहर निवासी शुभा भटनागर ने अपनी बहू मंजरी भटनागर के साथ मिलकर मैनपुरी में केसर की पैदावार करके दिखाई है। शुभा और मंजरी ने नई तकनीक की मदद से अपने मिल में एक हॉल में केसर उगाने में सफलता हासिल करते हुए जिले की महिलाओं को तकनीकी खेती के साथ रोजगार को संदेश दिया है। दो साल पहले शहर…
Category: देश
मैनपुरी में दूध में मिलावट का नौ साल चला मुकदमा, साबित होने पर लगा 500 रुपये का जुर्माना
दूध में मिलावट करने का मुकदमा नौ साल न्यायालय में चला। थाना कोतवाली के गांव ग्वालटोली के दूधिया रामदास पर दूध में मिलावट करने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गौरव प्रकाश ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य विभाग की टीम ने 2015 में बाजार में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बाजार में गांव ग्वालटोली के रहने वाले रामदास के दूध का सैंपल लिया। जांच में दूध में मिलावट पाई गई। टीम ने रामदास के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की…
पीलीभीत में हत्या की कोशिश के मामले में तीन साल की सजा
पीलीभीत में हत्या की कोशिश समेत विभिन्न मामलों में विशेष न्यायधीश (गैगस्टर एक्ट) चंद्रमोहन मिश्र ने दोषी को तीन वर्ष की सजा से दंडित किया है, साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। थानाध्यक्ष माधोटांडा बीएल विश्वकर्मा ने 5 जनवरी 2003 को गांव मल्लपुर खजुरिया के सुरेश व थाना पूरनपुर के ग्राम शिवपुरिया के रामपाल के विरुद्ध संगठित गिरोह बनाकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर हत्या को कोशिश करने, मारपीट व अवैध असलहा रखकर जनता में आतंक फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में…
कासगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कासगंज। ग्राम पथरेकी के निकट बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से घायल युवक की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदराराऊ हाथरस निवासी युवक राकेश(35) बाइक से सिकंदराराऊ से कासगंज आ रहा था। जब वह पथरैकी के निकट पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके गंभीर चोट आ गई। हादसे केे बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।…
इंदिरानगर और जानकीपुरम में स्कूल के प्रशासनिक भवन व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत सात अवैध निर्माण सील किया गया
LDA ने शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इंदिरानगर और जानकीपुरम में स्कूल के प्रशासनिक भवन व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत सात अवैध निर्माण सील किया गया है। LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि इंदिरानगर के तकरोही में स्थित लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में 4000 वर्ग फिट क्षेत्रफल में प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, डॉ. एसके अहमद व अन्य की ओर से इंदिरा नगर के पानी गांव…
राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
महाराष्ट्र में I.N.D.I.A की तीन पार्टियों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 18 और शरद पवार की NCP को 10 सीटें मिली हैं। तीनों पार्टियां महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत महाराष्ट्र में एक साथ हैं।सूत्रों की मानें तो रीजनल पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (VBA) को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। VBA ने पहले 5 सीटों की मांग की थी।…
33 साल की रोया अजीमी 2022 से लड़कियों के लिए अंडरग्राउंड स्कूल चला रही हैं अफगानिस्तान की धरती पर
अफगानिस्तान की धरती पर तालिबान के शासन में 33 साल की रोया अजीमी 2022 से लड़कियों के लिए अंडरग्राउंड स्कूल चला रही हैं। उनके साथ 6 अन्य महिलाएं 9 से 18 साल की करीब 150 लड़कियों को पढ़ाती हैं।एक बार तालिबान की धार्मिक मामलों की समिति के लोगों ने स्कूल में घुसने की कोशिश भी की थी। लेकिन आस-पड़ोस के पुरुषों ने इसे सिर्फ लड़कियों का सिलाई स्कूल बताकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद रोया को स्कूल बंद करना पड़ा था। लेकिन यह जानते हुए कि वे कभी भी पकड़ी…
साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने असिस्टेंट कोच बनाया
IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मौजूदा सीजन के लिए साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर को असिस्टेंट कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को 52 साल के इस पूर्व ऑलरांडर को साइन किया। क्लूजनर जस्टिन लैंगर और उनके साथ एस. श्रीराम के साथ काम करेंगे। IPL-2024 में लखनऊ अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी।2022 में पहली बार इस लीग में खेलने वाली लखनऊ अपने दोनों सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। हालांकि टीम दोनों मौकों पर एलिमिनेटर…
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का आज 34वां जन्मदिन है, उनके जन्मदिन पर कुछ खास
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का आज 34वां जन्मदिन है। एक्टिंग के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। वो सिर्फ 12वीं तक पढ़े हैं। 2014 में इन्होंने ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो ‘बागी’, ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘मुन्ना माइकल’ ,’वॉर’, गणपत, बागी 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आए।उनकी अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे। इसके अलावा उन्हें सिंघम अगेन में कैमियो करते भी देखा जाएगा। टाइगर हॉलीवुड में भी काम करना चाहते हैं। उन्होंने कुछ ऑडिशन भी दिए थे,…
चंदर हंसराज बहल का निधन हो गया, पढ़िए रिपोर्ट
मशहूर संगीतकार हंसराज बहल के बेटे चंदर हंसराज बहल का निधन हो गया है। उन्होंने कई हिंदी और गुजराती धारावाहिकों में बतौर डायरेक्टर काम किया था।चंदर हंसराज बहल ने साल 1983 में आई फिल्म ‘सुन मेरी लैला’, 1990 में आई ‘हुकूमत जट्ट दी’ और 2002 में रिलीज हुई ‘पिया का घर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।दीपिका चिखलिया ने सीरियल ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाया था। चंदर हंसराज बहल ने दीपिका की पहली फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा…
कासगंज :भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगरिया मंडल का सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ
न्योली, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगरिया मंडल का सामाजिक सम्मेलन सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में एवम पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भोजराज प्रधान के संयोजन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए…
फर्रुखाबाद:भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित की अध्यक्षता में युवा चौपाल का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 1 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित लोको रोड पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित की अध्यक्षता में युवा चौपाल का आयोजन हुआ इस आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को लेकर चर्चा की।युवा चौपाल में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा युवा देश की रीढ़ है नए भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी ही देश को वैश्विक पटल पर सर्वोच्च स्थान देने का कार्य…
महात्मा गांधी मार्ग हरदोई पे होती है गैस रिफलिंग व सैलिंग
रोड के सटे तक कब्जा हरदोई नगर के मुख्य चौराहे से चंद कदम की दूरी पर गैस रिफलिग का काम जोरों पर चल रहा है गैस रिफलिग की दुकान से चन्द कदम की दूरी पर बेड़ीमाधो विद्यालय वा बालबिहार ज्ञानस्थली एकेडमी विद्यालय वा चकबंदी आफिस कई सत्ता के नेताओ का भी आवास है हरदोई नगर का प्रमुख वस्तत्म चौराहा नुमाइस चौराहा है जहा से अधिकारी नेताओ वा आम पब्लिक का आना जाना अधिक रहता है आजकल वार्षिक परीक्षा के चलते काफी भीड़ भाड़ रहती है आज कल हरदोई जनपद की…
हरदोई : कुंदा नदी से हो रहा बालू खनन, बालू माफिया खुलेआम कर रहे हैं खनन प्रशासन का नहीं है डर
