क़ुरावली। क्षेत्र के ग्राम मिढ़ावली कला में रास्ते को लेकर झगड़ा कर रहे सत्यवीर पुत्र हरनाम सिंह तथा प्रदीप पुत्र रामनरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं ग्राम जगतपुर में महिला मुन्नी देवी पत्नी राजपाल सिंह से हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर झगड़ा कर रही महिला रानी देवी पत्नी शैलेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तथा जमीन के विवाद में मां की मारपीट करने वाले चंद्रशेखर, ध्रुव सिंह पुत्रगण दिवारीलाल निवासी ग्राम अशोकपुर हार खटकानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों के विरुद्ध…
Category: राज्य
जौनपुर: नगर पंचायत द्वारा दवा छिड़काव के नाम पर किया जा रहा खानापूर्ति
जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस समय मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोग डेंगू व मलेरिया जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत में रहने वाले लोग पुरी तरह से परेशान है देर रात तक मच्छरों के चुगने से जाग रहे हैं मच्छरों का प्रकोप का आलम यह है कि दिन हो या रात उनका वार चलता ही रहता है मच्छरों के प्रकोप से अधिकांश छोटे-छोटे बच्चे मलेरिया व डेंगू की गिरफ्त में आ जा रहे हैं इसके बावजूद नगर पंचायत पुरी…
मैनपुरी में अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे ससुरालीजन
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी एक विवाहिता को सुसरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। आए दिन मारते पीटते हैं और घर से निकालने के लिए धमकाते हैं। परेशान होकर पीड़ित ने ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी सुप्रिया चौहान ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2022 को हिर्देश सिंह के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग…
मैनपुरी में चोरी के जेवर सहित पकड़ा चोर
बेवर के थाना पुलिस ने बुधवार को एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे चोरी किए गए जेवर और तमंचा कारतूस मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुबह एक सूचना पर मझोला हाइवे पुल के पास दबिश देकर एक चोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पुष्पेंद्र कुमार निवासी ब्रहृमदेव मंदिर के पास मोहल्ला काजीटोला बताया। उसके कब्जे से तीन जोड़ी पायल, एक तमंचा कारतूस मिले। पूछताछ में बताया कि बरामद हुईं पायल चोरी की हैं। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार…
मैनपुरी में छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर समाज को आगे बढ़ाएं
मैनपुरी के करहल रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेंय पड़रिया में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत महिला रोल मॉडल विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। छात्राएं जागरूक बनते हुए बेतर शिक्षा ग्रहण कर अपने समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला हैं। यही नहीं खेल, विज्ञान, राजनीति एवं नौकरियों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। फिर…
पीलीभीत में अफेयर, 25 साल की चाची से भतीजे को हुआ प्यार, फिर बेमेल इश्क में मचा कत्लेआम
पीलीभीत जिले में चाची के प्रेम में फंसकर युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा चाची से फोन पर डेढ़ घंटे बात करता रहा था, लेकिन हत्या की भनक तक नहीं लगने दी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि थाना गजरौला इलाके के गांव उगनपुर निवासी नंदलाल (28) का शव सोमवार की सुबह आठ बजे उसके खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…
पीलीभीत में लॉरेंस बिश्नोई की फोटो प्रोफाइल पर लगाकर व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
पीलीभीत के जिले में एक किराना व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई की फोटो प्रोफाइल पर लगाकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपियों के दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. दरअसल, अमरिया कस्बे में दुकान चलाने वाले मुख्तियार अली ने बीते दिनों तहसील समाधान दिवस में डीएम और एसपी से शिकायत कर बताया था कि उनकी गैर मौजूदगी में दो युवक…
पीलीभीत में प्राइवेट बैंक कर्मी का खेत में मिला शव, लूटपाट के बाद की गई हत्या
पीलीभीत में पांच दिन से लापता प्राइवेट बैंककर्मी का शव बुधवार की शाम लखनऊ-टकनपुर बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गौहनिया गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। अमरिया थाना क्षेत्र के गांव गायबोझ निवासी मकसूद अहमद का 24 वर्षीय बेटा मोहम्मद यूसुफ अलीगढ़ में बंधन बैंक में कार्यरत था। शनिवार को वह अलीगढ़ से घर के लिए ट्रेन से निकला था। रात करीब 11 बजे वह पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर उतरा।…
पीलीभीत में घर के पास खेत में पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उगनपुर गांव निवासी युवक का खून से लथपथ शव उसके मकान के पास ही खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव निवासी सूरजपाल की पत्नी ममता सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर मकान के पास खेत किनारे खड़ी बाइक पर गई। पास जाकर देखा तो खेत में उनके देवर…
पीलीभीत में दीपावली से पहले लोगों को मिलेगा तोहफा, दूर होगा सड़कों पर छाया अंधेरा
पीलीभीत में शहर में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों का अभाव महसूस किया जा रहा है। नगर पालिका के पिछले बोर्ड के दौरान लाइट लगवाई गई थीं। उनमें से अधिकतर खराब हो चुकी हैं। नगर निकाय चुनाव के दौरान भी शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा जोर-शोर से उठा था। अब दीपावली से पहले शहर जगमग होगा। शहरवासियों को जल्द ही स्ट्रीट लाइट की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद को छह सौ लाइटें खरीदने की मंजूरी डीएम से मिल चुकी है। जल्द ही लाइटों…
