औरैया : एनसीसी के मेगा साइक्लोथान रैली  का बेला और बिधूना  में किया गया जोरदार स्वागत

एनसीसी के 75 वर्ष पूरे होने पर मेगा साइक्लोथान रैली असम की राजधानी गुवाहाटी से निकली है। महिला शक्ति का नारा बुलंद करते हुए रैली 1960 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 28 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगी।एनसीसी के मेगा साइक्लोथान साइकिल रैली का बेला और बिधूना में जोरदार स्वागत किया गया। साइक्लोथान में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया गया। बेला थाने और बिधूना पब्लिक कोलेज में अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। यह रैली 28 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगी। एनसीसी के 75…

औरैया: सड़क दुर्घटना में दो बाइक आपस में टकराई दो घायल

एरवा कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोवा पटना मार्ग सिमरिया मोड के समीप दो बाइक सवार आमने-सामने से आपस में टकराए जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एम्बुलेंस की मदद से दोनों लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर मोहित यादव ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया बताते चलें सत्य भान (35)पुत्र सर्वेश ग्राम सिमरिया दोवा निवासी ; बीटू पुत्र निवासी डौडी अच्छदा औरैया निवासी है सिमरिया दोबा मोड के समीप दोनों…

पीलीभीत में दिनभर नहीं निकली धूप, कंपकंपाते रहे लोग

पीलीभीत। सोमवार को भी मौसम नहीं सुधरा, दिनभर धूप नही निकली, ऐसे में लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही तो शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेकर काम करते हुए नजर आए।सोमवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में करीब 11 बजे तक स्थिति ऐसी ही रही। इसके बाद दोपहर में कोहरा हल्का हुआ लेकिन धुंध शाम तक बनी रही। ऐसे में पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। पूरे दिन तराई शीतलहर की…

पीलीभीत में फाॅल्ट आने से चार घंटे प्रभावित रही बिजली

पीलीभीत में विद्युत लाइन में फाॅल्ट आ जाने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली करीब चार घंटे प्रभावित रही। इस कारण करीब तीन हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। सर्दी का मौसम होने के बाद भी शहर में फाॅल्ट कम नहीं हो पा रहे हैं। रोजाना किसी न किसी फीडर में दिक्कत आ जाने से घंटों बिजली प्रभावित रहती है। बावजूद इसके विभाग समस्या से लोगों को निजात नहीं दिला पा रहा है। सोमवार को भी सुबह लगभग नौ बजे शहर के रामलीला फीडर के अंतर्गत डिग्री कॉलेज चौराहे पर 11…

कल से अयोध्या के लिए बरेली पीलीभीत से बसें शुरू, जानें कितने बजे जाएगी बस

बरेली : अयोध्या जाने के लिए कल मंगलवार को बरेली पीलीभीत से बसें शुरू हो जाएंगी। बसों की समय सारणी जारी कर दी गई है। पहले यात्री लखनऊ होते हुए अयोध्या जाते थे, लेकिन अब बीएस सिक्स बसों की 58 सीटर में यात्री सीधे अयोध्या जाएंगे। रोडवेज पर समय सारणी की चस्पाआरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बसें सोमवार से शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारण मंगलवार से शुरू होंगी। रोहिलखंड और सेटेलाइट से प्रतिदिन सुबह बस है। पीलीभीत में सुबह 10 बजे है और बदायूं से नौ बजे और…

पीलीभीत में सर्दी का असर, ओपीडी में कम पहुंच रहे मरीज

पीलीभीत में ठंड का असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर भी दिखाई दे रहा है। मेडिकल कॉलेज में तड़के से ही मरीजों को लंबी लाइन लगना शुरू हो जाती थी, जो अब छोटी हो गई है। सोमवार को 578 मरीज ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ठंड शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी एक हजार से घटकर पांच सौ के आसपास रह गई है। महज गंभीर मरीज ही मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। अन्य दिनों की बात की जाए तो पर्चा काउंटर, दवा काउंटर व डॉक्टर कक्ष में दवा लेने…

मैनपुरी : सर्दी में रहें सावधान, निमोनिया और अस्थमा का बढ़ा खतरा, मैनपुरी में बच्चे सहित तीन की मौत

मैनपुरी में पिछले एक महीने से सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं। अस्थमा और निमोनिया से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत भी हो रही हैं। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक जिला अस्पताल में ही भर्ती था। बच्चे सहित दो को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। सोमवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की सुबह से ही भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 569 मरीजों को…

मैनपुरी में शादीशुदा महिला के संग घिनौनी हरकत, आपबीती सुनाते हुई रो पड़ी पीड़िता; थाने में भी न हुई सुनवाई

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता जब थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 13 जनवरी को वह अपने खेत पर गई थी। शाम करीब चार बजे गांव चौहानपुर निवासी आरोपी ने…

पीलीभीत में अनुसूचित जाति के युवक पर तमंचे से किया फायर

मैनपुरी। मोहल्ला बड़ी नगरिया में नामजद लोगों ने अनुसूचित जाति के एक युवक को रोककर जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचे की बट से पीटा। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया वाल्मीकि बस्ती निवासी अनुसूचित जाति की कमला देवी ने बताया कि पुत्र शंभू वाल्मीकि 12 जनवरी की शाम अपने एक साथी के साथ घर आ रहा था। तभी रास्ते में दिल्लू…

