फर्रुखाबाद:पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की मासिक बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मासिक बैठक जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित की गई। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक रोहन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा, “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित…

फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।  अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में दिनांक 13 फरवरी को रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। दिनांक 14 फरवरी 2026 को आशुतोष कुमार द्विवेदी (जिलाधिकारी) तथा आरती सिंह (पुलिस अधीक्षक) ने संयुक्त रूप से दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शेराखार, डबरी, मेहमदपुर गढ़िया, गांधी मोड़, निबिया चौराहा तथा जमापुर चौराहा सहित विभिन्न ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (यातायात), लोक निर्माण विभाग के अवर…

फर्रुखाबाद में बोर्ड परीक्षा तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी के कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संचालित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र की तैयारियों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित…

लखीमपुर खीरी : अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे को ब्लैक डे के रूप में मनाया

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए जवानों को याद किया और वैलेंटाइन डे को ब्लैक डे के रूप में मनाया। इस अवसर पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकर्ताओं संग वीर अब्दुल शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा के दौरान शहीदों को माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए वैलेंटाइन डे का बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने सभा को…

लखीमपुर खीरी : बाबूराम बाल उद्यान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई फेयरवेल पार्टी

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में भूतनाथ कॉलोनी स्थित श्री बाबूराम बाल उद्यान में आयोजित फेयरवेल पार्टी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी अरविंद पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने की। मुख्य अतिथि अरविंद पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है तथा भविष्य की चुनौतियों का निडर होकर सामना करना चाहिए।…

पीलीभीत :अटल सभागार में केंद्रीय बजट 2026 की बैठक सफलतापूर्वक हुई संपन्न।

पीलीभीत/बिलसंडा:तहसील बीसलपुर के ब्लॉक-बिलसंडा के अटल सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।जिसमे विधायक विवेक वर्मा तथा प्रतिनिधि ‘ब्लॉक प्रमुख’ कुंवर महीप सिंह “चंदेल जी”ने केंद्रीय बजट 2026 के बारे में सभी के सामने अपने विचार रखें।तथा बैठक में यह भी बताया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत बजट 2026 संतुलित और जनहितकारी हैं।इस बैठक का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।जिसमें किसान, युवा,महिला एवं मध्यम वर्ग के हितों…

लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने समस्या समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक 14.02.2026 दिन शनिवार को जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना कोतवाली सदर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत समयबद्ध निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का…

लखीमपुर खीरी : निघासन थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने पर जोर

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना निघासन परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ने की, जबकि थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, व्यापारी प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। इन अवसरों पर सभी समुदायों को मिलजुल कर परंपराओं का पालन करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार…

देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचाने वाले का नाम है राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सब से अच्छा बजट आया है। इसे लेकर उत्साह है। दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक भारत और उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं। इसकी वजह चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था है। सड़क, रेल, हवाई नेटवर्क अच्छा हुआ है। अब जलमार्ग के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। प्रयागराज से हल्दिया तक का जलमार्ग शुरू होने जा रहा है। यह दावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। वह जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। अपनी सरकार…

बाँदा: जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा की अध्यक्षता में आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया

जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा की अध्यक्षता में आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl उन्होंने संपूर्ण थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते हुए दो पक्षों की ग्राम बगिया में विवाद और जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण करने के निर्देश दिएl, उन्होंने एक फरियादी अनीता की जमीन पर पेमाइश किए जाने के संबंध में लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के…

बाँदा: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं के एक्सपोजर विजट वाहनों को जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक् समझ विकसित किये जाने, पाठ्यपुस्तकों में पढ़े गए इतिहास और विज्ञान के सिद्धातों को साक्षात देखने, रानी लक्ष्मीबाई जैसे ऐतिहासिक चरित्रों से प्रेरणा लेकर लेकर आत्मविश्वास बढ़ाना, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने के उद्देश्य से राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जनपद में संचालित समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (कक्षा 6 से 8) में अध्ययनरत् छात्राओं…

प्रयागराज: बजट-2026, युवाओं को बनाएगा रोजगारदाता डबल इंजन सरकार का बजट विकास और निवेश को समर्पित

उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख बातों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे आज़ादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ, विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा सरकार का प्रयास है कि युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। बजट में युवाओं, उद्यमियों, किसानों, महिलाओं…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक 15 फरवरी को, वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आगामी 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), ठंडी सड़क, कायमगंज रोड फर्रुखाबाद में आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था के आगामी वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन को भव्य और प्रभावी तरीके से आयोजित करने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करना है। इसके साथ ही शेष बचे ब्लॉकों शमशाबाद, राजेपुर, कमालगंज, नवाबगंज और कायमगंज की ग्राम पंचायत…

फर्रुखाबाद में जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक, 2026-27 के लिए 40.82 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से वृक्षारोपण की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2025 की तरह ही आगामी वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठकें, बघार नदी पुनरुद्धार, कृषि रकबा, जीएसटी व पीएम श्री योजना पर दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जनपद से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बघार नदी के पुनरुद्धार से लेकर कृषि उत्पादन, विद्युत शिकायतें, जीएसटी पंजीकरण, मधुमेह जागरूकता और पीएम श्री योजना तक विभिन्न विषयों पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बघार नदी पुनरुद्धार पर गंभीर चर्चा जिलाधिकारी ने बघार नदी के पुनरुद्धार कार्य को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसीलवार उन सभी गांवों की सूची तैयार…

प्रयागराज:अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग

माघ मेला–2026 के अंतिम प्रमुख स्नान पर्व महाशिवरात्रि (दिनांक 15.02.2026) के अवसर पर मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत आज दिनांक 13.02.2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज की अध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। ▪️श्री पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ई-रिक्शा एवं ऑटो हेतु पूर्व निर्धारित डायवर्जन योजना प्रभावी…

विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, ‘धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे’

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (13 फरवरी) को राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार गलत था. समाजवादी पार्टी के आचरण के कारण यूपी का पूरा सदन आहत महसूस कर रहा था. उन्होंने मिर्जा गालिब का शेर सुनाते हुए सपा पर तंज किया और कहा कि ‘धूल चहरे पर थी, आईना साफ करते रहे.’पहले यूपी को शक की निगाह से देखा जाता था- सीएम सीएम योगी ने…

मैनपुरी : विकासखंड सल्तानगंज के ग्राम नगला भगत के लाल ने नाम रोशन किया

कैप्टन गजेंद्र सिंह का हुआ जोशीला स्वागत। ऑपरेशन विजय ऑपरेशन पराक्रम में जिम्मेदारी पर मिले अवार्ड। बिछवा के लाल देश का नाम किया रोशन।अपने सेवा काल में सीढ़ी दर सीढ़ी 10 प्रमोशन पाकर परिवार का नाम किया रोशन।विछवा मैनपुरी के गांव नगला भगत निवासी कैप्टन गजेंद्र सिंह चौहान जो हाल निवासी कस्बा बिछवा में निवास कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति होने के बाद उनका गांव व क्षेत्र के लोगों ने जोशीला स्वागत किया। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर 14 फरवरी को विशाल भव्य दिव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। विशाल…

फर्रुखाबाद:माफिया अनुपम दुबे गैंग के 6 सदस्य 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Uttar Pradesh Police को बड़ी सफलता मिली है। थाना मऊदरवाजा में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित माफिया अनुपम दुबे गैंग के छह सक्रिय सदस्यों को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज…