आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के संबंध में मंडी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी परिसर में निर्माणाधीन शेडों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। स्ट्रांग रूम बनाये जाने कक्षों में आवश्यक मरम्मत का कार्य ससमय करा लिया जाए। मंडी की सड़कों की मरम्मत का कार्य करा लिया जाए। मंडी में साफ-सफाई का कार्य समय से करा लिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपनिदेशक मंडी राजीव…
Category: राज्य
हरदोई : बच्चों में प्रतिभा अनुशासन एवं समर्पित शिक्षकों के कारण निखरती है:- जिलाधिकारी
आज विकास खण्ड बावन के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोजाहिदपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने माडल कक्ष का फीता काटकर लोकापर्ण किया तथा बच्चों द्वारा बनाये वैज्ञानिक माडल देखें तथा बच्चों द्वारा प्रदेश एवं भारत की विस्तार से जानकारी एवं अच्छी कविता सुनाने पर बच्चों की प्रशंसा की। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये जिसकी सभी ने सराहना की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा अनुशासन एवं समर्पित…
हरदोई : 09 मार्च 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।
अपर जिला जज प्रीती श्रीवास्तव के द्वारा 09 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि 09 मार्च 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद…
प्रयागराज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों में हुई त्रुटियों को छात्र के लाॅगिन पर प्रदर्शित किया जाना व छात्रों द्वारा त्रुटियों को ठीक करने की तिथि शासन द्वारा 12 फरवरी, 2024 से 15 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है एवं छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र में हुयी त्रुटियों को ऑनलाइन सुधार कर हार्ड काॅपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना। छात्रा/छात्राओं द्वारा आॅनलाइन आवेदन पत्रों की हार्ड काॅपी एवं संलग्न अभिलेख को छात्र/छात्रा…
फर्रुखाबाद:सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर का प्रमुख उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
12 फरबरी 2024 दिन सोमबार को समाजवादी पार्टी महानगर की एक बैठक जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पर एक निजी गेस्ट हाउस मे हुई, जिसमे समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद के ऊर्जावान महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा द्वारा सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद का प्रमुख उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है और इस अवसर पर राघव दत्त मिश्रा ने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत हर्ष का दिन है क्यों कि हमारे समाजवादी पार्टी महानगर के परिवार में एक ओर मनोनयन किया गया है…
मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की परेशानी नहीं हो रही कम, एक की मौत, 60 दिन में 62 मरीज तोड़ चुके दम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा के एक मरीज की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 11 मरीज उपचार के लिए भर्ती कराए गए। दो महीने में करीब 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले दो महीने से जिले में अस्थमा के साथ ही हार्ट के मरीजों…
पीलीभीत : अजा का दर्जा दिलाना प्राथमिकता, सरकार साथ
कलीनगर के दशकों से बंगाली समाज अपने अधिकार पाने के लिए लड़ रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब सरकार उनके साथ है। बंगली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग को केंद्र सरकार के सामने रखा गया है। सरकार हमारी बात भी सुन रही है। उम्मीद है, जल्द ही सफलता मिलेगी। बंगाली समाज के लोग एकजुट होकर अधिकारों को हासिल करें। यह बात तराई क्षेत्र के मटैया लालपुर में शारदा डैम की तलहटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
पीलीभीत में चौराहे पर शव रखकर एक घंटा लगाया जाम
पीलीभीत में बरेली में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव नौगांव पकड़िया लाया गया तो गुस्साए परिजनों ने चौराहे पर घंटों हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सुनगढ़ी पुलिस के समझाने व लिखित आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मान गए। इस बीच एक पुलिस अफसर ने परिजनों को धमकाया तो वह उग्र हो गए। मृतक युवक का भाई खुदकुशी करने के लिए ओवरब्रिज परचढ़ गया, उसे बमुश्किल उतारा गया। सुनगढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत नौगवां…
पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए पत्नी को निर्वस्त्र दौड़ाकर पीटा
पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि पति आए दिन नशे में उससे मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र की निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के युवक के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति शराब…
अपर कलेक्टर हरदोई व अपर आयुक्त प्रशासन लखनऊ मंडल द्वारा पारित आदेश को भी दबंग कब्जेदार दिखा रहे ठेंगा
सूबे की सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी कुछ अराजक तत्वों द्वारा कानून को ताक पर रखकर ग्राम पंचायत में पट्टों की जमीनों पर भी कब्जा जमा कर रखा है। दबंगई कायम रखते हुए जमीनों को हड़पना चाहते। बता दे तहसील संडीला विकासखंड कोथावां क्षेत्र ग्राम फरेंदा निवासी अजीजुद्दीन पुत्र पीरगुलाम ने पट्टे की जमीन पर खड़े पेड़ व जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की है इसके बाबत में उनका बेटा मोहम्मद शामीम पुत्र अजीजुद्दीन ने बताया है हमारी…
