लखीमपुर खीरी : पांच लाख से अधिक कावड़ियों ने किया गोला के भोला का जलाभिषेक,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने स्वयं संभाला मोर्चा

गोला गोकर्णनाथ – श्रावण माह के तीसरे सोमवार को छोटी काशी गोला नगरी पूरी तरह से भक्तिमय नजर आई हर हर बम बम,जय भोले की जयघोष से पूरा गोला नगर गूंजायमान हो उठा हर रोड पर भगवा वस्त्र धारण किए सिर्फ कावड़िया ही नजर आए। कांवड़ियों पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छोटी काशी गोला में जलाभिषेक कर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया,इसी कड़ी में गोला विधायक अमन गिरी ने हिन्दू संगठनों के साथ शिव मंदिर पहुंचकर…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने छोटी काशी गोला में किया जलाभिषेक,बताया छोटी काशी गोला को शिवभक्ति का महाकुंभ

गोला गोकर्णनाथ – श्रावण माह के तीसरे सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छोटी काशी गोला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर खीरीवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और गोला नगर में पधारे सभी श्रद्धालुओं व कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने श्रावण मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं की पूरी गहन जाँच पड़ताल की रूट डायवर्जन, जल सेवा, बैरिकेडिंग से लेकर खोया-पाया केंद्र तक सब कुछ 24×7 मोड में रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ अपर जिलाधिकारी…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने बाबा टेढ़ेनाथ का किया जलाभिषेक,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोला गोकर्णनाथ – श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी बाबा टेढ़ेनाथ धाम पहुंचे। बाबा टेढ़ेनाथ धाम को आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं किसी भी श्रद्धालुओं एवं कावड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गोला विधायक अमन गिरी ने बाबा टेढ़ेनाथ मन्दिर में जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुंभी…

लखीमपुर खीरी : तिरंगा कावड़ यात्रा पहुंची छोटी काशी गोला,भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

गोला गोकर्णनाथ – तिरंगा कांवड़ यात्रा निघासन ब्लॉक के सिंगाही से शुरू होकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंची जहां पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने तिरंगा कावड़ यात्रियों का सदर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। लखीमपुर खीरी से निकली यह अनोखी कावड़ यात्रा 151 फिट लंबे तिरंगे के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतिरूप जिसमे सैकड़ो तिरंगा कावड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का गोला छोटी काशी पहुंचकर जलाभिषेक किया और हर हर बम बम व भारत माता की जय के जयकारों से छोटी काशी गोला…

लखीमपुर खीरी : श्रावण माह में कांवड़ियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं ?

श्रावण माह में कांवड़ियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं – सावन के पवित्र माह में लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवड़ियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है सावन के पवित्र माह में जहां देशभर में कावड़ यात्रा को लेकर भक्ति भाव का माहौल है वही लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवरियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है लखीमपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर एन एच 730 पर करीब 50000 वर्ग फुट…

लखीमपुर खीरी : हिंसक तेंदुएं ने 6 साल के मासूम की ली जान

लखीमपुर खीरी – गोला वन रेंज की अंदेशनगर वंन चौकी क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में सुशील नाम का युवक गांव के बाहर तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था वह घर के बाहर अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ चारपाई पर सो रहा था बताया जा रहा है शनिवार को आधी रात में पिता के साथ सो रहे बच्चे को तेंदुआ जबड़े में जकड़े पास के खेत में घसीट ले गया और उसको अपना निवाला बना लिया सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मासूम बच्चे…

लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस मनाते हुए कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया

गोला गोकर्णनाथ – देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है साल 1999 में भारत ने पाकिस्तान को कारगिल में करारी शिकस्त दी थी।कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु कांग्रेसियों ने जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगह कारगिल विजय दिवस मनाया इसी कड़ी में गोला गोकर्णनाथ में शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क पर दर्जनों कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस मनाते हुए कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। इस अवसर…

लखीमपुर खीरी : छोटी काशी गोला में तीसरे सोमवार को होने वाले मेले का एसपी ने लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा शनिवार को थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं ब्रीफिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कावरियों की भीड़ तथा लगने वाले श्रावण मेले के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी में लगे अधिकारियो कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गयी एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं…

लखीमपुर खीरी : नगर पंचायत मैलानी में आरoओo वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील की नगर पंचायत मैलानी जनपद खीरी में नागरिकों की सुविधा हेतु शुक्रवार को आर0 ओ0 वॉटर कूलर का लोकार्पण मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में पूर्व सभासद एवं समाजसेवियों के परिवारीजनो द्वारा किया गया।मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया नगर में यह आरo ओo वाटर कूलर अध्यापको व समाजसेवी की स्मृति में लगाए गए हैं।अध्यक्षा ने बताया लोकार्पण किए गए वॉटर कूलर 1 स्व0 श्री हाजी मोहम्मद हनीफ जी, 2 स्व0 श्री राजकुमार सिंह जी, 3 स्व0 श्री धीरेन्द्र कुमार…

लखीमपुर खीरी : गोला में ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत,हिंदू संगठनों ने रेलवे पर लगाया लापरवाही का आरोप

गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब लाल कुआं से वाराणसी जा रही ट्रेन संख्या 05030 से दो गोवंशीय पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई यह घटना रेलवे ट्रैक पर हुई सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन घटनास्राथल पर पहुंच गए राष्ट्रीय हिंदूवादी शेर सेना के जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों के साथ तत्काल गोला पहुंचे और घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रशासन को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जिस पर सक्रियता से प्रशासन हरकत में आया और उपजिलाधिकारी,तहसीलदार,पुलिस…

