हरदोई : ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा विनियमन शुल्क अग्रिम रूप से जमा किये जाने के उपरान्त ही भट्टे का संचालन किया जायेगाः-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार अनुसार ईंट भट्ठा स्वामियों से पायों के आधार पर विनियमन शुल्क हेतु निर्देश दिये गये है। विनियमन शुल्क ईंट भट्ठा सत्र 2023-24 (01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक) के लिए मान्य होगा। ईंट भट्ठा सत्र के लिए विनियमन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के जनपदों के लिए पायों की संख्या के आधार पर देय होगी। ईंट भट्ठा स्वामी को upmines.upsdc.gov.in  पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आवेदन शुल्क रु०-2000/- ईंट भट्ठा स्वामी का विवरण भट्ठा स्थल का Geo-cordinate…

हरदोई : पुलिस लाइन हरदोई में “पुलिस झण्डा दिवस” का आयोजन।

आज दिनांक 23.11. 2023 को “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरदोई केशवचंद गोस्वामी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई स्थित क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। साथ ही श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के…

हरदोई : भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन मतदाता जागरूकता से संबंधित सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केन्द्र भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ हैः- अशोक कुमार रावत

योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों हेतु 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज सण्डीला विकास खण्ड के ग्राम मल्हेरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद मिश्रिख अशोक कुमार रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक सण्डीला श्रीमती अलका अर्कवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार…

हरदोई : कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु करे आवेदनः-ऋृचा गुप्ता

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना संचालित की जा रही। इस योजना का लाभ 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन जिनकों जिनको विगत 03 वर्षों मे भारत सरकार/राज्य सरकार की किसी भी योजनान्तर्गत उपकरण प्राप्त न हुआ हो, वह अपना ऑनलाइन आवेदन वेबसाईट-http://divyangjanup.upsdc.gov.in  पर जनसुविधा/लोकवाणी केंद्र के माध्यम से कराकर आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्नकों सहित कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन कमरा नं0-16, हरदोई में किसी भी कार्य…

हरदोई : सदरपुर न्यायपंचायत के प्रा वि लालपुर मेआयोजित हुई नवंबर माह की शिक्षक संकुल बैठक।

न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक प्रा वि लालपुर में आयोजित हुई । बैठक का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल नीरज कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। नोडल शिक्षक संकुल द्वारा सभी शिक्षकों के साथ अकादमी रणनीति 2023-24 एवं उजाला, मोटिवेशनल वीडियो तथा क्विज पर चर्चा की गई । बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा व दिसंबर 2023 तक न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों को निपुण बनाना, कायाकल्प…

हरदोई : संकल्प यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाये और क्विज प्रतियोगिताओं के साथ निपुण उत्सव का आयोजन कराया जाये नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगाबैंक से रोजगारपरक योजनाओं के लिए ऋण प्राप्त करने वाले उद्यमियों व व्यवसायियों को सम्मानित किया जाए:- एस0पी0 वशिष्ठ

आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में एस०पी० वशिष्ठ, अधिशासी निदेशक, नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा भारत सरकार की अध्यक्षता में वृहद समीक्षा बैठक आयोजित हुई।नोडल अधिकारी ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्पों के माध्यम से निःशुल्क हेल्थ चेक अप होगें और समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये जायेगें एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने के साथ लोगों को नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूक किया जाए। उन्होने…

नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई का बड़ा ऐलान

नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ने दीपावली पे खण्डित मूर्तियों को वा पुरानी मूर्तियों को हटा कर नई मूर्तिया रखी जाती है जिन्हे नगर के लोग इधर उधर रख देते है नगर पालिका अध्यक्ष ने हरदोई नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने मूर्तियों का स्थान चिन्हित कर नगर वासियों से अपील की जो पुरानी वा खण्डित मूर्तिया लोगो के घरों में है वह मूर्तिया श्रवण देवी मन्दिर , जेल रोड पीपल के पास , में चिन्हित किए हुए स्थान पे पहुंचा दे तीन दिन में मूर्तियों को पहुंचा दे ताकि…

हरदोई : विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक 21 को

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने व विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की समीक्षा हेतु 21 नवम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे विकास भवन सभागार में एस०पी० वशिष्ठ, अधिशासी निदेशक, नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा भारत सरकार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा से नगर क्षेत्र/ग्रामीण क्षेत्र में आच्छादित सभी योजनाओं के जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न समितियों के नामित अधिकारीगण तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा से…

हरदोई जनपद में यातायात के विरुद्ध चल रहे 265 वाहनों के किए गए चालान

जनपद हरदोई में यातायात माह अभियान में दिनांक 20.11.2023 को विधि विरुद्ध चल रहे कुल 265 वाहनों के चालान से कुल रु0 =3,45,000/₹ का जुर्माना कारित किया गया।यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत जगह-जगह अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को जागरूक कर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी।प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरण:-▪️हेलमेट-178▪️सीट बेल्ट-=18▪️नो पार्किंग=28▪️तीन सवारी=27▪️ड्राइविंग लाइसेंस =14▪️विधि नियमों का उल्लंघन= 04▪️गलत नंबर प्लेट=12▪️अन्य = 16

हरदोई : सभागार का निर्माण शीघ्र पूरा करायें और सीटिंग व्यवस्था सुविधाजनक रखी जाए:-डी0एम0

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सभागार कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। सभागार में सीटिंग व्यवस्था सुविधाजनक रखी जाए। फाल्स सीलिंग का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। एक्जॉस्ट की उचित व्यवस्था रखी जाए। परिसर में स्थित पुराने जेनरेटर रूम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द की जाए। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

