बरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने आज जनपद बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान सम-विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक तथा उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति जी ने प्रो0 प्रदीप कुमार जोशी, डॉ0 मांगी लाल जाट को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि तथा डॉ0 राजकुमार पटेल, डॉ0 मेघा शर्मा, डॉ0 नवजोत सिंह ठाकुर, डॉ0 खुशबू…
Category: देश
गोरखपुर:राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर के प्रथम दीक्षान्त समारोह में प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को उपाधि तथा सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने आज जनपद गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को उपाधि तथा सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहीं। दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति जी ने कहा…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न।
पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समिति/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा एवं व्यापार बन्धु समिति बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समयान्तर्गत विभाग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्र श्रम प्रवर्तन विभाग 10, कृषि विभाग 03, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड 11, राजस्व 17, अग्निशमन 02, उ0प्र0 विद्युत परिषद 01, वाटमाप 01, रजिस्ट्रार फर्म सो0 एवं चिट्स 04 एवं आबकारी विभाग के 01 लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश…
पीलीभीत :राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर KGMU में किया रक्तदान :सतेंद्र मौर्य
पीलीभीत / राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज के द्वारा आयोजित लोक कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ में रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से रामौतार सैनी विधायक, बलराम मौर्य प्रदेश सचिव, आकाश शाक्य प्रदेश सचिव, चंद्रपाल सैनी वरिष्ठ नेता साथ ही सतेंद्र कुमार मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अपने समाज की टीम के द्वारा दर्जनों लोगों के साथ रक्तदान करने पहुंचें। जिनमें गणेश मौर्य, देवेंद्र कुमार मौर्य, सौरभ कुमार…
पीलीभीत :प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग ।
पूरनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग (युग्मन) नवीन व्यवस्था से प्रभावित होने बाले स्कूलों के सम्बंधित प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों व अभिभावकों के साथ मिलकर जनहित मुद्दों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उचित निर्णय लेकर आगे रणनीति तैयार की गई।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग (युग्मन) से प्रभावित होने बाले विद्यालयों को लेकर ब्लाक पूरनपुर के प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों…
पीलीभीत :आपातकालीन एम्बुलेंस नंबर 1033 एवं दुर्घटना पीड़ितों को सहायता देने वाली योजनाओं का हो प्रचार प्रसार।
आपातकालीन एम्बुलेंस नंबर 1033 एवं दुर्घटना पीड़ितों को सहायता देने वाली योजनाओं का हो प्रचार प्रसार। पीलीभीत : जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा विगत बैठक में विभागवार दिये गए निर्देशों की अनुपालन की समीक्षा की गई।NHAI के अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि बरेली पीलीभीत सितारगंज मार्ग पर मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही की जा रही है साथ ही शाही से एक बाईपास भी निर्माणाधीन है।जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था न होने पर नाराजगी…
आगरा:कुशवाह सद्भावना फाउण्डेशन समाज के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और सार्थक कदम।
आगरा: कुशवाह सद्भावना फाउण्डेशन से प्रभावित होकर, छात्रों के मार्गदर्शन के लिए संजय कुशवाह द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया।आयोजक: समाज के सम्मानित शिक्षक संजय कुशवाहा (CEO of S.D.Public School)कार्यक्रम अध्यक्षता:रामबाबू कुशवाह संचालन:राजीव कुशवाह (सचिव)बच्चों को Mission IAS – PCS की दिशा में जागरूक करना, प्रेरित करना और मार्गदर्शन देना और बच्चों की प्रतिभा को और निखारने व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ शुरू किया गया। जिसमें समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी भाग लिया।कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का संकल्प –“हर शहर, हर गाँव तक पहुँचकर शिक्षा की क्रांति…
पीलीभीत:मेडिकेयर हॉस्पिटल में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त सर्जरी :अमित मिश्रा
पूरनपुर(पीलीभीत) :जनपद ही नहीं पूरे बरेली मंडल क्षेत्र में गरीबों के लिए एक मात्र ऐसा हास्पिटल है। जिसमें गरीबों व असहाय लोगों के लिए किसी बरदान से कम नहीं है।जहां दूर दूर से ही नहीं गैर जनपदों के हजारों की संख्या में मरीजों को भारी संख्या में लाभ मिल चुका है। लोग आर्थिक तंगी के कारण गैर जनपदों में लोग मंहगे इलाज के अभाव में ठीक से इलाल के लिए बहुत कुछ सोंच समझकर कभी कभी तो न जाने मंहगे इलाज के कारण लोग अपनी चल अचल संम्पत्ति को भी…
पीलीभीत; सेना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत बार्डर ऐरिया के सिविल और एन०सी०सी० कैडेट के क्षेत्रो का वायब्रेड विलिज कार्यक्रम हुआ आयोजित
पीलीभीत सेना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत बार्डर ऐरियाम सिविल और एन०सी०सी० कैडेट की चेतरून का वायब्रेड विलिज कार्यक्रम हुआ आयोजित कार्यक्रम में शाहजहाँपुर कैन्ट के विजिट कारवाया गया ।ब्लॉक पूरनपूर के गाँव के वच्चे को 25 यू०पी० वटा० एन०सी०सी० के कमान अधिकारी कर्नल सग्राम सिंह चीमा वायं कर्नल आन्नद शर्मा की अधयक्षता में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम का आरम्भ लांग रेंज विजिट से शुरू हुआ जहा पर किस प्रकार से फायरिंग किया जाता और कौन कौन सी पोजिशन से होता है उस के बारे मे बताया गया फिर वहा…
गोंडा: मनकापुर तहसील के ग्राम करनपुर राजा में जबरन अवैध कब्जा से परेशान दिखे लोग
गोंडा: मनकापुर तहसील के ग्राम करनपुर राजा में जबरन अवैध कब्जा से परेशान दिखे लोग . यहां ग्रामीण के लोगों ने सार्वजानिक रास्ता के लिए करीब बीस बार प्रर्थना पत्र दिया लेकिन गाटा संख्या 34 चेक मार्ग खाली नहीं हो रहा है , साथ ही लोगों का कहना है की ना तो निष्पक्ष जांच हो रहीं है . राजस्व विभाग की लापरवाही से ग्रामीण लोगों में बहुत ज्यादा तनाव पैदा हो गया.
