लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट और निर्वाचन व्यय विवरणी की सुनवाई की

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा ने 06 अक्टूबर, 2025 को अपने कार्यालय में प्रदेश के पते पर पंजीकृत उन राजनैतिक दलों की सुनवाई की, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में आयोजित लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाग लेने के बाद भी अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, अंशदान रिपोर्ट और निर्वाचन व्यय विवरणी निर्धारित समय सीमा तक प्रस्तुत नहीं की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक दल द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया और उनके मोबाइल नंबर, पंजीकरण संख्या, वर्तमान…

यूपी में PCS अफ़सर का 8 साल का जमे-जमाया कब्जा, नियुक्ति विभाग भी है अक्षम

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, जहां एक PCS (प्रशासनिक सेवा) अफ़सर पिछले 8 सालों से एक ही जिले में तैनात है। इतना लंबा कार्यकाल होने के बावजूद नियुक्ति विभाग उसे हिलाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मानें तो यह मामला प्रशासन में “अजग है जुगाड़” की स्थिति को उजागर करता है। लंबी तैनाती ने न केवल स्थानीय प्रशासनिक कार्यों पर असर डाला है बल्कि अधिकारी के कामकाज में स्थिरता और प्रभावशीलता पर भी सवाल…

लखनऊ: यूपी सरकार ने ग्राम पंचायतों को दिया दीपावली तोहफा, जारी की 15वें वित्त आयोग की पहली किश्त

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय के अथक प्रयासों का नतीजा सामने आ गया है। शासन ने उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान के लिए 15वें वित्त आयोग की पहली किश्त जारी कर दी है। प्रदेश के 75 जिलों को कुल 15 अरब 48 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। यह राशि ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों के भुगतान और आगामी विकास परियोजनाओं…

लखनऊ:ईमानदार छवि वाले इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 कभी अपनी निष्पक्ष और ईमानदार छवि के लिए चर्चित रहे पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पर अब आय से अधिक संपत्ति रखने का गंभीर आरोप लग गया है। विजिलेंस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पुलिस सेवा में रहते हुए कई उपलब्धियों के लिए सम्मानित किए गए थे। उन्हें –राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, डीजीपी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, केंद्रीय गृह मंत्रालय का बेस्ट इन्वेस्टिगेशन अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा भी उन्होंने कई सम्मान हासिल किए। करीब डेढ़ साल…

लखनऊ:यूपी जीएसटी विभाग में बड़ा आईटीसी घोटाला, 21 करोड़ का खुलासा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को प्रमुख सचिव राज्य कर आईएएस एम. देवराज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। विभाग ने 21 करोड़ रुपये के आईटीसी घोटाले का खुलासा करते हुए तीन सहायक आयुक्तों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में – जितेंद्र कुमार, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अभय कुमार पटेल, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अजय कुमार, सहायक आयुक्त, गोरखपुर इन अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही और गंभीर…

‘एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है’, अखिलेश यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा बोला हमला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ, मैनपुरी, अंबेडकरनगर और संतकबीर नगर में हुई घटनाओं का उल्लेख कर कहा कि भाजपा की सरकार बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं और बेटियाें के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे है। सपा प्रमुख ने कहा कि महिलाओं के साथ देश में सबसे ज्यादा अपराध में उप्र हो रहे है। मैनपुरी में शनिवार को 11वीं की छात्रा…

लखनऊ: प्रवीण कुमार लक्षकार को विशेष सचिव नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार (बैच 2012) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वे जल निगम (शहरी) लखनऊ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उन्हें अब विशेष सचिव, नगर विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। प्रवीण कुमार लक्षकार अपनी कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जल निगम (शहरी) में रहते हुए उन्होंने शहरी जल प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम…

लखनऊ:सुरक्षित कार्यस्थल, सशक्त नारी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया, जबकि 22 से 25 सितम्बर के बीच विभिन्न आयोजनों के माध्यम से कुल 3,85,681 लोग जागरूक हुए। कार्यक्रमों में POSH अधिनियम 2013 (यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) पर विशेष कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। विशेषज्ञों…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में खनन व परिवहन वाहनों का अनिवार्य पंजीकरण अभियान शुरू

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पारदर्शी खनन एवं परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने एक बड़ा कदम उठाया है। उपखनिजों के खनन और परिवहन में प्रयुक्त सभी वाहनों का पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए निदेशालय द्वारा विशेष ऑनलाइन पोर्टल https://registration.vtsdgm.up.in/ विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से वाहन स्वामियों को अपने वाहनों का पंजीकरण कराना होगा। योजना का उद्देश्य इस अभियान का मुख्य उद्देश्य—खनन और परिवहन…