हरदोई : निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए:-एम0पी0 सिंह

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के संबंध में ईआरओ व एईआरओ की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से अपने समक्ष पोर्टल खुलवाया तथा फॉर्म 6, फॉर्म 7 व फॉर्म 8 भरने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाए तथा ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित की जाए। समस्त ईआरओ समस्त एईआरओ के कार्यों की निगरानी करते रहें। बूथ पर तैनात बीएलओ से लगातार संवाद करते रहें। जिलाधिकारी ने ईआरओ से निर्वाचन से संबंधित विभिन्न…

हरदोई : अस्थाई घाटों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए:-जिलाधिकारी

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजकीय मेला बेरिया घाट के आयोजन के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्थाई घाटों के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। मेला आयोजन स्थल पर पेयजल व शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करायी जाए। पानी के टैंकर रखे जाएं। पार्किंग की व्यवस्था उचित स्थान पर की जाए। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाए। सफाई की उचित व्यवस्था…

हरदोई:राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाहीअतिक्रमण को हटवाकर आर आर सी सेंटर की कब्जा मुक्त कराई जमीन

हरदोई :नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव ने बताया है कि थाना एवं ब्लॉक टड़ियावां की ग्राम पंचायत गढ़ी में ग्राम समाज की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा कब्ज़ा कर विभिन्न प्रकार से अतिक्रमण फैलाया गया था। उसी ग्राम समाज की जमीन पर ग्राम पंचायत का आर आर सी सेंटर बनना तय होकर जमीन चिन्हित हो गई थी। ग्राम पंचायत गढ़ी में दर्जनों ग्रामीणों ने आर आर सी सेंटर को कब्जा कर रखा था, जिसे विगत दिवस राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके की पैमाइस कराकर ग्राम समाज की…

हरदोई:जिलाधिकारी ने किया सुपरवाइजरों व बीएलओ के साथ संवाद

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बिलग्राम स्थित दुलारे गेस्ट हाउस में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दृष्टिगत सुपरवाइजरों तथा बूथ लेवल ऑफिसरों के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने अपने समक्ष सभी कार्मिकों की उपस्थिति करायी। जिलाधिकारी ने बिना कारण अनुपस्थित बीएलओ के निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अन्य अनुपस्थित बीएलओ का वेतन काटने के निर्देश दिए। संवाद के दौरान कहा कि 9 दिसंबर तक लोगों से दावे/आपत्तियां प्राप्त की जाएं। आवश्यकतानुसार फॉर्म 6, 7 व 8 भरे जाएं। नया मतदाता जोड़ने के लिए फॉर्म 6, नाम मतदाता…

हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक

हरदोई :कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लायी जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुली बैठकों का आयोजन किया जाए। व्यक्तिगत शौचालय के पैसे का हस्तांतरण जल्द किया जाए। आरआरसी केन्द्रों के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द कराया जाए। एडीओ पंचायत, खण्ड प्रेरकों व ऑपरेटरों को मोबाइल डाटा के लिए निर्धारित धनराशि उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने बावन में गोवर्धन संयंत्र के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी।…

हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

हरदोई : विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि डैशबोर्ड पर रैंकिंग सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जायें। आईजीआरएस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएमओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अगली बैठक में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मंडी सचिव को अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि समाज कल्याण विभाग के सभी अधिकारी प्रतिदिन…

हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नैमिष में होने वाली विधायी समाधिकारी समिति की बैठक के संबंध में तैयारी बैठक

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विधायी समाधिकारी समिति के संबंध में तैयारी बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नैमिष में होने वाली आगामी बैठक के संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये। सभी विभाग ऐसी समस्त समितियों की सूची प्रेषित करना सुनिश्चित करें जिसमे संसद या विधान मंडल सदस्य नामित हों। 1 जनवरी 2021 से 15 नवंबर 2023 तक जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किये गए प्रस्तावों पर कृत कार्रवाई की रिपोर्ट प्रेषित की जाए। इस अवसर पर मुख्य…

हरदोई: कार्यवृत्त की कॉपी हार्ड व सॉफ्ट में राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी:- जिलाधिकारी

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से मतदाता पुनरीक्षण कार्य के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यवृत्त की कॉपी हार्ड व सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभावार बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों की सूचना राजनीतिक दलों को दी जाए। सभी दलों से बीएलए की सूची जल्द प्राप्त…

हरदोई:03 दिसम्बर को वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट सम्पन्न करायेगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

हरदोई : वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट हरदोई द्वारा आगामी 3 दिसम्बर को सम्पन्न होने वाले कन्याओं के विवाह के संदर्भ में हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी ने बताया कि गत वर्षों की भांति सामूहिक विवाह व निकाह सम्पन्न विधि विधान से 3 दिसम्बर को सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 17 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके है, आगामी 20 नवम्बर को सभी आवेदकों का साक्षात्कार स्थानीय गांधी भवन में प्रातः 10 बजे से सम्पन्न होगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमेशा की तरह…

हरदोई : दिव्यांग मतदाताओं को सूची में शामिल कराने हेतु विशेष कैम्पों का आयोजन कराये डीएम जागरूकता रैली एवं छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हीकरण कराया जाएः- एमपी सिंह ।

आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता से कहा कि छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैम्पों का आयोजन कराये तथा विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली जाए और छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं का जल्द चिन्हीकरण कराया जाए एवं तथा इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायें। उन्होने कहा कि दिव्यांग समिति को अधिक समावेशी बनाने के लिए समितियों की बैठकें ससमय करायी जाएं। जिलाधिकारी ने…