नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विकल्प चुनने की अंतिम तारीख बढ़ाई

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (पेंशन सुधार अनुभाग) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब पात्र कर्मचारियों, पूर्व पेंशनरों और मृतक पेंशनरों के विधिक जीवनसाथी 30 नवंबर 2025 तक UPS का विकल्प चुन सकेंगे। वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार, यूनिफाइड पेंशन स्कीम 1 अप्रैल 2025 से लागू की गई है। प्रारंभिक रूप से विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 30…

फर्रुखाबाद:शमशाबाद में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में मंगलवार देर शाम ढाई घाट–शमशाबाद मार्ग पर ग्राम बिरिया डाडा के पास बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाज़ुक देखते हुए डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर जिले के थाना कलान अंतर्गत ढाकलालपुर गांव निवासी भारत सिंह पुत्र हरिश्चंद्र एवं सुरजन पुत्र किताब सिंह किसी काम से शमशाबाद आए…

फर्रुखाबाद: शिवानी राठौर बनी एक दिन की अधिशासी अधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत बेटियों को सशक्त बनाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को छात्रा शिवानी राठौर को नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद का एक दिन का अधिशासी अधिकारी (ईओ) बनाया गया। शिवानी राठौर, जो कि मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, मऊदरवाजा की छात्रा एवं बीबीगंज निवासी राजेंद्र राठौर की पुत्री हैं, ने इस अवसर पर नगर पालिका की कार्यप्रणाली को समझा और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद…

फर्रुखाबाद: अचानक बरसात से आलू की फसल को खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 मंगलवार को जनपद के कई गांवों में अचानक हुई बारिश ने आलू की बुआई हुई फसल के लिए चिंता पैदा कर दी है। किसानों का कहना है कि आलू की बुआई के कुछ ही दिन बाद हुई इस बरसात से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धूप निकलने पर आलू के बीज खराब होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि जिन खेतों में आलू की बुआई पहले ही हो चुकी है, वहां फसल को नुकसान पहुंचने का डर है।…

फर्रुखाबाद:सातनपुर मंडी में दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम में मंत्री बीएल वर्मा ने रमला राठौर की सराहना की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 आज सातनपुर मंडी में आयोजित भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री बीएल वर्मा ने दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री जी की भाजपा की फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर से मुलाकात हुई। मंत्री बीएल वर्मा ने रमला राठौर को महिला होने के बावजूद उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विशेष रूप से आरक्षण और सामाजिक न्याय के मामलों में ध्यान देती है और जनप्रतिनिधियों के…

प्रयागराज,जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 30 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को संगम सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 30 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालो में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 निशा सोनकर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अंकिता पाण्डेय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 ऋचा तिवारी, डॉ0 प्रतिमा मिश्रा सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एआरओ, कनिष्ठ सहायक, बीपीएम, बीसीपीएम, स्टाफ नर्स, एएनएम,…

डिजिटल वोटर आईडी कार्ड जानिए कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, ये रहा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

इस साल नेश्नल वोटर्स डे के मौके पर इलेक्शन कमिशन ने e-EPIC की सुविधा की शुरुआत की थी. इसके जरिए कोई भी अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड मोबाइल या कंप्यूटर से डाउनलोड कर सकता है. भारत में वोटर आईडी (Voter ID) कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है. वोट देने के अलावा कई जरूरी कामों के लिए हमें इसकी आवश्यकता होती है. ये एड्रैस प्रूफ के तौर पर महत्वूर्ण आईडी है. लेकिन कई बार हमारे सामने ऐसी मुश्किल आ जाती है कि हमें वोटर आईड कार्ड की अर्जेंट जरूरत…

चटपटी आलू चाट बनाने की रेसेपी

चटपटी आलू चाट रेसेपी, जो बहुत ही आसान है और आपको खाते ही मजा आ जाएगा. आइए बताते हैं रेसेपी. आवश्यक सामग्री –उबले आलू – 3 (कटे हुए)टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)हरा धनिया – 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)धनिया पाउडर – ½ छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच से कमअदरक – ½ इंच (बारीक कटा हुआ)हरी मिर्च – 1 से 2 (बारीक कटा)भुना जीरा पाउडर – ½ छोटी चम्मचचाट मसाला – ¼ छोटी चम्मचकाला नमक – ¼ चम्मच से कमहरे धनिया की चटनी –…

कासगंज:मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 11 की छात्रा क्रिस्टी मौर्या बनी एक दिन की कासगंज जिलाधिकारी

कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कासगंज की मेधावी छात्राओं को सशक्त बनाने की पहल जारी है। इसी कड़ी में कक्षा 11 की छात्रा क्रिस्टी मौर्या को सोमवार को एक दिन के लिए कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया। क्रिस्टी मौर्या, जो कि एनआर पब्लिक स्कूल कासगंज की छात्रा हैं, ने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाया। डीएम कार्यालय में पहुंची फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जमीन से जुड़े विवाद पर आए एक प्रार्थना पत्र पर उन्होंने सदर…

फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार जी ने भेंट की पुस्तक ‘विधि प्रहरी’

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद के बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय जवाहर सिंह गंगवार जी ने अपनी बहुमूल्य कृति ‘विधि प्रहरी’ पुस्तक आशीर्वाद स्वरूप पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य कैंसर सर्जन को भेंट की। यह पुस्तक न केवल अधिवक्ताओं के संघर्ष और योगदान को रेखांकित करती है, बल्कि फर्रुखाबाद की दिवंगत महान विभूतियों के जीवन व कार्यों को भी समेटे हुए है। ‘विधि प्रहरी’ में फर्रुखाबाद के अधिवक्ताओं द्वारा देश और दुनिया में किए गए योगदान का विस्तृत उल्लेख है। साथ ही, जिले की…

फर्रूखाबाद में निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह, दिव्यांगों और वरिष्ठजनों को मिली नई उम्मीद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 सातनपुर मंडी परिसर में आज एक भव्य सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा, माननीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) ने लाभार्थियों…

फर्रुखाबाद:सातनपुर मंडी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत सामाजिक अधिकारिता शिविर, एसपी आरती सिंह को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज सातनपुर मंडी, जनपद फतेहगढ़ में ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने की। कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने वाला एक ऐतिहासिक अभियान है। इसके माध्यम से न केवल महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है बल्कि…

फर्रुखाबाद:कमालगंज में मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 विकास खण्ड कमालगंज में आज प्रातः 11:00 बजे मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विकास खण्ड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जनपद के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनता इंटर कालेज, कमालगंज में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय ब्लॉक प्रमुख महोदय ने की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, मुख्य प्रशिक्षक बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कमालगंज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,…

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी बने अमित यादव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद की राजनीति में नई ऊर्जा और जोश के साथ अमित यादव ने मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा है कि – “उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकती, अगर ज़िद्द हो जीतने की तो परिस्थितियां भी हरा नहीं सकती।” अमित यादव ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि यह चुनाव उनके लिए केवल राजनीति नहीं बल्कि समाजसेवा का संकल्प है। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे व बांध मुद्दे पर भाकियू टिकैत का धरना प्रदर्शन, जिला प्रशासन ने रखी वार्ता का प्रस्ताव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा लिंक एक्सप्रेसवे एवं बांध की समस्याओं को लेकर 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने किसानों को 1 अक्टूबर को वार्ता के लिए जिला अधिकारी सभागार में आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि 28 सितंबर को भाकियू टिकैत की जिला कार्यालय पर आयोजित महापंचायत एवं समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि यदि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से वार्ता…

फर्रुखाबाद: मंदिर व कब्रिस्तान के पास कूड़ा डंपिंग से भड़का जनाक्रोश, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मेमरान में स्थित भोलेनाथ व दुर्गा जी के प्राचीन मंदिर के पास इन दिनों कूड़ा डंपिंग का मामला सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका के सफाई कर्मी कई मोहल्लों का कूड़ा यहीं लाकर डालते हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के मोहल्ले के निवासियों को भी इस गंदगी के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धार्मिक स्थल…

कासगंज:राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कासगंज के धर्मेंद्र ने पाया द्वितीय स्थान

कासगंज।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म वर्ष शताब्दी के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर में किया गया। जिसमें मंडलीय टीम अलीगढ़ में चयनित हुए कासगंज के खिलाड़ी अमित, लवकुश, देवेंद्र, धर्मेंद्र, शेर सिंह और अमरजीत ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया। जिसमें धर्मेंद्र ने 79 किग्रा भर वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद के खिलाड़ियों को ऊर्जित किया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह एवं कुश्ती के प्रशिक्षक ब्रजेश यादव ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

कासगंज:गांधी जयंती पर आयोजित होगी ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता

कासगंज।खेल निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरों जी में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड लाकर समय से प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय के मानक अनुसार आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

आजमगढ़ :खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि व दशहरा पर चलाये विशेष छापा अभियान भरे 15 नमूनें

आजमगढ़ नवरात्रि एवं आगमी दशहरा पर्व के अवसर के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य जाँच दल द्वारा दिनांक 28.09.2025 से 29.09.2025 तक छापेमारी कार्यवाही करते हुए नगर पालिका, आजमगढ़ से 02 दूध के नमूने, भंवरनाथ स्थित डेयरी ईकाई से 01 घी व…

कासगंज : मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत 11वीं कक्षा की छात्रा क्रिस्टी मौर्य को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया।

कासगंज: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एनआर पब्लिक स्कूल की कक्षा-11वीं की छात्रा क्रिस्टी मौर्य पुत्री ऋषि कुमार को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई की गयी तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया।सांकेतिक जिलाधिकारी क्रिस्टी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा…