जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनपद स्तर पर 29 नवम्बर तथा 07 व 16 दिसम्बर 2023 को पूर्व सैनिकों/शहीदों के परिजनों को सम्मानित एवं शहीद सैनिक की शहादत तिथि पर श्रंद्वाजंलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।उन्होने बताया कि 29 नवम्बर 2023 को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘‘अशोक चक्र‘‘ से सम्मानित ले0 कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर के शहादत दिवस पर श्रद्वांजलि कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जायेगा और 07 दिसम्बर 2023 को सशस्त्र सेना…
Category: हरदोइ
हरदोई :जिलाधिकारी ने फतियापुर प्राथमिक विद्यालय में देखा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य
हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड सुरसा के अंतर्गत फ़तियापुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य को देखा तथा सुपरवाइजर व बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ के अंतर्गत कोई मतदाता छूटने न पाए। पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरें। मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरें। मतदाता सूची से नामों को हटाने व डुप्लीकेसी के मामले में फॉर्म 7 भरें। उन्होंने कहा कि फॉर्मों की…
हरदोई :संविधान को एतद्द्वारा आत्मार्पित करने की शपथ प्रशासनिक अधिकारी ने दिलायी
हरदोई : भारत के संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टेªट सभागार में उपस्थित कलेक्टेªट कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारी दामोदर बाजपेई ने संविधान की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपंन, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म उपासना की स्वंत्रता, प्रतिष्ठा व अवसर की समता के लिए उन सब में गरिमा और राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने के लिए दृढ़सकल्प होकर अपने संविधान को एतद्द्वारा अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है। इस शपथ…
हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन
हरदोई : बिलग्राम ब्लाक के ग्राम पंचायत सदरियापुर के प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज के निपुण छात्राओं द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 24 के क्रम में प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद सरस्वती वंदना हुई। खंड विकास अधिकारी माधवगंज ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी ग्रामीणों को अवगत कराया वह एलईडी वन द्वारा सचित्र वर्णन कराया। खंड शिक्षा अधिकारी माधवगंज ने शान द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को विधिवत सभी को बताया। सभी निपुण बच्चों का खण्ड शिक्षा अधिकारी…
हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। लगातार खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। तीन माह तक किसी भी स्कीम में डी या ई श्रेणी आने पर शासन से कार्रवाई हेतु संस्तुति की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न फ्लैगशिप स्कीमों में खराब रैंकिंग को लेकर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को…
हरदोई:गरीब एवं जरूरतमंदों को लाभान्वित करने हेतु सरकार अनेक योजनाये चला रहीः-डीएम
हरदोई : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ब्लाक बावन के गांव महोलिया शिवपार में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी तथा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये शासन योजनाओं पर आधारित स्टालों तथा बेसिक विद्यालय के बच्चों द्वारा आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता का अवलोकन किया तथा एक बच्चे का अन्न प्रासन तथा एक महिला की गोद भराई कराई। इससे पहले जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व…
हरदोई: 30 नवम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजनः-मीता गुप्ता
हरदोई: जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों का आयोजन कर बेरोजगार अभ्यथियों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है इस क्रम में विधानसभावार केनग्रोवर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, सवायजपुर में शिक्षित, प्रशिक्षित बेरोजगारों को सेवायोजित करने हेतु 30 नवम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने व साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीयन पोर्टल पर करा…
हरदोई: 26 नवम्बर को संविधान के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेगेंः-जिलाधिकारी
हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा द्वारा संविधान दिवस 26 नवम्बर, 2023 के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान को अंगीकृत किये जाने की तिथि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस पर संविधान के मूल्यों एवं सिद्धान्तों का उल्लेख करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किये जाते हैं। समारोह का मुख्य कार्यक्रम संविधान के आदर्शों को बनाये रखने हेतु हमारी प्रतिबद्धता एवं…
हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया किसान दिवस का आयोजन
हरदोई: विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों से उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर संवाद किया तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली विभाग ससमय किसान भाइयों की समस्याओं का निराकरण करे। नहर विभाग द्वारा उचित ढंग से सिल्ट सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाए। वन विभाग को अवैध आरा मशीनों को लेकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में पराली प्रबंधन पर…
हरदोई:सरकार द्वारा शिशुओं की देखभाल, पोषण तथा शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा हैः-सांसद
