हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकआयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लायी जाएः-जिलाधिकारी

हरदोई जिला ब्यूरो आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत ससमय भुगतान किया जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ई कवच पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लायी जाए, आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

हरदोई :28 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन।

हरदोई जिला ब्यूरो जिला सेवा योजन अधिकारी मीता गुप्ता ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा अनुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 28 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां प्रतिभाग रही है, जो हाईस्कूल, इंटरमीडियट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा तथा कौशल विकास के प्रशिक्षित योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष आयु के पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।उन्होने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन sewayoian.up.nic.in  पोर्टल पर  ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। अभ्यर्थी समय…

हरदोई :प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसान सम्मान निधि की क़िस्त को किसानों के खाते में भेजी

हरदोई : आज कृषक सभागार, संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र बिलग्राम चुंगी में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उर्वरक बिक्री केन्द्रों को किसान समृद्धि केन्द्रों के रूप राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम तथा सल्फर कोटेड यूरिया (यूरिया गोल्ड) के शुभारंभ एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान बन्धु उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सीकर से बटन दबाकर किसान सम्मान निधि की क़िस्त को किसानों के खाते में हस्तांतरित किया उन्होंने अपने संबोधन में…

हरदोई :डीएम की अध्यक्षता में समूहों को लोन के लिए मेगा कैम्प का आयोजन किया गया    

  हरदोई जिला ब्यूरो 26 जुलाई 2023 देर सांय जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कि अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत चलाये जा रहे, स्वयं सहायता समूहों को लोन के लिए मेगा सी0सी0एल0 कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 632 समूहों को 379200000 रूपये की धनराशि की बैंको से सी0सी0एल0 ऋण कीस्वीकृति एवं वितरण किया गया। बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 365 समूहों को 21900000 आर्यावर्त बैंक से 108 समूहों को 64800000 का वितरण कराया गया। समूह की महिलाओं सी0सी0एल0 की धनराशि से ग्राम में…

हरदोई:सड़कों का चौड़ीकरण हो जाने से जनपद को विकास में गति मिलेगी:-जितिन प्रसाद।

आज विधान सभा हरदोई की ग्राम पंचायत सधई बेहटा में रू0-6757.87 लाख की 30 परियोजनाओं की शिलापटों का शिलान्यास एवं लोकापर्ण मुख्य अतिथि के रूप में मा0 लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद एवं मा0 आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने बटन दबाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूदाय को सम्बोधित करते हुए मा0 पीडब्लूडी मंत्री ने कहा कि रद्वेपुरवा सकतपुर, पलिया शाहजहांपुर, हरदोई लखनऊ मार्ग तथा पिहानी से साण्डी तक सड़कों का चौड़ीकरण हो जाने से हरदोई, शाहाबाद व सवायजपुर विधान सभा की आम जनता के…

हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुयी कृषि तकनीक प्रबंध अभिकरण आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीक प्रबंध अभिकरण आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। उन्होंने किसान फसल बीमा योजना के प्रतिनिधियों से कहा कि किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। किसान संगठनों से निरंतर संवाद स्थापित किया जाए। प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील व विकास खण्ड में किसानों की बैठक करायी जाए। बैठकों में किसानों को फसल बीमा योजना के संबंध में जानकारी दी जाए। कृषकों को…

हरदोई :नीम के पेड़ से लटककर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या।

हरदोई : बिलग्राम थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में नीम के पेड़ में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रेमी युगल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है आपको बता दें कि सुबह करीब 8:00 बजे जफरपुर गांव के बाहर एक नीम के पेड़ में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जब गांव वाले खेत की ओर से गुजरे तो देखा कि दो सब लटके हुए मिले जिसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी…

हरदोई :मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण अभिलेख अधूरे एवं रख-रखाव ठीक न पाये जाने पर पटल सहायक को कारण बताओ नोटिस

हरदोई : आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा विकास खण्ड कार्यालय साण्डी, आर0आर0सी0 सेन्टर आदमपुर एवं अस्थायी पशु आश्रय स्थल कोइलाई नसीरपुर का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड कार्यालय परिसर साण्डी का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी, पंचायत कार्यालय कक्ष, सहायक लेखाकार कार्यलय कक्ष, सामुदायिक शौचालय, एन0 आर0 एल0 एम0 कार्यालय कक्ष स्थापना पटल आदि का निरीक्षण किया गया। स्थापना पटल, आंकिक पटल पर उपलब्ध रहने वाले विभिन्न अभिलेख यथा ग्रान्ट रजिस्टर, गार्ड फाइल, रजिस्टर आफ रजिस्टर, रजिस्टर आफ फाईल का निरीक्षण किया गया।…

हरदोई :मुख्य सेविका पद पर नव प्रोन्नत अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में हुआ जहाँ माननीय मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस कार्यक्रम में जनपद की तीन नव प्रोन्नत सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती द्वारा किया गया। उन्होंने सुमन कुमारी व विमला देवी वर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री काफी मेहनत से कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि बहने बिल्कुल हताश न हों, उनका भी नंबर आ सकता है। सरकार सदैव बहनों…

हरदोई:सर्वाइकल कैंसर विषय पर जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

आज दिनांक 26/7/2023 को हरदोई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन अपर जिला जज/सचिव सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।अपर जिला जज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के वारे में जानकारी देते हुए कहा कि गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है।उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी पीड़ित परिवार को दी जाने वाली क्षति पूर्ति योजना के वारे में तथा आगामी 09 सितंबर 2023…

हरदोई : कृषि विकास योजना का लाभ प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर प्राप्त करेंः-सुभाष चंद्र

