आगरा:भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए आगरा पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 पुलिसकर्मियों से जुड़ी भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अब सीधे कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया है। यह हेल्पलाइन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 08 बजे तक सक्रिय रहेगी। यदि कोई पुलिसकर्मी किसी भी मामले में अनुचित धन या रिश्वत की मांग करता है तो पीड़ित इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता की पहचान को पूरी…

पीलीभीत:पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला की बैठक हुई संपन्न ।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अमित अग्रवाल जी ने बताया कि जो सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंवर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत साफ सफाई के साथ साथ अन्य विभागों जैसे चिकित्सा विभाग के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेघा कैंप भी…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख बाजारों में नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहारों एवं आगामी आयोजनों को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश…

फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में गुरुवार को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन पैदल गश्त की गई। इस दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों…

फर्रुखाबाद: निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, घायल ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम झौनी नगला पुलिया में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना मऊदरवाजा में दी है। प्रदीप कुमार पुत्र नेकसेलाल निवासी झौनी नगला पुलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को करीब 3:30 बजे अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान ग्राम निवासी विक्की चौहान और भोला चौहान पुत्रगण स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह वहां पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। जब…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने लिंजीगंज सीएचसी में सांसद निधि से बने ओपन जिम का किया उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद के लिंजीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बुधवार को सांसद निधि योजना के अंतर्गत तैयार किए गए ओपन जिम का उद्घाटन फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस ओपन जिम में नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए 08 प्रकार के आधुनिक व्यायाम उपकरण स्थापित किए गए हैं। सांसद का संबोधन उद्घाटन अवसर पर अपने उद्बोधन में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष…

फर्रुखाबाद:कादरीगेट पुलिस की बड़ी सफलता, 1658 ग्राम नाजायज अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 नशे के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए थाना कादरीगेट पुलिस ने बुधवार को गश्त व चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने 1658 ग्राम नाजायज अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र,…

फर्रुखाबाद में अम्बेडकर पार्क की भूमि पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों में रोष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 ग्राम पंचायत रमापुर दबीर में अम्बेडकर पार्क हेतु सुरक्षित भूमि पर कब्जे की कोशिश का मामला तूल पकड़ गया है। ग्राम निवासी सहवीर पुत्र प्यारेलाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम प्रधान विनीता, उनके पति पवन यादव और समर्थक मिलकर पार्क की भूमि गाटा संख्या-219 पर अवैध रूप से पट्टा कर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, बीते 29 सितम्बर की सुबह करीब 7 बजे प्रधान पति भूपेन्द्र सिंह अपने समर्थकों लालसिंह, लालू उर्फ…

फर्रुखाबाद:रेडिएंटो हॉस्पिटल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत व्यापारिक संगोष्ठी सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 कादरीगेट मसेनी मार्ग स्थित रेडिएंटो हॉस्पिटल में आज आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्यापारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने जनपद के ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यापारियों को संबोधित किया और केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलावों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जीएसटी की चार कर स्लैब…

जौनपुर:सुहागरात में बुजुर्ग की मौत, हत्या का संदेह – जिले में अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय।

जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 75 वर्षीय बुजुर्ग संग्रूराम ने 35 वर्षीय महिला मनभावती से शादी रचाई, लेकिन सुहागरात की रात ही उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, संग्रूराम की पहली पत्नी का निधन पिछले वर्ष हो गया था। संतानहीन होने के कारण उन्होंने दूसरी शादी का फैसला लिया। 29 सितंबर को उन्होंने जलालपुर क्षेत्र की रहने वाली मनभावती के साथ पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद मंदिर…

श्रेया ने जुबीन गर्ग को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, इमोशनल हुए फैंस

वुमन वर्ल्ड में भारत-श्रीलंका मैच के ब्रेक के दौरान बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने दिवंगत गायक जुबीन को 13 मिनट तक एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया। स्टेडियम में लगभग 25,000 दर्शक बैठे थे। श्रेया ने जुबीन के हिट गानों को वर्ल्ड कप थीम सॉन्ग ‘ब्रिंग इट होम’ के साथ पेश किया। श्रेया घोषाल ने जुबीन का मशहूर गीत भी गाया, जिसे सुनकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। पीटीआई के अनुसार स्टेडियम ‘जॉय जुबीन दा’ के नारों से गूंज उठा था। फैंस ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि देते हुए बैनर भी लहराए।…

वरुण धवन ने सेट पर सुबह से ही पी ली शराब, जानिए फिर क्या हुआ ?

पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान जब वरुण से फिल्म सेट पर सबसे अजीबोगरीब पल के बारे में पूछा गया, तब अभिनेता ने इस किस्से को साझा किया। उन्होंने बताया कि अनिल कपूर के साथ क्लाईमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान, जिसमें उनके किरदार को नशे में भाषण देना था, उन्होंने किरदार में ढलने के लिए सुबह 7:30 बजे मनीष पॉल के साथ शराब पीना शुरू कर दिया था। वरुण ने बताया कि अनिल सर के साथ उस क्लाइमेक्स सीन के दौरान मैं नशे में धुत हो जाता हूं और…

दुनिया की टॉप 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, कौन है

महिला क्रिकेट आज जिस मुकाम पर है, वहां खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी नया इतिहास लिख रही हैं. इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट्स, फ्रेंचाइजी लीग्स और बड़े-बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने महिला क्रिकेटरों की नेटवर्थ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. 2024–25 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया की टॉप 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर में ऑस्ट्रेलिया और भारत की खिलाड़ी सबसे आगे हैं. —महिला क्रिकेट की “सुपरस्टार” कही जाने वाली एलिस पेरी दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में सबसे आगे हैं. शानदार…

पहले बल्ले से धोया, फिर गेंद से किया काम तमाम, वर्ल्ड कप के पहले मैच में छाई दीप्ति शर्मा

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज भारत ने जीत के साथ किया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. स्मृति मंधाना (8) के सस्ते में आउट होने के बाद प्रतिका रावल ने हरलीन देओल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की. मिडिल आर्डर में लगातार विकेट गिरने के बाद भारत पर दबाव आ गया था, तब दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को 269 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 211 पर सिमट गई, दीप्ति…

सीतापुर : उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीतापुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जनपद सीतापुर के थाना पिसावां में तैनात उप निरीक्षक अरुण कुमार को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की लखनऊ इकाई ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि उप निरीक्षक अरुण कुमार ने शिकायतकर्ता से मुकदमे को समाप्त करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत प्राप्त होते ही एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी…

लखनऊ:ईमानदार छवि वाले इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 कभी अपनी निष्पक्ष और ईमानदार छवि के लिए चर्चित रहे पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पर अब आय से अधिक संपत्ति रखने का गंभीर आरोप लग गया है। विजिलेंस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पुलिस सेवा में रहते हुए कई उपलब्धियों के लिए सम्मानित किए गए थे। उन्हें –राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, डीजीपी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, केंद्रीय गृह मंत्रालय का बेस्ट इन्वेस्टिगेशन अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा भी उन्होंने कई सम्मान हासिल किए। करीब डेढ़ साल…

फर्रुखाबाद:साइबर क्राइम थाना फतेहगढ़ ने त्वरित कार्रवाई कर महिला की ₹14,010.34 की धनराशि कराई वापस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुई महिला की ₹14,010.34 की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी क्राइम अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। साइबर थाना पर एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 23105250074981 के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की। घटना का विवरण आवेदिका को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी का…

लखनऊ:यूपी जीएसटी विभाग में बड़ा आईटीसी घोटाला, 21 करोड़ का खुलासा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को प्रमुख सचिव राज्य कर आईएएस एम. देवराज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। विभाग ने 21 करोड़ रुपये के आईटीसी घोटाले का खुलासा करते हुए तीन सहायक आयुक्तों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में – जितेंद्र कुमार, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अभय कुमार पटेल, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अजय कुमार, सहायक आयुक्त, गोरखपुर इन अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही और गंभीर…

नई दिल्ली: राष्ट्रपति से मिले रक्षा सेवाओं के प्रमुख

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में जनरल अनिल चौहान (CDS), जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (सेना प्रमुख), एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह (वायु सेना प्रमुख) तथा एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (नौसेना प्रमुख) मौजूद रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने रक्षा सेवाओं के प्रमुखों से राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था, सशस्त्र बलों की तैयारियों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने देश…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 (मंगलवार) जनपद के मोहल्ला दीनदयालनगर नवाबगंज निवासी विशाल कुमार पुत्र श्री मुन्नालाल शाक्य एवं जनपद कासगंज के ग्राम दिउरैय्या पोस्ट मझोला निवासी अनुष्का पुत्री श्री जयसिंह शाक्य का विवाह संस्कार बौद्ध परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुआ। यह दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार पूरी श्रद्धा एवं सादगी के साथ आयोजित किया गया। विवाह समारोह के उपरांत धर्मपाल बौद्ध ने वर-वधू को बौद्ध रीति से आशीर्वाद प्रदान करते हुए विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। समारोह में उपस्थित बौद्ध अनुयायियों एवं परिजनों ने नवदम्पति को उज्ज्वल भविष्य, सुखी…