आँवला/बरेली – जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर कोट में दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसका युवा दिलो की धड़कन श्री अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य ने फ़ीता काट कर शुभारम्भ किया। इसमें तरह तरह की प्रतियोगिता हुई। जिसमें 200 मीटर की प्रतियोगिता में टीटू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1600 मीटर में कमल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अवनीश यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया और लंबी कूद प्रतियोगिता में उदयपाल ने सबसे लंबी कूद लगायी । इसके साथ कमेटी के सदस्य दंगल सिंह यादव, गोविंद…

फर्रुखाबाद :डॉ अनुपम दुबे का छोटा भाई अमित दुबे को कोतवाली फर्रुखाबाद ने किया गिरफ्तार

डॉ अनुपम दुबे की गिरफ्तारी के बाद लगातार मुकदमों में वांछित अपराधियों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर अरेस्ट कर जेल भेजा जा रहा है इसी तरह डॉ अनुपम दुबे के छोटे भाई डॉ अमित दुबे पर भी कई मुकदमे दर्ज थे उन मुकदमों के चलते 13 अक्टूबर 2022 रात 11:00 बजे मलावन टोल प्लाजा जिला एटा से गिरफ्तार किया गया अमित दुबे चार पहिया कार हौंडा अमेजिंग Up16 AU3426 से जा रहे थे राजस्थानी वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी के कागज ना होने के कारण गाड़ी…

पीलीभीत:माल वाहनों से सावरियां ढोये जाने पर लगाई जाये रोक, ट्रेक्टर ट्रालियों में लगाये जाये रिफ्लेक्टर-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की चतुर्थ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माल वाहन ट्रैक्टर ट्राली, डाला, डम्फर के माध्यम से सवारियां ढोये जाने पर रोक लगाई जाये। इस कार्य हेतु ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करें। अभियान के दौरान ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टिव टेप अधिक से अधिक संख्या में लगाये जाये, अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया जाये मोवाइल का इस्तेमाल न…

पीलीभीत:अभिभावकों ने प्रधान पति के साथ पहुंचकर वीडियो बनाकर किया खुलासा।

पीलीभीत हजारासरकारी विद्यालय में अभिभावकों के साथ प्रधान पति पहुंचे । इस दौरान शिक्षक की वजाय प्राइवेट लड़की पढ़ती मिली । इतना ही नहीं फर्जी हाजिरी लगाते पकड़कर शिकायत की है।‌ विद्यालय में भोजन के नाम पर खानापूरी का विरोध किया गया है।पूरनपुर शिक्षा खंड के हजारा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है ।‌ नेपाल सीमावर्ती ग्राम पंचायत बमनपुर भागीरथ के कम्पोजिट विद्यालय टिल्ला नंबर चार है ।‌ बुधवार को ग्राम प्रधान के पति गुरदेव सिंह को लेकर कई अभिभावक विद्यालय पहुंच गए ।‌ मौके पर छात्र…

पीलीभीत:राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर ‘‘मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता किया गया उद्घाटन।

पीलीभीत राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में हर दिन हर घर आयुर्वेद के अंतर्गत आयुष विभाग एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पीलीभीत के तरफ से मेरे दैनिक जीवन मैं आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के इंटर कॉलेजों के छात्रों ने प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग विभाग उ0प्र0 शासन श्री संजय सिंह गंगवार ने किया। कार्यक्रम में जिले में प्रथम द्वितीय तृतीय छात्रों को क्रमशः 5100, 2100 एवं 1100 सौ रुपए…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना की गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना की गवर्निंग बोर्ड की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि जो कृषक जिस क्षेत्र में रूचि रखते हों उन्हीं कृषकों को भ्रमण व प्रशिक्षण हेतु ले जाया जाये। साथ ही विभागों में कराये जा रहे प्रदर्शन भी उन्हीं कृषकों को दिखाये जायें। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि विभाग द्वारा जब भी गोष्ठी/मेला/प्रदर्शनी का आयोजन कराया जाये तो ऐसे अच्छे प्रगतिशील कृषक जो कि केला की खेती, शिमला…

फर्रुखाबाद: कोर्ट से स्थगन आदेश होने पर भी दबंगों ने थाना पुलिस से मिलकर बाजरे की काटी फसल

