बरेली – सीयूजीएल की गैस पाइप लाइन तेज धमाके के साथ फटी, मची अफरा-तफरी।

बरेली – रामपुर रोड सीबीगंज पर परसाखेड़ा के पास सीयूजीएल की गैस पाइप लाइन तेज धमाके से साथ फट गई। पाइप लाइन फटने तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया। मामले की सूचना मिलते ही चौकी परसा खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और झुमका की ओर से आ रहे ट्रैफिक को दूसरी लेन में डाइवर्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि रामपुर रोड पर बीडीए द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण के दौरान यह पाइप लाइन पटी है, हालांकि कुछ देर बाद गैस को बंद करा दिया गया,…

जनपद कासगंज के चौकी कादरगंज उप निरीक्षक का हुआ स्थानांतरण

कासगंज में गंगा घाट चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह का स्थानातरण हो गया है. गंगा घाट चौकी पर उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह अपने विचार और साफ सुथरी छबि के रूप में पहचान रखने के रूप में जनता के बीच अपनी पैंठ बनाये हुए थे. वे अपनी मीठी भाषा से लोगों का दिल जीत लेते थे . आज उनका ट्रांसफर कानपुर नगर के लिए हो गया . उनकी विदाई के समय कादरगंज के ग्रामीण और चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा. विदाई के दौरान फूल माला से रवींद्र सिंह कोइडी दी…

इटावा: हरिद्वारी बाबा महाराज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता बनी दौलतपुर क्रिकेट क्लब की टीम

इटावा: भर्थना हरिद्वार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट नगला भोज में कल शाम के मैच में दौलतपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने बाजी मारी दौलतपुर क्रिकेट क्लब ने 30 रन से जीत दर्ज की बताते चलें आपको की चौपला और दौलतपुर के बीच खेला गया दौलतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया दौलतपुर की टीम ने 119 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए चौपला की टीम 89 रन पर ढेर हो गई दौलतपुर की टीम की तरफ से मैन ऑफ द मैच के विजई रहे…

मैनपुरी: BJP नेता के भाई पर हमला

घटना कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास की है। यहां रहने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख शिवदत्त भदौरिया के भाई सुनील भदौरिया मंगलवार की रात घर पर थे। देर रात स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग आए और उन पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सुनील बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना से वहां दहशत का माहौल हो गया। आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख हमलावर यहां से भाग गए। वह सुनील के बिछिया…

फर्रुखाबाद:एसपी अशोक कुमार मीणा ने निकाय चुनाव के बाद चलाई तबादला एक्सप्रेस

फर्रुखाबाद आज 01 जून 2023 को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बीती रात अनेकों कोतवाली व थाना प्रभारी की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। कोतवाली फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को कादरी गेट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। तथा निरीक्षक अपराध थाना कदारी गेट चंद्रिका प्रसाद को बनाया गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे को कोतवाली फर्रुखाबाद में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती की गई। थाना शमशाबाद के एसओ मनोज कुमार भाटी को जहानगंज का थाना अध्यक्ष बनाया गया, जबकि जहानगंज के…

पॉलिथीन पर बिछा दी सड़क, गांववालों ने चादर की तरह पलटकर खोल दी पोल

महाराष्ट्र में खराब सड़क निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है जहां लोगों ने अपने हाथों से चादर की तरह सड़क उठाकर ठेकेदार के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह मामाला महाराष्ट्र के जालना जिले का बताया जा रहा है. लोग इसे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बताकर प्रशासन तक पर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण लोग नई बनी सड़क को किसी चादर या चटाई की तरह आसानी से उठाकर पलट देते हैं. रिपोर्ट…

यूपी भवन में एक्ट्रेस से यौन शोषण… महाराणा प्रताप सेना का अध्‍यक्ष अरेस्ट

यूपी भवन में यौन शोषण मामले में आरोपी महाराणा प्रताप सेना के अध्‍यक्ष राज्‍यवर्धन सिंह परमार को पुलिस ने उज्‍जैन से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस राज्‍यवर्धन सिंह को दिल्ली लेकर आ रही है. महिला का आरोप है कि महाराणा प्रताप सेना के अध्‍यक्ष राज्‍यवर्धन सिंह ने दो बड़े मंत्रियों से मुलाकात के नाम पर यूपी भवन बुलाया था. इतना ही नहीं बड़े अधिकारी के लिए कमरा देने के नाम पर कमरा नंबर 122 खुलवाया. आरोप है कि राज्‍यर्वधन सिंह ने महिला के साथ यौन शोषण किया. महिला ने विरोध…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डी0सी0डी0सी) की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में स्तरीय डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डी0सी0डी0सी) की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की समीक्षा के दौरान एआर को आंपरेटिव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 76, मत्स्य जीवी सहकारी समिति 07, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लि0 51 एवं क्रय विक्रय समिति लि0 03 की डाटा फीडिंग राष्ट्रीय डेटाबेस पोर्टल पर कराई जा चुकी है। उक्त समितियों द्वारा सेवाऐं प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा एआर कोआपरेटिव को निर्देश दिये जनपद…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोल्डन कार्ड की प्रगति सम्बन्धी बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में गोल्डन कार्ड की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने गोल्डन कार्ड के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में विकासखण्ड वार जानकारी ली, गोल्डन कार्ड की प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये हिदायत दी गई की ब्लाॅक स्तर पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर गोल्डन कार्ड की प्रगति बढ़ाई जाये। उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि ऐसे गांव को चिन्हित करे जिनमें गोल्डन कार्ड कम बनाये गये…

पीलीभीत : शासन ने रोजमर्रा की वस्तुओं की बिक्री उचित दर की दुकानों के माध्यम से किये जाने की अनुमति दी ।

पीलीभीत : जनोपयोगी रोजमर्रा की वस्तुएं यथा साबुन, शैम्पू, टूथपेस्अ, चाय, पेन, काॅपी आदि तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धी वस्तुएं यथा ओ0आर0एस0टैबलेट/घोल, निरोध, सैनटरी नैपकिन आदि के विक्रय की सशर्त अनुमति प्रदान की गई थी। इसी क्रम मंे शासन के पत्र दिनांक 24.05.2023 द्वारा बिक्री हेतु अनुमन्य वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य जनोपयोगी एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धी निम्नांकित वस्तुओं वस्तुओं की बिक्री उचित दर दुकानों के माध्यम से किये जाने की अनुमति प्रदान की गई है। जनोपयोगी वस्तुएं-दूध, बिस्किट, ब्रेड, गुड, घी, नमकीन, सूखे मेवे, मिठाई (पैक्ड), मसाले, दूध पाउडर, बच्चों के…

पीलीभीत :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत सघन दस्त नियंत्रण पखबाडा (आईडीसीएफ) एवं एक कदम सुपोषण की ओर अभियान दिनांक 07 जून से 22 जून 2023 तक मनाया जायेगा ।

*पीलीभीत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत सघन दस्त नियंत्रण पखबाडा (आईडीसीएफ) एवं एक कदम सुपोषण की ओर अभियान दिनांक 07 जून से 22 जून 2023 तक मनाया जायेगा* । जनपद स्तर पर सघन दस्त नियंत्रण पखबाडा (आईडीसीएफ) एक कदम सुपोषण की ओर अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण का आयोजन किया गया। सघन दस्त नियंत्रण अभियान पखबाडा एवं एक कदम सुपोषण की ओर अभिमुखीकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आई0सी0डी0एस0 डिपार्टमेंट में समस्त सीडीपीओ, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, जनपद स्तर से सभी अधिकारी/कर्मचारी,…

पीलीभीत : सुनील कुमार अपर जिला जज द्वारा जिला जेल का किया गया औचक निरीक्षण ।

पीलीभीत : सुनील कुमार अपर जिला जज द्वारा जिला जेल का किया गया औचक निरीक्षण । पीलीभीत : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार एक्शन प्लाॅन के अन्तर्गत तथा सुधीर कुमार जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सुनील कुमार अपर जिला जज/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के द्वारा अपरान्ह 1ः00 बजे से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुनील कुमार अपर जिला जज के द्वारा महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली…

बदायूं:आवास फाइनेंशियर्स लिमिटेड बदायूं की ओर से गंगा दशहरा पर राहगीरों को किया शरबत वितरण

बदायूं: आवास फाइनेंशियर्स लिमिटेड होम लोन की पूरी टीम ने गंगा दशहरा के उपलक्ष में राहगीरों को शरबत वितरण किया। वहीं पर मौजूद आवास फाइनेंशियर्स के स्टेट हेड रामानुज उपाध्याय ने कहा चलते राहगीर को जलपान कराना सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का काम है अब से पूर्व में हमारे पूर्वज लोग चलते राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह पर प्याऊ लगाकर जलपान की व्यवस्था करते थेऔर वहीं पर मौजूद ब्रांच मैनेजर आकाश मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाजल ही जीवन है और जल है तो कल…

