फर्रुखाबाद: डबरी के पास खड्ड में उतरी रोडवेज बस,बाल-बाल बचे यात्री — लापरवाही पर भड़के लोग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। हरदोई डिपो की रोडवेज बस डबरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद खड्ड में जा उतरी। हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। खड्ड में उतरते ही मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक झटके के साथ सड़क से नीचे खड्ड की ओर उतर गई। तेज चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। गनीमत रही कि…

लखीमपुर खीरी : विश्व एड्स दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर से निकली जागरूकता रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज )1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली में विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों संग विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट् के द्वारा मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग और विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन को एड्स से बचाव व जागरूकता की जानकारी दी गई। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सीएमओ कार्यालय…

फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस ने मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर विशेष जोर।

फर्रुखाबाद। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति-5 के तहत जनपद फतेहगढ़ के थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं तथा महिला अपराधों की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताई, जिनके माध्यम से किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है—…

नोएडा अथॉरिटी में बड़ी कार्रवाई: IGRS मामलों में लापरवाही पर 8 वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन रोका

नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 को IGRS (Integrated Grievance Redressal System) के तहत प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में विफलता के चलते नोएडा अथॉरिटी ने कड़ी कार्रवाई की है। अथॉरिटी के सीईओ ने लापरवाही बरतने वाले आठ वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय उन विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों पर लागू किया गया है जिनके पास 12 से अधिक IGRS प्रकरण लंबे समय से लंबित चले आ रहे थे। लगातार…

फर्रुखाबाद: यूपी-112 का जन जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक व एलईडी प्रस्तुति के जरिए बढ़ाई जागरूकता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 को जनपद में यूपी-112 पुलिस द्वारा जनसेवा और त्वरित सहायता से जुड़ी जानकारियों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत बस स्टैंड पर पुलिस टीम ने नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को डायल 112 की सुविधाओं और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान यूपी-112 की टीम ने बताया कि सेवा का उद्देश्य केवल अपराध या आपात स्थितियों में पुलिस सहायता…

फर्रुखाबाद में आवारा कुत्तों की नसबंदी के बाद बिगड़ रही हालत, मानवीय संवेदना से जुड़ा मुद्दा—स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के जिले में नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा आवारा कुत्तों का नसबंदी (स्टरलाइजेशन) अभियान अब गंभीर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों की पकड़-धकड़ और ऑपरेशन तो कर दिए जाते हैं, लेकिन इसके बाद उनकी उचित देखभाल नहीं की जा रही। यही कारण है कि कई कुत्ते ऑपरेशन के बाद दर्द से कराहते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ की हालत बेहद नाज़ुक हो जाती है। टाउन हॉल क्षेत्र से उठी करुण पुकार टाउन हॉल…

बागपत:उत्तर प्रदेश की पहली कलेक्टर बनीं जो मृत्यु उपरांत नेत्रदान करेंगी — DM अस्मिता लाल ने दिया प्रेरक संदेश

बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 समाज में मानवीय मूल्यों और जागरूकता की अलख जगाने का काम सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से भी किया जाता है। इसका एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की जिलाधिकारी IAS अस्मिता लाल (2015 बैच) ने, जिन्होंने मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। प्रदेश में यह पहली बार है जब किसी जिलाधिकारी ने सार्वजनिक रूप से यह निर्णय लेकर लोगों को समाजहित में जागरूक करने का संदेश दिया है। DM अस्मिता लाल ने स्पष्ट…

फर्रुखाबाद में यूपी-112 का जन जागरूकता अभियान—नुक्कड़ नाटक और एलईडी शो के जरिए दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 जनपद में यूपी-112 पुलिस द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित, सतर्क और जागरूक बनाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास चौकी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक व एलईडी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को यूपी-112 की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में कलाकारों की टीम ने वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित नाटक…

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर यूपी-112 का जन जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और एलईडी शो के जरिए दी महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 को यूपी-112 पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों को यूपी-112 की सेवाओं, उसके महत्व और आपातकालीन स्थिति में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के दौरान यूपी-112 टीम ने नुक्कड़ नाटक और एलईडी प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार किसी भी आपात स्थिति—चोरी, झगड़ा, दुर्घटना, आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा—में तत्काल डायल 112 करके मदद प्राप्त की जा…

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर—के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान कादरीगेट पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को दबोच लिया। अभियुक्त की पहचान रवि पुत्र रामप्रकाश गिहार…

