नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से लखीमपुर को निकले, बोले- मंत्री का बेटा गिरफ्तार नहीं हुआ तो कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी पहुंचने के लिए एक बड़े काफिले के साथ निकले हैं। इससे पहले मोहाली में उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। कहा कि अगर कल तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच ज्वाइन नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा। वहीं, अखिलेश यादव लखीमपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतक लवप्रीति के परिवार से मुलाकात की। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।…

प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से परियोजनाओं में आज तक की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान देने के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं के नोडल तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने नहरों में सिल्ट सफाई के कार्य को ससमय पूर्ण करते हुए नहरों में टेल तक पानी…

लखीमपुर कांड पर बोले राहुल गांधी- भाजपा सरकार की ‘अनुमति’…

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां गतिविधियां तेज हो गई हैं. लखीमपुर खीरी कांड से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हलचल तेज हो गई है. प्रदेश की सारी विपक्षी पार्टियां लखीमपुर कांड पर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती हैं. कांग्रेसी नेता उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं. इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है. केरल विपक्ष ने विधानसभा में उठाया सत्र से लापता…

जौनपुर : प्रेस क्लब में 25 अक्टूबर को होने वाले सेमिनार की तैयारी पूर्ण

जौनपुर प्रेस क्लब की आज एक बैठक जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य की अध्यक्षता में हुई। जिसमे आगामी 25 अक्टूबर 2 को होने वाले सेमिनार के बिषय में चर्चा किया गया साथ तहसील मछलीशहर के अध्यक्ष पद एवं जिला कमेंटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन सदस्यों को सर्वसम्मत से मनोनीत किया गया। अन्त में लखीमपुर में किसान आन्दोलन के समय मारे गये पत्रकार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के अतिथियों के चयन पर अपनी मुहर…

हरदोई- भाभी की प्रताड़ना से की युवक ने की आत्महत्या

हरदोई- भाभी की प्रताड़ना से की युवक ने आत्महत्या जहरीला पदार्थ खाकर  की.  जहर खाने से पहले लिखा था युवक ने सुसाइड नोट. भाभी नीतू सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप. स्कूल के सहायक अध्य्यापक पर भी प्रताड़ना का आरोप.फर्जी मुकदमो में फसाने की दी जा रही थी धमकी.मल्लामा थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव का मामला.

प्रयागराज :7 अक्टूबर तक चलेगा वरासत अभियान

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री के निर्देश पर जनपद में 7 अक्टूबर तक विशेष वरासत अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि वरासत अभियान के अन्तर्गत समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के गांव में जाकर, ऐसे किसान जिनका देहांत हो चुका है, उनके वारिसों का विवरण प्राप्त कर आनलाइन आवेदन करा रहे है और किसानों का नाम खतौनी में दर्ज करा रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी इस तरह के प्रकरण है, ऐसे लोग इस सम्बंध में सूचना एवं आवश्यक अभिलेख अपने के लेखपाल…

हरदोई:पाली में हुई जन अधिकार पार्टी की विशाल जनसभा

हरदोई: 6 अक्टूबर को पहले से प्रस्तावित जन अधिकार पार्टी की रैली की तैयारियां कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी जोर-शोर से की गई तथा उनकी मेहनत रंग लाई और जनता से अपील कर 6 अक्टूबर को हरदोई के रूपापुर चौराहे पर भारी जनसैलाब दो पहिया वाहन तथा चार पहिया ट्रैक्टर आदि से क्षेत्र के तमाम लोग अपने-अपने वाहनों से एकत्रित हुए लोगों का हुजूम इतना बड़ा था की जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा जैसे ही रूपापुर चौराहे पर पहुंचे तो वहां 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के मौजूद लोगों…

रायबरेली: सबका दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज रायबरेली।। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ की गई क्रूरता व बर्बरता को लेकर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के पदाधिकारियों ने उप जिला अधिकारी महराजगंज के माध्यम से राष्ट्र पति व राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी सविता यादव को दिए गए ज्ञापन में सबका दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने कहा है, कि दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के आंदोलन के दौरान हुई दर्दनाक घटना जिसमें अनेक किसानों और नौजवानों की जान गई है, ये कोई सामान्य घटना नहीं है,…

गाजीपुर:- सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

गाजीपुर:- सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । इस अवसर पर डॉ0 विश्वकर्मा जी ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजनीति के गुण मंत्र दिये। इस दौरान सम्यक पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ0 शिव कुमार सिंह , प्रदेश महासचिव के. पी. शाक्य , प्रदेश सचिव डॉ0 विजय कुशवाहा , जिलाध्यक्ष संजय सिंह , राम सिंह कुशवाहा ने भी उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष से सभी लोगों ने पार्टी के संगठन को मज़बूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की…

रायबरेली: रेलकोच की ओर से अप्रेंटिसषिप के लिये लगाया गया कैम्प

लालगंज रायबरेली।भारत सरकार रेल मंत्रालय के निर्देषानुसार आधुनिक रेलकोच कारखाने की तरफ से आईटीआई कालेज मे अप्रेंटिसषिप मेले का आयोजन किया गया,जिसमे सैकडों आईटीआई अभ्यर्थियों ने अप्रेंटिसषिप के लिये आवेदन किया।फिटर इलक्ट्रीसियन एवं वेल्डर टेªड के प्रषिक्षित अभ्यर्थियो की संख्या अधिक थी।यह कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा आईटीआई पास युवको को प्रसिक्षण के क्षेत्र मे पारंगत करने के लिये कैम्प लगाया गया था।रेलकोच की ओर से वीके कपूर,डा0 अनिल यादव,टीटीसी प्राधानाचार्य सिवम,मनीष कुमार,अनुज कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

रायबरेली: सपाइयो ने निकाला कैंडिल मार्च

लालगंज/ रायबरेली।लखीमपुर में हुये बवाल में किसानों की मौत के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिये पूर्व विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह और सपा कार्यकर्ताओं ने लालगंज के वीरा पासी तिराहे पर कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि लखीमपुर मे हुयी घटना के लिये भाजपा सरकार दोषी हैै। मुख्यमंत्री को तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिये।उन्होने जनता से भी आगामी चें युनाव मे भाजपा सरकार को उखाड फेकने का आहवान किया।इस मौके पर योगेस यादव,जेपी यादव,अवध यादव,घनस्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रायबरेली: आगामी त्योहारों को लेकर उप जिला अधिकारी व कोतवाल ने डलमऊ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक

डलमऊ /रायबरेली: आगामी त्योहारों को लेकर उप जिला अधिकारी व कोतवाल ने डलमऊ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक किया।बुधवार को उप जिला अधिकारी अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी त्योहार नवरात्रि दशहरा ईद उल मिलाद उन नबी आदि त्योहारों के चलते पीस कमेटी की बैठक की उप जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपील किया कि आप लोग कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए त्यौहार मनाए और कोई भी नई परंपरा नहीं लागू होगी जैसा अभी तक करते चले आए हैं वैसा ही त्यौहार मनाए शराब पीकर…

रायबरेली: नदी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद

लालगंज /रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गोगूमऊ चकदेवीदीन मजरे गौरा रूपई निवासी रामकिसोर (60) पुत्र सुर्जबली गोडिया का शव कनिकापुर के सामने लोन नदी से बरामद हो गया है।रामकिसोर मंगलवार को मछली मारने लोन नदी मे गया हुआ था।तभी से वो गायब था।उसके कपडे व चप्पल लोन नदी के किनारे पडे थे।जिससे उसके नदी मे डूबने की शंका जतायी जा रही थी।पुलिस प्रसासन के द्वारा नदी मे गोताखोर छोडे गये थे लेकिन उन्हे सफलता नही मिली थी।24 घंटे बीतने के बाद बुधवार को तीन बजे के करीब जब रामकिसोर का शव…

