लखनऊ में अस्पतालों द्वारा मरीजों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे

लखनऊ में अस्पतालों द्वारा मरीजों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले मैक्विल हॉस्पिटल का है। जहां एक मरीज के परिवार को धोखा देकर उनकी जान से खिलवाड़ किया गया।जानकारी के मुताबिक सूर्यपाल नामक मरीज को अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड की सेवा उपलब्ध बताकर भर्ती किया था लेकिन अंततः मरीज की जान चली गई। मरीज सूर्यपाल के परिवार ने बताया कि उन्हें अस्पताल ने आश्वासन दिया था कि आयुष्मान कार्ड की सुविधा के तहत इलाज किया जाएगा।सूर्यपाल की आंतों में समस्या थी। बताया गया कि…

लखनऊ में चौकी से हरचंदपुर कनौरा क्रासिंग तक अवैध अतिक्रमण हटाए जाने का काम किया जाएगा

लखनऊ के तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र (तुलसीदास मार्ग पर स्थित) मिल एरिया में बुधवार को सुबह 10 बजे से डायवर्जन रहेगा। चौकी से हरचंदपुर कनौरा क्रासिंग तक अवैध अतिक्रमण हटाए जाने का काम किया जाएगा।इन रास्तों पर रहेगा डायवर्सन

NEET परीक्षा को लेकर AAP का प्रदर्शन

यूपी में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार लामबंद है। रविवार को आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने लखनऊ में शिक्षा मंत्रालय की अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता गोमती नगर स्थित कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बीच में रोक कर प्रदर्शन खत्म करवा दिया।आम आदमी पार्टी के छात्रविंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रदेश और देश के छात्र त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि जहां भारतीय…

अबरारनगर में बने करीब 500 अवैध मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा चुकी है

लखनऊ में अकबनगर की तरह ही अब अबरारनगर में बने करीब 500 अवैध मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा चुकी है। LDA की टीम ने प्लानिंग कर ली है। यहां रहने वालों को तीन दिन में मकान खाली करने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया है। LDA का कहना है कि ये मकान भी गोमती नदी एरिया में अवैध बनाए गए हैं।।वे बात करने के लिए तो तैयार हुए लेकिन कैमरा बंद करने का आग्रह किया। उनकी दलील थी कि हम मीडिया में दिखेंगे तो सबसे पहले हमारे मकान…

गर निगम जोन-8 में हाउस टैक्स को लेकर हुई गड़बड़ी मामले में डीएम ने एक कमेटी बनाई है

लखनऊ नगर निगम जोन-8 में हाउस टैक्स को लेकर हुई गड़बड़ी मामले में डीएम ने एक कमेटी बनाई है। 25 जून को अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो GIS सर्वे में हाउस टैक्स में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।इसकी शिकायत लखनऊ डीएम सर्यूपाल गंगवार से की गई थी। इस पर एक्शन लेते हुए डीएम ने एक टीम गठित कर दी है। टीम नगर निगम जोन-8 के जोनल अधिकारी अजीत राय, टीएस सोनी और देवी शंकर दुबे का बयान दर्ज करेगी। इसको लेकर 25 जून सुबह 12 बजे…

लखनऊ:खाकी और खादी एवं संदूक और बंदूक की नोक पर पत्रकारों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं- सुनील त्रिपाठी

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़,) 16 जून 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय कैंप कार्यालय चौक लखनऊ में राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सुनील त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश इकाई के बनने के बाद कैंप कार्यालय पहुंचकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अध्यक्ष एवं संस्थापक गिरीश चंद्र कुशवाहा ने दोनों पदाधिकारी से सदस्यता ग्रहण कारने के बाद श्री कृष्ण की जन्मस्थली का पट्टा राष्ट्रीय महासचिव अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष त्रिपाठी को अंग वस्त्र एवं माल्या अर्पण…

