आपको बता दें रामपुर बाजार में अवस्थाओं को देखते हुए सफाई कर्मी कभी भी बाजार की सफाई नहीं हुई जो भी दुकानदार आते हैं उनसे अवैध वसूली भी की जाती है फिर भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है वर्ष अधिक होने से बाजार तलाब जैसा दिखने लगता है कोई भी सुविधा नहीं है इतनी गंदगी है कि लोगों का निकलना बड़ा मुश्किल हो रहा हैदूसरी तरफ आवारा पशुओं का आतंक देखने को मिल रहा हैगंदगी से पनप रहे कीटाणु जिससे लोग अक्सर हो रहे बीमार काफी समय…
Category: हरदोइ
हरदोई : जिला महिला चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का हुआ आयोजन
कार्यक्रम मुख्य अतिथि अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री सुधाकर दुबे ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देशय एड्स के प्रति जागरुकता फैलाना है। कुछ लोग एचआईवी एवं एड्स को एक ही बीमारी समझते हैं लेकिन यह जानना जरूरी है कि दोनो बीमारी अलग-अलग हैं। प्रति वर्ष एक दिसम्बर को पूरे विश्व मे एड्स दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य इस खतरनाक वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी दी जाती है…
हरदोई : विकास खण्डों मे किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम विकास खण्ड सण्डीला के ग्राम सुन्दरपुर में किया गया । कार्यकम में समाज सेवी हरिराम यादव ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकास खण्ड माधैगंज के ग्राम रूदामऊ में रामनंन्दनी, जिला मंत्री भाजपा द्वारा यात्रा की आगवानी की गई । मौके पर ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। विकास खण्ड माधौगंज के ही ग्राम सेलापुर में ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सेमरझाला में श्याम सिंह जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व खण्ड…
हरदोई : जिलाधिकारी ने की एकमुश्त समाधान योजना की समीक्षा
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप उपभोक्ताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। बिजली चोरी रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जायें। शिथिलता बरतने वाले जूनियर इंजीनियर की जवाबदेही निर्धारित की जाए। एकमुश्त समाधान योजना को आमजन के बीच प्रचारित किया जाए। लोगों को योजना के लाभों के बारे में बताया जाए। जूनियर इंजीनियर ग्राम स्तर पर बैठक करें। प्रारंभ में ऐसे क्षेत्रों को लक्ष्य बनाया जाए जहाँ…
हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण
आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा प्राथमिक विद्यालय कन्जड़पुरवा ब्लाक टड़ियावां, आंगनवाड़ी केन्द्र कंजड पुरवा एवं विकास खण्ड कार्यालय सुरसा तथा अस्थायी पशु आश्रय स्थल उमरापुर का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय कन्जड़पुरवा में पंजीकृत 136 बच्चों के सापेक्ष 70 बच्चे उपस्थित पाये गये। विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने रिक्त भूमि पर किचेन गार्डेन बनाये जाने के निर्देष दिये। शौचालय का निरीक्षण करने पर गन्दे पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापक ममता तिवारी को सचेत करते हुए दैनिक साफ-सफाई कराने के…
हरदोई : मतदाता विशेष बूथ दिवस 02 व 03 दिसम्बर को
आज बदर अली इंटर कॉलेज, संडीला, में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे तान्या सिंह (उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 161 संडीला), सीमा निगार (खण्ड शिक्षा अधिकारी संडीला/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 161 संडीला) ने चुनाव और निर्वाचन से संबंधित जानकारी विद्यालय के छात्रों को दी फार्म 6 अधिक से अधिक बढ़वाएं व 18 से 19 वाले मतदाता विशेष बूथ दिवस 02 व 03 दिसम्बर 2023 को है सभी बीएलओ अपने गांव क्षेत्र के स्कूल में उपस्थित रहेंगे जो अभी तक मतदाता नहीं…
हरदोई : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 12 वर्ष कारावास की सजा एवं 20,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
दिनांक 05.04.2019 को थाना मझिला पर दुष्कर्म की घटना के संबन्ध में आरोपी अख्तर पुत्र स्व0 अब्दुल जब्बार के विरुद्ध मु0अ0सं0 172/19 धारा 363/366/376 भादवि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में आरोपी को दिनांक 20.06.2020 को गिरफ्तार कर दिनांक 23.06.2020 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया। अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप दिनांक 30.11.2023 को मा0 न्यायालय द्वारा आरोपी अख्तर पुत्र स्व0 अब्दुल जब्बार को 12 वर्ष कारावास की सजा…
