झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे. वह 30 अगस्त को रांची में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे. दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के बागी वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर फैसला हुआ. इस बात की जानकारी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया X पर दी. हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय…
Category: देश
पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों का हमला, 73 की मौत
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सोमवार को विद्रोहियों द्वारा हाईवे, रेलवे ब्रिज व पुलिस थाने पर किए गए हमलों में कम-से-कम 73 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षा बलों ने 21 हमलावरों को मार गिराने का दावा किया है। संसाधन संपन्न प्रांत पर नियंत्रण के लिए दशकों से चल रहे विद्रोह के तहत यह पिछले कई वर्षों में किया गया सबसे बड़ा हमला है। बुगती जनजाति के सम्मानित नेता नवाब अकबर बुगती की 18वीं बरसी पर बलूच विद्रोहियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों…
बांग्लादेश में अब कुदरत का कहर, बाढ़ से 50 लाख लोग हो गए प्रभावित
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद देश कुदरती आपदा का सामना कर रहा है। बांग्लादेश इन दिनों बाढ़ से हालात बेहाल हो गए हैं। देश के अधिकतर इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां अब तक बाढ़ की वजह से 20 लोग जान गवा चुके हैं। वहीं, 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी के कारण लोगों को भोजन, स्वच्छ पानी, दवा और सूखे कपड़ों की तत्काल आवश्यकता है, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में जहां सड़कें अवरुद्ध होने के कारण बचाव और राहत कार्य बाधित हो…
जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी ने बनाया मिशन 66, पीएम मोदी के साथ भाजपा के नेताओं ने दिल्ली में किया महामंथन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट चुकी है। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से 66 सीटें जीतने की उम्मीद है। समिति की बैठक जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई भाजपा नेता शामिल थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की…
क्या कभी नहीं होगा गठबंधन, सपा-कांग्रेस से क्यों नाराज हुईं मायावती?
बसपा प्रमुख मायावती ने सपा और कांग्रेस से अब किसी भी चुनाव में गठबंधन न करने का एलान किया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया और कहा कि एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों को अब अपने दम पर खुद खड़ा होना है। इंटरनेट मीडिया एक्स पर रविवार को किए गए पोस्ट में बसपा प्रमुख ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित कांग्रेस के संविधान सम्मान समारोह पर भी सवाल उठाए हैं। मायावती ने लिखा कि संविधान के तहत एससी-एसटी को मिले आरक्षण को अब वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के…
प्रयागराज : जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के द्वारा रविवार को भी जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत राजकीय गर्ल्स इण्टर मीडिएट कालेज- कटरा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में पुलिस भर्ती परीक्षा की मानीटरिंग हेतु बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए वहां पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता व इसके माध्यम से हो रही मानीटरिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्टेट, प्रधानाचार्य…
फर्रुखाबाद:अनुष्का फाउंडेशन की तरफ़ से क्लब फुट से पीड़ित बच्चों का कराया गया चिकित्सीय परीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 अगस्त 2024 जब किसी घर में कोई नवजात जन्म लेता है तो परिवार की खुशियां देखते ही बनती हैं लेकिन अगर घर बालों को पता चले की बच्चे के पैर टेडे मेडे है तो सारी खुशी न जाने कहां चली जाती है इसी को लेकर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जन्मजात दोष से पीड़ित बच्चों का निशुल्क इलाज किया जाता है l इसी को लेकर कानपुर से आए आर्थो डॉ राजेश वाजपेई ने लोहिया चिकित्सालय में…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्रों,रखा बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज फतेहगढ़, राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज फतेहगढ़, नारायण आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, नारायण आर्य कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय फर्रुखाबाद, फर्रूखाबाद सिटी गर्ल्स इंटर कालेज का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया व पुलिस भर्ती को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये संवंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 24 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्रों, रामानंद बालक इंटर कॉलेज,रामानंद बालिका इंटर कॉलेज ,सेठ कन्हैया लाल रस्तोगी इंटर कॉलेज,फर्रुखाबाद का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया व पुलिस भर्ती को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये संवंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
(द दस्तक 24 न्यूज़)आज 24 अगस्त 2024 दिन शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा के आगामी सदस्यता अभियान कार्यक्रम के संबंध में जिला कार्यशाला आहूत हुई। इस जिला कार्यशाला को जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संबोधित किया। तीन माह तक चलने वाले संगठन पर्व को लेकर जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश दुबे ने कहा 1 सितंबर 2024 से पार्टी संगठन सदस्यता अभियान…
लखनऊ : दो साधुओं की पिटाई, एक गंगा में कूदा
बाइक सवार दबंगों ने दो साधुओं की पिटाई कर दी। इससे आहत एक साधु ने शनिवार को गंगा नदी में छलांग लगा दी। साधुओं का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने आरोपियों को चप्पल पहनकर मंदिर के अंदर जाने से रोक दिया था। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से नदी में साधु की खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खरौली गांव के पास गंगा नदी के किनारे सोई बाबा की कुटी है। यहां फतेहपुर जिले के थाना हुसैनगंज के बजरंगापुर निवासी गंगादास आठ माह…
पीलीभीत में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 अप्रैल 2024 को दिन में वह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान मौका पाकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर मुंह बंद कर दिया। दुष्कर्म की कोशिश भी की। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाया और शोर मचा दिया। इसपर आरोपी मौके से…
पीलीभीत में युवक पर हथियार से वार, गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव लतपुरा निवासी झाझन लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर निकलते ही गांव का ही एक युवक उससे मजाक करने लगा। सिर पर लगी कैप उतारकर फेंक दी। विरोध करने पर उसने अपने साथी महेश, रामगोपाल को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर उसकी लात-घूंसों से जमकर की पिटाई की। मौके पर पहुंचे कमल के चचेरे भाई रामलाल…
हरियाणा में चुनाव की तारीख में बदलाव के लिए BJP ने की अपील?
