पीलीभीत में पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने में किया हंगामा

मृतक बशीर खां उर्फ पहलवान के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हुई है. उन्होंने थाने में जोरदार हंगामा भी किया. जिले के बरखेड़ा थाने में हिरासत में रखे गए एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर उसे बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय बशीर खां उर्फ पहलवान के तौर पर हुई है. उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था और हिरासत में संदिग्ध…

पीलीभीत में वरुण गांधी बोले,नीरव, ललित मोदी हजारों करोड़ लेकर भाग गए, आम आदमी काम के लिए पहले चढ़ावा दे

पीलीभीत में एक बार फिर सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर गरजे। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ लेकर उद्योगपति भाग गए और आज आम आदमी को काम के लिए पहले चढ़ावा देना पड़ता है। ये कोई पहली बार नहीं है, जब वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर हमलावर हुए हैं। इससे पहले भी कई मुद्दों पर वरुण गांधी बीजेपी को घेर चुके हैं। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले और खुद की पार्टी को कटघरे में खड़ा करने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर…

गाजीपुर : यूनाइटेड मीडिया में पत्रकारों ने ली प्राथमिक सदस्यता, पूर्वांचल न्यूज़ 24 व स्वतंत्र पत्रकार विजन अख़बार का वार्षिक बैठक का हुआ, सम्पन्न

गाजीपुर। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिशन के अध्यक्ष ने कैम्प कार्यालय पर बैठक करके पत्रकारों को यूनाइटेड मीडिया की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन सिंह ने भगवान दास और गोपाल पांडे सहित अनेकों समर्थको के साथ यूनाइटेड मीडिया की सदस्यता ली। रविवार को गाजीपुर में कैम्प कार्यालय पर हुई, बैठक में अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा इत्यादि पर प्रकाश डाला और कहा कि प्राथमिक सदस्य ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र जीत सिंह के…

जौनपुर : कालीचौरा मन्दिर पर 18वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

शाहगंज : नगर के पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मन्दिर पर विशाल भंडारा व जागरण व झांकी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष रचना सिंह रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्रिगेडियर प्रेम जीत सिंह व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी रहें। आयोजक माली आचार्य जी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।मन्दिर में वर्ष 2005 में दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कि गयी थीं। शुक्रवार को देर शाम 18वें वार्षिकोत्सव पर भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने कहा कि देश में शक्ति पूजा…

मैनपुरी में क्रीड़ा भारती कराएगा गुम हो रहे पारंपरिक खेल

मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खेल शाखा क्रीड़ा भारती की बैठक नगर के खरगजीत नगर स्थित अध्यक्ष विकास मिश्रा के आवास पर हुई। बैठक में संगठन के प्रांत मंत्री रोहित जी का प्रवास रहा। बैठक में जिले में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु कबड्डी, गुल्ली डंडा, पंच कुट्टा, फुटबाॅल, वाॅलीबाल और क्रिकेट के आयोजनों पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रांत मंत्री ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेल प्रतिस्पर्धाओं को बढ़ावा देना है, इसके लिए समय-समय पर जिला से लेकर ग्राम स्तर तक खेल…

मैनपुरी में बैंक ऑफ इंडिया में हुआ 9.80 लाख का गबन, CM को पत्र भेज कर की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक और घोटाला सामने आया है। डाकघर में गबन के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) की सुल्तानगंज स्थित शाखा पर धोखाधड़ी से 9.80 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक पर टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की है। पासबुक प्रिंट कराने के बाद मामले की जानकारी पीड़ित को लगी। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव बबीना निवासी रामपाल सिंह ने शिकायत में बताया है कि केसीसी के अंतर्गत ऋण के लिए बैंक ऑफ इंडिया…

मैनपुरी में आगे चल रहे कैंटर में घुसी बोलेरो, कांस्टेबल की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बोलेरो आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं आबकारी निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। हादसा करहल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 81.100 किमी पर हुआ। यहां बोलेरो आगे चल रहे डंपर में जा टकराई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह पुलिस बल…

मैनपुरी में अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिली तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव की है। गांव निवासी आबिद हुसैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई राशिद हुसैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आबिद, कठफोरी के पास टायर…

पीलीभीत में असलहा के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस के हाथ खाली

