जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने अवगत कराया है कि ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद में माटीकला कौशल विकास योजना के अन्तर्ग 15 दिवसीय शिल्कारी प्रशिक्षण हेतु 22 शिल्पकारियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा है माटीकला कौशल विकास योजना में आर्थिक रूप से निर्बल तथा जिनका जीविकापार्जन एक मात्र माटीकला व्यवसाय पर ही निर्भर हो वह इस शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 25 जुलाई 2023 तक आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, हरदोई में जमा करें। हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप
Category: हरदोइ
हरदोई ; अपने उद्यम का रजिस्टेशन करायें और निःशुल्क बीमा योजना का लाभ उठायेंः-दुर्गेश कुमार।
उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमा ने सभी उद्यमियों से कहा है कि अपने उद्यम का रजिस्टेªशन www.udyamregistion.gov.in पोर्टल पर करायें और निःशुल्क दुर्घटना बीमा का लाभ उठायें और जनपद में निःशुल्क बीमा के लिए 19103 उद्यम के रजिस्टेªशन हो चुके है।उन्होने जनपद के समस्त औद्योगिक, वाणिज्यिक, सेवा प्रदाता इकाईयों, प्रतिष्ठान जैसे विनिर्माण एवं सर्विस क्षेत्रान्तर्गत आने वाली इकाईयों के उद्यमी, व्यापारी अपने उद्यम का रजिस्टेªशन 31 जुलाई 2023 तक करायें और निःशुल्क मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उठायें तथा अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क करें। हरदोई…
हरदोई :सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
हरदोई :सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दयाशंकर ने बताया है कि शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में आज साण्डी तिराहे पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा दो पहिया वाहन की हेलमेट (चालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित) सीटबेल्ट, मोबाइल फोन, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने के विरूद्ध लोगों को जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चालको को…
हरदोई :सम्भावित बाढ़ प्रभावित नदियों एवं गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर लें और बाढ़ के कारण किसी भी क्षेत्र में जनहानि न होने दें…
हरदोई : विकास भवन सभागार में उ0प्र0 विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबन्धन जांच समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा0 सभापति श्री उमेश द्विवेदी ने जनपद उन्नाव तथा हरदोई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्भावित बाढ़ प्रभावित नदियों एवं गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर लें और बाढ़ के कारण किसी भी क्षेत्र में जनहानि न होने दें। उन्होने कहा कि बाढ़ चौकियों पर राजस्व, चिकित्सा, पंचायत, पशु, पूर्ति आदि संबंधित विभाग के कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार डियुटी लगायी जाये और समय-समय पर गांववासियों को नदियों का जल…
हरदोई : प्रशिक्षक हेतु 25 जुलाई तक करे आवेदन
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया है कि खेल निदेशालय लखनऊ के द्वारा 16 खेलों (हाँकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल, जूडो एवं तीरंदाजी) के 44 छात्रावास में प्रशिक्षण हेतु 32 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की तैनाती किये जाने के लिए (हॉकी को छोड़कर) आवेदन मांगे गये हैं। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की पात्रता हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम स्नातक तथा अन्तर्राष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चौम्पियनशिप (प्रत्येक चार…
हरदोई : विकास भवन में जनपदीय आंकड़ा संग्रहण कार्यशाला सम्पन्न।
विगत दिवस विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय सांख्यिकीय आंकड़ा संग्रहण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए सर्वेक्षणों में एकत्र किए गए आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण हैं। सर्वेक्षणों में एकत्र आंकड़े नीति निर्माण एवं कार्यक्रम मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, ग्रामीण विकास और आर्थिक विकास के लिए एक अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण विशेष रूप से विनिर्माण, व्यापार और अन्य…
हरदोई : 1 अगस्त को होगा जनता दर्शन।
नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के अनुश्रवण हेतु मा0 आयुक्त महोदया लखनऊ मण्डल द्वारा 01 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह् 02 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम मे आम जनमानस की दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याएं यथा बिजली, पानी, सड़क मा0 प्रधानमंत्री/मा0 मुख्यमंत्री आवास, जल निकासी, दैवी आपदा, वरासत, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा, भूमि विवाद, विभिन्न प्रकार की पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले राशन आदि की…
हरदोई : आज न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय गदुआपुर में नोडल शिक्षक संकुल नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई
बैठक का शुभारंभ पर्यवेक्षक नीरज कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को सत्र 2023-24 में नवीन नामांकन बढ़ोत्तरी, निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा , कायाकल्प के उन्नीस पैरामीटर पर समीक्षा, कक्षा 1 से3 आधार शिला संदर्शिका के अनुरूप शिक्षण, कक्षा 4 व 5 में बेसिक एवं एडवांस स्तर में बच्चों को बांटकर शिक्षण,शारदा व समर्थ एप पर बच्चों की उपस्थिति, निपुण एप से बच्चों का आकलन व फीडिंग, निपुण बच्चों…
हरदोई: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हरदोई : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) दयाशंकर ने बताया है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में आज लखनऊ हरदोई बस स्टैण्ड पर बस/ट्रक/ ऑटो/ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालको एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त ऑटो/टैक्सी के चालक तथा यूनियन के पदाधिकारियों को तथा उनके आश्रितो को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 05 लाख का बीमा प्रदान किये जाने हेतु जागरूक…
हरदोई: मोटा अनाज के प्रति जागरूकता हेतु किया गया निःशुल्क वितरण
हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप विधायक रामपाल वर्मा जी ने किसानों को मोटा अनाज के प्रति जागरूकता के लिए निःशुल्क बीज रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का, सांवा का वितरण किया। मा0 विधायक ने संबोधन में कहा सरकार के प्रयास से आम जनमानस में मोटा अनाज के प्रति जागरूकता फैल रही है। मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पाचन शक्ति मजबूत होती है। रागी में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। मधुमेह के रोगी के लिए काफी लाभकारी है। मोटे अनाज का…
