कलेक्ट्रेट कासगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जिला गंगा समिति की बैठक में जन-जागरूकता कार्यक्रमों, गंगा आरती, ठोस अपशिष्ट को नदी में जाने से रोकने, नालों की स्क्रीनिंग, नदी किनारे वृक्षारोपण, नदी व नालों की जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जैव विविधता संरक्षण की समीक्षा की गई। इसके साथ ही, आर्द्रभूमि एवं छोटी नदियों के पुनर्जीवन तथा गंगा ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम गंगा सेवा समितियों के पुनः संचालन पर भी चर्चा हुई।इसके पश्चात जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण, कम्पोस्ट,…

कासगंज:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा वन स्टॉप सेन्टर कासगंज आकस्मिक निरीक्षण किया गया

कासगंज: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा वन स्टॉप सेन्टर कासगंज आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लबी सिंह व सेन्टर मैनेजर श्रीमती प्रियंका यादव व अन्य सभी स्टॉप उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय एक पीड़िता थाना सहावर के आवासित पायी गये, मौके पर पीडिता खाना खाते पायी गयी, खाने में पीड़िता को हरा प्याज की सब्जी, मिक्स दाल, चावल, सलाद पाया गया, खाने की गुणवत्ता सही पायी गयी तथा वन स्टॉप सेन्टर में साफ-सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। वन स्टॉप सेन्टर पर कुल…

कासगंज: दीपक मिश्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी

कासगंज।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडे के निर्देशों एवं जनपदीय कार्यसमिति की अनुमति के उपरांत ब्लॉक पटियाली में कार्यरत दीपक मिश्र को प्राथमिक शिक्षक संघ कासगंज का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं संगठनात्मक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु इसी ब्लॉक के अश्विनी कुमार लोधी को सह जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रांतीय अध्यक्ष ने जनपदीय कार्यसमिति को तत्काल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। जिसके क्रम में त्वरित संज्ञान लेते हुए मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई…

पीलीभीत :- समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में गरजे आंवला सांसद नीरज मौर्य ।

पीलीभीत के मौर्य बैंक्वेट हॉल चंदोई में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत के जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने पीडीए सम्मेलन किया जिसमें मुख्य अतिथि आँवला सांसद नीरज मौर्य जी रहे। मुख्य अतिथि नीरज मौर्य ने भाजपा सरकार की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज के विरोध में किये जा रहे कार्यों को पीडीए पंचायत में रखा उन्होंने समाज विरोधी भाजपा सरकार में हो रहे मौर्यों पर अत्याचार को भी समाज के सामने रखा मौर्य जी ने कहा कि जब से भारत आज़ाद हुआ…

गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना ही सुशासन…

भुवनेश्वर में रिटायरमेंट के दिन बड़ा खुलासा : मुख्य अभियंता भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

भुवनेश्वर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 जीवनभर की नौकरी के अंतिम दिन जब घर में शहनाई बजने की उम्मीद थी, वहां पुलिस के सायरन गूंज उठे। ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ सारंगी, जिन्होंने लगभग 34 साल तक सेवा की, रिटायरमेंट के दिन ही विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गए। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने उनके आवास पर छापेमारी कर ढाई करोड़ रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा लगभग 15 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का भी खुलासा हुआ है, जो कि उनकी वैध आय से करीब 483…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कायमगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज) 21 सितम्बर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने सोमवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। एसपी आरती सिंह के निर्देशन और एएसपी डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों व एंटी रोमियो टीम ने बस अड्डा, सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों, मोहल्लों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा के महत्व, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और अपराधों से जुड़ी सजा…

प्रयागराज के तत्वाधान में 2025 को नमो मैराथन का आयोजन किया गया ?

प्रयागराज खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 21 सितंबर, 2025 को नमो मैराथन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जेपीएस राठौर सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व माननीय मंत्री संजय निषाद जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद प्रवीण पटेल जी, माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, रोहित गुप्ता उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा, पार्षद आशीष द्विवेदी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित पांडे (पप्पू जी) अंतर्राष्ट्रीय…

प्रयागराज में गूँजी मिशन शक्ति 5.0 की हुंकार”

दिनांक 21 सितम्बर 2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज से मिशन शक्ति 5.0 रैली के पंचम चरण का भव्य आगाज़ हुआ। इस रैली को श्रीमती सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज, जोगेन्द्र कुमार, पुलिस आयुक्त प्रयागराज तथा मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए Mission Shakti 5.0 का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को और मजबूत करना है। इसी कड़ी में महिला पुलिस कर्मियों की यह रैली पूरे शहर में जागरूकता और विश्वास का संदेश लेकर निकली। रैली…

रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।

अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज अजय पाल शर्मा द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS) के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त नगर, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/गंगानगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी व आईजीआरएस कर्मचारीगण उपस्थित रहें। सम्बन्धित को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS) के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

