पीलीभीत में सभासद ने शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर युवक को पीटा

पीलीभीत में शराब के लिए रुपये न देने पर सभासद ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी शिवम पुत्र श्रीराम ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह अपने दोस्त शरद के साथ बाइक से शाम लगभग साढ़े नौ बजे के करीब…

मैनपुरी में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, हालत देख कांप गए घरवाले; जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कछुआ निवासी युवक की हत्या करने के बाद शव को थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया गया। परिजन ने चार लोगों के खिलाफ गला दबा कर हत्या की तहरीर दी है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। यहां की है घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला कछुआ निवासी सनी (24) करीब तीन साल से थाना…

आज से दिल्ली तक जाएंगी मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें

आज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें ही आज से दिल्ली तक जाएंगी। दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-6 बसों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दिल्ली मार्ग की शेष 11 बसों का संचालन कौशांबी के रोडवेज बस स्टैंड तक ही किया जाएगा। दिल्ली में एक नवंबर से केवल बीएस-6 बसों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मैनपुरी डिपो के पास केवल पांच ही बीएस-6 बसें हैं। मैनपुरी डिपो की इन पांच बसों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा।…

पीलीभीत में मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया वशी खां की मौत का मामला, पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ

पीलीभीत में पुलिस हिरासत में हुई वशी खां के मौत के मामले में भले ही जबरदस्त हंगामे के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली हो लेकिन मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है। मानवाधिकार आयोग की जांच में अब बरखेड़ा पुलिस फंस सकती है। पुलिस की बनाई कहानी में इतना झोल है कि वह इस मामले में पूरी तरह से फंसती नजर आ रही है। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बिलसंडा के पहाड़गंज गांव के वशी खां को 26 अक्तूबर की रात को…

पीलीभीत में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में एडीजी के आदेश पर हुई रिपोर्ट

बीसलपुर में अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो माह बाद विवाहिता व उसके पति के साथ मारपीट करने व निर्वस्त्र करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उनके पति का अरविंद से जमीन संबंधी मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। रंजिश के तहत अरविंद ने अपने कई साथियों के साथ 29 अगस्त 2023 को उनके घर में घुसकर पति पर हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया था। पति की बेहोशी का अनुचित…

पीलीभीत में परिजन ने लगाया ई रिक्शा लूटकर हत्या करने का आरोप

पीलीभीत में पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक की लाश गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास तालाब में मिली थी। मगर, उसका ई-रिक्शा नहीं मिल सका है। परिजनों ने हत्या के बाद ई-रिक्शा लूटकर ले जाने की आशंका जताई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी अरुण कश्यप ने बताया कि उसके भाई विशाल 26 अक्तूबर की शाम घर से ई-रिक्शा लेकर कहीं गए थे। इसके बाद पुलिस को उनकी लाश उसी दिन रामलीला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास स्थित तालाब में पड़ी मिली। दो दिन बाद शव की…

पीलीभीत में खुदाई में निकली भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति, करोड़ों की कीमत, देखने वालों की जुटी भीड़

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खुदाई में भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति निकलने के बाद वहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. इस मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है. सैकड़ों लोग उसी स्थान पर विष्णु भगवान की मूर्ति की पूजा भी करने लगे हैं. पानी की टंकी की खुदाई के दौरान ये बहुमूल्य सोने की मूर्ति जमीन के अंदर से निकली. पूरनपुर कोतवाली के चाटफिरोजपुर गांव का ये मामला है. पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में पूरब दिशा की ओर देवी…

मैनपुरी जिले के छह स्कूलों में पीएम श्री योजना से होगा कायाकल्प

मैनपुरी में पीएम श्री योजना के तहत जिले के 8 स्कूलों का चयन किया गया था। इसमें से छह स्कूलों के कायाकल्प के लिए प्रथम फेज में 50-50 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। जल्द ही इन स्कूलों में प्राप्त धनराशि से बच्चों के आकर्षण के लिए झूले आदि लगाए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत जिले के आठ स्कूलों का प्रथम चरण के लिए चयन किया गया है। इन स्कूलों में बच्चों के…