हरदोई: कालेजों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत कार्य एवं व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेंः-डीएम
17 जुलाई 2023 देर सायं कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधिति अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी सरकार एवं सहायता प्राप्त कालेजों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत सभी कार्य एवं व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें और टीम बनाकर कालेजों का निरीक्षण करें तथा खराब छवि वाले विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के लिए चयन न किया जायें। बैठक में…
हरदोई:21 जुलाई को होगा किसान दिवस का आयोजन।
उप कृषि निदेशक डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि शासन के प्राविधानों के अनुरूप माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाना प्राविधानित है। उन्होंने बताया है कि 19 जुलाई को 2023 को उ0प्र0 विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबन्धन जॉच समिति की बैठक के कारण तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब किसान दिवस का आयोजन 21 जुलाई 2023 को अपरान्ह् 12 बजे से 02 बजे तक विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार मे किया जायेगा।
हरदोई :रोजगार मेले में 22 अभ्यर्थियों को चयनित किया
हरदोई : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन द्वारा कराया गया, जिसमे 04 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले मे लगभग 63 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इच्छुक अभ्यर्थियों ने आवेदन के रूप में कम्पनी द्वारा निर्धारित प्रपत्र को भरकर परीक्षा/साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार मे 22 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
हरदोई ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू हुआ महा संपर्क अभियान
हरपालपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू हुए महासंपर्क अभियान को भाजपा ने 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। विशेष संपर्क अभियान के तहत 18 से 19 तारीख तक लक्ष्य प्राप्त करने का निर्णय सोमवार मंडल कार्यकारणी बैठक में लिया गया।जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर से भावनात्मक जुड़ाव पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा हमे घर घर जाकर केवल भाजपा के पर्चे ही नहीं बांटने हैं बल्कि उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा…
हरदोई : एकमुश्त समाधान योजना का लाभ प्राप्त लेने हेतु 31 मार्च तक सम्पर्क करेंः-ऋचा गुप्ता
जिला समाज कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 अनूसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित योजनाओं में वितरित ऋण के बकायेदारों से एकमुश्त समाधान योजना वसूली को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि एकमुश्त समाधान योजना में ऋण गृहीता द्वारा धनराशि जमा करने की स्थिति में वसूली जमा करने की तिथि तक साधारण ब्याज सहित देय अवशेष संपूर्ण धनराशि एकमुश्त जमा करनी होगी और लाभार्थी के ऋण खातों में लगाया गया दण्ड ब्याज व चक्रवृद्वि ब्याज…
हरदोई : कलेक्टेट में एमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर/बाढ़ नियत्रंण कक्ष स्थापित
जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर होने की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देगें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद में प्रवाहित होने वाली नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है, इसलिए निकट भविष्य में बाढ़ की सम्भावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर कलेक्टेªट में एमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर/बाढ़ नियत्रंण कक्ष की स्थाना की गयी है जिसका टेलीफोन नम्बर 05852-299155, 299156, 299157 संचालित कराते हुए कन्ट्रोल रूम में 17 जुलाई से 05 अगस्त 2023 तक प्रातः 06 से अपरान्ह 02 बजे…
हरदोई : डिग्रीट किट आपूर्ति हेतु निविदा 20 जुलाई तक आमंत्रित:-एडीएम
अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अवगत कराया है कि बाढ़ एवं अन्य आपदाओं की स्थिति में तहसील मुख्यालय एवं राहत कैम्पों में रह रही महिलाओं व किशोरियों को डिग्रीट किट वितरण किये जायेगें।उन्होने कहा है कि राहत कैम्पों में डिग्रीट किट में सैनिटरी पैड, कपड़ा धोने का साबुन, तौलिया, सूती कपड़ा, डिस्पोजेबल बैग एवं मग की आपूर्ति हेतु पंजीकृत फर्म, संस्था एवं एजेंसी, ई-निविदा पोर्टल e-tender.up.nic.in पर 20 जुलाई 2023 की अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन डाउनलोड करें। एडीएम ने कहा कि प्राप्त ई-निविदा 20 जुलाई 2023 सायं 04 बजे कलेक्टेट सभागार…
हरदोई:विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक 19 जुलाई को
हरदोई :मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में 01 से 31 जुलाई 2023 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2023 को अपरान्ह 03 बजे कलेक्टेªट सभागार में आहूत की गयी है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में 01 से 15 जुलाई 2023 तक की कृत कार्यवाही रिपोर्ट एवं प्रगति आख्या के अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
हरदोई : जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक 19 जुलाई को
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि राज्य पोषण मिशन के कार्यो नियोजन क्रियान्वयन, निगरानी व अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2023 को अपरान्ह 4.30 बजे विकास भवन के सभागार में आहूत की गयी है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप
हरदोई:सड़क सुरक्षा पखवारा का किया गया शुभारम्भ
हरदोई: प्रदेश शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवारा मनाये के क्रम में आज कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के प्रांगण में सड़क सुरक्षा पखवारा का शुभारम्भ/उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष माननीय सौरभ मिश्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से लोगो को जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी स्टेक होल्डर्स के प्रतिनिधियो द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में उपस्थित लोगो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय निरीक्षक…
