बरेली/आँवला – मझगवां ब्लाक में जीवनदायिनी बनी एंबुलेंस 102/108 सुरक्षित पहुंचाया जच्चा-बच्चा को अस्पताल।

आँवला – जीवनदायिनी 102 /108 एंबुलेंस सेवा बुधवार सुबह को एक बार फिर जच्चा-बच्चा की जीवन रक्षा करने में सफल रही मझगवा ब्लॉक के गांव धीरपुर निवासी श्रीमती रूबी w/o अतर सिंह प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी धीरपुर गांव की आशा ने 102 पर कॉल किया जैसे ही सूचना मिली 102 के पायलट धर्मेन्द्र सिंह और ईएमटी दया शंकर बिना समय गंवाए 10 मिनट के अंदर उनके घर पहुंचे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ती हुई देखकर 102 एंबुलेंस के ईएमटी दया शंकर ने…

फर्रुखाबाद : डीएम के फोन के बाद क्यों दौड़े अफसर

फर्रुखाबाद : मारपीट में घायल वृद्ध और उनके पौत्र को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां घायलों के स्वजन ने डीएम को फोन कर शिकायत की कि यहां उनका इलाज नहीं हो रहा है। इस पर डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत कई अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों से स्वजन ने शिकायत की कि पुलिस के सामने आरोपितों ने उन्हें पीटा और तहरीर फाड़ दी। जिस पर जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए। जांच में आरोप की पुष्टि…

कौड़िहार, बहरिया, कोरांव एवं भगवतपुर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन आज

द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

फर्रुखाबाद:ब्लॉक स्तरीय मेले का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद शमशाबाद ब्लॉक स्तरीय मेला के आयोजन का शुभारंभ किया गया जिसमें फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ,शमशाबाद पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, शमशाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम किशोर राजपूत ,शमशाबाद मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत , मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य कुमरजीत राजपूत शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर मौजूद रहे क्षेत्र की आशा बहुएं आंगनवाड़ी गर्भवती महिलाएं सभी लोग उपस्थित रहे सांसद मुकेश राजपूत जी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब से भारत आजाद हुआ है तब से ऐसी…

बहराइच : ग्रामीणों क्यों उतरे सड़कों पर

बहराइच : मंदिर की दीवार गिराने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को नानपारा-इमामगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आवागमन बाधित होने से राहगीर तपती धूप में परेशान रहे। घंटों जाम के बाद अधिकारियों के समझाने पर यातायात बहाल हो सका। रविवार को खैरीघाट के ग्राम नकहा में नहर किनारे स्थित मंदिर की दीवार को नहर विभाग के अवर अभियंता, एसडीओ ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से गिरवा दिया था। घटना को…

फर्रुखाबाद : पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

फर्रुखाबाद : तनाव में चल रहे सेवानिवृत्त दीवान ने सोमवार देर रात फंदा लगा लिया। उनका शव मंगलवार तड़के लोगों ने लटका देखा। शव देखकर स्वजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जनपद कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर निवासी रामेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2017 में फतेहगढ़ से पुलिस विभाग के दीवान के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह तिर्वा कोठी में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते थे। मंगलवार तड़के मोहल्ले के लोगों ने रामेंद्र का शव उनके मकान में शव लटका देखा। इसकी जानकारी रामेंद्र…

फर्रुखाबाद: डीएम ने शिक्षिका के लिए की कार्यवाही

फर्रुखाबाद : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की लेटलतीफी और गैरहाजिरी कम नहीं हो रही है। ऐसे लापरवाह अध्यापकों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को बढ़पुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगला प्रीतम सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नगला प्रीतम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका रीना वाजपेयी अनुपस्थित थीं। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह स्कूल आई थीं, लेकिन दवा लेने चली गईं हैं। अनुपस्थित मिलने पर…

मैनपुरी:प्राइमरी के बच्चों को भी स्मार्ट क्लास से पढ़ाने की प्रक्रिया जारी कर रहे हैं अध्यापक

मैनपुरी: आज स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरम सराय बेवर की कक्षा में प्रोजेक्टर लग गया,अब स्कूल की कक्षा भी स्मार्ट क्लास में बदल गई,अब स्कूल के बच्चे भी प्राईवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास का आंनद लेकर खुशी खुशी प्रोजेक्टर और इंटरनेट से सीखेंगे।अब सरकारी स्कूल की छवि बदल रही है गांव ,गरीब ,किसान ,मजदूर,एवं आम आदमी के बच्चे भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपने गांव के ही सरकारी स्कूल में सीखेंगे,और देश के काम आएंगे।यहां के शिक्षक ने बताया कि यह प्रोजेक्टर कोई सरकार के द्वारा नहीं…

पीलीभीत:स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर के निर्देशन में रैली निकाली

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर श्री मदन लाल वर्मा जी के निर्देशन में रैली निकाली.क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तथा रेडक्रास के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी श्री मदनलाल वर्मा जी के निर्देशन में एक जागरूकता रैली निकाली गई. जिसको पूरनपुर के अधिशासी अधिकारी श्री आरके भार्गव जी ने झंडी दिखाकर…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान “4.0” के अंतर्गत जिलाधिकारी ने स्वावलंबन कैम्प का किया शुभारम्भ

फर्रुखाबाद 19 अप्रैल 2022 महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान “4.0” के अंतर्गत विकास खण्ड बढपुर के सभागार में स्वावलंबन कैम्प का आयोजन जिलाधिकारी संजय सिंह ने दीप जलाकर किया |प्रत्येक 15 दिवसों के अंतराल पर ऐसे कैम्प आयोजित होंगे। कैम्प में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी ,पुलिस अधीक्षक और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गर्भवती मनीषा, सोनम, रजनी की गोद भराई…

पीलीभीत :निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों में बैठाई जायें सवारियां- एआरटीओ।

पीलीभीत : चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज एआरटीओ श्री अमिताभ राय एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आसाम चौराहे पर वाहन चालकों के विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किये गये। बैठक में उन्होंने सभी को निर्देश दिये गये कि नगर के प्रमुख चौराहे जैसे बांसुरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गन्ना तिराहा ,गौहनिया चौराहा इत्यादि के चारों सड़क पर 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन स्टैंड, पार्किंग ,ठेला ,ऑटो रिक्शा, मैजिक या अन्य…

पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस ने किये चरस एवं स्मैक तस्कर गिरफ्तार

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश कुमार पी0 व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर आज दिनाक 19.04.2022 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता 1- श्रीमती सीमा पाण्डेय पत्नी विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 2- मोहित पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 3- निशान पुत्र लखविन्दर सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को मय 03 किलो चरस, 131 पुडिया स्मैक…

बरेली/आँवला – आंवला तहसील क्षेत्र में फिर गूंजी एंबुलेंस में किलकारी।

आँवला – आंवला तहसील क्षेत्र में जीवनदायनी साबित हो रही हैं 102/108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जच्चा बच्चा कि जीवन रक्षा करने में सफल रही। आंवला भमोरा ब्लॉक के गांव मकरंदपुर धाराजीत निवासी श्रीमती जयमंती प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला के पति सुरेश ने 108 पर कॉल किया जैसे ही सूचना मिली 108 के पायलट अनूप और ईएमटी अरविंद बिना समय गवाएं 15 मिनट के अंदर उनके घर पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ती हुई देख कर 108 एंबुलेंस के…

फर्रुखाबाद : विश्व लीवर दिवस पर विशेष (19 अप्रैल ) फास्टफूड से बनायें दूरी, लीवर सिरोसिस से बचें-डॉ ऋषिनाथ

फर्रुखाबाद: यकृत (लीवर) का दुश्मन सिर्फ शराब नहीं है, खराब जीवनशैली और जंक फूड भी इसका एक प्रमुख कारण है। यह कहना है गैर संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का।डॉ सिंह ने बताया कि लीवर शरीर का वर्क हाउस है। यह भोजन में मौजूद वसा और कार्बोहाइड्रेट को सुपाच्य बनाता है। यह नेचुरल फिल्टर है, जो विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।डॉ सिंह ने बताया कि शरीर के लिए उपयोगी प्रोटीन इसी लीवर में बनता है और पाचन के लिए उपयोगी पित्त का स्राव…

प्रयागराज:माटीकला के कारीगरों/शिल्पियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने हेतु माँगे गये आवेदन।

उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा मिट्टी के बर्तन, खिलौने, मूर्तियां इत्यादि बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले माटीकला के परम्परागत कारीगरों को वित्तीय वर्ष-2022-23 में जनपद प्रयागराज के लिये 65 निःशुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कुम्हारी कला के अंतर्गत मिट्टी कला से सम्बन्धित कार्य करने वाले कारीगरों एवं शिल्पियों जिनकी उम्र-18 से 55 वर्ष की है वह परम्परागत इच्छुक कारीगर निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने हेतु, अपना आवेदन पत्र निम्न संलग्नकों (आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा…

पीलीभीत :नालियों की साफ सफाई ना होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी मार्ग पर भरा।

पीभीत पूनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिरिया जयभद्र गांव का मुख्य मार्ग प्रदूषण है। .अधिकारी द्वारा ध्यान देने से यह मार्ग बंद हो जाएगा और जलाव से चलने वाले को भी बगाव में बंद हो जाएगा। मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की दूरी खराब होने कीपूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया जयभद्र गांव का मुख्य मार्ग कच्चा है।सडक पर गंदगी का अबांर लगा हुआ है।गांव की नालियां गंदगी से पटी पड़ी हुई है।जिनकी सफा सफाई न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी मार्ग पर बहता रहता है।अधिकारियों द्वारा ध्यान न…

फर्रुखाबाद:सांसद और सदर विधायक ने फीता काटकर किया स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद :आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के बढपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । इस दौरान जिले के सांसद मुकेश राजपूत और सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्वेदी ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ किया | यह स्वास्थ्य मेले 23 अप्रैल तक चलेंगे | साथ ही सदर विधायक ने 6 माह की गर्भवती आकांक्षा की गोदभराई और सात माह के अजय का अन्नप्राशन किया |सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य मेले का मतलब होता है कि…

पीलीभीत: स्वास्थ्य, पुलिस, महिला व बाल पोषाहार विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को दीं उपयोगी जानकारियां, लगाई प्रदर्शनी।

पीलीभीत पूरनपुर। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री नूपुर गोयल ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी तरह कम नहीं है। आज की बेटी प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर हो रही है और अपना व माता-पिता का नाम देश दुनिया में रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हर अभिभावक का कर्तव्य है कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दें क्योंकि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। शिक्षित बेटियां ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ पाएंगी। पूरनपुर की एसडीएम नूपुर गोयल आज सपहा के पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में…

फर्रुखाबाद : पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में सुगत मीडिया एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद : पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में आज सुगत मीडिया एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया है। जिसके माध्यम से ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ बनाये जानें के लिए मांग की है। गौरतलब है की मिडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। भारत में मिडिया ने लोकतान्त्रिक पंरपराओं और जन तंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान किया है। लोकतंत्र के रक्षक और समाज के सजग प्रहरी के रूप में पत्रकार अपनी भूमिका का सफलता पूर्वक, निशुल्क निर्वहन कर रहे हैं, किन्तु गत कुछ…

भारत की प्राथमिक शिक्षा , चुनौतियां व अपेक्षित सुधार :महेंद्र प्रताप सिंह

प्राथमिक शिक्षा किसी भी देश व उसके नागरिक की मजबूत आधारशिला हेतु ज्ञान की नींव है ।जिसमें ज्ञान , सूचना , कौशल , सामाजिक नैतिकता के प्रारंभिक तत्व शामिल होते हैं । जिन्हें बच्चों के समक्ष प्रदर्शित कर सिखाया जा सकता है।वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी 5 वर्ष की आयु तक बच्चों का दिमाग लगभग पूरी तरह विकसित हो जाता है । अतः प्राथमिक शिक्षा हेतु जब बच्चा विद्यालय में प्रवेश करता है तो कोरी स्लेट की तरह होता है । जिस पर शिक्षक को सबसे अच्छा ज्ञान , नैतिकता ,…