कलीनगर के बृहस्पतिवार को बराही रेंज के जंगल में अवैध हथियार के साथ एक युवक की फोटो वायरल होने के मामले में माधोटांडा पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ रही। पुलिस का कहना है कि टीम को धरपकड़ के लिए लगाया गया है, लेकिन युवक घर से फरार है। बराही रेंज की फैजुल्लागंज, सिमरा बीट अति संवेदनशील श्रेणी में आती है। पूर्व में शिकार की कई घटनाओं के साथ तस्करों के साथ वनकर्मियों की मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी एक…

पीलीभीत में आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो लोेगों को 10-10 वर्ष की सजा

पीलीभीत में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश छांगुर राम ने दो लोगों को दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष की सजा के साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मौजूदा समय में दोनों दोषी जमानत पर हैं। जिनको तत्काल न्यायिक अभिरक्षा में लेने के आदेश दिए गए हैं।बीसलपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर चैना नकटी निवासी रामपाल ने शेखापुर गांव निवासी मुकेश और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा था कि 15 अगस्त 2017 को उसके बेटे शिवदेव ने…

पीलीभीत में रेलवे परिसर के बाहर बैठे लोगों पर जीआरपी ने बरसाईं लाठियां

पीलीभीत के स्टेशन परिसर के बाहर बैठकर खाना खा रहे घुमंतू जाति के लोगों की जीआरपी ने पिटाई कर दी। इससे वहां मौजूद एक साल के बच्चे के पैर में डंडा लग गया। जिससे उसके काफी चोट आईं। हंगामा होने पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घुमंतू जाति के लोग बृहस्पतिवार की शाम लगभग आठ बजे बरेली से आए थे। उन्हें पूर्णागिरि जाना था। सभी लोग स्टेशन परिसर के बाहर जाकर बैठ गए। इसी दौरान जीआरपी के कुछ सिपाही वहां पहुंचे और जानकारी करने लगे। सिपाहियों से इन…

पीलीभीत के हिरासत में हिस्ट्रीशीटर की मौत, हत्या का आरोप

पुलिस ने अचानक सीने में दर्द होने से मौत होना बतायापीलीभीत। बरखेड़ा पुलिस की हिरासत में हिस्ट्रीशीटर वशी खां उर्फ पहलवान की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। वहीं एसपी ने रात में अचानक तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज की शबाना उर्फ मीत बेगम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े सात बजे तीन गाड़ियों से पुलिसकर्मी उसके घर आए। अंदर घुसकर…

पीलीभीत: नेपाल के स्पा सेंटर पर पुलिस छापे में पकड़ा गया शिक्षक निलंबित

पीलीभीत: नेपाल के स्पा सेंटर में पकड़े गए जिले के शिक्षक को डीएम के निर्देश पर बीएसए ने निलंबित कर दिया। पीलीभीत नगर के जूनियर हाईस्कूल चौकी मंशा सिंह का सहायक अध्यापक नीरज अरोरा पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ के धरना में शामिल होने के लिए अवकाश लेकर गया था। धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद वह नेपाल के स्पा सेंटर पर मसाज कराने पहुंच गया। तभी वहां पर नेपाल पुलिस ने छापा मारा और बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा। घटना नौ सितंबर की बताई जा रही…

पीलीभीत के शाहगढ़ तक ट्रैक फाइनल, जल्द चलेगी मैलानी-लखनऊ एक्सप्रेस

पूरनपुर के मैलानी-शाहगढ़ के बीच जल्द ही ट्रेनें चलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद मैलानी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की दूरी विस्तार कर इसे शाहगढ़़ तक चलाया जाएगा। इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। समय सारणी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों में खुशी की लहर है। पीलीभीत-ऐशबाग के बीच अमान परिवर्तन का काम तीन चरणों में शुरू किया गया था। पहले चरण में ऐशबाग से मैलानी, दूसरे चरण में पीलीभीत से भोजीपुरा तक अमान परिवर्तन का काम हुआ, यहां ट्रेनें चल रहीं…

