फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया “स्वदेशी मेला – 2025” की तैयारियों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 जनपद में आगामी यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 “स्वदेशी मेला” की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। यह मेला 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले सहित प्रदेशभर के उद्यमी, स्वदेशी उत्पादक और व्यापारी भाग लेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंडाल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश, पेयजल तथा स्वच्छता से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजन समिति एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक…

फर्रुखाबाद:संघर्ष ही सफलता की राह — अमित यादव का प्रेरणादायक संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 “हर रोज़ गिरता है, हर रोज़ हारता है इंसान, फिर भी सपनों का रखता है बड़ा अरमान…” इन पंक्तियों के माध्यम से अमित यादव, प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य मोहम्मदाबाद चतुर्थ, ने जनमानस को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक नया अध्याय है। हर हार के बाद जीत की उम्मीद बनाए रखना ही सच्चा आत्मविश्वास है। अमित यादव ने कहा कि वे जनता के सहयोग और आशीर्वाद के आकांक्षी हैं।…

फर्रुखाबाद:राजकीय पुस्तकालय बनेगा डिजिटल लाइब्रेरी, 10 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 जिले में शिक्षा और ज्ञान को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राजकीय पुस्तकालय को अब डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) के प्रधानाचार्य द्वारा लगभग 1000 वर्गमीटर भूमि इस परियोजना के लिए प्रस्तावित की गई है। प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।…

ग्रेटर नोएडा:कूड़े के ढेर से बदबू और बीमारी का खतरा — ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में स्वच्छता व्यवस्था ठप

ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कुछ कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जनपद गौतम बुद्ध नगर के अंतर्गत ग्राम कुलेसरा में बीते दो से तीन महीनों से कूड़े का ढेर जमा है, जिसकी सफाई अब तक नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कूड़ा अब सड़ चुका है, जिससे भयंकर दुर्गंध फैल रही है और मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। आसपास…

फर्रुखाबाद:आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में जीएसटी दरों में बदलाव पर हुई चर्चा ,स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र में “आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह रहे। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए हालिया बदलावों की जानकारी दी और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्वदेशी अपनाओ” का संकल्प दिलाया। श्री आनंद सिंह ने कहा कि साल 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक मजबूत सरकार…

फर्रुखाबाद:स्पेशल गैंगेस्टर कोर्ट ने दो अभियुक्तों को 6 साल की सजा और जुर्माना लगाया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी के प्रयासों का नतीजा सामने आया है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के आवाजपुर निवासी दो अभियुक्तों – बलवीर उर्फ ललैया पुत्र मुन्नालाल और जगदीश पुत्र रामसिंह – के विरुद्ध स्पेशल गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कठोर सजा सुनाई गई। जानकारी के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध मऊदरवाजा थाना, जनपद फतेहगढ़ में मामला संख्या 105/1998 वाद संख्या 43/1999 दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने पूरी विवेचना कर आरोप पत्र…

अमेठी: पारी ग्राम पंचायत में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया सभागार का भूमि पूजन

सलोन (रायबरेली): विकासखंड सलोन की ग्राम पंचायत पारी में बुधवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पंचायत भवन परिसर में प्रस्तावित ठाकुर विश्राम सिंह सभागार का भूमि पूजन किया। यह सभागार राज्य वित्त एवं मनरेगा योजना के अंतर्गत ₹8 लाख की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद ने ग्राम पंचायत में ₹50 लाख की लागत से पूर्ण हो चुके विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। ये कार्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

फर्रुखाबाद:महिला थाना ने मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत आंगनवाड़ी महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 महिला थाना फतेहगढ़ द्वारा मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत ब्लॉक मोहम्दाबाद में आंगनवाड़ी महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित रखने, उनके अधिकारों के प्रति सजग करने और उपलब्ध सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में महिला थाना की टीम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, शिशु एवं बाल सुरक्षा से संबंधित नंबर और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महिलाओं को बताया गया कि संकट की स्थिति…

फर्रुखाबाद:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बीबीपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, छात्राओं की उपस्थिति व स्वच्छता पर जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बीबीपुर, विकासखंड कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में पंजीकृत 100 छात्राओं में केवल 21 छात्राएं ही उपस्थित थीं, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया कि छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्वच्छता और व्यवस्थाओं की भी जांच की। निरीक्षण में रसोईघर और भोजन सामग्री की जाँच…

इटावा :ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का कंपोजिट विद्यालय दीग में किया गया आयोजन

विकासखंड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय दीग में आयोजित की गई।जिसमें 50,100,200 400 मीटर दौड़े व लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और काफी खुश दिखे।जिसमें बालिका वर्ग में मामन की अंजू व बालक वर्ग में पटियायत के गीतम सिंह चैंपियन बने।प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी राजीव त्रिपाठी व प्रियंका गुप्ता ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।जिसमें 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मामन की अंजू ने पहला, दीग की सौम्या…

फर्रुखाबाद:जहानगंज में नवीन इलेक्ट्रिक स्कूटी/स्कूटर एजेंसी का सांसद ने किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के जहानगंज मण्डल में पार्टी कार्यकर्ता रजनेश राजपूत के नवीन प्रतिष्ठान इलेक्ट्रिक स्कूटी/स्कूटर एजेंसी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र राजपूत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और वरिष्ठ पार्टी नेता बीरेंद्र सिंह राठौर सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता वधु उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि युवा उद्यमियों को समर्थन देना समाज और क्षेत्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने व्यवसायिक सफलता के…

फर्रुखाबाद:राजेपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में कन्या जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक सुशील शाक्य (MLA) ने भाग लिया और देवी स्वरूप कन्याओं को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कन्याओं की माताओं को इस शुभ अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था। यह अभियान समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान की भावना को मजबूत करने…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कचहरी परिसर में बाइक में लगी आग, RI अजीत द्विवेदी की सतर्कता से टली बड़ी घटना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 बुधवार को कचहरी परिसर में अचानक एक बाइक में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन राजस्व निरीक्षक (RI) भोजपुर श्री अजीत द्विवेदी की सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। सूत्रों के अनुसार, बाइक खड़ी थी तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत RI अजीत द्विवेदी को सूचना दी। उन्होंने बिना समय गंवाए फायर सिलेंडर की…

लखनऊ:केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुरेंद्र सिंह बने मुख्यमंत्री योगी के सचिव

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भरोसेमंद अफसर IAS सुरेंद्र सिंह (2005 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी के विशेष सचिव और सचिव रह चुके हैं। वे प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में अपनी साफ-सुथरी छवि, मेहनत और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने वाराणसी, कानपुर नगर, बरेली,…

फर्रुखाबाद:भाजपा नेता राहुल राठौर के प्रयासों से चंद घंटे में हटाया गया क्षतिग्रस्त विद्युत पोल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली टिलिया में कई दिनों से एक क्षतिग्रस्त विद्युत पोल लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। पोल स्कूल के पास स्थित होने के कारण किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कुटरा फीडर के जेई विनय चौहान को सूचना दी थी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्लेवासियों ने भाजपा फतेहगढ़ मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को सूचना दी।…

फर्रुखाबाद: पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 संयुक्त राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 के सुचारू संचालन के लिए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा केंद्र पर…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में भव्य रूप से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 महिला सशक्तिकरण एवं समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों — बरौन, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, राजेपुर, शमसाबाद, कायमगंज और नवाबगंज — में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में…

फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए गए सुरक्षा उपाय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत आज थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद की महिला सुरक्षा विशेष दल (एंटी रोमियो टीम) द्वारा शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज, मौधा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीम द्वारा विद्यालय की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। उन्हें यह बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 1090, 112, 181, 1076 जैसे नंबरों पर संपर्क करें। इसके साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा…

फर्रुखाबाद: आगामी पीसीएस परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की बैठक आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 आगामी पीसीएस परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, समय-निर्धारण और अनुशासन बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा प्रारंभ होने से तीन घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल रूम में जमा किए जाएंगे। अनुपस्थित कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि…

फर्रुखाबाद:कादरी गेट थाना को मिलेगा नया मॉडर्न भवन, 6.66 करोड़ रुपये होंगे खर्च

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 शहर का ऐतिहासिक कादरी गेट थाना अब जल्द ही एक आधुनिक (मॉडर्न) भवन के रूप में नया रूप लेने जा रहा है। शासन स्तर से इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और इसके निर्माण पर लगभग 6.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जानकारी के अनुसार, नया थाना भवन दो मंजिला प्रशासनिक भवन के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें महिला सम्मान कक्ष, सर्विस रूम, अधिकारियों के लिए कार्य कक्ष, रिकॉर्ड रूम, हवालात और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नियंत्रण कक्ष शामिल रहेगा। निर्माण…