बरेली – अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं के खिलाफ बिशारतगंज थाने में योगी विजय देव नाथ ने दी तहरीर।

आंवला – अवैध खनन का अवैध कारोबार करने के लिए नए-नए तरीके निकाल देते हैं यह लोग डान्लापो से होता है अवैध खनन डान्लपो संख्या 25 बताई जा रही है योगी विजय देव नाथ महाराज ने आज सुबह 10:30 बजे जैतपुर रोड पर इन लोगों की जब वीडियो बनाना शुरू की तो यह लोग भाग खड़े हुए योगी महाराज ने 10 नाम दर्ज 15 अज्ञात अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए थाना बिशारतगंज में तहरीर दी है योगी महाराज ने बताया कि अगर आज शाम तक…

बरेली – आंवला शाहबाद रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार टक्कर दो घायल।

आंवला – आंवला शाहबाद रोड पर बरसेर में लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें ट्रक चालक और कंडक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े वही टैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वही ट्राली की लकड़ी रोड़ पर फैलने से तीन घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। जिससे रोड़ पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और…

प्रयागराज :सांसद फूलपुर ने पड़ोस युवा संसद का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

प्रयागराज देश के युवा राष्ट्र निर्माण में कर सकते है महत्वपूर्ण योगदान -मा0 सांसद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत की जी 20 अध्यक्षता के उपलक्ष्य में ‘‘पड़ोस युवा संसद‘‘ कार्यक्रम का आयोजन मेहता हाल, प्रयाग संगीत समिति में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के युवा मंडल सदस्यों, स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का निर्देशन कर रहीं नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने कार्यक्रम विषय से सभी को अवगत कराया। यह कार्यक्रम कुल 4 सत्रों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम…

पीलीभीत:-शादी समारोह में जा रहे हैं पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

पुरनपुर-पीलीभीत:- सामूहिक शादी समारोह में पिता-पुत्र व पुत्री बाइक पर सवार होकर लक्ष्य डिग्री कॉलेज जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार बोलोरो गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए, घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया गया। बुधवार को पंकज कॉलोनी निवासी राजेश अपने पिता व पुत्री सिमर राठौर के साथ बाइक पर सवार होकर लक्ष्य डिग्री कॉलेज में सामूहिक शादी में शामिल होने जा रहे थे, सामने से आ रही है बोलोरो गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग…

प्रयागराज :उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगणो का भ्रमण/बैठक का कार्यक्रम 24 फरवरी को प्रस्तावित

प्रयागराज निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालिन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित/मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग के मा0 अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह एवं मा0 सदस्य श्री बृजेश कुमार दिनांक 24 फरवरी, 2023 को जनपद प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा0 अध्यक्ष एवं मा0 सदस्यगणों के द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में 24 फरवरी को सायं 06ः00 बजे बैठक भी की जायेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के…

प्रयागराज- हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने एवं दुर्घटनाओं की आॅडिट भी कराये जाने के निर्देश दिए है, जिससे कि दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में ठीक ढंग से जानकारी हो सके। जिलाधिकारी ने दुर्घटना बाहुल्य वाले हाॅटस्पाट स्थानों का चिन्हिीकरण कराते हुए वहां पर स्पीड गन एवं कैमरा अनिवार्य रूप से लगाये जाने के निर्देश पीडब्लूडी,…

भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय प्रथम प्रयागराज द्वारा मुद्रा लोन मेला

प्रयागराज भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय प्रथम , प्रयागराजद्वारा मुद्रा लोन मेलाआत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनानेके लिए अर्थव्यवस्थाको मजबूती प्रदान करना है जिसके लिएअल्प आय वर्ग तकवित्तीय मदद पहुँचाना है |इसीउद्देश्य से स्टेट बैंक द्वारा त्रिवेणी शाखा के परिसर में मुद्रा लोन मेला का भव्य आयोजनकिया गया| मुख्य अतिथि श्री हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के कर कमलों द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया तथा लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया| अपर आयुक्त श्री पुष्पराज सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप मेंकार्यक्रम की शोभा बढ़ाई|कार्यक्रम के प्रारम्भ…

फर्रुखाबाद:अब ऑनलाइन होगी मरीजों की रिपोर्टिंग,डाटा आपरेटर को दिया गया इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद ,22 फरवरी 2023 अब सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की ऑनलाइन रिर्पोटिंग होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विसेज प्रोग्राम की शुरुआत की गई | इसी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बुधवार को डाटा आपरेटर का उन्मुखीकरण किया गया | प्रशिक्षण में बताया गया कि किस तरह से ओपीडी में आने वाले मरीजों का डाटा इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पर अपलोड किया जायेगा lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि मौसम बदलने से कई तरह के रोग फैलते…

फर्रुखाबाद:पीड़ित युवती पहुंची एसपी कार्यालय

पीड़ित युवती पहुंची एसपी कार्यालय आपको बता दें पूरा मामला फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुदड़ी निवासी पीड़ित युवती गुलअफशा ने एसपी अशोक कुमार मीणा से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया है कि हमने अपनी मर्जी से युवक मोहम्मद कासिम के साथ निकाह किया है हम दोनों पति-पत्नी सुकून से रह रहे हैं उसके बाद भी मेरे मायके वाले मुझे परेशान कर रहे हैं

‘यूपी में का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह को UP पुलिस का नोटिस।