लखनऊ:यूपी में जाति आधारित प्रदर्शन और अंकन पर सख्ती, कोर्ट आदेश के बाद सरकार ने जारी किए निर्देश।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने जातिवादी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब पुलिस रिकॉर्ड्स, वाहनों, थानों के नोटिस बोर्ड, साइनबोर्ड और सोशल मीडिया पर जाति का उल्लेख या प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। कोर्ट का आदेश बना आधार यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आया है। क्रिमिनल मिस. अप्लीकेशन 482 संख्या-31545/2024 प्रवीण छेत्री बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य मामले में दिनांक 16 सितम्बर 2025 को हाईकोर्ट ने निर्देश…

लखनऊ:16 साल बाद महिला IAS अफ़सर को मिली परिवहन विभाग की कमान।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 प्रदेश के परिवहन विभाग में एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ है। लंबे समय के बाद एक बार फिर किसी महिला IAS अधिकारी को परिवहन आयुक्त (कमिश्नर परिवहन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2009 में IAS अर्चना अग्रवाल को यह पदभार मिला था, और अब पूरे 16 साल बाद IAS किंजल सिंह को परिवहन विभाग की कमान सौंप दी गई है। महिला नेतृत्व की वापसी परिवहन विभाग प्रायः पुरुष अधिकारियों के नेतृत्व में ही काम करता रहा है। वर्ष 2009 में जब अर्चना…

लखनऊ:भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों के साथ रूस जाएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हो रहा है। वे भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों को लेकर रूस के लिए प्रस्थान करेंगे। भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक रूस के काल्मिकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की भव्य प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से करुणा, अहिंसा और विश्व शांति का अमूल्य संदेश संपूर्ण विश्व तक पहुंचेगा। कार्यक्रम की…

लखनऊ:मिशन शक्ति 5.0 : महिला सुरक्षा के नए युग की शुरुआत।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन, लखनऊ में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। यह ऐतिहासिक अवसर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और स्वर्णिम मील का पत्थर माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2020 में मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत से अब तक प्रदेश में महिला सुरक्षा को नई दिशा मिली है। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर…

लखनऊ:विजय विश्वास पंथ ने संभाला कमिश्नर लखनऊ मंडल का पदभार।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंथ ने आज औपचारिक रूप से लखनऊ मंडल के कमिश्नर का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पहले आजमगढ़ और प्रयागराज मंडलों में भी कमिश्नर के रूप में कार्य किया है और लगातार तीन मंडलों में इस पद पर बने रहने का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इस मौके पर अधिकारीयों और कर्मचारियों ने उन्हें पदभार ग्रहण करते ही बधाई दी और प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व की सराहना की। विजय विश्वास पंथ की…

लखनऊ:भाजपा और सपा: धर्मनिरपेक्षता और राजनीतिक दिशा पर उठ रहे सवाल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय राजनीति में धर्म और जाति आधारित मुद्दे लंबे समय से विवाद का विषय बने हुए हैं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों ने इस बहस को और तीखा कर दिया है। भाजपा की नीतियों पर विवाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर धर्म और संप्रदाय के मुद्दों को उभारकर राजनीतिक लाभ उठाती है। संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। अनुच्छेद 51…

लखनऊ:आईएएस मोनिका रानी ने संभाला प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोनिका रानी ने प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। श्रीमती रानी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा तथा आम जनता को सेवाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान…

लखनऊ:आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के…

लखनऊ:सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी, फेक अकाउंट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम योगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर चौकसी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाहें और फेक न्यूज प्रसारित करने वाले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर आमजन तक पहुंचाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक…

यूपी CM योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ?

कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जारी । खाद उपलब्धता,बाढ़ की स्थिति,IGRS की समीक्षा तमाम आलाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे यूपी के सभी वरिष्ठ अधिकारी कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद।विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिवों मौजूद। यूपी के सभी जिलों के आला अफसरों को निर्देश जारी।प्रदेश भर के DM,कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद। सभी पुलिस आयुक्त,मंडलायुक्त भी मौजूद। यूपी DGP राजीव कृष्ण,एडीजीएलओ अमिताभ यश पहुंचे।प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री,प्रमुख सचिव गृह भी पहुंचे । प्रदेश भर के CMO और नगर आयुक्त भी मौजूद।कृषि,सहकारिता,बाढ़,सिंचाई विभाग के अफसर भी मौजूद

लखनऊ : सपा महासचिव शिवपाल यादव का फोन न उठाना बुलंदशहर डीएम श्रुति को भारी पड़ गया।

शिवपाल ने उन्हें कॉल किया था, लेकिन डीएम ने रिसीव नहीं किया। शिवपाल सिंह ने विधानसभा पीठ से उपरोक्त शिकायत कर दी।शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने डीएम को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद डीएम श्रुति को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने नोटिस का जवाब देने की वजाय, शिवपाल सिंह यादव से तत्काल माफी मांगी। शिवपाल ने उन्हें माफ कर दिया।