पीलीभीत में बालक की हत्या के मामले में किशोर को दस साल की सजा

पीलीभीत में पांच वर्ष पूर्व बालक की हत्या करने के मामले में किशोर अपचारी को अपर सत्र न्यायाधीश (पास्को एक्ट) छांगुर राम ने दोषी पाते हुए दस हजार रुपये अर्थदंड सहित दस वर्ष की सजा सुनाई है। थाना दियोरिया में रामपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 12 दिसंबर 2018 को उसका 10 वर्षीय पुत्र राजीव गांव के कुछ बच्चे व महिलाओं के साथ पत्ते व लकड़ी बीनने गया था। शाम तक राजीव वापस नहीं आया तो पत्नी ने साथ में गई ममता रानी से पूछताछ की। ममता…

पीलीभीत रूट पर धीमी गति से आमान परिवर्तन होने से सांसद नाखुश

शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच चल रहे रेलवे के आमान परिवर्तन का काम धीमी गति से होने पर सांसद वरुण गांधी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। साथ ही शीघ्र ही ट्रेनों का संचालन न होने से जनता के साथ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पत्र में शाहगढ़ तक दो ट्रेने चलाने की मांग की गई है। सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को भेजे पत्र में कहा है कि शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच रेलवे का आमान परिवर्तन का काम चल रहा है। पूर्व…

पीलीभीत दुनिया के टॉप 100 प्रदूषित शहरों में शुमार, जानें AQI आंकड़ा और एक्सपर्ट की राय

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में बतौर वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉक्टर रमाकांत सागर ने बताया कि कुछ सालों पहले तक पीलीभीत में प्रदूषण का कोई खास असर नहीं देखा जाता था. लेकिन बीते कुछ समय में पीलीभीत भी इससे अछूता नहीं रहा है. पीलीभीत. वैसे तो पीलीभीत तराई का जिला है और यहां का एक तिहाई हिस्सा वन क्षेत्र है. आमतौर पर यहां की आबोहवा को काफी अनुकूल माना जाता है. लेकिन बरेली और शाहजहांपुर के साथ पीलीभीत भी लगातार दुनिया के टॉप 100 प्रदूषित शहरों में शुमार हो रहा है. ऐसे…

हरदोई : सड़क हादसे में बच्चों समेत पांच की हुई मौत

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव के पास एक जाइलो कर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई जाइलो की पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पेड़ में टकराने से गाड़ी के पर खच्चे उड़ गए और उसमें सवार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई मामले को लेकर पुलिस सवाजपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह साछ में गए हुए थे रूपापुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह व पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और सबों को निकाला गया…

पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू, नसरुल्लाह ने बताया क्यों हो रही है भारत वापसी

फेसबुक दोस्त के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब जल्द ही भारत वापस आने वाली है. पाकिस्तान में उसके पति नसरुल्लाह ने कहा कि भारत वापस लौटने के लिए वह तैयारी कर रही है और इसके लिए जरूरी कागजी कार्रवाई की जा रही है. अंजू भारत में अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई थी. राजस्थान में अपने पति और ससुराल के लोगों को उसने सहेली से मिलने की बात की थी और फिर पाकिस्तान चली गई. वहां से उसने वीडियो कॉल के जरिए भारत नहीं लौटने की…

मैनपुरी में लंबित मामलों को निपटाने में जुटे पुलिसकर्मी

एडीजी आगरा जोन सोमवार को वार्षिक निरीक्षण पर मैनपुरी आ रहीं हैं। उनके आने से पहले ही थानों में लंबित मामलों को निपटाने का काम तेजी के साथ जारी रहा। वहीं अधिकारी भी आगमन की तैयारियों में जुटे नजर आए। आगमन से पहले थानों और पुलिस लाइन में तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। आगरा जोन की एडीजी का पद संभालने के बाद महिला आईपीएस अनुपम कुलश्रेष्ठ सोमवार को पहली बार जनपद में आ रहीं हैं। पुलिस लाइन पहुंचने के बाद वह पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक…

