पीलीभीत जिले के पूरनपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर आज सुबह से ही मंदिर और शिवालय उद्घोष से गुंजायमान हो उठे। श्रद्धालुओं ने शिव को धतूरा, बेल पत्र आदि चढ़ाकर पूजा-पाठ की और आशीर्वाद लिया। कई जगहों पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।बता दें की महाशिवरात्रि का पर्व दो तिथियों में मनाया गया। सोमबार के बाद मंगलवार को भी शिवालयों में पूजा-पाठ के लिए, श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोले के भक्तों ने, गंगा स्नान करने के बाद शिवालयों में पहुंचकर शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद धतुरा, भांग, आम…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद-जिले में नौ मार्च से घर-घर खोजे जाएंगे ,क्षय रोगी टीबी चैम्पियन क्षय रोगियों को खोजने में करेंगे मदद, बढ़ाएंगे हौसला
फर्रुखाबाद : क्षय रोग यानि टीबी को मात दे चुके लोग अब टीबी चैंपियन की भूमिका में नजर आएंगे | वह लोगों को टीबी से बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ ही उनको सहयोग भी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही इलाज करा रहे रोगियों का हौसला भी बढ़ाने का काम करेंगे | इसके लिए जिला क्षय रोग विभाग ने मंगलवार को 18 टीबी चैंपियन को प्रशिक्षित कियाजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुनील मल्होत्रा ने बताया कि देश से टीबी को वर्ष 2025 तक खत्म करने की दिशा में…
रायबरेली: बाबा बालेश्वर मंदिर में भक्तों का दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
रायबरेली/ ऐहार – बाबा बालेश्वर मंदिर में आज भक्तों का दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमडॉ जनसैलाब। हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव की बरात महाशिवरात्रि के दिन एक मार्च को निकलेगी। मान्यता है कि महा शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव व मां पार्वती दाम्पत्य सूत्र में बंधे थे। लोक परंपरा के तहत ही बाबा बालेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शादी की सभी रस्में भी पूरी की जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से विवाह की तैयारी शुरू हो चुकी है। मंदिर में दर्शन करने…
जौनपुर :खेल में शिवानी मौर्य व अभिषेक मौर्य प्रथम
जौनपुर : इंग्लिश क्लब में बने बैडमिटन कोर्ट पर मतदाता जागरूकता को बैडमिटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेक्षक सचिन राणा, हिमांशु कौशिक, अजीत कुमार रंजन व एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं में शिवानी मौर्य प्रथम, भाविका सिंह द्वितीय, बालक वर्ग में अभिषेक मौर्य प्रथम, हर्ष सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। राष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी बाबा मौर्य की देखरेख में खेल हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्रेक्षक सदर हिमांशु कौशिक, प्रेक्षक जफराबाद सचिन राणा, प्रेक्षक मछलीशहर अजीत कुमार रंजन ने कहा कि…
कुशीनगर में भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या का वीडियो हुआ वायरल
बेटी का फर्ज? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सियासत के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. यूपी चुनाव में भाजपा सांसद को सपा कैंडिडेट के लिए वोट मांगते देखा गया है. जी हां, यूपी चुनाव में फाजिलनगर सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य वोट मांग रही हैं. हालांकि, यहां जानना जरूरी है कि बीते दिनों संघमित्रा मौर्य ने स्पष्ट किया था कि वह पिता स्वामी के खिलाफ में प्रचार नहीं करेंगी. भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं. स्वामी…
मिर्जापुर में रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी पर कुकर्म का केस:मालिश करने के बहाने से दरिंदगी की
रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी के खिलाफ लालगंज थाने में कुकर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी ने शरीर में दर्द होने के बहाने मालिश के लिए उसके बेटे को बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। यहां तक कि किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। 24 फरवरी को जब बेटे से पिता की मुलाकात हुई तो उसने रो-रोकर आपबीती सुनाई। उधर, रामभद्राचार्य का कहना है कि जो आरोप पीड़ित के पिता ने लगाया है, वह पूरी…
रायबरेली: शिवगढ़ पुलिस की मिलीभगत से दबंगो द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण अवैध
महराजगंज / रायबरेली: बैनामे की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी महराजगंज से की है, मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ राम किशोर सिंह एसओ शिवगढ़ से जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है, बताते चलें कि महराजगंज सर्किल के शिवगढ़ थाने में तैनात वर्तमान एस ओ की खाऊ कमाऊ नीति के चलते बैनामे की जमीन पर पुलिस की मिलीभगत से जबरन दबंग प्रति पक्षीगण निर्माण कर रहे हैं, जिसकी शिकायत पीड़ित संत प्रसाद पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी मेहरबान खेड़ा मजरे गूढ़ा…