लखनऊ के अलवा बाराबंकी और प्रयागराज से भी बुलडोजर मंगवाये गए थे

लखनऊ के अकबरनगर में 6वें दिन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पूरी कर ली गई। आज 150 से अधिक मकानों को गिराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। लखनऊ के अलवा बाराबंकी और प्रयागराज से भी बुलडोजर मंगवाये गए थे।बानो ने बताया कि 40 साल से यहीं रही। अब सड़क पर आ गईं। वहीं शाहजहां बानो ने कहा कि परिवार में 8 लोग हैं एक कमरे में गुजारा कैसे होगा।वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि अकबरनगर के 892 आवंटियों को पीएम आवास का कब्जा दिया…

21 यात्रियों का कागज पर बना दिया टिकट

रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई की है। अलीगढ़ के एआरएम राजेश कुमार यादव और प्रयागराज के बाबू कमला शंकर को निलंबित किया है। दोनों पर काम में लापरवाही और पैसे लेकर ड्यूटी लगाने का आरोप है।विभाग के मुताबिक दोनों ने निगम की छवि को धूमिल करने के साथ वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। मुख्यालय के आदेश भी नहीं मानें। ​​​​​​एमडी मासूम अली सरवर ने कहा कि शासन और माननीय परिवहन मंत्री की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की गई है।एटा…

कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है

लखनऊ के अकबरनगर में कार्रवाई चौथे दिन भी शुरू हो गई है। अब तक इस अभियान में कुल 312 अवैध निर्माण गिराए गए हैं। बुधवार को 162 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट भी किया जा रहा है।कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है। इस काम में 12 बड़ी पोकलेन मशीन, 9 जेसीबी मशीन, 15 वाटर टैंकर लगाए गए हैं। LDA अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कुल 265 आवंटियों को…

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। अमराईगांव, माढ़रमऊ और जेहता में 38 करोड़ रुपए की जमीन खाली कराई गई है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अमराईगांव की गाटा संख्या-351 क्षेत्रफल 3.056 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है। इस भूमि को राजस्व स्टाफ के साथ संयुक्त पैमाइश कर तालाब पर स्थापित अवैध निर्माण को तोड़कर हटा दिया गया। पक्के निर्माण पर पीपी एक्ट के अन्तर्गत वाद दायर कर किया गया। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की बाज़ारु कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए से अधिक…

अकबरनगर में दो शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को गिराए जाने का अभियान चलेगा

लखनऊ के अकबरनगर में मंलवार को भी अभियान जारी रहेगा। दो शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को गिराए जाने का अभियान चलेगा। बताया जा रहा है कि पहले दिन करीब 45 मकानों को गिराया जा रहा है। एलडीए ने यहां 13 सेक्टर में कार्रवाई को विभाजित कर रखा है। अभी पहले सेक्टर को गिरा दिया गया है। मंगलवार को टीम दूसरे सेक्टर में लगेगी।दूसरे दिन भी 6 पोकलेन और 16 बुलडोजर से घर ढहाने का…

लखनऊ: हार पर रार ”पीठ में अपनों ने खंजर घोंपा” भाजपा के 12 से अधिक उम्मीदवारों ने रिपोर्ट में बताएं हारने की यह वजह

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) यूपी में सपा-कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद अब भाजपा के हारे-जीते उम्मीदवारों ने संगठन को रिपोर्ट देनी शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट में ‘आस्तीन के सांप’ और ‘गद्दार’ जैसे शब्दों का खूब इस्तेमाल हुआ है। हारे केंद्रीय मंत्रियों ने भी हार का ठीकरा अब पार्टी के नेताओं पर ही फोड़ना शुरू कर दिया है। चुनाव बीत गया। करारी हार से भाजपा उबल रही है। उसे आस्तीन के सांपों की तलाश है। गद्दारों की तलाश है। जो हारे वो चीख-चीखकर कह रहे हैं, मेरी…

अकबर नगर में एक बार फिर से बुलडोजर अभियान शुरू होगा

अकबर नगर में एक बार फिर से बुलडोजर अभियान शुरू होगा। 10 मार्च को यहां आखिरी मकान गिराया गया था। अब 10 जून सोमवार को सुबह 9 बजे से एलडीए कार्रवाई शुरू करेगा। करीब 90 दिन के बाद यहां एक बार फिर से बुलडोजर चलेगा। एलडीए वीसी के आदेश के अनुसार दो शिफ्ट में यहां अभियान चलाया जाएगा। इसमें सुबह 7 से 12 और दोपहर 3 से 8 बजे तक अभियान चलेगा। इस दौरान इलाके की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।आचार संहिता खत्म होते ही अभियान तेज किया गया है। इस…

