मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पहल करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा को धार्मिक फ़रीज़ा (कार्य) बताते हुए फतवा जारी किया

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी और लू के चलते अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। गर्मी से बचाव को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पहल करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा को धार्मिक फ़रीज़ा (कार्य) बताते हुए फतवा जारी किया है।मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने फतवा जारी करने के बाद एक वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा, ग्लोबल वार्मिंग, पॉल्यूशन और हीट वेव को लेकर इस्लाम धर्म क्या कहता है, इसको…

लखनऊ:पत्रकारों को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकारों के साथ एसोसिएशन रणनीति तय करेगा -अशोक अग्रवाल

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) जून प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 25वे स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्यों एवं प्रदेश तथा जिलों से आए पत्रकारों को राष्ट्रीय चिन्ह तिरंगा एवं सम्राट अशोक एवं भगवा पटटे से प्रेक्षा ग्रह उद्यान विभाग हजरतगंज लखनऊ में 1 जून को सैकड़ो पत्रकारों को सम्मानित करने के बाद छत्तीसगढ़ से पधारे मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ नै पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन 25 वर्ष से पत्रकारों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए…

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु सातवें चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 01 विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सकुशल सम्पन्न

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रेस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 63-महराजगंज, 64-गोरखपुर, 65-कुशीनगर, 66-देवरिया, 67-बांसगांव (अ0जा0), 70-घोसी, 71-सलेमपुर, 72-बलिया, 75-गाजीपुर, 76-चन्दौली, 77-वाराणसी, 79-मिर्जापुर, 80-राबर्ट्सगंज (अ0जा0) तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) में शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 06.00 बजे समाप्त हुआ। सातवें चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 11 जनपदों- महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र तथा विधानसभा…

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 चतुर्थ तल, विकास भवन, लखनऊ

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रेस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 01 जून, 2024 को प्रदेश के सातवें चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 63-महराजगंज, 64-गोरखपुर, 65-कुशीनगर, 66-देवरिया, 67-बांसगांव (अ0जा0), 70-घोसी, 71-सलेमपुर, 72-बलिया, 75-गाजीपुर, 76-चन्दौली, 77-वाराणसी, 79-मिर्जापुर, 80-राबर्ट्सगंज (अ0जा0) में मतदान होना है। 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 6ः00 बजे तक है, जबकि 80-राबर्ट्सगंज (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 05 विधानसभा क्षेत्रों में से 03…

लखनऊ में गर्मी के कारण जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए हैं

लखनऊ में गर्मी के कारण जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए हैं। सांप घर के आसपास शीतलता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सेहत पर निगेटिव असर ना पड़े। गर्मी की वजह से भालू सुषमा ने खाना छोड़ दिया है। उसे तरबूज, खरबूज, लीची, आम, केला, दूध-रोटी, दूध-चावल, सीजनल फल खिलाया जा रहा है। मांसाहारी जानवर को उनकी डाइट से भी कम मीट दिया जा रहा है।बाघ ‘शेर खान’ अब कूलर की हवा लेने लगा है। पशु-पक्षियों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही।…

आखिर यूपी में कब खत्म होगा गर्मी का प्रचंड कहर

उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की जुबान पर इन दिनों यही बात है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है. इस चिलचिलाती गर्मी की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हर कोई दोपहर के समय में हर कोई अपने घर में ही कैद रहने को मजबूर है। इस बीच हर कोई एक दूसरे से यही सवाल पूछ रहा है कि यूपी में मौसम कब बदलेगा, सूबे में बारिश किस दिन होगी? आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग…

बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से राकेश उर्फ पिंटू गंभीर घायल

लखनऊ के चिनहट में बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से राकेश उर्फ पिंटू गंभीर घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और पल्सर बाइक भी बरामद की गई है।डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के 3 बजे कंट्रोल रूम में आरोपियों की सूचना मिली। बताया गया कि चिनहट के अपट्रान चौकी इलाके में दो लोग बैठे हैं। वह…

चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद सभी दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में सातवें चरण के अंतर्गत प्रदेश की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए 01 जून, 2024 (शनिवार) को मतदान होगा। सातवें चरण के इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 134 पुरूष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, सोनभद्र जनपद की 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र…

7 साल की बच्ची से अकेले में छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ में एक 7 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ करने वाला मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की और मामला को दबाने की कोशिश हुई। बाद में पुलिस ने खुद ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।SHO सहादतगंज ने बताया एक युवक द्वारा 7 साल की बच्ची से अकेले में गलत काम करने का प्रयास करने का मामला सामने संज्ञान में आया। बच्ची के…

अवैध निर्माण की फाइल गायब करने के आरोपी कनिष्ठ लिपिक सुबीर भाल को निलंबित कर दिया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अवैध निर्माण की फाइल गायब करने के आरोपी कनिष्ठ लिपिक सुबीर भाल को निलंबित कर दिया। आरोपी बाबू के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि विपिन सिंह व अन्य द्वारा हुसैनगंज क्षेत्र में अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसके विरूद्ध विहित प्राधिकारी न्यायालय प्रवर्तन जोन-6 द्वारा वाद संख्या-401/2021 योजित किया गया था।विहित प्राधिकारी न्यायालय प्रवर्तन जोन-6 में पेशकार के पद पर तैनात कनिष्ठ लिपिक सुबीर भाल पर आरोप है कि उसने अवैध…

लखनऊ:केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने भगवान बुद्ध स्थलों का पर्यटक विकास कर शाक्य वंशजों का सम्मान किया- डॉ राम आसरे सिंह