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने जनपद के समस्त कृषक को सूचित किया है कि उद्यान विभाग में संचालित ड्राप मोर माइकोइरीगेशन योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं अनु०जाति/जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य प्राप्त हो गये हैं जिसमें ड्राप मोर माइकोइरीगेशन योजना में ड्रिप सिंचाई में 730 हे0, मिनी स्प्रिंकलर में 110 हे0, माइको स्प्रिंकलर 60 हे०, पोर्टेबल स्प्रिंकलर में 800 हे0 एवं रेनगन सिंचाई में 160 हे0 के भौतिक लक्ष्य प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण में 161 हे0,…

हरदोई : धान विक्रय एवं पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित लिए गांव-गांव प्रचार प्रसार करायें:-प्रियंका सिंह

जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने समस्त मण्डी सचिवों को निर्देश दिये है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीद हेतु कृषक बन्धओं को धान क्रय केन्द्रों धान विक्रय करने तथा पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकर करें तथा बैनर व फ्लैक्सी आदि के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करायें।

हरदोई : सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करें और जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार करायें

सीएचसी, पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम व अन्य आवश्यक दवाओं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें:- प्रियंका सिंह02. अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने सीएमओ, सभी एसडीएम, बीडीओ, ईओ तथा जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा है के भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा आगामी कुछ दिनों के लिए विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ऐसे मौसम में जल जनित बीमारियों के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं में वृद्वि…

हरदोई : देश को आजादी, सुरक्षा एवं सम्मान दिलाने वाले वीर शहीदों के प्रति सदैव सम्मान की भावना रखना चाहिए

जिलाधिकारी आने वाली पीढ़ी के ह्दय में देश प्रेम की भावना जागृत रखने के लिए वीर शहीदों के बारे में बतायें और देश की उन्नति में सहयोग करने हेतु प्रेरित करें:- एम0पी0 सिंह जिला ब्यूरो आज कारगिल शहीद दिवस में शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अमर जवान स्मारक पर दीप प्रज्जवलित कर वीर शहीदों की याद में स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, सीएमओ रोहताश कुमार, सीओ…

हरदोई:10 से 28 अगस्त तक होगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-जिलाधिकारी

हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे 10 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आई0डी0ए0 ( ट्रिपल ड्रग थेरेपी) कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि जनपद की लक्षित आबादी को आयु वर्ग के अनुसार फाईलेरिया रोगी औषधियों का सेवन कराया जाना है। औषधि सेवन के आच्छादन का प्रतिशत अच्छा होने के लिए फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तर अर्बन टास्क फोर्स (फाईलेरिया) का सदस्य नामित करते हुये आपकों निर्देशित किया जाता है, कि…

हरदोई:यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य

हरदोई : जिले के इकलौते पर्वतारोही अभिनीत मौर्य स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट जोकि रूस मे स्थित है, पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत अभी तक देश की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके है, अब पर्वतारोही का सपना है कि वो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश में तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए पर्वतारोही अभिनीत पूरी तरह से तैयारी में लगे हुए हैं, इस अभियान मे लाखों रुपये का खर्च आएगा, इसलिए अभिनीत सरकारी व गैर-सरकारी मदद से इस अभियान को…

हरदोई :बाबा श्री बौसर नाथ जी के पावन धाम पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भक्तों द्वारा शुभ मुहूर्त में शुभ वृक्षारोपण किया गया

हरदोई : मुख्यालय से कानपुर रोड पर 12 किलोमीटर दूर शारदा नहर के किनारे शिव जी का अति प्राचीन मंदिर जोकि बाबा श्री बौसर नाथ जी महाराज नाम से प्रसिद्ध है मन्दिर सावन माह के पावन पर्व पर इस मंदिर पर बहुत ही दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं और सबसे मुख्य बात यह है कि सावन माह मे बहुत ही वृहद रूप में मेला भी लगता है एक माह तक चलने वाला यह पावन पर्व इस मंदिर पर अपनी अलग ही छटा बिखेर ता है…

हरदोई में ट्रैफिक सिपाही अपनी मस्ती में मग्न ?

हरदोई : बिलग्राम चुंगी स्थित मेन चौराहा पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही सुनील कुमार अपनी मस्ती में मगन पढ़ रहा पेपर जाम से वह आम जनमानस जाम में फंसा है या नहीं कोई मतलब नहीं ड्यूटी से विमुख होकर के स्थित राधा नगर चौकी में पेपर पड़ता नजर आया जब की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश है किसी भी चौराहे पर कांवरियों को कोई भी समस्या ना होनी चाहिए लेकिन सुनील जैसे लोग ट्रैफिक व्यवस्था को अवस्था में बदलने का काम करने में माहीर रहते…

हरदोई ; मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए 31 जुलाई तक करे आवेदन

ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिक्षित बेरोजगारों पालिटेक्निक/आई०टी०आई० पास तकनीकी रूप से प्रशिक्षण प्राप्त एवं परम्परागत कारीगरों तथा व्यवसायिक शिक्षा (10$12) के अन्तर्गत ग्रामोद्योग विषय लेकर उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं जिनकी आयु 18 वर्ष से कम तथा 50 वर्ष से अधिक न हो ऐसे इच्छुक नवयुवक/नवयुवतियांे के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के ई-पोर्टल cmegp.data-center.co.in पर 31 जुलाई, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस योजना के अन्तर्गत रू0 10.00 लाख तक के प्रोजेक्ट अनुमन्य…

हरदोई : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) दयाशंकर ने बताया है कि  शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज जिला अस्पताल के आसपास अधोहस्ताक्षरी तथा यातायात निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दो पहिया वाहन की हेलमेट (चालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित) सीटबेल्ट, मोबाइल फोन, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने के विरूद्ध लोगों को जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई। हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप