बलरामपुर:नगरपालिका में शिवरात्रि एंव माहे रमजान त्यौहार पर तैयारी बैठक सम्पन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) आदर्शनगर पालिका परिषद के सभागार में सभासदों एंव कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर त्यौहारों पर करायेंगे व्यवस्थाओं से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये। उक्त अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,सभासद संजय मिश्रा,राघवेन्द्र कान्त सिंह मंटू, सुभाष पाठक,नंदलाल तिवारी,अक्षय शुक्ला, शब्बर,कुमैल खान,सिद्धार्थ साहू,मनोज साहू। सुशील साहू,मनोज यादव,राजेश कश्यप,शुभम चौधरी,शमशाद,शमीम,आनंद किशोर गुप्ता,मनोज चौरसिया एंव कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बलरामपुर:ओपेन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता आरम्भ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) स्पोर्ट स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित ओपेन स्टेट आमंत्रण महिला हाकी प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा एंव नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात शुभारंभ कराया। उपरोक्त प्रतियोगिता 24 फरवरी से आरंभ होकर 28 फरवरी को फाइनल होगा। सभी आगंतुक अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रयागराज : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये 06 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-24.02.2025 को 06 अभियुक्त 1. मैकू लाल पुत्र पुन्नवासी निवासी ग्राम करम्हा तेजपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 2. संजय कुमार पुत्र स्व0 रामसुख निवासी वारावीर कहली थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 3. रमेश कुमार पुत्र राम सेवक पटेल निवासी ग्राम वारावीर कहली थाना मऊआइमा…

महाशिवरात्रि पर प्रयागराज पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा व मंडलायुक्त प्रयागराज ने शहर में श्रद्धालुओं के आवागमन और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुबह रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से पूरे शहर की सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया, जहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद, उन्होंने पड़िला स्थित महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।महाशिवरात्रि के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए…

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के 44 दिन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा लगाई गई नमामि गंगे प्रदर्शनी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना था। नगर निगम की टीम और स्पीयर हेड लीडर कुलदीप व टीम, गंगा पहरी आदि ने प्रतिभाग किया l नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गंगा की स्वच्छता के लिए जागरूक किया और नदी में कूड़ा-करकट फेंकने के खिलाफ आवाहन किया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंत में सभी को नमामि गंगे के कपड़े के बैग और चाचा चौधरी के कॉमिक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति और नगर…

फर्रुखाबाद अधिवक्ता बिल के खिलाफ वकीलों ने उग्र आंदोलन किया।

(द दस्तक 24 न्यूज़)25 फरवरी 2025 को अधिवक्ता बिल के खिलाफ वकीलों ने उग्र आंदोलन किया। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर का गेट तोड़ते हुए बैरिकेडिंग गिराई और कानून मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब वे कानून मंत्री का पुतला जलाने ले जा रहे थे, तो कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ ने रोकने का प्रयास किया, जिससे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। वकीलों ने कोतवाली प्रभारी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और कानून मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री…

बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा – शहर कोतवाली अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने अपने कमरे में कपड़े के मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगाकर दी जान,‌घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक जांच टीम ने जांच पड़ताल की ।पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेज रही हैमृतक का नाम संगीता पत्नी ज्ञानप्रकाश (24) प्रजापतिमृतक महिला अपने पीछे 1 वर्ष का पुत्र छोड़ गई । मामला शहर कोतवाली अंतर्गत के‌ ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव का…

रायपुर : ग्राम पंचायत ग़ौरखेड़ा में नव निर्वाचित प्रधान तुलेश्वरी रोशन यादव लगातार बने चर्चा में

तिल्दा नेवरा :- रायपुर जिला के अंतर्गत तिल्दा जनपद के ग्राम पंचायत ग़ौरखेड़ा में बीते गुरुवार को चुनाव दूसरा चरण में संपन्न हुआ है, जिसमें ग्राम पंचायत ग़ौरखेड़ा से तीन प्रत्याशी उतरे थे मैदान में गौरतलब हो कि लगातार दो पंच वर्षी में पुनीत राम साहू धाख जमाकर रखें हुए थे, लेकिन गांव के युवा प्रत्यशी तुलेश्वरी रोशन यादव युवाओं से कंधों से कंधा मिलाकर चलने वाले रोशन यादव को जनता व युवाओं का बहूत ही सहयोग मिला जिसमें दो बार के सरपंच बने पुनीत राम साहु को मात देकर…