क्या होता जीवाणु आइये जानते है इसके बारे में

जीवाणु एक एककोशिकीय जीव है। इसका आकार कुछ मिलिमीटर तक ही होता है। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छड़, आदि आकार की हो सकती है। ये अकेन्द्रिक, कोशिका भित्तियुक्त, एककोशकीय सरल जीव हैं जो प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं। ये पृथ्वी पर मिट्टी में, अम्लीय गर्म जल-धाराओं में, नाभिकीय पदार्थों में, जल में, भू-पपड़ी में, यहां तक की कार्बनिक पदार्थों में तथा पौधौं एवं जन्तुओं के शरीर के भीतर भी पाये जाते हैं। साधारणतः एक ग्राम मिट्टी में 4 करोड़ जीवाणु कोष तथा 1 मिलीलीटर जल में 10…

वियाग्रा सिर्फ सैक्स के लिए नहीं होती जाने इस खबर में

यहां आपको बताना चाहेंगे की छोटी सी नीली गोली वियाग्रा सैक्स पावर को बढ़ाने के अलावा दूसरी बीमारियों में भी कमाल का असर दिखाती है. वियाग्रा में मौजूद दवा सिल्डेनाफिल को मर्दों की सैक्स संबंधी कमजोरियों को दूर करने में असरकारक माना जाता है लेकिन एक नई रिसर्च के अनुसार, वियाग्रा अन्य कई गंभीर रोगों में भी फायदेमंद है. कई देशों में वियाग्रा के साइड इफैक्ट्स के बारे में शोध करने पर इस के कई फायदे सामने आए जो चौंकाने वाले हैं. अमेरिका में किए गए एक शोध के अनुसार,…

नवरात्रि : मातृशक्ति का दैवीय उत्सव, संस्कृति का प्रकाश

नवरात्र का पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति का अनुपम उत्सव है, जो मातृशक्ति की दिव्य महिमा और उनकी बहुआयामी छवि का प्रतीक है। यह पर्व केवल उपासना का ही नहीं, अपितु नारी के अदम्य साहस, करुणा, ममता एवं सृजनशीलता के जागरण का प्रतीक है। मातृशक्ति का स्वरूप जहाँ परिवार में स्नेह और संवेदना का आधार है, वहीं राष्ट्र की रक्षा में वह दुर्गा, काली और चामुंडा के रूप में अन्याय व अत्याचार का विनाश करती है। आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर इस दिव्य शक्ति का सम्मान करें और…

फर्रुखाबाद:हथियापुर में किसान मजदूर महापंचायत की तैयारियों का जायजा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की प्रस्तावित किसान मजदूर महापंचायत को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं।रविवार को प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव हथियापुर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से महापंचायत को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियाँ सौंपीं। निरीक्षण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला अध्यक्ष अजय कटियार समेत जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नेताओं ने स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और किसानों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।…

फर्रुखाबाद:नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 21 सितंबर 2025 को जनपद के विकास खंड बढ़पुर, कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर एवं जिला कारागार फतेहगढ़ में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कुल 170 केंद्रों पर सम्पन्न हुई, जिसमें 955 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 931 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के आंकड़े जारी विवरण के अनुसार, बढ़पुर में 94, शमसाबाद में 132, कमालगंज में 154, नवाबगंज में 111, मोहम्मदाबाद में 168, कायमगंज में 130,…

फर्रुखाबाद पुलिस ने गैंगस्टर हसनैन की 2.40 करोड़ की अवैध सम्पत्ति की कुर्की की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस ने रविवार 21 सितम्बर 2025 को सट्टा माफिया एवं गैंग लीडर हसनैन की अवैध सम्पत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे कुर्क कर दिया। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई। कुर्क की गई सम्पत्ति की कुल कीमत करीब 2.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में की गई। मौके पर…

नई दिल्ली:पीएम मोदी का संबोधन: कल से देशभर में शुरू होगा GST बचत उत्सव।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कल से देशभर में “GST बचत उत्सव” शुरू होने जा रहा है, जिससे हर परिवार को राहत और खुशी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उत्सव का मकसद आम जनता को टैक्स सुधारों का सीधा लाभ देना है। पहले लोग टैक्स के अलग-अलग जाल में उलझे रहते थे, लेकिन अब GST व्यवस्था ने इस बोझ को हल्का कर दिया है। पीएम मोदी के संबोधन…

नई दिल्ली:थानों में अब नहीं चलेगा ‘तू-तड़ाक’, हर नागरिक को मिलेगा सम्मान : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी थाने में पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से तू-तड़ाक या अभद्र भाषा में बात करता है, तो यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन होगा। यह नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसका हनन करने वाले पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह महत्वपूर्ण फैसला सुप्रीम कोर्ट ने पावुला येसु दासन बनाम राज्य मानवाधिकार आयोग…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत फतेहगढ़ में स्कूटी रैली का भव्य आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा रविवार को एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह समेत जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रैली में महिला…

फर्रुखाबाद:महासमता बुद्ध बिहार में हुई विशेष बैठक, धम्म देशना एवं महापरित्रान पाठ कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 सभी धम्मबंधुओं को नमो बुद्धाय, सम्राट अशोक महान और जय भीम के उद्घोष के साथ रविवार 21 सितंबर 2025 को महासमता बुद्ध बिहार एवं पुस्तकालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 व 6 अक्टूबर को होने वाले धम्म देशना एवं महापरित्रान पाठ कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तय करना था। बैठक की अध्यक्षता पूज्य भंते चैतसिक बोधि जी ने की। आयोजन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। आयोजक…