लखीमपुर खीरी : दिनांक 25 जुलाई को बंद रहेगा लखीमपुर-गोला मार्ग,रेलवे क्रॉसिंग पर होगा मरम्मत कार्य

लखीमपुर खीरी – पूर्वोत्तर रेलवे लखीमपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार लखीमपुर-गोला मार्ग (NH-730) स्थित रेलवे ट्रैक के समपार सं.155/स्पेशल किमी.165/14-15 पर 25 जुलाई 2025 को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सड़क मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (पथ) द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस दौरान ट्रैक की पैकिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, ताकि ट्रेनों की गति और सुरक्षा बनी रहे। मरम्मत के दौरान कोई…

लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का किया गया सम्मलेन

लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का सम्मलेन किया गया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ मेस, भोजन, पानी आदि समस्त मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई l सम्मेलन में मौजूद रिक्रूट प्रशिक्षुओ द्वारा संस्था प्रमुख से व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने सुझाव दिए गए l प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को गोला विधायक अमन गिरी ने बिजुआ ब्लॉक के बेचपुरवा गांव पहुंचे और शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का बारिश में दौरा किया जहां विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया लखीमपुर जिले में शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है शारदा नदी इस समय उफान पर है इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो किसानों के…

लखीमपुर खीरी : सपा पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बिजुआ ब्लॉक के बूथ अध्यक्षों से मिलकर की पीडीए पर चर्चा

गोला गोकर्णनाथ – समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बुधवार को गोला विधानसभा के ग्राम बिजुआ ब्लॉक में बूथ अध्यक्षों से मिलकर बूथ समीक्षा की और सभी बूथ अध्यक्षों का हाल चाल जाना और पीडीए पर चर्चा कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और…

लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के ग्राम कुनैठिया में बुलट और साइकिल की जोरदार टक्कर,साइकिल सवार बालक हुआ लहूलुहान

गोला गोकर्णनाथ – गोला-लखीमपुर हाईवे पर ग्राम कुनैठिया में बुधवार शाम हुई बुलेट और साइकिल में जोरदार टक्कर ग्राम कुनैठिया निवासी दीना पुत्र राजेश जो अपनी साइकिल से शाम 6 बजे घर के किसी काम से जा रहा था लखीमपुर से वापस आ रही तेज रफ्तार बुलेट चालक निवासी महेंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह उस पर सवार थे जो अपने ग्राम ग्रंट नंबर तीन को घर वापस जा रहे थे। गोला से 6 किलोमीटर आगे यह हादसा हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी जिसमें बच्चा रोड पर गिर…

लखीमपुर खीरी : कावड़ियों ने अशोक चौराहा पर जमकर काटा हंगामा

गोला गोकर्णनाथ – गोला गोकर्णनाथ में सदर चौराहा पर बुधवार को कांवरियों और महिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के बीच में हुई धक्का-मुक्की, कांवरियों ने सदर चौराहे पर काटा जमकर बवाल और किया गोला कोतवाली का घेराव जानकारी के अनुसार गोपामऊ के कांवड़ियों की संख्या हजारों में थी पुलिस प्रशासन ने सिर्फ मंदिर तक डीजे ले जाने को रोका था इस बात पर कांवड़ियों और पुलिस की नोंक झोंक भी हुई इससे कांवड़िए भड़क गए और डीजे ले जाने की जिद पर अड़ गए और पुलिस से धक्का मुक्की करने…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा,लोगो की समस्याओं को सुन सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गोला गोकर्णनाथ – गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को गोला विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्र का दौरा किया ग्राम दाऊदपुर पंचायत के अंतर्गत गोला विधायक अमन गिरी ने कई कार्यक्रमों मे शिरकत की जिसमें सरदार मोहन सिंह जी के यहाँ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विकास व सामाजिक मुद्दों पर वार्ता की जिसमें सिख समुदाय के भाइयों की बड़ी संख्या मे उपस्थिति रही वही जगत पाल गुप्ता के यहाँ गाँव की समस्याओं को सुना तथा किसान भाइयों के साथ बैठकर यूरिया खाद के लिए सम्बंधित अधिकारीयों से वार्ता कर आवश्यक…

लखीमपुर खीरी : थाना गोला पर सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर एसपी ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गोला गोकर्णनाथ – पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा बुधवार को थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लगने वाले मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिसमें कांवड़ियों को लेकर रूट डाइवर्जन, बैरिकेडिंग एवं…

लखीमपुर खीरी : चेयरमैन ने सदर चौराहा पर किया डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन का उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ – गोला सदर चौराहा पर लखीमपुर खीरी की विज्ञापन एवं मार्केटिंग कंपनी Socialyft Media द्वारा शहर की पहली डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन का उद्घाटन किया गया। यह डिजिटल स्क्रीन अब गोला में व्यापारिक एवं सामाजिक प्रचार का एक नया मंच प्रदान करेगी, जिससे न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि शहर की आधुनिक छवि को भी बल मिलेगा। डिजिटल मार्केटिंग के एक उन्नत रूप के रूप में वैश्विक विज्ञापन उद्योग को एक नए क्षेत्र में ले जा रहा है डिजिटल साइनेज डिजिटल तकनीक से बना एक त्रिआयामी विज्ञापन डिस्प्ले…

लखीमपुर खीरी : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ हड़ताल पर,लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी – मितौली जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और खुद को कमरे में बंद कर भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोमवार को विद्यालय के छात्र अपने साथियों के साथ अभद्र व्यवहार,अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं छात्रों ने पत्र लिखकर विद्यालय के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद विद्यालय में छात्र अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में लामबंद हो गए हैं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल के निलंबन और विद्यालय…