फर्रुखाबाद:जाम की झाम में फंसे स्कूली बच्चे सब्जी मंडी चिलसरा मार्ग पर अव्यवस्था बनी मुसीबत।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 आदर्श थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हॉल–चिलसरा मार्ग स्थित सब्जी मंडी पर रोज़ लगने वाला लंबा जाम आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। खासकर स्कूली बच्चों और राहगीरों को प्रतिदिन सुबह जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार, 01 दिसंबर 2025 को भी सुबह लगभग 7 बजे से 9 बजे तक सड़क पूरी तरह से ठप रही। इस दौरान सब्जी मंडी में बड़े वाहनों की आवाजाही और अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली दुकानों के कारण सड़क पर जगह-जगह जाम…

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक फर्रुखाबाद। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, महिला अधिकारों और आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें प्रमुख हैं—…

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आज मोक्षदा एकादशी पर पंच कोसीय परिक्रमा का स्थलीय निरीक्षण किया01 दिसम्बर 2025

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मोक्षदा एकादशी पर पंच कोसीय परिक्रमा के दृष्टिगत आज स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवयश्य दिशा निर्देश।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बोट में बैठकर लिया जायजा। जिलाधिकारी ने कहा कि परिक्रमा में श्रद्धालुआंे को पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जाये, जिससे वाहनों एवं श्रद्वालुओं के आवागमन में कोई समस्या न हो। परिक्रमा के दौरान एम्बूलेंस की व्यवस्था एवं सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी संजीव कुमार क्षेत्राधिकार कासगंज आंचल चौहान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोरों…

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन से कासगंज पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर

कासगंज: ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के निस्तारण में जनपद कासगंज ने नवंबर 2025 माह में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन में किए गए उत्कृष्ट कार्य को दर्शाती है।ई-डिस्ट्रिक्ट योजना: शासन की प्राथमिकताई-डिस्ट्रिक्ट योजना उत्तर प्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र — जैसे जाति, आय, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि — ऑनलाइन उपलब्ध कराना…

Border 2: सनी देओल के बाद अब आसमान में गरजे दिलजीत दोसांझ, पायलट लुक में लगे रौबदार

बॉलीवुड की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में यूं तो कई सारी फिल्में हैं. मगर सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड हैं. इस बार फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ पहली बार काम करने जा रहे हैं. इन्हीं सब के बीच फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से दिलजीत दोसांझ का पहला लुक शेयर किया है. बता दें कि इससे पहले फिल्म से वरुण धवन…

एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री के साथ जुबानी जंग की बात स्वीकारी

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के आखिरी दौर में नेताओं की भाषा अब नरम होती दिख रही है। चंद्रपुर, नांदेड, और छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों में चुनावी माहौल तेज है, लेकिन अब बड़े नेता खुद कह रहे हैं, ‘यह लड़ाई स्थानीय मुद्दों की है, न कि बड़े राजनीतिक आरोपों की।’ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजीनगर में कहा, ‘हां, मैंने भी मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए थे और उन्होंने भी मुझ पर आरोप लगाए, लेकिन यह सच है कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। यहां पार्टी…

शुरू हुए कृतिका तिवारी के शादी के फंक्शन

कार्तिक आर्यन की तरह उनका परिवार भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है. इन दिनों तिवारी परिवार उनकी लाडली कृतिका तिवारी यानी कार्तिक आर्यन की बहन के शादी के फंक्शन में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर के डॉक्टर बहन की प्री वेडिंग फंक्शंस के कई सारे फोटोज और विडियोज वायरल हो रहे हैं. इसी बीच कार्तिक आर्यन का भी एक वीडियो वायरल हुआ. कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी एंजॉय कर रहे हैं. उनका पूरा परिवार शादी की रस्मों में बिजी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर…

यूपी विधानसभा चुनाव में चाहिए सपा से टिकट तो करना होगा ये काम, अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहकर काम कर रही है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर अपने समर्थकों के वोटरों के नाम से कटने से रोका जाए. अगर किसी की लापरवाही से ऐसा हुआ तो विधानसभा चुनाव उसे टिकट नहीं मिलेगा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया में पीडीए प्रहरी बनाने के साथ ही तमाम पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं…

‘विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता’, पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा दावा

पिछले कुछ समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है. दोनों दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेले और दमदार प्रदर्शन किया. रोहित ने तीसरे वनडे में शतक भी ठोक दिया था. अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने भी सेंचुरी लगा दी. इसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता.…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से स्थगित हुई ये बड़ी क्रिकेट लीग, नई तारीखों के साथ शेड्यूल ये रहा

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल जारी हो चुका है. भारत और श्रीलंका के कुल 8 वेन्यू पर 20 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होगा, पहले ही दिन भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें मैदान में होंगी. ग्रुप स्टेज में प्रत्येक दिन 3 मुकाबले होंगे. वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को होगा, जिसके एक हफ्ते बाद इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू हो सकता है. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले होने वाली लंका प्रीमियर लीग को स्थगित कर दिया गया है,…