हरपालपुर । कटियारी इलाके के बेड़ीजोर के पुल कुंदा नदी के नीचे हो रहा है बालू खनन 20 से 30 बालू की ट्रालियां डाली जाती हैं आपको बताते चले हरपालपुर क्षेत्र के बेड़ीजोर में इन दिनों बालू खनन का कारोबार फल फूल रहा है अरवल पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे यह खनन हो रहा है फिर भी पुलिस खनन को रोक नहीं पा रही है खनन माफिया दिनदहाड़े बालू खनन करते हैं और पुलिस यह तमाशा रोज देखती रहती है। बेड़ीजोर और थाना अरवल की दूरी लगभग तीन से…
फर्रुखाबाद: परिवार नियोजन में बेहतर कार्य करने वालों को मिला मण्डल स्तरीय सम्मान
29 फरवरी 2024 वर्ष 2022 -23 एवम 2023-24 में परिवार नियोजन के क्षेत्र में जिले का भी अच्छा योगदान रहा जिसको लेकर वृहस्पतिवार को जनपद स्तर पर परिवार नियोजन में अपना अच्छा योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सभागार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद व ब्लॉक के अधिकारियों सहित सेवा प्रदाताओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को जपद स्तर पर प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान इस वित्तीय वर्ष के दौरान विश्व जनसंख्या दिवस, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा और…
पिछले 70 दिन के धरने में 7 कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया
2011 में सरकारी स्मारकों की सेफ्टी और सफाई के लिए 90 पदों पर 5300 वैकेंसी निकाली गईं। इंटरव्यू हुआ…नियुक्ति पत्र बांटे गए। नौकरी भी शुरू हो गई। घोषणा की गई कि स्मारक कर्मचारियों को वो सारे लाभ दिए जाएंगे। जो राज्य कर्मचारियों को मिलते हैं। लेकिन आज तक कुछ हुआ नहीं।कर्मचारी 12 साल तक नौकरी करते रहें, लेकिन वादे नहीं पूरे हो सकें। इस दरमियान जिन कर्मचारियों की मौत हुई, उनके परिवार में किसी को मृतक आश्रित पर नौकरी भी नहीं मिली। धीरे-धीरे पिछले 12 साल में करीब 173 कर्मचारियों…
BJP मुख्यालय में देर रात तक चली भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में गुरुवार देर रात तक चली। करीब 4 घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। इसके अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे।इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों की 155 सीटों पर मंथन हुआ। कैंडिडेट की लिस्ट का ऐलान 1-2 दिन में किया जा सकता है। इसमें PM…
सलमान अपने किरदार में खोए रहते थे इसलिए मैं सेट पर उनसे दूर ही रहता था:रवि किशन
2003 में रिलीज हई फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान ने राधे मोहन का रोल प्ले किया था। यह किरदार लगभग आज के दौर के ‘कबीर सिंह’ जैसा ही था। हालांकि, इसके बावजूद उस कैरेक्टर के साथ जुड़े इमोशंस के चलते ऑडियंस ने उसे खूब पसंद किया था।इस फिल्म में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का रोल प्ले किया था। अब एक इंटरव्यू में रवि ने फिल्म में सलमान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि वो सेट पर सलमान के साथ दूरी मेंटेन करते…
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में आज से शुरू होने वाली है
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में आज से शुरू होने वाली है। इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से आए मेहमान शिरकत करेंगे। अंबानी परिवार के हर फंक्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल होती हैं, चाहे वो आकाश अंबानी की शादी हो, NMACC का उद्घाटन हो या ईशा अंबानी की शादी। इन सेरेमनी से कई बार बॉलीवुड सेलेब्स की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कभी आकाश अंबानी की शादी में सुपरस्टार रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी जमीन पर बैठे दिखे,…
पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चुनाव से कुछ दिन पहले देश के नाम संबोधन दिया। 2 घंटे से ज्यादा समय चले इस भाषण में उन्होंने कहा- रूस के बिना विश्व में शांति संभव नहीं है। पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं। हमारे अंदरूनी मामलों में कोई दखल नहीं दे सकता।पुतिन ने कहा यूक्रेन में हो रहे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में हमें जनता का समर्थन मिला। उन्होंने जंग लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया। उन्होंने कहा- सैनिकों को पूरे देश का समर्थन मिल है। पुतिन…