हरदोई : सरकारी एवं गरीबों के पट्टे की भूमि तत्काल कब्जा मुक्त करायें:- जिलाधिकारी।
आज थाना टड़ियावां में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुआ। थाना समाधान दिवस में गरीबों की एवं सरकारी भूमि पर आयी अवैध कब्जों की शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित कानूनगो तथा लेखपालों को निर्देश दिये कि गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों को पुलिस बल के साथ जाकर तत्काल कब्जा मुक्त कराये और बार-बार भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही…
रायबरेली : ऊंचाहार विधानसभा के रोहिनिया के पदाधिकारियों के नृत्य में कार्यशाला आयोजित किया गया
ऊंचाहार विधानसभा के ब्लॉक रोहनिया के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं,ग्रामसभा अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष की कार्यशाला आयोजित हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक इंदल रावत ने कहा कि हम सभी को लोकसभा चुनाव के लिए दिन रात पार्टी के लिए मेहनत करनी होगी।हम सभी का यही प्रयास होना चाहिए कि कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक वोट पड़े।प्रदेश सचिव एवं रायबरेली प्रभारी फिरोज अहमद ने कहा कि राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है।समाज के हर तबके के लोग राहुल गाँधी की…
हरदोई : आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः-जिलाधिकारी
विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की प्रगति संबंधी सूचना ससमय विभागीय पोर्टल पर फीड की जाए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डिफाल्टर श्रेणी में कोई प्रकरण आने व अधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपलब्ध धनराशि का ससमय व्यय न किये जाने पर कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के…
हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों की बैठक
जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र मे बने भवनों के नाम में परिवर्तन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार कोलिया ग्राम के मतदाताओं को मझिगवां जाकर मतदान नहीं करना पड़ेगा। कोलिया में एक पृथक मतदान केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में राजनीतिक दलों के सुझावों पर कार्रवाई की जाए। मतदान केन्द्रों की सूची में किये गए संशोधनों से राजनीतिक दलों को अवगत कराया जाए।…
हरदोई : परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए:- जिलाधिकारी
रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा०) परीक्षा- 2023 व यूपी बोर्ड की आगामी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को बिजली की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। पावर बैकअप के रूप में जेनरेटर की व्यवस्था केन्द्र पर रखी जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कम से…
हरदोई : रेसीपी एवं उपभोक्ता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम के अन्तर्गत आज रेसीपी एवं उपभोक्ता कार्यक्रम का आयोजन कृषक सभागार, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसार सिंह एवं विशिष्टि अतिथि केशव चन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक, धनंजय मिश्र सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला विकास अधिकारी, हरदोई द्वारा गोष्ठी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अधिकारी एवं किसानों के साथ अवलोकन किया गया। कार्यकम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी,…
हरदोई: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हुआ आयोजन
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 विषय पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में समस्त विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ किया गया। कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 आयोजित जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपर जिला जज/सचिव सुधाकर…
हरदोई : आवेदन पत्रों को 14 फरवरी तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करायेंः-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 की कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों के त्रृटिपूर्ण आवेदन छात्रों से ऑनलाइन 10 फरवरी 2024 तक ठीक कराकर उनकी हार्डकापी 13 फरवरी तक विद्यालयों जमा कराने के साथ ही त्रुटियां ठीककर जमा किये गये छात्रों के आवेदन पत्रों को 14 फरवरी 2024 तक विद्यालय के अभिलेखों से मिलान कर ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करायें। रिपोटर – जिला ब्यूरो गौरव कश्यप
हरदोई : अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को कराई जायेगी।
सहायक श्रमायुक्त डा0 संजय कुमार लाल ने उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से आच्छादित बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय ग्राम सिठौली कलां व मोहन लालगंज लखनऊ में शैक्षिणिक सत्र 2024-25 हेतु कक्षा-6 तथा कक्षा-9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी 2024…
प्रयागराज- विकासखण्ड परिसर, होलागढ, प्रयागराज, में लगा रोजगार मेला, 46 युवाओं को तथा श्रृंगवेरपुर धाम बिकासखंड 35 युवाओ को मिला रोजगार।
07 फरवरी 2024, को उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विकासखण्ड परिसर, होलागढ, प्रयागराज के विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मा0 विनोद त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया। इस मेले में 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के 155 युवाओं ने प्रतिभाग किया व…