प्रयागराज- मकर संक्रांति के पावन अवसर व माघ मेला के प्रथम मुख्य स्नान पर्व पर सायं 06ः00 बजे तक लगभग 20 लाख 90 हजार स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट तथा गंगा जी के तट पर बनाये गये विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी

दिनाँक 15.01.2024 को मकर संक्रांति के पावन अवसर व माघ मेला के प्रथम मुख्य स्नान पर्व पर सायं 06ः00 बजे तक लगभग 20 लाख 90 हजार स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट तथा गंगा जी के तट पर बनाये गये विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी। माघ मेला क्षेत्र…

रायबरेली ; मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य ने अपने जन्मदिन पर असहाय लोगों को वितरण किए कंबल

राही ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सकरा अशोक नगर गांव मे मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य व (ए के ग्रुप ) के डायरेक्टर आशीष मौर्य ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज मे मनाया है। नवयुवक ने जन्मदिन के अवसर पर विकलांग, विधवा बेसहारा लोगों के साथ मनाते हुए विकलांगों, विधवा महिलाओं व बेसहारों का सहारा बनते हुए कम्बल मिठाई इत्यादि भेंट कर अपना जन्मदिन मनाया।बताते चलें कि राही ब्लॉक के ग्राम सकरा अशोक नगर निवासी आशीष मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विकलांगों, बेसहारा व विधवा महिलाओं के…

हरदोई में 10 हजार के इनामी गोतस्कर को लगी गोली

हरदोई जिले में मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पैर में गोली लगने से घायल गोतस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर भेजा गया है। 26 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा मिला था। ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी थे। इनमें से कुछ मवेशियों की मौत भी हो गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र की टीम को लगाया गया था। टीम ने 19 दिसंबर को उक्त मामले में…

हरोई जिले में एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी- बेटा घायल

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी छगन (35) खेती करता था। उसकी ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव में है। रविवार की शाम वह पत्नी आरती (32) व पुत्र मनवीत (5) के साथ बाइक से ससुराल जा…

हरदोई में कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, कई लेट

इटावा : पिछले कई दिनों की अपेक्षा रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। इसका यातायात पर काफी असर पड़ा। दिन में भी चालक वाहन की हेड लाइट जला कर निकले। शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। यात्रियों को ठंड के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे धूप निकलने पर राहत मिली। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। इनमें स्वर्ण शताब्दी ढाई घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 14 घंटे,…

हरदोई में तीन ज्वैलरी शॉप से आठ लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी

जिला हरदोई के कस्वा साडी में घने कोहरे के बीच पड़ रही कड़ाके की सर्दी में चोरों ने एक ही रात में सराफा की तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर इन दुकानों से कई लाख रुपये के जेवर ले गए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया और दुकान मालिकों से पूछताछ की। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी मधुर द्विवेदी की सांडी तिराहा पर सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में चोरोें ने दुकान को निशाना बना लिया। मधुर का…

मैनपुरी में सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत

फिरोजाबाद, 14 जनवरी . जनपद में Sunday को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत मैनपुरी के युवक सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई. Police ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया है. जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सत्येंद्र (36) पुत्र वृंदावन खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह थाना सिरसागंज के गांव बहादुरपुर पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी. जिसमें मौत हो गई. वही, दूसरी घटना में थाना नगला खंगर…

मैनपुरी के खेत में पड़ा मिला बच्चे का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच; ग्रामीण बोले- कोई यहां फेंक गया

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने एक खेत में बच्चे का भ्रूण पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया। थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम को कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी बच्चे के भ्रूण को एक खेत में पड़ा देख कर रुक गए। किसी…

मैनपुरी में सीजन का सबसे सर्द दिन, 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; अभी नहीं राहत के आसार

मैनपुरी में रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सुबह घने कोहरे के साथ ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद कहीं कोहरा छटा तो धूप का हल्का अहसास होने से राहत मिली। शाम को लोग सर्दी से फिर ठिठुरते नजर आए। सर्दी में अब तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था। इसी कारण लोगों को दिन में सर्दी से राहत महसूस होती थी। लेकिन रविवार को…

पीलीभीत में रात में चारपाई के पास बैठी बाघिन को बकरी समझ सहलाती रही महिला, पता चला तो सर्दी में छूट गए पसीने

पीलीभीत में बाघिन लगातार आबादी के बीच घूम रही है। अब यह बाघिन सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा में पहुंच गई, जहां उसने घर में बंधी एक बकरी मार डाला। हैरत की बात ये है कि बाघिन काफी देर तक घर में रही। चारपाई के पास बैठी रही। चारपाई पर लेटी महिला ने रात में एक-दो बार बाघिन को बकरी समझ सहलाया। तड़के हल्की रोशनी होने पर महिला की नजर पड़ी तो चीखकर कमरे में भागी। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी, मगर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर…

बीसलपुर के किशनी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हो रही खेती

बीसलपुर के अधिकारियों की अनदेखी से गांव किशनी में देवहा नदी किनारे की लगभग 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से आसपास के लोग खेती कर रहे हैं। तहसील कर्मचारियों व अधिकारियों को इस बात की जानकारी है पर वे कार्रवाई नहीं करते। गांव किशनी में करीब 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से अवैध कब्जा है। मौजूदा और इससे पहले रहे प्रधानों ने संबंंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने की मांग…