कई प्रदेशों के अध्यक्ष बदल सकती है बीजेपी , जिसमें यूपी, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जल्दी बदले जा सकते हैं । इन प्रदेशों में बीजेपी को उम्मीद अनुसार नहीं मिला था रिजल्ट , इसके बाद प्रदेश अध्यक्षों पर हो सकती है कार्रवाई।
Category: राज्य
जम्मू कश्मीर में विधानसभा गठन के बाद भी राज्यपाल के पास रहेंगी अहम शक्तियां
पुलिस, लोक व्यवस्था, भारतीय सेवा और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो से संबंधित अंतिम निर्णय का अधिकार राज्यपाल के पास ही रहेगा । प्रशासनिक सचिवों की नियुक्ति और स्थानांतरण पर भी राज्यपाल की सहमति आवश्यक होगी।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर संघ राज्यक्षेत्र सरकार, कार्य संचालन नियम 2019 में संशोधन किया। महाप्रशासनिक विभाग को सभी प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से उपराज्यपाल को भेजे जाएंगे । जम्मू कश्मीर में भी संघ शासित प्रदेश दिल्ली जैसी व्यवस्था हो सकती है लागू
भोपाल के पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा का बड़ा बयान ?
सीएम मोहन यादव को रघुनंदन शर्मा ने दी नसीहत शासन और प्रशासन में जो गंदगी है उसे भी साफ करें। भोपाल के नीर नवजीवन मिशन कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा भी हुए थे शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन ने अपने संबोधन में कहा कि शासन और प्रशासन में जो गंदगी है उसे भी साफ करें।
नई दिल्ली: पीएम मोदी पिछले 10 वर्षों में आपकी सरकार ने हर दिन “संविधान हत्या दिवस” ही तो मनाया – मल्लिकार्जुन
नई दिल्ली,(द दस्तक 24 न्यूज़) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बाली पिछले 10 वर्षों में सरकार ने हर दिन “संविधान हत्या दिवस” ही तो मनाया है। आपने देश के हर गरीब व वंचित तबके से हर पल उनका आत्मसम्मान छीना है। ▪️जब मध्य प्रदेश में भाजपा नेता आदिवासियों पर पेशाब करता है, या जब यूपी के हाथरस की दलित बेटी का पुलिस जबरन अंतिम संस्कार कर देती है …तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ? ▪️जब हर 15 मिनट में दलितों के खिलाफ एक बड़ा अपराध घटता…
नई दिल्ली:भाजपा मनाएगी प्रत्येक वर्ष 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस”
नई दिल्ली,(द दस्तक 24 न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकनिष्ठ नेतृत्व में भारत सरकार का प्रत्येक वर्ष 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने हमारे महान संविधान का गला घोंटते हुए देश पर ‘आपातकाल’ थोप कर भारतीय लोकतंत्र की हत्या का कुप्रयास किया था। असंख्य सत्याग्रहियों के बलिदानों के पश्चात देश में लोकतंत्र पुनर्स्थापित हुआ, किंतु आज भी आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक के समान विद्यमान हैं। कांग्रेस…
लखनऊ:सीएम ने तीन दिवसीय आम महोत्सव-2024 का शुभारम्भ कर जापान के लिए आम निर्यात हेतु कन्टेनर को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारम्भ किया। उन्होंने जापान के लिए आम निर्यात हेतु कन्टेनर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में किसानों, बागवानों तथा पशुपालकों के हितों के संवर्धन के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। यह योजनाएं…
प्रतापगढ़ में बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए द ग्रोथ हब कोचिंग सेंटरका हुआ भव्य उद्घाटन।बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए द ग्रोथ हब कोचिंग सेंटरका हुआ भव्य उद्घाटन।
प्रतापगढ़ जनपद में गरीब बच्चों के लिए एक अलग प्रकार की कोचिंग जो शिक्षा और संस्कार के लिए बनाई गई है। जिसका क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ,जिला अध्यक्ष भाजपा आशीष कुमार श्रीवास्तव जी ने उद्घाटन किया। यहां निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा एक विशेष प्रकार की पहल करते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के लिए बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए शिक्षा और संस्कार के लिए द ग्रोथ हब के नाम से किया गया है।…
रायबरेली के सलोन कोतवाली मे सलोन क्षेत्रीय प्रधानो के साथ हुई बैठक ?