रायबरेली :साइबर क्राइम पर आयोजितहुआ जागरूकता अभियान

कस्बे के दयानंद पी.जी. कॉलेज बछरावां में आयोजित साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिस के मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. विश्वजीत रहे व कार्यक्रम का सफल संचालन एन.सी.सी. एवं ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया l इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. विश्वजीत ने कहा कि सोशल मीडिया आदि पर आने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिससे अप्रिय घटना का शिकार ना बने।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का बुके…

रायबरेली: शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

पिछले वर्ष कश्मीर में बीरभूमि अल्हौरा के सपूत शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे उनकी स्मृति में प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय मीर मीरानपुर अल्हौरा में समस्त ग्राम वासियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी जेपी सिंह और पूर्व प्रधानाध्यापक शिवराम वर्मा राम लखन सिंह ग्राम प्रधान उमानाथ मनीष सिंह बीडीसी सदस्य सूर्यभान सिंह पुजारी सिंह लक्ष्मी प्रताप सिंह दिविशा सिंह आंचल सिंह दिव्या सपना सुनील कुमार संतोष कुमार लाल बहादुर यादव पूर्व…

रायबरेली: अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

लालगंज /रायबरेली: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को (आरपीएफ, आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) भुगतान को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 11.56 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को लाभ होगा।रेलवे पर उत्पादकता से जुड़ा बोनस पूरे देश में फैले सभी अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों (आरपीएफ, आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) पर लागू होता है। पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दशहरा पूजा…

रायबरेली: आरएसएस ने किया भारत माता पूजन कार्यक्रम

लालगंज /रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लालगंज खंड के स्वयंसेवको ने मैदेमऊ गांव के बरम बीर बाबा मन्दिर मे भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम मंडल कार्यवाह निर्भय सिंह की अगुवायी मे आयोजित हुआ।कार्यक्रम मे स्वयंसेवको ने अखंड भारत का संकल्प भी लिया।गौरतलब है कि आरएसएस राष्ट्रहित मे भारत माता पूजन के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।इसी क्रम मे मैदेमऊ मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे खंड कार्यवाह अनिल शर्मा,खंड प्रचारक जयप्रकास,लक्ष्मीषंकर तिवारी,राजेस सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रायबरेली: पीले ईट व बालू से हो रहा छात्रावास का निर्माण, जिम्मेदार मौन

महराजगंज / रायबरेली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास निर्माण में पीले ईटों एवं बालू का हो रहा जमकर उपयोग। तथा शासन की मंशा तार तार करने में जुटे हैं ठेकेदार। बताते चलें की महाराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में पीसीएल संस्था द्वारा वर्ष 2017 में एक छात्रावास बनाने हेतु एक करोड़ 20 लाख की लागत से विकास शुक्ला ठेकेदार द्वारा टेंडर लिया गया था। जिसमें 12 कमरों का छात्रावास बनाया जाना सुनिश्चित किया गया था। वर्ष 2017 से लेकर 2021 तक जितना…

रायबरेली : नवागंतुक उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के पदाधिकारियों का किया स्वागत

डलमऊ /रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार का स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के नगर अध्यक्ष राम गोपाल वैश्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित एवं तहसीलदार अभिनव पाठक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया इस दौरान व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों को क्षेत्र एवं व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें मुराई बाग कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या एवं खस्ताहाल सड़कों की समस्या से…

रायबरेली:करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

डलमऊ/ रायबरेली: दुर्गा पंडाल में बिजली लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया लोगों की चीख पुकार सुनकर युवक को किसी तरह करंट से मुक्त करा कर आनन फानन उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुरौली दमा निवासी विपिन 19 वर्ष पुत्र सत्रोहन गांव में ही एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली की लाइन जोड़ रहा था। इसी…