हरदोई : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास की सजा एवं 30,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
दिनांक 29.06.2018 को थाना पाली पर दुष्कर्म की घटना के संबन्ध में आरोपी रजनीश पुत्र राधेश्याम के विरुद्ध मु0अ0सं0 233/18 धारा 376/452/506 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में आरोपी को दिनांक 09.07.2018 को गिरफ्तार कर दिनांक 22.07.2018 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप दिनांक 30.11.2023 को मा0 न्यायालय ASJ/FTC-1(w) द्वारा आरोपी रजनीश पुत्र राधेश्याम को 10 वर्ष कारावास की सजा एवं 30,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया…
हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक
आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन कायाकल्प के अंतर्गत शेष मानकों के संतृप्तीकरण के लिए गंभीरता से प्रयास किये जायें। निपुण विद्यालय के लिए लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाए। विद्यालयों में अच्छी उपस्थिति व अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए। बच्चों की दैनिक उपस्थित की पोर्टल पर…
यातायात नवम्बर माह का रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में हुआ भव्य समापन
आज दिनांक 30.11.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में यातयात माह नवंबर का भव्य समापन हुआ, पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा सभी छात्र-छात्रओं/चालकों को यातायात के नियम, यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे-छोटे टिप्स बताएं गए एवं सभी छात्र -छात्राओं को यातायात शब्द का अर्थ व हमारा जीवन कितना सुरक्षित है और इन नियमों को जीवन में अपनाकर जीवन को सुरक्षित बनाने हेतु जागरुक किया गया, साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी सभी छात्र -छात्राओं /चालकों को दी गयी। इस अवसर पर अपर…
हरदोई : किशन रसिया एण्ड पार्टी द्वारा गीत संगीत के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक एसडीएम स्वाती शुक्ला के निर्देशन में सदर तहसील में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
30 नवम्बर से 9 दिसंबर 2023 तक चलने वाले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज उपजिलाधिकारी सदर तहसील के निर्देशन में तहसील के प्रांगण में किशन रसिया एण्ड पार्टी द्वारा गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व हटवाने के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को फॉर्म 6, 7 व 8 के बारे में बताया गया। उपजिलाधिकारी स्वाती शुक्ला ने बताया कि जो लोग 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में…
हरदोई :युवा संसद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हरदोई : मलिहामउ स्थित पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय स्कूल में छात्रों ने आज युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया। युवा संसद में छठी से नवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने देश की संसद की तरह पक्ष विपक्ष की भूमिका में बहस की। स्कूल के प्राचार्य श्री मोहम्मद राशिद जी का स्वागत अध्यक्ष अंशिता तथा प्रधानमंत्री बने कृष्णम किया । प्रधानाचार्य ने युवा संसद के अच्छे आयोजन के लिए विद्यार्थियों और आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वागत गान से हुआ। युवा…
हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का किया गया आयोजन
हरदोई : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का आयोजन विकास खण्ड सुरसा के ग्राम कसरावां में किया गया। जिसमें मा० जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा० अध्यक्षा द्वारा ग्राम वासियों को सम्बोधित किया गया । उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम में यह कार्यक्रम समस्त योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसी के साथ विकास खण्ड अहिरोरी में माननीय ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम…
हरदोई :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक
हरदोई : विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने मंडी सचिव की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को लक्ष्य के अनुरूप अंडा उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। श्रम विभाग को कन्या विवाह सहायता योजना के लंबित आवेदनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार…