बहराइच : मोटर दुर्घटना तथा पारिवारिक वादों में लोक अदालत में निस्तारण हेतु आयोजित पहली प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न
बहराइच : जनपद में 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु अजय कुमार श्रीवास्तव, मा0 पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच की अध्यक्षता में बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, उनके विद्वान अधिवक्तागण तथा याचीगण व उनके अधिवक्तागण के साथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गेंदघर बहराइच में पहली प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गयी। श्रीमती शिखा यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा यह बताया गया कि प्री-ट्रायल बैठक में 20 वादों में सुलह-वार्ता करायी गयी, जिसमें 02 वादों मे सुलह-वार्ता सफल रही तथा…
बहराइच : डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
बहराइच 28 फरवरी। कारागार की साफ-सफाई, कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव के प्रबन्ध तथा कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं इत्यादि का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पाकशाला, कारागार चिकित्सालय सहित बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा बन्दियों का कुशल क्षेम भी पूछा। कारागार की व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इस…
बहराइच : मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर डीएम व एसएसपी ने दी बधाईप्रेक्षकों की निगरानी में गल्ला मण्डी परिसर में सम्पन्न हुआ संवीक्षा कार्य
बहराइच : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान प्रकिया सम्पन्न होने के उपरान्त कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं, मा. प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में विधानसभावार पीठासीन अधिकारी की डायरी से मतदान प्रतिशत का मिलान कर मतदान कार्य की संवीक्षा की गयी। संवीक्षा कार्य के समय जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी गल्ला मण्डी परिसर में मौजूद रहे। यहां पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने मण्डी परिसर व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया तथा सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबल के…
गोण्डा:भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
(परिजनों में मचा कोहराम ) कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय थाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार को मतदान कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार अहिरौरा गांव के दनापुर निवासी व्यक्ति की गोंडा -लखनऊ राजमार्ग स्थित भुलियापुर पुल के पास कार से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे मौके पर दीपू वर्मा उम्र करीब 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद वर्मा की इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैसरगंज निवासी कार चालक की भी घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी…
जौनपुर:राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान द्वारा क्विज कांपटीशन प्राइज सर्टिफिकेट वितरण हुआ सम्पन्न
जौनपुर: राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान(Rjjss) क्विज कंपटीशन प्राइस सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम जौनपुर/ मुरादगंज जौनपुर एवं गुजरात जैसे शहरों में 2 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती के शुभ अवसर पर क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें सफल हुए प्रतिभागियों को क्विज कंपटीशन प्राइस एवं सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम कराया गया जौनपुर के सुदामा हॉस्पिटल मुरादगंज नईगंज में बतौर मुख्य अतिथि डॉ गौरव प्रकाश मौर्य एवं राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ मिथिलेश कुमार मौर्य ने लोगों को प्राइस एवं सर्टिफिकेट वितरण किए अध्यक्ष…
गोण्डा:मतदान के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट में सपा समर्थक घायल
(पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज) कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली एवं विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कैथौली में रविवार को मतदान के दौरान भाजपा व सपा के कार्यकर्ताओ में भिड़ंत हो जाने से जमकर मारपीट हुई। जिसमें सपा कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोटें आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली कर्नलगंज के भंभुआ चौकी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन दोपहर बाद क्षेत्र के ग्राम कैथोली के…