लखनऊ, (द दस्तक 24 न्यूज़) आज 23 मई 24 को कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लखनऊ के विश्व विख्यात बुद्धा पार्क मैं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर राम आसरे सिंह कुशवाहा ने 101 समाज सेवक एवं समाज सेविकाओं को पंचशील का पट्टा एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने के बाद भगवान बुद्ध प्रेमियों को संबोधित करते हुए…

ठाकुरगंज थाना इलाके में एक 14 वर्षीय किशोर गोमती नदी में डूब गया

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके में एक 14 वर्षीय किशोर गोमती नदी में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया। वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बाहर निकाला।पुलिस ने उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक मड़ियांव इलाके के फैजुल्लागंज में रहने वाले गौतम विश्वास मछली बेचने का काम करते हैं। उनका चौदह साल का लड़का बाबू कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार घर पर अपने दोस्त के साथ घूमने की…

बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बुद्धेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में 3 दिनों से बिजली सप्लाई न होने के चलते स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बुद्धेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाए।स्थानीय लोगों ने बताया, लोधी भवन ट्रांसफार्मर से की जा रही विद्युत सप्लाई सही तरीके से न होने पर क्षेत्रीय लोगों को पीने के पानी की किल्लत लगातार हो रही है। कई बार इस बारे में स्थानीय लोगों ने जेई और अन्य अधिकारियों से इसकी लगातार शिकायत की, लेकिन…

5 साल का रिकॉर्ड टूटा, सबसे गर्म हुई लखनऊ

लखनऊ में 5 साल का सबसे गर्म दिन आज रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान 45 डिग्री तक होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बताया गया।रविवार की सुबह हजरतगंज, 1090, विभूतिखंड, गोमतीनगर में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन शुरू होने के साथ ही मौैसम भी साफ होने लगा शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि पिछले चार साल में मई में अभी तक का अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।…

लखनऊ में मोदी जी की महंगाई पर गाज, मिलेगा 10 किलो अनाज ?

कांग्रेस पार्टी ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए देश के नागरिकों की मोदी जनित महंगाई से मुक्ति का शंखनाद कर दिया है। पहले हर गरीब परिवार की महिला को 1 लाख रुपये साल देने का वादा किया फिर युवाओं की पहली नौकरी की पक्की की घोषणा ने देश के हर घर को खुशियों से भर दिया। मनरेगा मजदूरों को 400 रुपये प्रतिदिन का आत्मसम्मान उनकी दहलीज पर रख दिया। अब 5 किलो नहीं बल्कि 10 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रति माह की घोषणा ने इतिहास रच दिया। आइये जानते हैं…

लखनऊ : इस कारण की वजह से लोकसभा चुनाव के बीच में महान दल ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ा

(द दस्तक 24) महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल ही में एक लेटर पैड जारी किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि “इस लोकसभा चुनाव 2024 मे इंडिया गठबंधन ने महान दल को अपने गठबन्धन मे नही लिया था लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी ने महान दल से समर्थन माँगा था।महान दल का किसी भी पार्टी से गठबन्धन नही था और बड़ा चुनाव होने के कारण महान दल के पास कोई प्रत्याशी भी नही था इसलिए महान दल ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दे…

प्रचार विभाग की ओर से बारिश से पहले खतरनाक होर्डिंग व यूनीपोल को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई

मुंबई में विशालकाय होर्डिंग के गिरने से आठ की मौत के नगर निगम सक्रिय हो गया है। प्रचार विभाग की ओर से बारिश से पहले खतरनाक होर्डिंग व यूनीपोल को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एजेंसियों को कहा गया है कि वह तीन दिन के अंदर अपनी खतरनाक होर्डिंग व यूनीपोल हटा ले। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उसके बाद कार्रवाई होगी।हालांकि इकाना स्टेडियम के पास यूनीपोल गिरने से बच्ची की मौत के बाद भी लापरवाही जारी है। नगर निगम के अल्टीमेटम देने के बाद भी…

सहायक लेखाकार जलकल ने फर्जी दस्तावेज पर पाई नौकरी, भ्रष्टाचार का भंडाफोड़

लखनऊ नगर निगम के सहायक लेखाकार जलकल राजकुमार के साथ उच्चाधिकिरयों व कर्मचारियों पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। हजरतगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि राजकुमार ने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक आशियाना रजनीखंड के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह चौहान ने सीजेएम कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसमें आरोप था कि जलकल में राजकुमार ने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए…

लखनऊ विकास प्राधिकरण के दो जेई को सस्पेंड कर दिया गया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के दो जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है। दोनों जेई सुभाष चन्द्र शर्मा और भानू प्रकाश वर्मा पर काम के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है।शुक्रवार को प्रदेश शासन से आदेश एलडीए कार्यालय पहुंचने के बाद उ न्हे निलंबित किया गया। जेई सुभाष शर्मा एलडीए के जोन पांच में प्रवर्तन विभाग का कार्य देख रहे थे। इस दौरान बीकेटी में एक बिल्डर ने बिना मानचित्र स्वीकृति के 42 रो हाउस भवनों का निर्माण कर दिया था।उसके बाद…

अवैध निर्माण के मामले में एलडीए सचिव को कोर्ट में तलब किया गया

जनहित याचिका के मामले में सुनवाई के बाद कथित अवैध निर्माण के मामले में एलडीए सचिव को कोर्ट में तलब किया गया है। कोर्ट ने उन्हें मामले से सम्बंधित सभी रिकॉर्ड को लेकर 14 मई को हाईकोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने शांति शरण मिश्रा की ओर से दाखिल वर्ष 2014 की जनहित याचिका पर पारित किया है।न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि 6 सितंबर 2014 को मामले में अंतरिम आदेश पारित होने के…