पीलीभीत: मरौरी ब्लाक के ग्राम मानपुर हटुआ से बुधवार की शाम को पूर्णागिरी धाम के लिए सुगमता पूर्वक रवाना हुई झंडी।

मरौरी ब्लाक के गांव मानपुर हटुआ में पूर्णागिरी धाम पदयात्रा को दी हरी झंडी। ग्रामवासियों ने पदयात्रा को प्रोत्साहित कर सुगमतापूर्वक किया रवाना।

कब पूरी होगी बृजभूषण के खिलाफ जांच ये तय नहीं, पढ़िए रिपोर्ट

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पहलवानों को दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए और तब तक वे ऐसा कदम ना उठाएं, जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित हों। इधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि पहलवानों के आरोपों को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच कर रही है। ये कब पूरी होगी, इस पर कमेंट करना मुश्किल है। वहीं जिस महिला पहलवान ने पॉक्सो के तहत बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसके चाचा ने दावा किया है कि वो बालिग है। चाचा का कहना…

सैन फ्रैंसिस्को में पीएम मोदी और भारत पर अपनी बात रखे राहुल

6 मार्च को लंदन में राहुल गांधी ने भारत पर अपनी बात रखी थी। तब BJP ने उन पर विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का आरोप लगाया था। अब 86 दिन बाद राहुल गांधी ने अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में पीएम मोदी और भारत पर अपनी बात रखी है। इसके बाद एक बार फिर राहुल का विदेश दौरा विवादों में है। बीते 9 साल में राहुल की 22 विदेश यात्राएं विवादित और सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। इनमें एक जर्मनी का वह दौरा भी जिसमें उन्होंने…

आलमबाग के शालीमार गेटवे मॉल में इन दिनों बुक फेयर का आयोजन हो रहा, जाइये और बुक खरीदिये

लखनऊ के आलमबाग के शालीमार गेटवे मॉल में इन दिनों बुक फेयर का आयोजन हो रहा है। लेकिन ये बुक फेयर आम फेयर से थोड़ा अलग है। 26 मई को शुरू हुआ ये फेयर 4 जून तक चलेगा। स्टार्टअप ‘बुक चोर’ द्वारा आयोजित इस फेयर में लोग बॉक्स भर कर किताबें खरीद सकते हैं। सुनने में थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा। चलिए हम आपको पूरा कॉन्सेप्ट समझाते हैे।बुक चोर स्टार्टअप के मोहित ने हमसे बात की। उन्होंने बताया “यहां पर तीन कलर के बॉक्स बायर के लिए रखे गए…

केजीएमयू के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग में तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। केजीएमयू के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त बताया कि तम्बाकू से मुंह का कैंसर का खतरा बढ़ जाता है सरकार तम्बाकू पर पाबंदी लगाए । सिगरेट के धुएं से 7000 हानिकारक रसायनिक पदार्थ निकलते हैं। जिनमें निकोटीन प्रमुख है। इसमें लगभग 150 ऐसे तत्व पाये जाते है जो की कैंसर की वजह हैं। जिसके कारण 40 तरह के कैंसर हो सकते हैं। हर साल तम्बाकू व धूम्रपान से भारत में…

क्या सच में दुनिया से जुड़ना चाहता है अफगानिस्तान, क्यों महिला अधिकारों पर चुप्पी साधी ?

अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत चाहती है कि दुनिया के तमाम देश उसे मान्यता दें। इसी सिलसिले में बातचीत के लिए कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन थानी 12 मई को अफगानिस्तान के कंधार गए थे। थानी ने अफगान तालिबान के सुप्रीम लीडर हेबुतुल्लाह अखुंदजादा से कंधार में सीक्रेट मीटिंग की थी। इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। एक रिपोर्ट के मुताबिक- थानी ने अखुंदजादा से साफ कहा कि अगर वो चाहते हैं कि दुनिया तालिबान हुकूमत और अफगान सरकार को मान्यता दे तो उन्हें महिलाओं को उनके अधिकार देने होंगे। इसी…

IPL के 16वां सीजन में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वां खिताब जीता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन खत्म हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर 5वां खिताब जीता। प्लेऑफ में वैसे तो 4 ही टीमें पहुंचीं, लेकिन सभी 10 टीमों के बेस्ट प्लेयर्स से अगर टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बनाएं तो उसमें लीग स्टेज से बाहर होने वाली टीमों के खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। भास्कर ने पूरे टूर्नामेंट के पावरप्ले, मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में बेस्ट परफॉर्म करने वाले प्लेयर्स को चुना और उनसे एक ड्रीम प्लेइंग-11 बनाई। इनमें साथ एक इम्पैक्ट…