प्रयागराज : चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर 22 मार्च से 30 मार्च तक जनपद के चिन्हित देवी मंदिरों/शक्तिपीठों में धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे आयोजित

22 मार्च से 30 मार्च तक लगने वाली चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जनपद के देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में उक्त सम्पूर्ण अवधि में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण, अखण्ड रामायण के कार्यक्रम किए जायेंगे। जनपद में मां अलोपशंकरी शक्तिपीठ, मां ललिता देवी शक्तिपीठ एवं मां कल्याणी देवी शक्तिपीठ मंदिरों सहित ब्लाकों व तहसीलों के चिन्हित मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु अधिकारियों…

प्रयागराज : हीट वेव-क्या करें, क्या न करें

हीट वेव चलने के समय विशेष सावधानी एवं सर्तकता बरतने की आवश्यकता होती है। हीट वेव/लू के सम्बंध में जारी चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में जल की कमी न होने दे। अधिक से अधिक पानी पीये, यदि प्यास न लगी हो तब भी। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य रखें। जल की अधिक मात्रा वाले मौसमी फलों एवं सब्जियों का प्रयोग करें। शरीर को ढक कर रखें। यथासम्भव अधिक से अधिक अवधि के लिए घर कार्यालय इत्यादि के अंदर रहें। जानवरों को भी छायादार स्थानों…

पीलीभीत : अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति चोटिल

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी पुरुषोत्तम कुमार अपनी पत्नी राधिका के साथ अपनी रिश्तेदारी में बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा गए थे।सोमवार की देर शाम वापस लौटने के दौरान कैशोपुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया।पीछे से आ रहे राहगीरों ने घायलों को उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए। इस पर वह दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

पीलीभीत : पानी भरने से वंद रही चीनी मील, किसान मायूस

किसान सहकारी चीनी मिल इस बार आधी अधूरी व्यवस्था के बीच पैराई सत्र शुरू हुआ।इस बार मील चलने से ज्यादा चीनी मिल बंद रही।शुरू से ही किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की वाहन यार्ड में गन्ना तुलवाने के इंतजार में अभी भी खड़े हैं।चीनी मिल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से चीनी मिल में जलभराव हो गया।साथ ही कई फाल्ट हो गए। इसके चलते चीनी मिल एक बार फिर बंद हो गई।जिससे…

मैनपुरी : आज ग्राम रठेरा में मार्च महीने में साल 2023 की पहली अमावस्या की पदयात्रा निकाली गयी

आज दिनांक 21 मार्च 2023 अमावस्या के पावन पर्व पर होने वाली परिक्रमा का आयोजन मास्टर हेतराम के मंदिर से सुबह 6:30 पदयात्रा के शुरू हुई और इस बीच गांव व क्षेत्र केअधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम रठेरा में कही स्थानों पर श्रद्धालुओं के प्रसाद के रूप में आज जगह जगह पर श्रद्धालुओं के लिए ( पेठा सोनपपडी, पुड़िया सब्जी और उबले हुए चने) के रूप संदीप फौजी, बलराम भाई साहब और राजपाल सिंह भैयाजी नेबहुत ही अच्छा सहयोग किया और जुगल यादव अध्यापक…

फर्रुखाबाद : सच्चिदानंद उर्फ गुल्लू यादव की पत्नी लक्ष्मी यादव किसान सेवा सहकारी समिति पिपर गाँव की बनी अध्यक्ष

ब्लाक मोहम्मदाबाद के अंतर्गत ग्राम पिपरगाँव मे किसान सेवा सहकारी समिति है जहां पर पिछले पंचवर्षीय में लक्ष्मी यादव के पति सहकारी समिति के अध्यक्ष थे उनके अच्छे कार्य और स्वभाव के चलते इस बार सदस्यों ने उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव को बिना किसी विरोध के अध्यक्ष बनाने में सहयोग किया चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ उनके सहयोगियों ने खूब बधाइयां दी गुल्लू यादव ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गुल्लू यादव ने बताया कि यहां पर धांधली नहीं की जाएगी और सबको कायदे से खाद का वितरण किया…

