फर्रुखाबाद:एसीएमओ ने जिला जेल में चिकित्सालय,भोजनालय, कौशल विकास केंद्र व जेल में स्थापित बेकरी प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 25 जून 2024 को डॉ. राजीव रंजन गौतम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला जेल फतेहगढ़ के चिकित्सालय ,जेल के भोजनालय, कौशल विकास केंद्र और सांसद मुकेश राजपूत की निधि से जेल में स्थापित बेकरी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। जेल चिकित्सक को बंदियों के उपचार के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जेल के फाइव स्टार भोजनालय की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। रोटी ,कद्दू की सब्जी ,दाल को अपने सामने बनते देखा। रोटियां खा कर स्वयं चेक की । भोजन की क्वालिटी ,भोजनालय की…

आजादी के बाद पहली बार आखिर क्यों आई लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव की नौबत, कितना पावरफुल होता है ये पद आइये जानते है ?

लोकसभा अध्यक्ष को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई है. इसी के साथ यह साफ हो गया है कि स्पीकर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा. 72 साल में यह पहला मौका है जब स्पीकर को लेकर चुनाव होने जा रहा है. अब तक पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति से लोकसभा अध्यक्ष का चयन होता रहा है. सरकार इस परंपरा को टूटने के लिए विपक्ष को कुसूरवार ठहरा रही है. वहीं, विपक्ष का कहना है कि उसे डिप्टी स्पीकर पद नहीं दिया जा रहा था, इसलिए…

पीलीभीत में आठ महीने बाद मिली किशोरी , पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को 25 अक्तूबर 2023 को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने अगले दिन कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बदायूं के थाना दातागंज के गांव कमा निवासी रविंद्र को नामजद किया गया था। पुलिस ने सोमवार को सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अपहृत किशोरी को बिलसंडा नहर तिराहे पर उस समय बरामद कर लिया, जब वह पीलीभीत जाने वाली बस की प्रतीक्षा कर रही थी। पुलिस…

पीलीभीत में भतीजे ने बुआ को मार दी गोली

पीलीभीत में बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर मोड़ पर रविवार रात एक युवक ने अपनी बुआ को गोली मार दी। गोली महिला के जबड़े में फंस गई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। संजयनगर निवासी प्रेमशंकर की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी रूपवती 15 जून को अपने परिवार को लेकर भाई मनोज के परिजनों के साथ पीलीभीत के इलाबास स्थित माला रेंज में लगने वाले मेले में गई थीं। रूपवती की…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज के बाद वेडिंग रिसेप्शन दिया जिसमें फैमिली मेंबर्स और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने शिरकत की। हालांकि, सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा इस शादी में नहीं पहुंचे जिससे हर कोई हैरान है।इकलौती बहन सोनाक्षी की शादी में भाइयों के न पहुंचने से उन खबरों को और बल मिला जिनमें कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस के भाई इस शादी से खुश नहीं हैं और वो नहीं चाहते थे…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के हरदासपुर में दबंगई के बल पर निजी जगह पर सीसी डलवाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत।

आंवला तहसील क्षेत्र के हरदासपुर निवासी नन्हे ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया ग्राम निधि द्वारा मुख्य सीसी रोड पड़ना है जिसका कार्य रामौतार की दीवार तक होगा। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि। समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए और पूर्व पड़े खडज्जे की जगह पर सीसी डाली जाए लेकिन दबगों नें अपनी दबगई के वल नन्हे निजी जगह में भी जबरदस्ती सी सी का निर्माण करा दिया। जिसमें बताया कि दबंग नियमानुसार सीसी नहीं डालने दे रहे थे । जबकि गांव…

मैनपुरी :वृद्ध की मौत के बाद हंगामा, 3 दिन पूर्व गोद में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे परिजन; पुलिस पर लगाये आरोप

मैनपुरी : एसपी कार्यालय पर तीन दिन पूर्व जिस वृद्ध को गोद में लेकर न्याय मांगने के लिए परिवार के लोग पहुंचे थे, उस वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत से गुस्साए परिजन आज शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मैनपुरी में वृद्ध को पीट कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्रवाई की। सोमवार को वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए…

झांसी में प्रेमी ने दुल्हन की ब्यूटी पॉर्लर में की हत्या ?

लड़की का नाम काजल था और प्रेमी लड़के का नाम दीपक है। कल शादी के दिन दीपक ने काजल के सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी। ये दोनो दतिया, एमपी के रहने वाले थे। दोनो प्रेमी–प्रेमिका थे। कल इस लड़की की शादी थी। झांसी में दरअसल लड़का इस लड़की से प्रेम/आशिकी करता था। शादी करना चाहता था। इसको लेकर लड़की के परिवार पर दबाव भी बना रहा था। परिवार ने लड़की का शादी तय कर दिया दूसरे लड़के से। प्रेमी दीपक के डर से लड़की के परिवार ने…

फर्रुखाबाद:भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 24 जून 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह का लखनऊ से जनपद में आगमन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद और प्रदेश की पूरी टीम के साथ कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन भानू का ज्ञापन/मांगपत्र निम्न प्रकार से है। 1-भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी की गाड़ियों पर किसान यूनियन की लगी हरी पट्टी को न हटाया जाए यदि कोई शासन प्रशासन का अधिकारी…