घरों की छतों पर ड्रोन उड़ाकर बिजली चोरों को पकड़ा

बिजली चोरी पकड़ने के लिए लखनऊ में अफसरों ने नया तरीका निकाला। शनिवार को घरों की छतों पर ड्रोन उड़ाकर बिजली चोरों को पकड़ा। जैसे ही भनक लगी कि ड्रोन से उनकी चोरी पकड़ी जा रही है, लोग छतों पर दौड़े। ताबड़तोड़ तार समेटने लगे।यह कार्रवाई पुराने लखनऊ में हुई है। यहां बिजली विभाग को लंबे समय से कटिया डालकर चोरी करने की शिकायत मिल रही थी। बिजली दस्ते को लोग लगातार चकमा दे रहे थे। वह रात में कटिया फंसाते फिर सुबह होते ही तार समेट लेते। इससे निपटने…

सोहांवा गांव में लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया

लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहांवा गांव में लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया। मृतका के पिता और दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की किसी युवक से फोन पर बात करती थी। इससे उसका पिता नाराज था। दादी के इशारे पर उसने बेटी को मार डाला।पूछताछ के बाद पुलिस ने चाकू, लाठी, दुपट्टा बरामद कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। ​​​डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह ने एडीसीपी शंशाक सिंह की मौजूदगी में किशोरी रंजना हत्याकांड का खुलासा करते हुये बताया…

यूपी के मैनपुरी समेत 29 जिलों में कल से 3 दिन भीषण गर्मी ?

यूपी में कल से भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 48 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्मी के साथ उमस भी सताएगी। वार्म नाइट के चलते रातें भी गर्म होंगी। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी समेत 29 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

डिप्टी सीएम से शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया

बख्शी का तालाब क्षेत्र में युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए गई थी। उसके साथ रेप किया गया। डिप्टी सीएम से शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला बुधवार की देर रात का है।पीड़िता का आरोप है कि रेप के बाद युवती थाने पहुंची। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेज दिया। वहां पता चला कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में गुस्सा नजर आया। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से इसकी शिकायत की।आनन-फानन…

चुनाव आचार संहिता की वजह से पिछले 2 माह से थमा ‘जनता दर्शन’ गुरुवार से फिर शुरू हो रहा

चुनाव आचार संहिता की वजह से पिछले 2 माह से थमा ‘जनता दर्शन’ गुरुवार से फिर शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करेंगे।प्रतिदिन होगा सीएम योगी का जनता दर्शनसीएम योगी प्रतिदिन अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम करेंगे। यह पहले भी होता रहा है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग…

मोहनलालगंज सीट से सपा के आरके चौधरी ने भाजपा के कौशल किशोर को हरा दिया

लखनऊ लोकसभा सीट पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के रविदास मेहरोत्रा को हराया। वहीं मोहनलालगंज सीट से सपा के आरके चौधरी ने भाजपा के कौशल किशोर को हरा दिया है। लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ओपी श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश सिंह चौहान को चुनाव हरा दिया है।राजनाथ सिंह को 6 लाख 12709 वोट मिले हैं। उन्होंने 1 लाख 35159 वोटों की बढ़त हासिल की है। वहीं मोहनलालगंज सीट से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी को…

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने आशंका व्यक्त की है कि, चार जून को मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी तरह का उपद्रव या शांति भंग हो सकती है

प्रदेश के सभी जिलों में मतगणना स्थलों पर स्ट्रांग रूम में ई.वी.एम सुरक्षा प्रबंध के साथ रखे गए हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर कुछ राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के निगरानी किए जाने की सूचना मिली है। जिसके बाद यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने आशंका व्यक्त की है कि, चार जून को मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी तरह का उपद्रव या शांति भंग हो सकती है। इसके मद्देनजर सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी को सीधे पत्र भेजकर सतर्क किया गया है।डीजीपी के अर्जेंट सर्कुलर में कई गंभीर सावधानियां…