गोला गोकर्णनाथ – जिला संगठन के निर्देशानुसार मण्डल बिजुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ पर बुधवार को विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता,जननायक,यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन ”सेवा दिवस” के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख बिजुआ श्रीमती नेहा राज जी व मण्डल अध्यक्ष बिजुआ धीरेन्द्र सिंह जी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। CHC अधीक्षक डॉ सुभाष जी ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।शिविर में मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड आवेदन किया गया।वृद्ध जनों को…
Category: लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारम्भ
गोला गोकर्णनाथ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा पखवाडा का आगाज किया है। इसी क्रम में बुधवार को छोटी काशी गोला में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने इस खास मौके पर गोला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में अपने साथियों संग पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के अवसर…
लखीमपुर खीरी : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024-25 के सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओ को किया गया सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024-25 के सराहनीय सहयोगी शिक्षकों श्री कौशल किशोर मिश्र,श्री कौशलेन्द्र कुमार मिश्र,श्री राजकुमार मिश्र,श्री आशीष रंजन,श्री बृजेन्द्र पांडेय,श्रीमती नीरज मिश्रा,श्रीमती पूजा प्रजापति, श्रीमती मंजू देवी,श्रीमती अंजलि सिंह एवं कु० आकांक्षा मिश्रा को छात्र मार्गदर्शन और छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु श्री सुरेश कुमार वर्मा जिला संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा लखीमपुर एवं श्रीमती गीता सिंह वरिष्ठ कार्यकर्त्ता गायत्री परिवार गोला द्वारा प्रशंसा पत्र एवं…
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज की प्राचार्या को शिक्षक सम्मान से किया गया सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला की बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी को मंगलवार को गुरु हरिकिशन महाविद्यालय खुटार रोड गोला के प्रबंधक परमेंदर पाल सिंह एवं प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्या द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों अनुकरणीय कार्यों एवं कुशल मार्गदर्शन के लिए शिक्षक सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या ने इस सम्मान के लिए गुरु हरिकिशन महाविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के सभी कर्मठ शिक्षकों एवं होनहार विद्यार्थियों को समर्पित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में…
लखीमपुर खीरी : एडीएम ने गोला कॉरिडोर का निरीक्षण कर कॉरिडोर की सुस्त रफ्तार देख जताई कड़ी नाराजगी
गोला गोकर्णनाथ – एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को उपनिदेशक पर्यटन कल्याण सिंह, एसडीएम गोला युगान्तर त्रिपाठी सहित यूपीपीसीएल के अधिकारियों संग गोला कॉरिडोर का निरीक्षण किया गोला कॉरिडोर परियोजना की सुस्त रफ्तार को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कहा गोला कॉरिडोर निर्माण की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कॉरिडोर की रफ्तार तेज की जाए जिससे कॉरिडोर का निर्माण समयबद्ध पूरा हो सके। उन्होंने कहा यह महत्वाकांक्षी परियोजना सरकार और आमजन के लिए बेहद अहम है जिसे हर हाल में समय…
लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रियम गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी मोहल्ला कुमाहरन टोला थाना गोला जिला खीरी को चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से…
लखीमपुर खीरी : एडीएम एसपी ने तहसील गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी समस्याएं निस्तारण के दिए निर्देश
गोला गोकर्णनाथ – जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह संग पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा तहसील गोला पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई इस दौरान सभी आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से…
लखीमपुर खीरी : मंडलायुक्त ने चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र,ब्लॉकों में बेहतर प्रदर्शन के लिए धौरहरा और बांकेगंज बीएलओ को मिला गोल्ड और ब्रास मेडल
लखीमपुर खीरी – मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने खीरी दौरे के दौरान कई सरकारी योजनाओं का जायजा लिया व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की इसके साथ ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी में एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चयनित संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे व निष्ठा से मरीजों की सेवा करने की सलाह दी।रराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक भी बांटी गई। खीरी के धौरहरा ब्लॉको के उत्कृष्ट कार्य के लिए बीडीओ संदीप कुमार को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया वहीं बांकेगंज…
लखीमपुर खीरी : गोला वन रेंज में आदमखोर बाघिन पिंजरे की गिरफ्त में ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी – गोला वन रेंज में आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया है पिंजरे में कैद हुई हमलावर आदमखोर बाघिन पिंजरे में दहाड़ मरती रही। जानकारी के अनुसार पिंजरे की गिरफ्त में आई बाघिन ने एक युवक समेत पचासों मवेशियों को अपना शिकार बना चुकी है यह आदमखोर बाघिन जो अब पिंजरे की गिरफ्त में है। वन विभाग टीम द्वारा देवीपुर गांव में लगाए गए पिंजरे मैं कैद होने के बाद आदमख़ोर…
लखीमपुर खीरी : खीरी की 64 नवचयनित सेविकाओं को सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र, थारू जनजाति की 11 बालिकाएं चयनित
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी जिले के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में चयनित खीरी जिले की 64 मुख्य सेविकाओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसमें थारू जनजाति की 11 बालिकाओ का चयन भी मुख्य सेविका पद पर हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को थारू जनजाति समाज की बेटियों की मेहनत और बदलते परिवेश…
लखीमपुर खीरी : गणेश महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों से गूंजी छोटी काशी
गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्री गणेश उत्सव समिति गोला के तत्वाधान में बुधवार को मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई और मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से गजानन की पूजा अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों और मोहल्ले में गजानन विराजमान किए जाते हैं गणेश चतुर्थी का पूरा माहौल गणपति की भक्ति में डूब जाता है। गणेश उत्सव में हजारों की संख्या…
लखीमपुर खीरी : अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय गोला पुलिस ने चोरी के उपकरणों के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ – थाना गोला पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में शनिवार को थाना गोला पुलिस टीम द्वारा चार अभियुक्तों रामलखन पासी पुत्र छडीराम निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,वृजलाल पुत्र पूरन पासी निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,अमित पुत्र छोटे रैदास निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,छोटे रैदास पुत्र भज्जा निवासी ग्राम साहसपुर थाना गोला जनपद खीरी को शिवलाल बाबा मंदिर चौकी अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय चोरी के उपकरणों बेलचा,प्लास,हथौड़ी,पेचकस,रॉड के साथ…
लखीमपुर खीरी : एंटी करप्शन टीम ने पीसीएफ के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी – पीसीएफ प्रादेशिक सहकारी खाद भंडारण निगम कार्यालय में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दो कर्मचारियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों में पटेल सहायक अनिल वर्मा और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर शामिल हैं। बताया जा रहा है लखीमपुर के ठेकेदार आनंद सिंह का खाद ढुलाई का करीब 40 लख रुपए का बिल पास होना था बिल पास के एवज में पीसीएफ कार्यालय के पटल सहायक अनिल वर्मा ने ₹70000 और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर ने ₹20000 की रिश्वत मांगी…
लखीमपुर खीरी : गोलदार अस्पताल की लापरवाही से प्रशूता के बच्चे की हुई मौत, अस्पताल सीज
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी के ग्राम नौसर जोगी भीरा निवासी विपिन गुप्ता की गर्भवती पत्नी श्रीमती रूबी गुप्ता ने आरोप लगाया है आशा के कहने पर विपिन गुप्ता ने अपनी गर्भवती पत्नी को गोलदार अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने 25000 रुपए के इलाज में खर्च आने की बात कहीं गई जिस पर पीड़िता के पति ने तत्काल 5000 रुपए जमा किए जिससे इलाज शुरू हो सका डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई बच्चे के परिजनो ने डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही किए जाने…
लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में अंतर्जनपदीय कबड्डी जिम्नास्टिक फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारम्भ
लखीमपुर खीरी – बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर महिला/पुरुष कबड्डी, जिम्नास्टिक,फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2025 का शुभारम्भ श्री पवन गौतम अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं श्री विवेक तिवारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की कुल 11 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें निर्णायक की भूमिका श्री हितेन्द्र कुमार, श्री विपनेश मिश्रा,श्री योगेश गुप्ता,श्री अरुण वर्मा,श्री रमेश वर्मा एवं सुश्री शैलेश यादव बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा निभायी जा रही है। यह प्रतियोगिता…
लखीमपुर खीरी : इरशाद खान को गोला विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर सपा ने किया जोरदार स्वागत
गोला गोकर्णनाथ – 139 गोला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव इरशाद खान को बनाए जाने पर सपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इरशाद खान का फूल मालाओं से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा इरशाद खान को विधानसभा महासचिव बनाए जाने से पार्टी को बल मिलेगा और आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर माननीय श्री…
लखीमपुर खीरी : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वी जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया
गोला गोकर्णनाथ -भारत रत्न, संचार क्रांति के दूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को संपूर्ण जनपद में कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। गोला नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन को अगुवाई में कांग्रेसियों ने पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर व कांग्रेस कैम्प कार्यालय भारत भूषण कालोनी गोला पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय रवि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल व नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने…
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी – डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने जेल के बैरक पाठशाला, साफ़ सफाई, सीसीटीवी कछ आदि का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बैरक में बंद बंदियों का हाल-चाल जाना साथ ही बंदियों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया जिस पर साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ मिलने पर संतोष व्यक्त किया।…
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में आजादी की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई जिसमे सम्पूर्ण विद्यालय परिवार- शिक्षक,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय शुक्ल रिंकू द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत गाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मनमोहक एवं शिक्षाप्रद गीत,प्रेरक प्रसंग,नृत्य,कविताएं आदि से सभी का ध्यान अपनी…
लखीमपुर खीरी : मुख्य अतिथि अमन गिरी ने फहराया तिरंगा,बच्चों को बताया देश का भविष्य
गोला गोकर्णनाथ – 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल्हापुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने ध्वजारोहण किया और ब्लॉक में सभी के साथ मिलकर राष्ट्रगान में सम्मिलित हुए तत्पश्चात बिजुआ क्षेत्र के मालपुर कैम्ब्रीज पब्लिक स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी को बैच लगाकर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सुंदर प्रस्तुतियों के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी को स्वतंत्रता दिवस…