कासगंज: जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की सेवा हेतु लगाया कावंड़ सेवा कैम्प , फलाहार,अल्पाहार एवं चिकित्सा की करी गयी व्यवस्था

महाशिवरात्रि में भोले बाबा के भक्त कांवड़ लेने जनपद कासगंज में स्थित लहरा घाट में बहुत-बहुत दूर से आ रहे हैं। इन कॉवड़ियों की सेवा में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा भी कावड़ियों की सेवा हेतु फलाहार,अल्पाहार व चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी, तथा अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल द्वारा अपने हाथों से शिव भक्तों को , छाछ, केले, सेव , अंगूर बिस्कुट, पेटा व पानी आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी…

फर्रुखाबाद:घाटों पर की गई बेरिकेडिंग आदि अन्य सावधानियां के प्रति लापरवाही न बरती जाये-एडीएम

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 नदी किनारे घाटों पर डूबने के कारण होने वाली जनहानि की ऐसी घटनाएं है जिनको आवश्यक सावधानियों के उपाय कर कम किया जा सकता है। इन सावधानियों का प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर प्रचार-प्रसार भी किया जाता है, इसके बाबजूद भी इन सावधानियों को अपनाने में लापरवाही बरते जाने से डूबने के कारण वर्तमान माह में पांच जनहानि हुई है जोकि बहुत ही खेदजनक है। प्रशासन द्वारा डूबने के कारण होने वाली जनहानियो कि रोकथाम हेतु किये जा रहे उपायों यथा घाटों पर की…

बांदा:शोषित रेडी पटरी दुकानदारों की आवाज बनी शालिनी पटेल,प्रदेश/ज़िला प्रशासन को किया आगाह।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 को जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव दिव्यांग प्रकोष्ठ बिहारी लाल के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार सूत्रीय ज्ञापन द्वारा जिला अधिकारी बांदा सौंपते हुए जनपद के अधिकारियों को अवगत कराया है,कि शहर मुख्यालय अंतर्गत चिल्ला रोड से लेकर मुक्तिधाम रोड तक सड़क किनारे व्यवसाय कर अपनी आजीविका एवं परिवार का भरण पोषण करने वाले पटरी दुकानदार। जिनमें बहुत से फल विक्रेता एवं सब्जी विक्रेता एवं संकट मोचन मंदिर प्रांगण के बाहर सड़क किनारे भोग प्रसाद बेचने वालों…

फर्रुखाबाद:पीएम सम्मान निधि की 19वी किस्त देश के किसानो को जारी,केवीके पर सीधा प्रसारण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 जनपद मे केबीके जाजपुर बंजारा मोहमदाबाद एवं सभी विकास खंड के राजकीय क़ृषि बीज भंडार पर प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सम्मान निधि की 19वी किस्त देश के किसानो को जारी की जा रही है. सजीव प्रसारण सभी जगह दिखाया जा रहा है। जनपद मे अब तक 689 करोड़ किसानो को दिया जा चुका है. आज 262000 किसानो को जनपद मे 19वी किस्त जारी हो रही है. सांसद मुकेश राजपूत के वी के पर प्रसारण के मौके पर उपस्थित रहे।

कन्नौज:दीप्ति का स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

कन्नौज,अखिल भारतीय शाक्य महासभा दिल्ली( पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्याम बाबू शाक्य जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन जिन्होंने दिल्ली से आकर सिकंदरपुर में चल रही बुद्ध कथा का न केवल श्रवण एवं सहयोग किया बल्कि हमारी सबसे छोटी बेटी दीप्ति का सौ शैया हॉस्पिटल छिबरामऊ जनपद कन्नौज में बतौर स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, शूट, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। साथ में छिबरामऊ ब्लॉक इकाई के प्रचार सचिव ग्राम शाहजहांपुर निवासी आदरणीय श्री शिवपाल शाक्य, रायपुर…