हरदोई: जनपद में बनने वाले 90 आंगनबाड़ी निर्माण के तहत आज मा0 सांसद जय प्रकाश रावत ने ब्लाक हरियावां के प्राथमिक विद्यालय हबीबपुर में बनने वाले आंगबाड़ी भवन का शिलान्यास, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया तथा हाट कुक्क मील योजना का शुभारम्भ करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चों को गरमा-गरम भोजन परोस कर किया। इस अवसर पर मा0 सांसद ने एक नव विवाहित धात्री महिला की गोद भराई के साथ एक बच्चे को खीर खिलाकर उसका अन्न प्रसन किया तथा विद्यालय…
हरदोई: 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवक-युवतियां मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवायेंः- जिलाधिकारी
हरदोई: विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों में जागरूता फैलाने हेतु पुलिस लाइन परिसर से आहूत महिलाओं की वृहद स्कूटी जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो नव युवक-युवतियां 01 जनवरी 2024 को अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है वह अपने गांव के बूथ…
हरदोई:26 नवम्बर को बिलग्राम के पौराणिक राजघाट पर मनाया जायेगा गंगा उत्सव।
जिला गंगा समिति, हरदोई के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा उत्सव 2023 का आयोजन 26 नवम्बर को किया जायेगा | गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, गंगा संकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ माँ गंगा की भव्य महाआरती का भी आयोजन किया जायेगा | महाआरती की अध्यक्षता जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी विधानंद सरस्वती जी महाराज करेंगे| महा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नितिन अग्रवाल जी (राज्य मंत्री, आबकारी एवं मध निषेध, उत्तर प्रदेश सरकार) मुख्य वक्ता माननीय शंकरलाल लोधी (प्रदेश…
हरदोई:भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हरदोई: ग्राम पंचायत सोम एवं उमरताली विकास खण्ड सण्डीला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी तान्या सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, उज्जवला योजना आदि योजनाओं के स्टाल के माध्यम से सूचनाएं लोगों तक पहुँचायी गयी।मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम के अन्तर्गत कई लाभार्थियों ने योजना के संबंध में अपने अनुभवों के बारे में बताया गया।कृषि विभाग के स्टाल पर…
हरदोई में दो सगे भाइयों की एक साथ हुई शादी, सुहागरात से पहले दुल्हनों ने कर दिया ये कांड
30 और 27 साल के पुत्रों की शादी न हो पाने की वजह से पूरा परिवार परेशान था. एक लड़का दिल्ली में एक ताला बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है. जबकि दूसरा गांव में ही रहता है. एक बेटा शादी की बात को लेकर गांव के ही इकबाल नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आया. इसके बाद दलाल रवि की इस पूरी कहानी में एंट्री हुई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ विवाह किया और सुहागरात से पहले ही खीर…
हरदोई :वोटरों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रोत्साहित किया जायेः-उप जिला निर्वाचन अधिकारी
हरदोई : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित की गयी हैं, जिसमें 25 व 26 नवम्बर, 2023 तथा 02 व 03 दिसम्बर, 2023 की शेष विशेष अभियान तिथियां भी सम्मिलित हैं। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि मतदाताओं को…
हरदोई :पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत कैम्प लगाकर आवेदनों का निस्तारण करायें:-डी0एम0
हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग विभाग बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करे। उन्होंने बैंकों से कहा कि आवेदनों का निस्तारण ससमय निस्तारण कराया जाए। पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत कैम्प लगाकर आवेदनों का निस्तारण कराया जाए। मत्स्य पालकों व पधुपालकों के केसीसी आवेदनों का निस्तारण कराया जाए। किसी प्रकार के ऋण आवेदनों को लम्बे समय तक लंबित न रखा जाए।…
हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभागीय स्टालों का दिखा आकर्षण
हरदोई : योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों हेतु 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज सण्डीला विकास खण्ड के ग्राम सरैया मारूफपुर व आलमपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्टालों पर लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैंक के स्टॉल पर ईकेवाईसी का…
हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक
हरदोई :कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग विभाग बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करे। उन्होंने बैंकों से कहा कि आवेदनों का निस्तारण ससमय निस्तारण कराया जाए। पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत कैम्प लगाकर आवेदनों का निस्तारण कराया जाए। मत्स्य पालकों व पधुपालकों के केसीसी आवेदनों का निस्तारण कराया जाए। किसी प्रकार के ऋण आवेदनों को लम्बे समय तक लंबित न रखा जाए। सभी…
हरदोई :हर वोट है जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें
हरदोई: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को समस्त पदाभिहित स्थलों पर कर दिया गया है। मतदाता सूची 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक जन सामान्य के निरीक्षण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील कार्यालय) समस्त पदाभिहित स्थलों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने…
हरदोई :मतदाता पुनरीक्षण कार्य की सभी सूचनाएं राजनैतिक दलों के साथ साझा करें:- डी0एम0
हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने अब तक प्राप्त दावों/आपत्तियों के बारे में बताया। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों को नियमानुसार राजनीतिक दलों से सभी सूचनाएं साझा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