पहले की कोर्ट मैरिज, फिर घरवालों की मर्जी से लिए 7 फेरे, विदाई के बाद आधे रास्ते से भाग गई दुल्हन

उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली एक लड़की ने पहले तो कोर्ट मैरिज की और फिर घरवालों की मर्जी से राजस्थान के एक लड़के से अरेंज मैरिज की. शादी के बाद पूरे रीति रिवाज के साथ दुल्हन की विदाई हुई. दूल्हे के साथ कार में सवार नई नवेली दुल्हन ससुराल के लिए निकली थी लेकिन 400 किलोमीटर का सफर करने के बाद वह बीच रास्ते से फरार हो गई. दुल्हन वापस अपने मायके लौटकर आई. उधर दूल्हा भी अपने घर लौट गया. जानकारी के मुताबिक, यूपी के बनारस की…

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे पर स्टेडियम में गूंजा सचिन…सचिन…, कोहली नाटू-नाटू पर थिरके

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 11 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया 3 वनडे की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा वनडे रविवार को विशाखापट्टन में खेला जाएगा। पहले मैच की पहली पारी में डाइविंग कैच लेने वाले भारत के रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।एक्टर रजनीकांत ने VIP एरिया में बैठकर मैच देखा, स्टेडियम में ‘सचिन…सचिन…’ का शोर गूंजा और मोहम्मद सिराज ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंदाज में सेलिब्रेशन किया। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस खबर में…

प्रयागराज ; जिलाधिकारी ने खुशरूबाग सबस्टेशन सहित कई अन्य सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्थिति का लिया जायजा

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को खुशरूबाग विद्युत उपकेन्द्र/सबस्टेशन सहित अन्य सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अवरोध उत्पन्न करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने खुशरूबाग के अधिशाषी अभियंता द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओ को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी विद्युत आपूर्ति व पानी की सप्लाई में समस्या उत्पन्न न…

जौनपुर : रक्तदान शिविर का हुआ उद्घाटन

शाहगंज ; फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन रक्तदान शिविर के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने शिविर का उद्घाटन फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राशिद साहब ने की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा तबरेज़ आलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर किया।तत्पश्चात स्वयंसेवकों अब्दुर्रहमान, अंशिका बरनवाल, साक्षी, विधि सोनी, पार्वती पांडेय ने लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन रियाज अहमद ने किया। उपजिलाधिकारी ने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि…

अखिलेश यादव ने लालू यादव से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव समेत राबड़ी देवी और मीसा भारती को राउज एवेन्यू कोर्ट से बुधवार को निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता अखिलेश यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल शुरू कर दी है। बता दें, इससे पहले मैनपुरी से सांसद और समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान…

फर्रुखाबाद ; ससुराली जनों ने नवविवाहिता युवती को मारपीट कर घर से निकाला

ससुराली जनों ने नवविवाहिता युवती को मारपीट कर घर से निकाला आपको बता दें फर्रुखाबाद थाना कस्बा कमालगंज निवासी पीड़ित नवविवाहिता युवती ने एसपी अशोक कुमार मीणा को दिए हुए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया है कि मेरी 18 फरवरी 2022 को थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव सरैया में युवक सुनील के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी अब मेरे पति सुनील ने ₹50000 की मांग की ना देने पर ससुराली जनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया उसी के संबंध में एसपी अशोक कुमार मीणा…

पीलीभीत ; बाइकों की आपसी भिड़ंत में महिला सहित चार घायल

पूरनपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।खुटार थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी ओमकार अपनी पत्नी रोशनी देवी के साथ अपनी रिश्तेदारी पीलीभीत आया था।काम निपटाने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।जिसमें दूसरी बाइक पर सवार शिवम व राहुल निवासी बंडा घायल हो गए।राहगीरों की मदद से सभी घायलों को…

प्रयागराज- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 300 व्यस्क जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम प्रयागराज द्वारा सोमवार को नार्दन रीजनल इंस्टीट्यूट आफ प्रिंटिंग टेक्नोलाॅजी परिसर, तेलियरंगज में 300 व्यस्क जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मा0 कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 डा0 रीता बहुगुणा जोशी की प्रतिनिधि श्रीमती ऊषा, मा0 विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, गंगापार के भाजपा अध्यक्ष अश्वनी दुबे, नगर आयुक्त चन्द्रमोहन गर्ग, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रत्नप्रिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा श्रीमती वर्तिका सिंह, समस्त जोनल अधिकारी…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में गला काटकर युवक की निर्मम हत्या।

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र गांव धनोरा गोरी में 7 मार्च को सौरभ पुरी पुत्र ओमकार पुरी अपने खेत की रखवाली करने खेत पर गया हुआ था तभी से वह अपने खेत से वापस नहीं लौटा जिसकी गुमशुदगी थाना सिरौली में 8 मार्च को दर्ज कराई गई थी आज सुबह जब गांव के लोग अपने खेतों पर गए तो यह गेहूं के खेत में एक बिना सिर के सब पड़ा दिखाई दिया तभी यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई जिस पर गांव के लोग जंगल की ओर…

मैनपुरी जिले में पांच दिन तक चलने वाली होली के लिए मशहूर ग्राम रठेरा में होली का कल हुआ समापन।

रठेरा । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा में स्थित ग्राम रठेरा जिले में हर समय सुर्खियों में बना रहता है। इस बार ये गांव होली की बजय से सुर्खियों में क्योकि जिले के और गांव में तो होली एक या दो दिन में समाप्त हो जाती है लेकिन ग्राम रठेरा में होली पांच दिन तक लगातार चलती है और यहाँ के लोग पांचो दिन तक होली का आनंद लेते है लेकिन सबसे खास बात ये इस गांव की पांचवे दिन यहाँ के लोग रंग के सेहत होली…

पीलीभीत : विधायक ने जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था का किया भ्रमण

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था की एक यूनिट स्थापित है। जहां पर आसपास के गांवों की महिलाऐं सोलर चरखे से धागे का उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रही हैं। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए धागे से इस यूनिट में बुनकरों द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों को तैयार किया जा रहा है।इस संस्था में हो रहे कार्य को देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर के प्रतिनिधि व…

प्रयागराज-थाना खीरी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज-थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.07.2022 को थाना खीरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 177/22 धारा 354ख/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट वांछित अभियुक्त चाहत कुमार पुत्र मुंशी कोल निवासी ग्राम जोरवट थाना खीरी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 12.03.2023 को पौसला चौराहा थाना क्षेत्र खीरी से थाना पुलिस खीरी उ0नि0 भप्पी सोनी अपने सहयोगी पुलिस साथी का0 मनोज यादव तथा का0 यतेंद्र कुमार के साथ मिलकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उपरोक्त के ऊपर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर…

पीलीभीत : विद्युत हाईटेंशन लाइन मे स्पार्किंग होने से गन्ने के खेत में लगी आग

पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में विद्युत हाईटेंशन जर्जर लाइन खेतों से होकर गुजर रही है इसको सही कराने को लेकर ग्राम प्रधान के द्वारा लगभग 1 साल पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जिसके चलते आज गन्ने के खेत में आग लग गई इस दौरान पंकज शानदार रामचंद्र शानदार लक्ष्मण डाली सुकू कुमार सहित कई किसानों का गन्ने की फसल जलकर राख हो गई जिसमें लगभग 8 एकड़ गन्ना जल गया…

पीलीभीत ; रंगों का पर्व होली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया

रंगों का पर्व होली नगर व ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।सुबह होलिका दहन स्थलों पर परिक्रमा कर जौ चढ़ाए। होलिका दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना करने वाले लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।इसके बाद रंगों की बौछार का दौर शुरू हो गया।बच्चों,युवाओं आदि सभी ने एक-दूसरे के रंग लगाकर और गले मिलकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी।नगर से लेकर देहात क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।सुवह होती ही ढोल नगाडों के साथ बडी संख्या में लोग अलग अलग टोलियां वनाकर होलिका स्थल पर पहुंचे।जल रही…