प्रयागराज- मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्य सचिव उ0प्र0 दुर्गा शंकर मिश्र जी ने शुक्रवार को प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कराये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। मा0 मुख्य सचिव महोदय निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन एयरपोर्ट रोड़, सूबेदारगंज सेतु, नागवासुकी मंदिर के पर्यटन कार्यों, रिवर फ्रंट रोड़, दशाश्वमेध घाट, बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट, एमआरएफ सेंटर नैनी, डिजिटल कुम्भ म्यूजियम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नैनी, त्रिवेणी…

फर्रुखाबाद:-फतेहगढ़ में ई-स्कूटी शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन।

दीपावली के शुभ अवसर पर फतेहगढ़ चौराहा कचहरी रोड मछली टोला पंजाब नेशनल बैंक स्थित ई-स्कूटी शोरूम काशी ई-मोटर्स का भव्य शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ। स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन कायमगंज की विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार के पति डॉ अजीत गंगवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बताया की नगर में प्रदूषण रहित टू-व्हीलर का शोरूम खुला है जो समाज को आगे चलकर प्रदूषण से बचने का रास्ता दिखाएगा और प्रदूषण छोड़ने वाली गाड़ियों से लोग किनारा करेंगे वही प्रोपराइटर शुभम कटियार ने कहा कि…

मैनपुरी में लघु शंका कर रहे पीड़ित की बाइक लेकर फरार हुआ युवक

क़ुरावली। क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी नन्दकिशोर पुत्र लालाराम ने थाना में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बताया कि वह बीते सोमवार की रात्रि 10.30 बजे कुरावली से रामलीला देखकर कर वापस जा रहा था। रास्ते में घिरोर रोड पर कल्लू पैट्रोल पम्प से पहले एक युवक ने बाइक रोककर कहा विछिया जाना है। तो नंदकिशोर ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। नंदकिशोर पैट्रोल पम्प पर 100 रू की पट्रौल लेकर घिरोर नहर पुल से पहले बाइक रोककर लघुशंका करने लगा। तभी अचानक युवक नंदकिशोर की बाइक लेकर भाग गया।…

मैनपुरी में पैथोलॉजी संचालक तथा उसके साथियों ने मारपीट कर किया जानलेवा फायर

क़ुरावली। ब्लड की जांच करने को मना करने पर पैथोलॉजी संचालक तथा उसके साथियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर राइफल से जानलेवा फायर कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई।क्षेत्र के ग्राम ख़िरना खुर्द निवासी सुधाकर सिंह राठौर पुत्र अमान सिह राठौर मैं थाना में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि बीते मंगलवार को बुखार आने पर वह अपना ब्लड टेस्ट करवाने के लिए घिरोर रोड स्थित बालाजी पैथोलोजी पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे गुलशन पैथोलोजी का संचालक नन्दकिशोर पुत्र आराम सिह…

मैनपुरी में नाती के साथ जा रही दादी को पीटा

क़ुरावली। क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर हार खटकानी निवासी राकेश कुमार पुत्र दिवारी लाल ने थाना में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बताया कि बीते शुक्रवार की 6.30 बजे माताजी जमुना देवी पत्नी दिवारी राकेश के बेटे के साथ कुरावली स्थित अपनी दुकान पर जा रही थी तभी केसी पैट्रोल पम्प के पास महर्षि परशुराम पब्लिक स्कूल के सामने मेरे दोनो भाई चन्द्रशेखर व ध्रुव सिंह व उनकी पत्नी नीतू देवी पत्नी चन्द्रशेखर व उमा देवी पत्नी ध्रुव सिंह ने मेरे बेटे की बाइक को रोक कर जान से मारने की नियत…

मैनपुरी में बच्चों की शिकायत करने पर दबंग ने महिला को पीटा

क़ुरावली। क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी महिला सीमा देवी पत्नी अरविन्द कुमार कश्यप मैं थाना में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बताया कि बीते सोमवार की शाम 7 वजे उसके बच्चे खेल रहे थे । तभी गांव के ही वीर सिंह पुत्र ग्यादीन के बच्चे महिला के बच्चो को मारने पीटने लगे जव महिला ने वीर सिंह से शिकायत की जिस पर वीर सिंह ने गाली गलौज करते हुए महिला की लाठी टंडन से मारपीट कर दी। जिससे महिला के शरीर मे चोटे आ गईं। इसके बाद वीर सिंह महिला को…