हरदोई : विभिन्न विकास खण्डों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया अयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड भरावन के ग्राम बंगालपुर एवं माझगांव, विकास खण्ड सण्डीला के ग्राम कुरनाटिमरूख एवं रामपुर आशू में विकास खण्ड बावन के ग्राम मेदुआ मिरगावा एवं ककवाही में, विकास खण्ड पिहानी के ग्राम पीरपुर एवं शाहपुर शुक्ल में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में ग्राम प्रधानो व खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त कार्यकमों में प्रगतिशील कृषको को सम्मान पत्र, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभर्थी कृषको को स्वीकृत पत्र वितरित किये गये। ग्राम प्रधान द्वारा…
हरदोई : मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जिलाधिकारी ने किया बीएलओ व सुपरवाइजर से संवादबूथों के संबंध में जानकारी न देने पर जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के दिये निर्देशआवेदनों को ससमय पोर्टल पर अपलोड किया जाएः-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में हरदोई विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत कवरेज के लिए घर-घर सर्वे किया जाए। इपी रेशियो व जेंडर रेशियो का विशेष ध्यान रखा जाए। 18-19 आयुवर्ग के सभी पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। लक्ष्य के अनुरूप इस कार्य को किया जाए। फार्मों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवेदनों को ससमय पोर्टल पर अपलोड किया जाए। प्रथम बार मतदाता बनने वाले लोगों को सूची में सूची…
हरदोई : पूर्व सैनिकों/शहीदों के परिजनों को सम्मानित एवं शहीद सैनिक की शहादत तिथि पर श्रंद्वाजंलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें:- जिला सैनिक कल्याण अधिकारी
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनपद स्तर पर 29 नवम्बर तथा 07 व 16 दिसम्बर 2023 को पूर्व सैनिकों/शहीदों के परिजनों को सम्मानित एवं शहीद सैनिक की शहादत तिथि पर श्रंद्वाजंलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।उन्होने बताया कि 29 नवम्बर 2023 को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘‘अशोक चक्र‘‘ से सम्मानित ले0 कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर के शहादत दिवस पर श्रद्वांजलि कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जायेगा और 07 दिसम्बर 2023 को सशस्त्र सेना…
हरदोई :जिलाधिकारी ने फतियापुर प्राथमिक विद्यालय में देखा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य
हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड सुरसा के अंतर्गत फ़तियापुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य को देखा तथा सुपरवाइजर व बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ के अंतर्गत कोई मतदाता छूटने न पाए। पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरें। मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरें। मतदाता सूची से नामों को हटाने व डुप्लीकेसी के मामले में फॉर्म 7 भरें। उन्होंने कहा कि फॉर्मों की…
हरदोई :संविधान को एतद्द्वारा आत्मार्पित करने की शपथ प्रशासनिक अधिकारी ने दिलायी
हरदोई : भारत के संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टेªट सभागार में उपस्थित कलेक्टेªट कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारी दामोदर बाजपेई ने संविधान की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपंन, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म उपासना की स्वंत्रता, प्रतिष्ठा व अवसर की समता के लिए उन सब में गरिमा और राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने के लिए दृढ़सकल्प होकर अपने संविधान को एतद्द्वारा अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है। इस शपथ…
हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन
हरदोई : बिलग्राम ब्लाक के ग्राम पंचायत सदरियापुर के प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज के निपुण छात्राओं द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 24 के क्रम में प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद सरस्वती वंदना हुई। खंड विकास अधिकारी माधवगंज ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी ग्रामीणों को अवगत कराया वह एलईडी वन द्वारा सचित्र वर्णन कराया। खंड शिक्षा अधिकारी माधवगंज ने शान द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को विधिवत सभी को बताया। सभी निपुण बच्चों का खण्ड शिक्षा अधिकारी…