हरियाणा बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग को लिखी एक चिट्ठी को लेकर राजनीति गर्मा गई है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली की ओर से लिखी गई इस चिट्ठी में एक अक्टूबर को वोटिंग का दिन बदलने की अपील की गई है। चिट्ठी में कहा गया है कि लगातार छुट्टियों की वजह से वोटिंग परसेंटेज में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि मतदान की नई तारीख तय करते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए कि वोटिंग से एक दिन पहले या बाद में कोई छुट्टी…
रायबरेली:बाढ की चपेट में आने से ध्वास्त हुआ शमशान घाट
रायबरेली: बाढ़ की चपेट में आया शमशान घाट। बाढ़ की चपेट में आने से शमशान बुरी तरह से हुआ ध्वस्त। शमशान घाट के ध्वस्त होने से द संस्कार करने में लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें। यही नहीं बल्कि शमशान घाट पर लगा हैंडपंप भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया। हालांकि अभी तक द संस्कार करने वाले लोगों के लिए शमशान घाट को जाने वाला मार्ग ही परेशानी का सबब बना था। किंतु अब संस्कार करने वाले लोगों के लिए ध्वस्त शमशान घाट सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। अब ना…
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी रायबरेली की सदस्यता अभियान कार्यशाला दिनांक 24 अगस्त 2024 को ज़िला कार्यालय अटल भवन त्रिपुला में संपन्न हुई l इस कार्यशाला में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिनेश प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित किया जिले के प्रभारी पीयूष मिश्रा व जिले के प्रवासी विकास सिंह जी रहे l इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने प्रथम सत्र में स्वागत भाषण के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया l जिले के प्रभारी पीयूष मिश्रा जी ने बताया कि किस प्रकार से नमो ऐप ,टोल फ्री नंबर…
प्रयागराज: थाना सोरांव व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-301/24 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. जैनुल आब्दीन पुत्र जौहर अली निवासी परसरामपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ 2. सुनील यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी दुबाही थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-24.08.2024 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत इस्माइलपुर स्थित रानी का बाग के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुए 01 ट्रक (वाहन सं0-UP 70 FT 4678) व घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटर साइकिल तथा…
अमेरिका में कमला हैरिस ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन
इस साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वॉशिंगटन से लेकर न्यूयॉर्क और कैलेफोर्निया तक सियासत तेज हो गई है। चुनाव लड़ रहे दोनों मुख्य प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस राष्ट्रीय औसत में ट्रंप से बढ़त हासिल की हुई है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप अब कमला हैरिस पर व्यक्तिगत हमलों के बजाय नीतिगत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को…
राहुल गांधी ने फिर से उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया. राहुल गांधी ने अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में जातीय जनगणना, दलित आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि 90 फ़ीसदी वालों की उपेक्षा होती है, उनके लिए सिस्टम में भी जगह नहीं है. जातीय जनगणना का मीडिया में बैठे लोग भी विरोध करते हैं लेकिन जातीय जनगणना एक्स रे की तरह है. राहुल गांधी ने कहा है कि अब जाति जनगणना…
प्रयागराज : गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव अपने प्रस्ताव चार प्रतियों में 10 सितम्बर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में करायें उपलब्ध
वर्ष 2024-25 के लिये *‘गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’* हेतु पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति, जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णतः समर्पित रहे हों, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस (5 जनवरी) पर ‘‘गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ प्रदान किये जाने व रूपये एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र…