फर्रुखाबाद: निशुल्क दिव्यांग शिविर का लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषिकांत ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 शहर के सधवाड़ा स्थित सेवा केंद्र पर एसएन साध ट्रस्ट के सौजन्य से व डॉ रजनी सरीनके संयोजन में संचालित निशुल्क दिव्यांग शिविर का भारतीय सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल श्री ऋषिकांत ने शिविर में पहुंच कर फीता काट कर उद्धघाटन किया और शिविर का गहनता से निरीक्षण कर जयपुर से आई हुई विशेषज्ञों की टीम से सभी उपकरणों के बाबत जानकारी ली और ऐसे नेक कार्य के लिए शिविर की संयोजिका डॉ रजनी सरीन, राकेश साध, चमकेश साध को बधाई दी। मधु साध,…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सितौली में मनरेगा के अंतर्गत किये जा रहे नाला खुदाई व सफाई कार्य का किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा ग्राम पंचायत सितौली,विकास खंड कमालगंज में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे नाला खुदाई व सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य की गुडवत्ता मानक के अनुरूप नही पाई गई,जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व कार्य को गुडवत्ता व  मानक के अनुरूप कराने के लिये खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, खंड विकास अधिकारी कमालगंज व संवंधित मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने याकूतगंज गौशाला का किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 24 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा याकूतगंज गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 131 गौवंश पाये गये जिनमे से 65 गाये,37 नंदी,17 वछिया,12 वछडे है,गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 13 बीघा भूमि पर हरा चारा बोया गया है, गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 05 केयर टेकर नियुक्त है। जिलाधिकारी द्वारा सभी गौवंश की  अच्छी तरह देखभाल करने व उनको समय पर दाना पानी देने,छाया के लिये पीपल, बरगद,पाकड़ के पेड़ लगाने व डॉक्टर की…

फर्रुखाबाद: डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण व केंद्र व्यवस्थापक को नकलबिहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिये निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 24 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा  माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परीक्षा केंद्रों श्री फिरोज गाँधी इंटर कालेज कमालगंज, आर0पी0 इंटर कालेज कमालगंज, प0 जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी, लल्लूवंशी इंटर कालेज इकडरिया जहानगंज, श्री एम0एल0 इंटर कालेज सिरौज, दयाराम इंटर कालेज बद्रीनगर कुंदन गनेशपुर, रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया,निरीक्षण में सभी जगह परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा कालेज में परीक्षार्थियों की उपस्थिति,…

रायबरेली: तमंचे के दम पर युक्ती के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने

रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अनुसूचित जाति की युवती से अगवा कर मुंह में कपड़ा लगाकर जबरन बारी-बारी दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।जिसको लेकर युवती ने अपने परिजनों के साथ सोमवार को थाने पहुंचकर,मामले की शिकायत की है।और घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।फिलहाल अभी तक पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।जानकारी अनुसार बता दें,कि डलमऊ थानाक्षेत्र के रजौली ग्राम की रहने वाली,एक युवती के साथ…

फर्रुखाबाद:महामंडलेश्वर ब्रहार्षि स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महाराज ने यस.यस. मोटर्स का फीता काटकर किया उद्घाटन।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 महामंडलेश्वर स्वामी श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का आज जनपद में आगमन हुआ बहुत बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए लोग राम गंगा पुल पर पहुंचे और जनपद की सीमा पर पहुंचते ही उनको फूल मालाओं से लाद दिया, सभी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। रामगंगा पुल पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा , महामंत्री कोमल पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश यादव चुन्ना, प्रधान रामवीर शुक्ला, प्रधान अनूप अग्निहोत्री, सभासद कृष्ण मोहन…

प्रयागराज: 5 दिवसीय विराट किसान मेला-2025 का आयोजन

दिनांक 24.02.2025 को महाकुम्भ मेला 2025 सेक्टर-9 (महाकुम्भ नगर निकट कलश द्वार) 05 दिवसीय विराट किसान मेला 2025 में कृषि सूचनातंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 450 कृषक, स्टाल संचालक एवं कृषि विभाग के सभी अनुभागों के समस्त कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा सभी अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित राष्टीय खाद्य सुरक्षा मिशन, नेशनल मिशन आॅन ईडिबिल आॅयल (आयल सीड्स) एवं अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन वितरण की योजनाओं के बारे में…