अपने लोकगीतों और उन गीतों में सरकार से सवाल पूछकर चर्चा में आईं नेहा सिंह राठौर अब मुश्किल में हैं. उनके गाने ‘यूपी में का बा’ के सीजन 2 के बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस थमा दिया है. इस नोटिस में कहा गया है कि इस गाने के जरिए नेहा ने वैमनस्य फैलाने का काम किया है. इस मामले में नेहा से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. कानपुर में दो महिलाओं के जलकर मर जाने के बाद नेहा ने यह…

जौनपुर : रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग रहेगा बंद

शाहगंज : नगर के रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 62 पर रेल पथ दोहरीकरण के मद्देनजर 22 फरवरी बुधवार प्रातः नौ बजे से 24 फरवरी शुक्रवार प्रातः नौ बजे तक यातायात अवरुद्ध रहेगा। इस दौरान परिवर्तित मार्ग से यात्रा हो सकेगा। पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग एवं दादर पुल से आवागमन रहेगा। सिनियर सेक्शन इंजीनियर (आई ओ डब्ल्यू) उत्तर रेलवे अभिनव कुमार ने सूचना दी।

फर्रुखाबाद: दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय पर निशुल्क सिलाई मशीन वितरित की गई

फर्रुखाबाद: दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय पर मैनकाइंड फिन सिस्टम ट्रस्ट की तरफ से निशुल्क सिलाई मशीन वितरित की गई जिस मौके पर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सिंह और जिला अध्यक्ष रजनी शाक्य ने जरुरतमंद महिलाओं और लड़कियों को सिलाई मशीन दी गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता द दस्तक 24 के प्रदेश संवाददाता धर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के की इस मौके पर राजकमल सिंह जिला हेल्थ ब्यूरो ,फर्रुखाबाद, शिवम् शाक्य तहसील संवाददाता ,फर्रुखाबाद,आदि पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे और और लाभार्थी के रूप में प्रियंका वर्मा, दीपिका…

प्रयागराज- जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संपन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकल विहीन एव शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेरी वानामेकर इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी, राधारमण महिला इंटर कॉलेज नैनी , केदार नाथ जायसवाल इंटर कॉलेज नैनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदार नाथ जायसवाल इंटर कॉलेज नैनी में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते…

फर्रुखाबाद : दो बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत में मां बेटा समेत तीन घायल

2 बाइको की हुई भिड़ंत माँ-बेटा समेत 3 घायल आपको बता दें कि पूरा मामला फर्रुखाबाद थाना कमालगंज क्षेत्र के भोजपुर बघार के पास दो बाइको की हुई भिड़ंत में 1 बाइक सवार मां आसिया बेगम बेटा अनवर व कमरून निशा हम भी रूप से घायल हो गये आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया ड्यूटी पर तैनात डॉ कृष्ण कुमार ने बताया है कि 108 एंबुलेंस की सहायता से दो घायल महिला एक युवक को लाया गया है तीनों की…

प्रयागराज- एसओजी में 3 वर्ष का समय पुरा कर चुके पुलिस कर्मियों को दी गई नई जिम्मेदारी

प्रयागराज पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा जारी किया गया आदेश रिक्त हुये पदों के सापेक्ष एस0ओ0जी0 में नये पुलिस कर्मियों की हुयी नियुक्ति एस0ओ0जी0 को मिला नया प्रभारी ➡️ एस0ओ0जी0 गंगानगर व यमुनानगर जोन में भी नियुक्त हुये प्रभारी ➡️ एस0ओ0जी0 व विशेष टीम अपराध शाखा से स्थानान्तरित पुलिस कर्मियों का विवरण- ➡️ एस0ओ0जी0 नगर/गंगानगर/यमुनानगर जोन में नियुक्त किये गये नये पुलिस कर्मियों का विवरण- सुन्दर लाल जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज मो0 9792546868

पीलीभीत :अधिकारियों की लापरवाही से हो गया अवैध कब्जा

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पजावा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी भूमि पर आम के पेड़ खड़े हैं।आरोप है कि पडोस के रहने वाले ग्रामीण ने पुत्रों की मदद से दबंगई के बल पर वाग की भूमि से लगभग ढाई गठ्ठा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके अपना मकान का निर्माण कार्य करा लिया। उसने बताया कि जब उसके मकान पर कब्जा किया जा रहा था तो उसने कई अधिकारियों से गुहार लगाई।लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।उसने बताया कि अधिकारियों की ओर से…

पीलीभीत :एनबीआई फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया

पूरनपुरएनवीआई फाउंडेशन (रजि०) द्वारा नगर के रजागंज देहात में नि:शुल्क स्वास्थय कैंप लगाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने मेले का शुभारंभ किया।वरिष्ट अतिथि के रूम में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी,अधिवक्ता अशोक सिंह, खालिद तबरेज व भाजपा नेता रवि यादव मौजूद रहे। स्वास्थ मेला में मुख्य रूप से डा.जीशान खान,मजहर,डा. फैजान खान और मोइनुद्दीन खान मौजूद रहे।खांसी, जुकाम,पेट की समस्त समस्याओं के 437 मरीज देखे गए।उनको मुफ्त में संस्था द्वारा दवाई दी गई।फ्री जांच कैंप में एच.एम.पैथोलॉजी…

पीलीभीत :सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

पूरनपुर। साइकिल व ठेली की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी मुकेश,राम सिंह,सुशीला देवी,रतनलाल,हरिराम आदि लोग ठेली पर सवार होकर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे साइकिल सवार सिकंदर व मुकेश ठेली से टकरा गए।हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग…

पीलीभीत :गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ

पूरनपुरनगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।उन्होने ने स्वयंसेवियों के द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना कर कहा कि स्वयंसेवी को सदैव समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों व समाज सेवा को देकर प्रेरित कर उनको मैडल पहना कर सम्मानित किया।कार्यक्रम…