मैनपुरी के निवासी सैनिक, चंडीगढ़ में हुआ सैनिक का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी सैनिक का चंडीगढ़ में बीमारी के चलते निधन हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के नगला शिवकरण गांव की है। गांव निवासी रामपूत (40) सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चड़ीगढ़ में थी। तीन दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हुई…
मैनपुरी में ट्रेन की चपेट में आकर साधु की मौत, देवी जागरण सुनने को घर से निकले थे
उत्तर प्रेदश के मैनपुरी में ट्रेन की चपेट में आकर साधु की मौत हो गई। वह घर से पास के गांव में चल रहे देवी जागरण में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। सुबह खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली । मामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव का है। गांव निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा (50) बीती रात पास के गांव नगला खेरी में हो रहे देवी जागरण को सुनने गए थे।…
मैनपुरी में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना; किसानों को सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश के मैनुपरी में धान की पराली जलाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें दोबारा पराली न जलाने की सख्त हिदायत भी दी गई है। कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी कहीं न कहीं पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक…
पीलीभीत में मंडी में खरीदे धान का नहीं हुआ उठान
पीलीभीत के मंडल में धान खरीद की हकीकत परखने के लिए शासन ने प्रबंध निदेशक पीसीएफ संजय कुमार को यहां का नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी रविवार को मंडी समिति पहुंचे। यहां पर आरएफसी और पीसीएफ के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र से धान का उठान न होने पर नाराजगी जताते हुए एफसीआई के अधिकारियों को तुरंत उठान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बरेली रवाना हो गए। पीसीएफ के प्रबंध निदेशक संजय कुमार रविवार को पीलीभीत मंडी पहुंचे। मंडी में भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। इसके…
पीलीभीत में पहली बार होगा डांडिया महोत्सव का आयोजन
अब तक पीलीभीत शहर में डांडिया नृत्य का आयोजन नहीं हुआ करता था. लेकिन इस साल पहले बार नगरपालिका पीलीभीत की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पीलीभीत: वैसे तो डांडिया नृत्य गुजरात व उससे जुड़े राज्यों की परंपरा मानी जाती है. लेकिन आज इंटरनेट के दौर में सब एक दूसरे की परंपराओं को अपना कर त्योहार मानते हैं. जल्द ही पीलीभीत शहर में भी डांडिया उत्सव मनाया जाएगा. वहीं डांडिया नृत्य के साथ यहां तमाम अन्य एक्टिविटी भी होने जा रही हैं. दरअसल, पीलीभीत जिले…
पीलीभीत में गजरौला में पेट्रोल पंप से लौट रहे मैनेजर से बदमाशों ने की लूट
पीलीभीत में रविवार की शाम पेट्रोल पंप से काम निपटाकर घर लौट रहे मैनेजर से नकाबपोश बदमाश 15 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट ले गए। पूरनपुर के रहने वाले बृजमोहन थाना गजरौला क्षेत्र के उगनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। रविवार की शाम वह काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। जरा चौकी के पास जंगल में हुई। बृजमोहन के मुताबिक, बाइक पर पीछे से आए तीन युवकों ने उनके सिर पर डंडा मारा। इससे वह गिर पड़े। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उन्हें पकड़…
पीलीभीत में माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर फिर दिखा बाघ, दहशत में थम गए लोगों के कदम
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में तीन दिन पूर्व से डेरा जमाए बाघ की चहलकदमी जारी है। निगरानी के बीच बाघ माधोटांडा-खटीमा मार्ग को पार कर झाड़ियों में डेरा जमाए रहा। बाघ को देखने के लिए लोगों की दिनभर भीड़ जुटी रही। जंगल से बाहर बाघों की चहलकदमी लगातार जारी है। हमलावर बाघिन को पकड़े जाने के बाद भी दहशत कम नहीं हो सकी है। माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में तीन दिन से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत…
पाकिस्तान में दनादन मारे जा रहे भारत के दुश्मन, आतंकी दाऊद मलिक की गोली मारकर हत्या, मसूद अजहर का था करीबी
11 अक्टूबर को भारत के सबसे वांटेड आतंकवादियों में से एक और 2016 के पठानकोट हमले में प्रमुख साजिशकर्ता शाहिद लतीफ को सियालकोट में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला था। भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाला पाकिस्तानी आतंकवादी दाऊद मलिक की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मलिक को लश्कर-ए-जब्बार का संस्थापक और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर का करीबी सहयोगी माना जाता था उसे पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में मार गिराया गया। पाकिस्तान पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की सुबह उत्तरी वजीरिस्तान कबायली…
अखिलेश यादव के पास आया मैसेज किसका, सपा प्रमुख बोले- हमें कांग्रेस की बात माननी ही पड़ेगी
टिकट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच शुरू तल्खी अब नरम होती नजर आ रही है। दोनों पार्टियों के बीच अब सुलह के आसार भी बनते दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता का एक संदेश आया है। दोनों पार्टियों के बीच जो नाराजगी है उसे बैठकर सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा, हम भाजपा को हराना चाहते हैं। हमें कांग्रेस की बात माननी ही पड़ेगी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी अखिलेश…
ससुराल वाले करते थे तंग, पिता ने धूम-धड़ाके से निकाली डोली और घर वापस बुलाई बेटी
झारखंड के रांची में एक लड़की अपने ससुराल में बहुत परेशान रहती थी. उसके ससुराल वाले उसे बहुत तंग करते थे. रोज उसे ताना मिलता था. बेटी का रहना वहां मुश्किल हो गया था. जब पिता को भनक लगी कि उसे तंग किया जा रहा था उसने ससुराल वालों को सबक सिखाने की ठान ली. पिता, बेटी की ससुराल में बैंड-बाजा लेकर पहुंचा. धूम धड़ाके से पिता ने बेटी की विदाई कराई. इस नजारे को जो भी देखा देखता ही रह गया. नवरात्रि के दिनों में उन्होंने यह संदेश भी…