आज सलोन कोतवाली में सलोन क्षेत्र के प्रधानों के साथ प्रधान संघ एवं कोतवाल सलोन ने मिलकर प्रधानों की एक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया,जिसमें कोतवाल सलोन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रधान भाई अपने-अपने ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरा लगवायें,उन्होंने कहा कि प्रधान एक संवैधानिक एवं सम्मानित पद होता है अगर प्रधान लोग चाहें तो लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान स्वयं कर सकते हैं, फिर भी कोई मामला आता है तो सही बात मुझसे बताईए, मैं सभी लीगल कार्यों में आपका सम्मान करूंगा , आगामी मोहर्रम…
रायबरेली मे मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस फीता काटकर हुआ जनसंख्या स्थिरता पखवारे का शुभारंभ
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में स्वास्थ्य(आरसीएच) कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. राधा कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर परिवार नियोजन जागरूकता वाहन “सारथी वाहन” को रवाना किया और जनसँख्या स्थिरता पखवारे का शुभारम्भ किया | इस मौके पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई | आरसीएच के नोडल अधिकारी ने कहा कि इस साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है – “विकसित भारत की नयी पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पति की शान” | अगर हमे देश का विकास करना है तो परिवार को नियोजित करना बहुत…
श्रावस्ती के मोहनपुर भरथा और केवटन पुरवा में अचानक आई बाढ़ में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सीएम ने किया पुरस्कृत
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 11 जुलाई 2024 जनपद के मोहनपुर भरथा और केवटन पुरवा में अचानक आई बाढ़ से राहत एवं बचाव के लिए संचालित अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 5 पीएसी जवानों तथा 2 स्थानीय ग्रामीणों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व ₹1-1 लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी। अदम्य साहस का परिचय देते हुए रात में ही सफलतापूर्वक बचाव अभियान को संपन्न कराने वाले फ्लड पीएसी के आरक्षी सोनू कुमार, अमरेश कुमार सरोज, शुभम सिंह, सतीश कुमार यादव और मनोज कुमार…
कमिश्नरेट प्रयागराज की सीमाओं से 06 माह के लिये निष्कासन जिला बदर का आदेश
न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिपक्षी अबुल फजल पुत्र नफीस अहमद निवासी हटवा उपरहार थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज को आदेश की तिथि से कमिश्नरेट प्रयागराज की सीमाओं से 06 माह के लिये निष्कासन (जिला बदर) का आदेश एवं प्रतिपक्षी गण 1-मो0 शरीफ उर्फ गुण्डा पुत्र रुज्जन, 2-बन्ने कुरैशी उर्फ सेराज पुत्र मो0 ताहिर 3. आमील पुत्र बशीर निवासीगण मियागंज वार्ड नं 07 कस्बा हंडिया थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हंडिया में आदेश की तिथि से निरंतर 06 माह की अवधि तक…
फर्रुखाबाद : बढ़पुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय निनौआ व अर्जुन नगला में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़), आज 11 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय निनौआ एवं प्राथमिक विद्यालय अर्जुन नगला ब्लॉक बढ़पुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसरों में साफ सफाई का अभाव पाया गया, शिक्षा का स्तर अत्यंत ही निम्न पाया गया, छात्रों में सामान्य जानकारी का अभाव पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से गणित व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए जिसका संतोषजनक जबाव बच्चो द्वारा नही दिया जा सका, जिलाधिकारी द्वारा बच्चो से मिड डे मील में मिल रहे खाने की गुडवत्ता के …
पीलीभीत में चार दिन बाद भी नहीं जुड़ा रेल से संपर्क
पीलीभीत से मुरादाबाद का रेल संपर्क नहीं जुड़ पाया है। बारिश में पुलिया बह जाने के कारण ट्रेनें इज्जत नगर स्टेशन तक ही चल रही हैं। बुधवार को (12035) पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर के स्थान पर इज्जतनगर से किया गया। वापसी में भी ट्रेन दिल्ली से इज्जतनगर स्टेशन के लिए चली। इसके अलावा मंडल से गुजरने वाली टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस, शक्तिनगर-सिंगरौली एक्सप्रेस को 11 व 12 जुलाई को रद्द किया गया है। इसके कारण मुरादाबाद मंडल से पूर्णागिरि की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर प्रभावित हो…
सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
पीलीभीत जिले के हालात को परखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरनपुर के चंदिया हजारा में पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने शहर का भी हवाई सर्वेक्षण किया। खकरा और देवहा नदियों की बाढ़ से प्रभावित इलाके के ऊपर सीएम का हेलीकाप्टर काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद पूरनपुर के अभयपुर गांव में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतारा। जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद वह बाढ़ग्रस्त गांवों के दौरे पर रवाना हो गए। शारदा नदी के उफनाने से रविवार रात को नदी किनारे के 30…
मध्य प्रदेश के भोपाल मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO पूजा थापक ने किया सुसाइड ?