तहसील संवाददाता रामबरन शाक्य की खास रिपोर्ट नवाबगंज फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिरोली निवासी रामपाल सिंह बनाम प्रीतम सिंह मैं काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था जिसका मुकदमा जिला सीनियर डिवीजन फर्रुखाबाद में वाद संख्या 349 /2022 में प्रचलित है। और कोर्ट से 21 अक्टूबर 2022 तक के लिए यथास्थिति बनाए रखने के लिए स्थगन आदेश होने पर भी थाना पुलिस की सह से दबंग प्रीतम सिंह पुत्र पूरन सिंह प्रमोद यादव पुत्र शिवराम सिंह यादव निवासी सिरोली आदि दबंग लोगों ने पुलिस से सांठगांठ का बाजरे…

मैनपुरी :कम्पोजिट विद्यालय (1-8) नाहिली में स्टार ऑफ द टू मंथ में उपस्थिति व लर्निंग आउट कम के सितारों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया गया ।

मैनपुरी: कम्पोजिट विद्यालय (1-8) नाहिली में स्टार ऑफ द टू मंथ में उपस्थिति व लर्निंग आउट कम के सितारों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया गया ।विद्यालय में लागू नवाचार स्टार ऑफ द मंथ विगत दो माह से बिना अनुपस्थित हुए लगातार विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को , साथ ही अध्यापन में अपेक्षित अधिगम प्राप्त करने वाले अध्यनरत बच्चों को चुन कर उन्हें क्लिप बोर्ड देकर सभी छात्र छात्राओं के सामने पुरस्कृत किया गया। जिससे अन्य छात्र भी प्रेरित हों ।ऐसे छात्र छात्रा जिन्होंने बरसात गर्मी व किसी भी…

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल दो वाहन आपस में टकराए

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एक वाहन एंबुलेंस से टकरा गया। इस सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों समेत दो स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया, हादसे में डिप्टी सीएम बाल-बाल बच गए। बाद में वे कार्यक्रम स्थल के…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पूरनपुर कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली आदि को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा पूरनपुर के सर्राफा बाजार आदि में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा दुकान मालिकों से दुकानों पर CCTV कैमरे लगाने तथा 24×7 चालू स्थिति में रखने की अपील की गयी। बाजार में अतिक्रमण हटाने व प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल को और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने तथा…

जौनपुर:निकाय चुनाव के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने की दावेदारों संग बैठक

शाहगंज(जौनपुर) तहसील सभागार में गुरुवार की सुबह उप जिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों संग बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।नगर पालिका परिषद शाहगंज और नगर पंचायत खेतासराय की संयुक्त बैठक में अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदारों को उप जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश और चुनाव आयोग के तहत जारी दिशा-निर्देश के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने की अपील की। अपने संबोधन में एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि प्रशासन सभी उम्मीदवारों के…

जौनपुर:शुक्रवार से शुरू होगा ऐतिहासिक चूड़ी का मेला

शाहगंज(जौनपुर) नगर की रामलीला, दशहरा, भरत-मिलाप के क्रम में सीता श्रृंगार हाट के नाम से लगने वाले चूड़ी मेला भी ऐतिहासिक है। जिसकी तैयारियां बुधवार से शुरू हो गई। शुक्रवार से मेला अपने चरम पर होगा। जिसके लिए अपनी ससुराल से बेटियों का मायके आना शुरू हो चुका है।158 वर्ष से निर्बाध लगने वाले ऐतिहासिक मेले की मान्यता है कि लंका पर विजय कर रावण वध के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां जानकी अयोध्या पहुंचे तो माँ सीता ने गेरुआ चोला छोड़ कर अयोध्या के श्रृंगार हाट से श्रृंगार…

जौनपुर:चोरी के लैपटॉप, मोबाइल के साथ किशोर गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर) क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव निवासी किशोर को कोतवाली पुलिस ने दादर पुल के समीप चोरी के मोबाइल, लैपटॉप व नकदी समेत गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।उक्त गांव निवासी किशोर को गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने अपने हमराहियों के साथ दादर पुल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया। किशोर के पास से चोरी के तीन हजार रुपये नकदी समेत पांच मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते…

जौनपुर:सपा संस्थापक के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

शाहगंज(जौनपुर) समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर गुरुवार को तहसील मुख्यालय स्थित अधिवक्ता सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष स्कंद देव यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने लोहिया के रास्ते पर चलकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में अपना स्थान बनाया। कहा नेताजी के जाने से सियासत के एक युग…

पीलीभीत : छेडछाड के विरोध पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

पीलीभीत पूरनपुर।छेड़छाड़ के विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।विवाहिता ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह गांव के ही एक युवक के साथ कुछ साल पहले हुआ था।महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका देवर उस पर गलत नियत रखता है।कई बार वह उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर चुका है। देवर की हरकत की शिकायत अपने सास-ससुर व पति से की तो आरोप है कि…

पीलीभीत : नाला व कब्रिस्तान की चाहरदीवारी का जल्द शुरु होगा निर्माण शुरु

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर 15 स्थित कब्रिस्तान में लगातार हुई बारिश के चलते मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित दीवार धराशाई हो गई थी।जिसके चलते गंदे नाले और बरसात का पानी कब्रिस्तान में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।क्षेत्र पंचायत सदस्य शोएब अहमद खान उर्फ फूल बाबू ने मामले का प्रस्ताव ब्लाक प्रमुख कमलेश्वरी दीक्षित को दिया था।समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने नाला निर्माण व कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण स्वीकृत करा दिया।इसको लेकर लोगों में खुशी…

पीलीभीत : अतिक्रमण मिलने पर तहसीलदार को किया निर्देशित

पीलीभीत पूरनपुर।शारदा नदी के गांव बेल्हा में ग्राम समाज की ढाई सौ हेक्टेयर जमीन 2009 में खातेदारों के नाम दर्ज की गई थी।मामला उच्च न्यायालय में पहुंचा।कोर्ट ने एसडीएम कोर्ट में मामले को निपटाने के आदेश दिए।उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया सनवाई के बाद जमीन को फिर नवीन परती दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जमीन पर आक्रमण मिलने पर कार्रवाई के आदेश तहसीलदार को दिए गए हैं।साथ ही कब्जा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रयागराज- थाना खीरी पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त मकशूद पुत्र गुलाम मो0 वसीम अंसारी पुत्र नजर अब्बास गिरफ्तार,

प्रयागराज- प्र0नि0 थाना खीरी अंनिल वर्मा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 उदयवीर सिंह अपने सहयोगी साथी हे0का0 सुखराम वर्मा थाना खीरी प्रयागराज के साथ मिलकर अथक परिश्रम कर दबिस देकर थाना खीरी में पंजीकृत मु0अ0स0 263/22 धारा 294 भा0द0बि0 मे वांछित अभियुक्त मकसूद पुत्र गुलाब मो0 उम्र करीब 19 वर्ष व वसीम अंसारी पुत्र नजर अब्बास उम्र करीब 18 वर्ष निवासी गण ग्राम इटवा थाना क्षेत्र खीरी प्रयागराज को आज दि0, 13/10/2022 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गयाl गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तो के ऊपर आवश्यक बिधिक कार्यवाही…

पीलीभीत :बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में झगडा़,पुलिस से की शिकायत

पीलीभीत पूरनपुर।बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए।लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए।घटना क्रम के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। दोनों पक्षों ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है। बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी राजेंद्र कुमार के बच्चे पडोस के बच्चों के साथ खेल रहे थे।इसी दौरान बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस पर राजेंद्र के बच्चों को पड़ोसी युवक ने पीट कर घर भगा दिया।घर पहुंचे बच्चों ने पूरी जानकारी दी तो दोनों पक्ष…

पीलीभीत : बाइकों की आपसी भिडंत में महिला समेत चार जख्मी

पीलीभीत पूरनपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में महिला सहित चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.घुंघचाई निवासी राजकुमार अपनी पत्नी मीना देवी के साथ अपनी रिश्तेदारी गांव माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा फकीरे निवासी एक ग्रामीण के घर जा रहा था।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित सेमल के पेंड के पास सामने से आ रहे बंडा निवासी एक बाइक सवार…