गोण्डा:यूक्रेन में फंसा कर्नलगंज का लाल साथियों के साथ बंकर में रात्रि गुजारने को मजबूर
(परिजनों ने सरकार से सुरक्षित वापस लाने की मांग) कर्नलगंज, गोण्डा । विगत कई दिनों से यूक्रेन व रूस के मध्य छिड़ी जंग में यूक्रेन की राजधानी कीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा कर्नलगंज का छात्र सुयश गुप्ता फंसा हुआ है,जिसके सकुशल घर वापसी के लिए परिजन चिंतित हैं। उन्होंने भारत सरकार से सुयश के घर वापसी के लिए के देश के प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा कर्नलगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक सत्य प्रकाश गुप्ता का भतीजा सुयश पुत्र रमेश गुप्ता मेडिकल यूक्रेन की राजधानी…
फर्रुखाबाद -सघन मिशन इन्द्रधनुष व पोलियो अभियान को लेकर अंतर्विभागीय बैठक : सात मार्च से सघन मिशन इन्द्रधनुष व 20 मार्च से चलेगा पोलियो अभियान
फर्रुखाबाद: जनपद में सात मार्च से शुरू हो रहे सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान और 20 मार्च से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक हुई | बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिएपोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी इसके साथ ही शून्य से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती का सात मार्च से शुरू हो…
सीतापुर- 84 कोसी परिक्रमा मेला में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम ने लगाई फटकार फिर भी नगरपालिका कान में तेल डाल कर बैठा है
मिश्रिख सीतापुर- विश्व विख्यात मिश्रित नैमिषारण्य में फाल्गुन माह में होने वाले 84 कोसी परिक्रमा मेला 2 मार्च से प्रारंभ हो जाएगा लेकिन अभी तक साफ सफाई कि कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है दधीच कुंड काजल इतना दूषित हो गया है और ऊपर काई जम गई है लेकिन फिर भी नगरपालिका कान में तेल डाल कर बैठी है 26 तारीख को तहसील सभागार में डीएम विशाल भरद्वाज ने 84 कोसी परिक्रमा मेले की एक बैठक की जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह को फटकार लगाई…
मैनपुरी : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग में भारतीय भौतिक वैज्ञानिक , नोबल पुरस्कार प्राप्त डॉ सी. वी. रमन को याद करते हुए संक्षिप्त जीवन परिचय व उनके द्वारा की गई खोज से बच्चों को अवगत कराया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक शीलेश कुमार ने डॉ सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण व सभी छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित किए । विज्ञान शिक्षिका शिखा शर्मा ने इस अवसर पर बच्चों को आठ समूह में बांटकर वर्ष 2022 की विज्ञान थीम…
फर्रुखाबाद : दुकान बंद कर घर जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत से घर में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद : थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव कोठी पतौंजा निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र स्वर्गीय गोरेलाल खटिक महरूपुर चौराहे के निकट शराब ठेके के सामने मीट की दूकान चलाता था l दुकान बंद करने के बाद वह महरूपुर से घर वापस बाइक से जा रहा था उसी दौरान उसकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी,जिससे जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया , इधर टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गयागंभीर रूप से घायल जितेन्द्र को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार…
बहराइच : शान्तिपूर्ण मतदान के लिए निरन्तर भ्रमणशील हैं डीएम व एसएसपी आयुक्त डीआईजी व प्रेक्षकगण ने भी किया क्षेत्र का भ्रमण
बहराइच : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार ने जनपद के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा मतदान व्यवस्था के लिए नियुक्त किये गये ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा उनके समकक्ष पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया का जायज़ा लेते रहे तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश…
पांचवें चरण में 61 सीटों पर 53.93% मतदान
उत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें फेज का मतदान खत्म हो गया। रात 8 बजे तक करीब 55% वोटिंग दर्ज की गई है। साल 2017 में इन्हीं 61 सीटों पर 58.24% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 3% कम वोटिंग हुई है। साल 2017 में 3% वोटिंग बढ़ने पर तब विपक्ष में रही भाजपा को यहां 43 सीटों का फायदा हुआ था। सबसे ज्यादा 59.20 प्रतिशत वोट चित्रकूट में पड़े और सबसे कम 50.20 प्रतिशत मत पड़े। बाराबंकी में इस बार 12.67 प्रतिशत कम वोटिंग हुई।…