मध्य प्रदेश के जनसंपर्क में क्लास-2 अधिकारी थी पूजा थापक । गोविंदपुरा थाना इलाके स्थित निवास पर लगाई फांसी ।पति निखिल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक(नायब तहसीलदार) है । पूजा थापक का पति निखिल से हुआ था विवाद के बाद सुसाइड की बात आई सामने। पूजा थापक की 2 साल पहले हुई थी शादी, एक साल का बच्चा भी है।
पीलीभीत में लापता युवक का लटका मिला शव
पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी रामलड़ैते का पुत्र देवेन्द्र अवस्थी चार दिन पूर्व घर से यह कहकर गया था कि मैं थोड़ी देर मे वापस आ जाऊंगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसपर परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि खरदहा नहर कोठी के पास पेड़ से शव लटका हुआ है। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घर वालों ने शव की…
पीलीभीत में जलभराव वाले क्षेत्र में गिरा साइकिल सवार युवक , गई जान
पीलीभीत में जलभराव के बीच गुजर रहा साइकिल सवार युवक पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह लोगों की उसपर नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शहर के बल्लभनगर कॉलोनी क्षेत्र की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खास निवासी लाल सिंह पुत्र तुलाराम शहर में ही नौकरी करता था। वह रोजाना ड्यूटी करने आता था। लगातार हो रही बारिश से बल्लभनगर…
रायबरेली : जोरदार बारिश से ढह गई तलाब की बाउंड्रीवाल , अमृत सरोवर की बाउंड्री वॉल ने खोली प्रधान की पोल ।
गदागंज। जहां सूबे की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति से भ्रष्टाचार मुफ्त उत्तर प्रदेश का दावा कर रही है, वहीं रायबरेली जिले के गदागंज में भ्रष्टाचारी दोनों हाथों से भ्रष्टाचार करने पर लगे हुए है,ऐसे ही नहीं गदागंज क्षेत्र के ग्राम सभा धमधमा में बनाया गया अमृत सरोवर तालाब की बाउंड्री में इस कदर भ्रष्टाचार हुआ की पहली ही बारिश में तालाब की बाउंड्री ढह गई, प्रधान द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण तो कराया गया लेकिन इस कदर भ्रष्टाचार किया गया की यह बाउंड्री एक बारिश भी नहीं झेल…
रायबरेली : तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
रायबरेली गुरूबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदेमऊ निवासी संजय पुत्र हनुमान 25 वर्षीय अपने बाइक। नंबर up 33 bb 0627 गुरूबक्सगंज चौराहे से बछरावा की तरफ जा रहे थे कि गडी दुलाराय थाना गुरूबक्सगंज बछरायां की तरफ से आ रही बुलेरो up 33w8459 ने टक्कर मार दी जिससे संजय पुत्र हनुमान की मौके पे मौत हो गई वही स्थानीय लोगो ने 112 को जानकारी दी वही 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले जांच पड़ताल करने के बावजूद मृत शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्डम के लिए भेजा
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन कर विभाध्यक्ष को दिये दिशा निर्देश।
,(द दस्तक 24 न्यूज़) , 08 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ.वी.के.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह डाय प्रस्तुत करें कि कितने आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं ? कितने बनने अवशेष, हैं। कितने आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। स्कूल जो ग्राम सिया, ब्लॉक राजेपुर में है, शिकायत है कि बच्चों के लिए विद्यालय जाने हेतु मार्ग नही है। उक्त शिकायत का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को…