रायबरेली : सड़क बनवाने को लेकर दलित महिलाओं के ऊपर बरसें लाठी डंडे
रायबरेली सलोन क्षेत्र के डीह थाना क्षेत्र के गांव गोपाल पुर पूरानी जमीन पर पर खडिंजा की सड़क बनाने को लेकर आयें दिन गांव के दलित महिलाओं के साथ मारपीट वा गाली गलौज का मामला सामने आया है जिसमें ग्राम प्रधान की बर्बता देखने को मिल रही है जिसमें ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह बिपक्ष्छ पार्टियों से मिल कर रानी देवी वा उसके परिवार के लोगों के साथ खडिंजे की सड़क बनाने को लेकर पीड़ित को टोचर किया जा रहा है उनके साथ अभ्रद्रता भरी गाली गलौज वा मारपीट किया जा…
फर्रुखाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल का हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल आज फर्रुखाबाद के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे सरदार पटेल युवा मंच द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया जनसंवाद के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया उपभोक्ता संरक्षण व तकनीकी शिक्षा विभाग की योजनाओं पर की चर्चा मंत्री बोले — “प्रदेश में जनता को बेहतर तकनीकी शिक्षा और उपभोक्ता अधिकार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर और नारों के साथ किया जोरदार स्वागत विकास…
लखनऊ:भाजपा राज में चौपट हुआ व्यापार: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने व्यापार सभा में जताई चिंता
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ‘व्यापार सभा’ को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में “कारोबारी आपातकाल” जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। व्यापार सभा में व्यापारियों और कारोबारी संगठनों की भागीदारी रही, जिसमें जीएसटी की जटिलता, टैक्स के नाम पर वसूली, ऑनलाइन कारोबार व विदेशी वस्तुओं के कारण देशी व्यापार के अलाभकारी होते स्वरूप पर गहन चर्चा की…
फर्रुखाबाद में बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह समारोह, धर्मपाल बौद्ध ने कराया सम्पन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 (रविवार): ग्राम उखरा की मालती पुत्री श्री शिवराम शाक्य और ग्राम खारबन्दी नगला बजीर, पोस्ट बीबीगंज के अतुलप्रताप पुत्र श्री अनिलकुमार शाक्य ने आज बौद्ध धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधकर एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत की। यह विवाह संस्कार सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसे धर्मपाल बौद्ध जी ने संपन्न कराया। समारोह में बौद्ध परंपरा का पूर्ण पालन करते हुए पंचशील, त्रिशरण और धम्म उपदेश के साथ नवविवाहित युगल को बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का पालन करने…
फर्रूखाबाद:छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अमृतपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला हूसा निवासी रामू पुत्र मुन्ना द्वारा दिनांक 29 जून 2025 को एक किशोरी के साथ…
फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 फतेहगढ़ पुलिस ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में दर्ज मु0अ0सं0-196/2025 के अंतर्गत वांछित अभियुक्त मनू पुत्र लटूरी निवासी ग्राम पखना, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ पर ₹25,000 का नकद इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे…
फर्रूखाबाद:चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त निकट उर्फ निखत चोरी के माल सहित गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। चोरी के दो मामलों में वांछित अभियुक्त निकट उर्फ निखत पुत्र गुड्डू निवासी रकाबगंज खुर्द को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। चोरी की घटनाएं पहली घटना 07 जनवरी से 17 जनवरी 2025 के बीच की है, जब…
फर्रूखाबाद:मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मऊदरवाजा पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा क्षेत्र की एक युवती के परिजनों ने 27 जून को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी मूक-बधिर पुत्री के साथ गांव के ही सुखराम…
फर्रूखाबाद:हत्या के अभियोग में नामित तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डी. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 29 जून 2025…
कानपुर:कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज का शोषण रोकने को कानपुर मंडल में नई पहल, पंचशील झंडे के नीचे होगा संगठनात्मक विस्तार
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक कानपुर के सिविल लाइंस स्थित लट्ठे वाली कोठी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं कानपुर मंडल प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने की, जबकि बैठक की मेज़बानी समाजसेविका केतकी कुशवाहा ने की। इस दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज के कुछ नेता अपना एवं अपने परिवार का विकास करने के लिए पूरे समाज को राजनीतिक दलों के सामने गिरवी रख चुके हैं। उन्होंने चेताया कि…