मैनपुरी की छात्राओं ने जीती मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता

आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड में रविवार को माध्यमिक विद्यालय मंडलीय बालक और बालिका कबड़्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा की छात्राओं का दबदबा रहा। जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में मथुरा और अंडर-19 बालक वर्ग में फिरोजाबाद के बालकों ने बाजी मारी। अंडर -14 बालिका वर्ग में आगरा ने मथुरा को 48-11 अंकों के अंतर से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं अंडर -19 बालिका वर्ग में आगरा ने मथुरा को 29-13 अंकों के अंतर से पराजित किया जीत दर्ज…

मैनपुरी में रसूखदार ने दबंगई के दम पर सरकारी जमीन पर कर लिया कब्जा, पेड़ भी काट लिए, कई बार हो चुकी है पैमाइश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रसूखदार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। उस पर लगे पेड़ भी काट लिए गए। विरोध करने पर प्रधान प्रतिनिधि को धमकी दी गई। मामले में प्रधान प्रतिनिधि ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के ऊंचा इस्लामाबाद गांव का है। गांव निवासी श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान में वह ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि हैं। बताया कि ग्राम सभा में स्थित एक जमीन पर रसूखदार राजेश तिवारी कई वर्ष…

मैनपुरी के चार शिक्षकों का लखनऊ में हुआ सम्मान, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सहयोग का मिला इनाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को हुए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैनपुरी के चार शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह लोग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किए गए हैं। शिक्षकों को यह सम्मान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता अधारित परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए दिया गया। शिक्षाधिकारियों ने भी शिक्षकों की इस सफलता के लिए बधाई दी है। रविवार को रानी लक्ष्मी बाई कॉलेज सेक्टर 14, इंद्रा नगर लखनऊ में शासन द्वारा प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।…

पीलीभीत में तगादे से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या

फाइनेंस पर निकाले गए ट्रैक्टर की किश्त जमा न कर पाने पर आए दिन किए जा रहे जगादे से परेशान होकर किसान ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थाना गजरौला क्षेत्र के गोयल कॉलोनी निवासी ब्रजेश विश्वास ने बताया कि शनिवार को वह अपने भाई राजेश (35) के साथ गांव के पास में स्थित खेत में सिंचाई करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह घर खाना खाने की बात कहकर वहां से चले आए। शाम पांच बजे के करीब वह खेत पर पहुंचा तो भाई वहां नहीं मिला।…

पीलीभीत में बिना फिटनेस दौड़ाई जा रहीं रोडवेज बसें

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों की संख्या करीब साढ़े पांच हजार है। इसके अलावा पीलीभीत डिपो से 88 बसों का संचालन किया जाता है। बसों में मानकों की जमकर अवहेलना करते हुए उन्हें सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। बसों की खिड़कियों में लॉक न होने के कारण सर्दियों और बारिश के दिनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों की संख्या करीब साढ़े पांच हजार है। इसके अलावा पीलीभीत डिपो से 88 बसों का…

पीलीभीत में तीन हजार रसोइयों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

सरकारी स्कूलों में बच्चों का पेट भरने वाली तीन हजार रसोइयों को पिछले पांच महीनों से मानदेय नहीं मिला है। नवरात्र और दशहरा बिना मानदेय निकल गया। करवाचौथ, दिवाली और भैयादूज भी करीब है, इससे चिंता और बढ़ गई है। ऐसे में आज रसोइयों ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर आगे की रणनीति तय की। जनपद के सरकारी स्कूलों में करीब ढाई लाख बच्चे पढ़ते हैं, जिनको मिड-डे मील योजना के तहत स्कूल में ही दोपहर का भोजन दिया जाता है। भोजन बनाने के लिए रसोइयों को नियुक्त किया गया…