पीलीभीत में दहेज में बाइक और नकदी नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी मधु पुत्री हरीश्चंद ने जहानाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 24 अप्रैल 2021 को तेजपाल पुत्र नत्थूलाल निवासी गांव गुरगावा थाना नवाबगंज (बरेली) के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से उसके पति तेजपाल, ससुर नत्थूलाल, चचिया सास विनीता, चचेरा देवर दीपू तथा फुफेरे देवर पुष्पेंद्र पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम रिछोला संतुष्ट नहीं थे। दहेज में बाइक और डेढ़ लाख रुपये नकद देने की मांग करते थे।दहेज नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी…

NEET परीक्षा को लेकर AAP का प्रदर्शन

यूपी में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार लामबंद है। रविवार को आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने लखनऊ में शिक्षा मंत्रालय की अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता गोमती नगर स्थित कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बीच में रोक कर प्रदर्शन खत्म करवा दिया।आम आदमी पार्टी के छात्रविंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रदेश और देश के छात्र त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि जहां भारतीय…

जॉर्डन की हैट्रिक ने अमेरिका को 115 पर रोका, बटलर-सॉल्ट ने सिर्फ 9.4 ओवर में जिता दिया

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लिश टीम अमेरिका को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराते हुए टॉप-4 में पहुंची है।ब्रिजटाउन में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 116 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज करना था, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने महज 9.4 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। इस जीत के 2 सूत्रधार रहे।पहले- क्रिस जॉर्डन, जिन्होंने 19वें ओवर में हैट्रिेक लेकर अमेरिकी टीम को 115 रन के मामूली स्कोर पर…

मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही

इलॉन मस्क ने अपनी कंपनी न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिस को अपने शुक्राणु देने की बात कही थी।स्पेस-X और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क इस साल की शुरुआत में 12 वें बच्चे के पिता बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ है। बच्चे का जन्म साल की शुरुआत में हुआ था। मस्क ने जानकारी को सीक्रेट रखा था।अब तक मस्क और शिवॉन ने इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले दोनों के 2022 में…

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी बहुमत से नीचे सिमट गई

आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। इस बार की लोकसभा थोड़ी बदली-सी नजर आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी बहुमत से नीचे सिमट गई है। सहयोगी दलों को मिलाकर भी संख्या 293 ही पहुंची है। दूसरी तरफ विपक्ष इस बार 234 सीटों के साथ काफी मजबूत है। लोकसभा में इस बार नेता प्रतिपक्ष भी होगा। यानी इस बार लोकसभा में सरकार की वैसी धमक नहीं रहेगी, जैसी पिछले दो कार्यकाल में थी।संसद में ही कोई भी बिल लाया जाता है। कुछ…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की।रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए।शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पार्टी में न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे।अनिल कपूर, रेखा, काजोल समेत कई बड़े सेलेब्स कपल को बधाई देने रिसेप्शन में शामिल…

रायबरेली:कड़ी मशक्कत के बाद 1 किलोमीटर दूर गंगा नदी में डूबे दो युवकों का मिला शव

रायबरेली में शनिवार के दिन तीन युवक गंगा नदी नहाने गए थे जिनमें से दो युवक गंगा नदी में डूब गए थे जिनका शव आज सुबह लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया दोनों युवकों का शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया मामला गदागंज क्षेत्र के अंतर्गत पयागपुर गंगा घाट का है जहां नदी में नहाने गए तीन युवक में से दो युवक सिमरा पुत्र तौहीद उम्र लगभग 20 वर्ष वह स्थान निवासी मखदूम पर जो गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से…

प्रयागराज: 01 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान

जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन के सभागार में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों के सम्बंध में जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग, नगर विकास विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग,…

सुपर-8 में दूसरा मैच जीतकर लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत

भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में दूसरा मैच जीतकर लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। आज सुबह से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। यहां अगर अफगानिस्तान हारा तो ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों की सेमीफाइनल में जगह कन्फर्म हो जाएगी।इसके बाद ग्रुप-2 से ही सेमीफाइनल की 2 टीमें तय होना बाकी रहेंगी। इन 2 टीमों का सामना भारत और ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत ने 2 मैच तो जीत लिए हैं, लेकिन टीम को अब भी आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा।…

इजराइल के सुरक्षाबलों ने राफा ​​​​​​के पास टेंट कैंप पर बमबारी की

इजराइल के सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (21 जून) को गाजा के दक्षिणी शहर राफा ​​​​​​के पास अल-मवासी में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर बमबारी की। इसमें कम से कम 42 लोग मारे गए हैं। गाजा गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस ने अलजजीरा को ये जानकारी दी।इससे पहले फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजराइली हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हैं।यह छोटे फिलिस्तीनी क्षेत्र में नया घातक हमला था, जहां इजराइल और हमास के बीच लड़ाई में सैकड़ों हजार लोग भाग गए…

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी को बधाई दी

लखनऊ के गोमतीनगर में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं पर गुलाब के फूल बरसाए, उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।उन्होंने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी को बधाई दी। कहा कि साल 2027 तक भारत विश्व के टॉप थ्री देशों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए होना चाहिए।लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राजनाथ सिंह पहली बार…